भारत के केंद्र शासित प्रदेश के रूप में मशहूर जिला दमन भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मंत्रमुग्ध कर देने वाली जगह है जो औपनिवेशिक इतिहास, स्थिर छवि, संस्कृति और रोमांचक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। मुंबई और गुजरात के नजदीक मौजूद यह शहर पुर्तगालियों द्वारा शासित रहा, जिसे 1961 में मुक्ति मिली लेकिन पुर्तगाली कला की छाप यहां बखूबी देखने को मिलती है। दमनगंगा नदी के कारण यह दो भागों में बंटा हुआ है, पहला नानी दमन जिसे छोटा दमन भी कहते हैं और दूसरा मोती दमन यानी बड़ा दमन। अरब सागर में स्थित दमन अपनी खूबसूरती के लिए विश्व विख्यात है, वर्ष भर लुभावने मौसम की खूबियों के साथ यहां पर्यटन हेतु कई खूबसूरत आकर्षण हैं, जो सैलानियों को अपनी ओर लुभाते हैं, ठहरने, घूमने और अनुभव करने के यहां कई सारे विकल्प हैं, आइए जानते हैं इनके बारें में, जो आपको दमन घूमने के लिए लालयित कर देंगे।
पुर्तगालियों के शासन प्रभाव में रहने वाले दमन के इस किले का निर्माण सन् 1559 से 1581 तक हुआ, औपनिवेशिक इतिहास की झलक दिखाता यह किला लगभग 30,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के दायरे में कई आकर्षणों को संजोए हैं, पुराना लाइटहाउस, सरकारी भवन, कवि घर या बोकेज मठ, बोम जीसस कैथेड्रल, डोमिनिकन मठ और संगठनों का भी केंद्र है। पर्यटन स्तर पर किले के कई आकर्षण मशहूर हैं, जिसे देखने के लिए आगुंतको के मन में विशेष उत्साह रहता हैं, यहां 10 बुर्ज हैं जिनके चारों ओर जाने वाली सीढियां किले की दीवारों तक गई हैं जिस पर चढकर खूबसूरत परिदृश्यों का दीदार कर सकते हैं।
जादुई परिदृश्य के धनी वातावरण में बना यह गार्डन बहुत आकर्षक लुक प्रदान करता है, झील के चारों ओर आईलैण्ड जैसा स्थान उस पर लगे आकर्षक पेड़ों की श्रृंखलाएं बहुत ही सुंदर प्रतीत होती है। नीले पानी की बनी यह कृत्रिम झील, विभिन्न प्रकार की मछलियों का घर है, जिनका दीदार करते हुए आप पैडल बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं साथ ही पार्क मे एक टॉय ट्रेन भी है जो बच्चों का भरपूर मनोरंजन कराते हुए रोमांचक सवारी का आनंद प्रदान करती है। दमन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मिरासोल लेक गार्डन की सैर जरूर कीजिए, अद्भुत एहसास कराने के साथ ही यादगार अनुभव प्रदान करती है।
पुर्तगाल औपनिवेशिक काल के प्रमुख शहर के रूप में प्रसिद्ध एक पुर्तगाली किला है जो दमनगंगा नदी के दाएं तरफ, खंभात की खाड़ी तट पर अवस्थित है। पूर्व में यह दामो पेक्कनो पर स्थित है, जो मुगल सेना के हमलों से बचने के लिए बनवाया गया किला है, क्षेत्र की रक्षा करने के साथ ही इस किले की वजह से व्यापार के संचालन का भी महत्व बढ गया। त्रिकोणीय प्लानिंग के तहत बना यह किला शीर्ष पर एक प्रमुख बुर्ज और दो अर्ध बुर्ज का संकलन करता है जिनके नाम क्रमशः साओ जेरोनिमो, सैंटो इनासियो और साओ फ्रांसिस्को ज़ेवियर रखा गया है। किले का मुख्य द्वार दक्षिण की ओर मुख किए हुए है जहां सजावट के साथ संरचना की नींव की विस्तृत जानकारी देखने को मिलती है, द्वार के दोनों ओर दो विशालकाय मूर्तियां बनी हैं जिसमें से प्रत्येक में एक चक्की का पत्थर और एक चर्मपत्र हैं, जिन पर कुछ संदेश रूप में भी लिखा हुआ है, जो किले के पहरेदारों के बारें में है।
अगर आप दमन में सूर्यास्त के अलौकिक नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो जाम्पोरे बीच अपने स्वच्छ निर्मल स्थिर वातावरण के साथ बिल्कुल परफेक्ट जगह है, जहां का काला पानी इसे अन्य समुद्र तटों से एकदम अद्वितीय बनाता है। शोरगुल की जिंदगी से बहुत दूर बेहतर और टेंशन फ्री माहौल देने वाला यह समुद्री तट विभिन्न तरह की एडवेंचर एक्टीविटी के लिए भी फेमस है जहां स्कूबा डाइविंग, कायाकिंग के साथ अन्य वाटर गेम्स का भी मज़ा ले सकते हैं, साथ ही यहां आपके मनपसंद फूड्स के लिए भी कई विकल्प उपलब्ध हैं जहां आप स्वादिष्ट भोजन के अलावा फेवरेट पेय का आनंद भी ले सकते हैं। अद्वितीय सौंदर्य प्रदान करता समुद्री तट अपने आगुंतको के लिए लोकप्रिय गंतव्य के रूप मे जाना जाता है।
यह एक फेमस चर्च है जो सेंट जेरोम फोर्ट में अवस्थित है, आश्चर्य की बात यह है कि चर्च समुद्र की देवी के रूप में जानी जाने वाली स्टेला मैरिस को समर्पित है जो ईसाई धर्म के अनुसार नाविकों की सुरक्षा का दायित्व संभालती है। 17वीं शताब्दी के दौरान बनी यह चर्च 16वीं शताब्दी के प्राचीन चैपल का आधुनिकीकरण और विस्तृत रूप है जो भारत में पहली बार औपनिवेशिक शासन के समय कैथोलिक अभयारण्य के रूप मे बनाई गई। चर्च आस्था, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक हैं जो उम्मीद के किरणपुंज समान हैं, अगर आप आकर्षक वास्तुकला, मनमोहक चित्रण और निर्मल वातावरण का आध्यात्मिक आनंद लेना चाहते हैं तो दमन की इस चर्च की सैर जरूर करें।
सर्वश्रेष्ठ अभियांत्रिकी कौशल के उच्च कोटि उदाहरण को पेश करता यह चर्च अपनी स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है, नक्काशीदार सजावटी प्रवेश द्वार, लकड़ियों की कलापूर्ण कारीगरी और भीतरी भाग का अलंकरण जितना बनने के समय पर आकर्षक प्रतीत होता है, उतना ही आज भी है। रोमन वास्तुकला का पांरपरिक चित्रण और लोक कल्याण के लिए समर्पित बोम जीसस का चर्च धार्मिकता की चाह रखने वालों के साथ ही सैलानियों को भी आकर्षित करता हैं। इस चर्च में पुर्तगाली और भारतीय वास्तुकला की मिश्रित झलक देखने को मिलती है जो अपनी सुंदर वेदियों, आकर्षक रंगीन कांच की खिड़कियों, ऊंची मीनारों और राजसी स्तंभों से यहां आने वालों का मन मोह लेती हैं।
अगर आप समुद्र तट के सामने रूकने का आनंद लेना चाहते हैं तो यह स्थान आपके लिए उपयुक्त है, परफेक्ट फोटो्रग्राफी के साथ खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों का संगम और अरब सागर का शांत वातावरण आपको वास्तविक दमन की खूबसूरती से रूबरू करवाएगा, जहां पुर्तगाली संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। यहां समय बिताना पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है, जहां सैर करना, टहलना, जॉगिंग करना बहुत पसंद किया जाता है। इस जगह आप सूर्यास्त के खूबसूरत परिदृश्यों के साथ ही शहर की लाइटिंग, सिग्नल और नेविगेशन सिस्टम के बारें में जिज्ञासा रखने वाले प्रश्नों के उत्तर पा सकते हैं।
16वीं शताब्दी की विरासत को संजोता यह मठ पूर्व और पश्चिम की संस्कृतियों का अद्भुत सम्मिश्रण का प्रमाण है जो आध्यात्मिक तलाश करने वाले लोगों के लिए राहत देती जगह है। इसी के साथ इसकी आश्चर्यजनक पुर्तगाली वास्तुकला अपने चाहने वालो के लिए के आकर्षण का केंद्र रही है। कहा जाता है कि यह सेंट डोमिनिक की याद में बनवाया गया मठ है जो ईसाई धर्म और दुनिया भर के मठ की प्रार्थनाओं का परिणाम है, यहां दोनों ही तरह से धार्मिक शिक्षा प्रदान की गई, मठ के मेहराब और दीवारों की विशेषता है कि यह प्राकृतिक आपदा को भी झेल चुकी हैं, इसे खंडहर चर्च के नाम से भी जानते हैं।
आत्मिक सौंदर्य को बढाते देविका बीच के नजारें अपने सुरम्य, निर्मल और स्थिर वातावरण के लिए प्रसिद्ध हैं, इस जगह समुद्र का पानी एक दम साफ स्वच्छ है जो इस तट की सुंदरता को और बढाता है साथ ही यहां मनोरंजन पार्क की उपस्थिति पर्यटकों को और ज्यादा अपनी ओर आकर्षित करती हैं, जिसमें विभिन्न एक्टीविटीज के साथ बच्चों के लिए विस्तृत खेल मैदान और शानदार फव्वारों के लुभावने परिदृश्य देखने को मिलते हैं।
पुर्तगालियों द्वारा निर्मित यह गुफाएं समूह रूप में आपस में जुड़ी हुई हैं, एक बड़ी चट्टान को तोड़ते समय इनका निर्माण हुआ जिन्हें भौगोलिक परिस्थितियों और प्राकृतिक निरंतरता के चलते गुफाओं का स्वरूप मिला। दरअसल में यह सुरंगों का एक ऐसा जाल हैं जो बहुत ही लोकप्रिय आकर्षण के रूप में जानी जाती हैं, पर्यटकों को यहां आना और समय बिताना बहुत आनंददायक होता है, जिसे वो अपने साथ तस्वीरों में कैद करना चाहते हैं। इतिहास और रोचकता का अद्भुत संगम लिए यह गुफाएं दर्शनीय स्थलों में से एक हैं।
दमन जाने के लिए हवाई, रेल और सड़क मार्गों के माध्यम से पहुंचा जा सकता है
दमन, एक जीवंत समुद्री तट पर बसा यह प्रदेश अपनी सुंदरता, मौसम और विरासतों की खूबसूरती के कारण पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध जगह है। पुर्तगाली और भारतीय संस्कृति की झलक को दिखलाते इसके नजारें अपने विशेष समुद्री तटों के लिए मशहूर हैं, कहीं नीला पानी है तो कहीं काला, आश्चर्यजनक रोमांचक होने के साथ ही अद्भुत भी है। सुलभ और आकर्षक पर्यटन क्षेत्र की परिभाषा को साकार करता दमन वाकई अद्भुत है।