• Jun 23, 2025

नोएडा, गौतम बुद्ध नगर जिले के नाम से प्रसिद्ध इंडस्ट्रियल एरिया है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यह उत्तर प्रदेश का तेजी से विकास करता शहर है जिसे उत्तर प्रदेश के सबसे बेस्ट शहर के रूप में मशहूर होने के साथ ही चौथे स्वच्छ शहर का दर्जा प्राप्त है। यह एक विशेष आर्थिक क्षेत्र है जिसका नोएडा नाम संक्षिप्त रूप से न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण का परिणाम है। तकनीकी और इनोवेशन हब बनते इस शहर की तरक्की ऊंची ऊंची इमारतों की तरह आकाश को छू रही है। दिल्ली और गाजियाबाद से अपनी सीमाओं को साझा करता यह शहर आधुनिकता को परिभाषित करने के साथ ही पर्यटन के लिए भी मशहूर है, जानते हैं नोएडा और इसके पास घूमने योग्य आकर्षक जगहों के बारें में

1. ओखला पक्षी अभयारण्यः

नोएडा के एंट्री गेट पर मौजूद यह पक्षी अभयारण्य जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र है जहां पौधों की 188 से अधिक प्रजातियां दर्ज है जिसमें औषधीय पौधे जैसे जड़ी बूटियों के पौधे भी शामिल हैं, यहां पक्षियों की लगभग 300 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं जिनमें से लगभग 43 प्रवासी पक्षी शामिल हैं और भी विविधताओं के यहां सरीसृप, पक्षी और जल पक्षी देखने को मिलते हैं, तकनीकी वातावरण में यह अभयारण्य प्रकृति के बेहद करीब होने का एहसास कराता मनोरम स्थान है जहां आप वीकेंड प्लानिंग के तहत आराम से खूब सकते हैं।

  • निकटतम मेट्रो स्टेशनः ओखला बर्ड सैंक्चुअरी मेट्रो स्टेशन
  • समयः सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे, साप्ताहिक अवकाश सोमवार
  • प्रवेश शुल्कः भारतीय आंगुंतकों के लिए लगभग 30 रूपये, विदेशियों के लिए लगभग 350 रूपये

2. डीएलएफ मॉल ऑफ इंडियाः

यह सेक्टर 18 में स्थित एक शॉपिंग मॉल है, जो 7 मंजिलों में बना हुआ नोएडा का विशाल और प्रतिष्ठित मॉल है। शॉपिंग जोन के साथ यहां 7 स्क्रीन वाला मूवी थियेटर भी है जहां आप फिल्मस देखकर मनोरंजन कर सकते है। इसका आर्किटेक्ट बेनॉय ने डिजाइन किया है, यह अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय दोनो तरीके के फैशन लुक्स को समाहित करता है जहां बच्चों के फन के लिए किड्स जोन, इंटरनेशनल कैफे, फूड कोर्ट और कई सारे रेस्टोरेंट की श्रृंखला भी है। यहां आप पूरे परिवार के साथ जाकर ढेर सारा मस्ती फन कर सकते हैं।

  • निकटतम मेट्रो स्टेशनः नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन
  • समयः सुबह 11 बजे से रात 11 बजे
  • प्रवेश शुल्कः निःशुल्क

3. बुद्ध इंटरनेशनल सर्किटः

ग्रेटर नोएडा स्थित यह एक मोटर रेसिंग सर्किट है जिसकी शुरूआत सन् 2011 में हुई। इसका डिजाइन जर्मन रेसट्रैक हरमन टिल्के ने किया था। यहां पहली बार फॉर्मूला वन इंडियन ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन किया गया था। साल 2023 में इस सर्किट में इंडियन मोटरसाइकिल ग्रैंड प्रिक्स का भी आयोजन किया गया। यह सर्किट लगभग 1000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बना हुआ है जहां 10,000 दर्शक एक साथ बैठ कर मनोरंजन कर सकते हैं। इस सर्किट को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

  • निकटतम मेट्रो स्टेशनः नोएडा सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन
  • समयः सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे
  • प्रवेश शुल्कः यहां होने वाले इवेंट पर निर्भर करता है।

4. बॉटनिकल गार्डनः

वनस्पति उद्यान के रूप में नोएडा का यह विस्तृत हरियाली संपन्न बाग है, जहां देशी विशेष वनस्पतियां पाई जाती हैं। यह उद्यान अपने वातावरण और दुर्लभ फूलों के कारण प्रसिद्ध है। शहर की शोरगुल भरी जिंदगी से अगर आप प्रकृति की गोद में सुकून की तलाश करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए सर्वोत्तम स्थान है। आप यहां अकेले आएं या परिवार के साथ दोनों की तरह से यह आपका पूरा मनोरंजन करने में सक्षम है। यहां का मुख्य आकर्षण कैक्टस ग्रीन हाउस है जहां आप कैक्टस के बारें में और ज्यादा जानकारी पा सकते हैं। सुबह और शाम के समय यहां समय व्यतीत करना शांति और सुकून का पाने का अच्छा स्थान है।

  • निकटतम मेट्रो स्टेशनः बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन
  • समयः सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे साप्ताहिक अवकाशः शनिवार, रविवार
  • प्रवेश शुल्कः निःशुल्क

5. वर्ल्ड्स ऑफ वंडर्सः

अगर आप गर्मियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो पानी की मौज मस्ती के साथ वर्ल्ड्स ऑफ वंडर्स घूमिये, जहां आप पाएंगे ढेर सारी मस्ती और फन के साथ तन और मन को रिफ्रेश करता वातावरण, जहां आप अकेले से ज्यादा परिवार या दोस्तों के साथ जाना उपयुक्त समझेगें। साल 2007 में खुला यह पार्क 20 से अधिक राइडिंग, वाटर पार्क और गो कार्ट सुविधा देता है, जो नोएडा सेक्टर 18 क्षेत्र में स्थित है।

  • निकटतम मेट्रो स्टेशनः नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन
  • समयः सुबह 10 बजे से रात 6 बजे
  • प्रवेश शुल्कः औसत शुल्क 900 रूपये

6. किडजानिया दिल्ली एनसीआरः

यह बच्चों के मनोरंजन हेतु नोएडा सेक्टर 18 स्थित एक पार्क है जहां बच्चे खूब मौज मस्ती कर सकते हैं, जहां 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे विभिन्न तरह की खेल गतिविधियों के साथ खेल सकते हैं। जहां बच्चों के व्यवहार और शौक को समझते हुए खेल संबंधित हैं जिन्हें बच्चे खुल के आनंद ले सकते हैं, यह खेल बच्चों के अंदर खेल कौशल के साथ साथ और भी कई प्रकार के कौशलों को विकसित करता है।

  • निकटतम मेट्रो स्टेशनः नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन
  • समयः सुबह 10ः30 बजे से 6ः30 बजे
  • प्रवेश शुल्कः पूरे दिन के पास के रूप में लगभग 1400 रूपये

7. स्तूप 18 आर्ट गैलरीः

कला प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है, जहां भारतीय कलाओं के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से ध्यान दिया गया है जहां रचनात्मकता को एक नया संसार मिलता है। यहां प्रदर्शित होने वाली कलाकृतियां आपको रोचक लगने के साथ साथ जिज्ञासु भी बना सकती हैं जो मन पर एक प्रेरणादायी असर छोड़ती हैं। यहां कलाकारों के समर्पण की झलक देखने को मिलती है जो इन दीवारों पर सुशोभित होती हैं। अगर आप भी कला को एक नई दिशा देना चाहते हैं या कला की गहराई को नजदीक से समझना चाहते हैं तो इस जगह जाना आपके लिए यकीनन सही साबित होगा।

  • निकटतम मेट्रो स्टेशनः नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन
  • समयः सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे
  • प्रवेश शुल्कः निःशुल्क

8. इस्कॉन नोएडाः

श्री श्री राधा गोविंद देव जी मंदिर के नाम से मशहूर इस्कॉन नोएडा का यह मंदिर प्रगतिशील वातावरण में आध्यात्मिकता को बढ़ाता पवित्र स्थान है जहां आप राधा कृष्ण के अलौकिक दर्शनों से खुद को अभिभूत कर सकते हैं। यहां होने वाली आरती में शामिल होने का सुखद अनुभव आपको मानसिक शांति देने का काम करता है। यहां आप अन्नदान कर पुण्य के भागी बन सकते हैं और यहां प्रभुपादजी द्वारा संकलित गीता का पठन कर जीवन के मूल्य को भली भांति समझ सकते हैं और इस गीता को दूसरों को उपहार स्वरूप भी दे सकते हैं।

  • निकटतम मेट्रो स्टेशनः नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन
  • समयः सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे, शाम 6 बजे से रात 8ः30 बजे
  • प्रवेश शुल्कः निःशुल्क

9. नोएडा हाटः

भारतीय कला और संस्कृति को दर्शाता यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाती है। इसमें शिल्प, बुनकर, कारीगरों, ग्रामीण उत्पादों, जनजाति पर्यटन, खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया। यहां होने वाला सरस महोत्सव बहुत लोकप्रिय इवेंट है। आप यहां ग्रामीण भारत और स्थानीय संस्कृतियों की विशेषताओं को एक्सप्लोर कर सकते हैं और उनसे जुड़े उत्पादों को खरीद भी कर सकते हैं। यह दिल्ली हाट आईएनए तर्ज पर कार्य करती है।

  • निकटतम मेट्रो स्टेशनः नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन
  • समयः शाम 4 बजे से रात 9 बजे
  • प्रवेश शुल्कः निःशुल्क

10. खरगोश पार्कः

नोएडा सेक्टर 54 में स्थित खरगोश पार्क बच्चों के लिए अति प्रिय पार्क है जहां बच्चों के लिए खूब सारे झूलों के साथ अन्य और भी आकर्षण हैं। जहां खेलकर उनमें शारीरिक विकास के साथ मानसिक स्थिरता भी आती है। खरगोश पार्क जिसके नाम में ही प्यारी सी खूबसूरती है जो इंगित करता है कि इस पार्क को बच्चों के लिए विशेष तौर पर बनाया गया है। बच्चों की सुविधानुसार स्लाइडिंग, जंपिग और अन्य एक्टीविटीज के लिए विशेष डिजाइन और सही मापन वाले झूले यहां उपलब्ध हैं।

  • निकटतम मेट्रो स्टेशनः नोएडा सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन
  • समयः 24 घंटे खुला रहता है
  • प्रवेश शुल्कः निःशुल्क

निष्कर्षः

नोएडा, तकनीक आधुनिकता के साथ प्रकृति की धरोहरों को सहेजता एक प्रसिद्ध शहर है। जिसकी अवधारणा दिल्ली के नजदीक औद्योगिक रूप में की गई थी जो आज प्रसिद्ध औद्योगिक केंद्र भी है। इसके साथ ही यहां पार्क, कला संस्थान खुद में अद्वितीय हैं जो कला के प्रेमियों को ज्ञान और जिज्ञासा से भर देते हैं। साथ ही मनोरंजन के अनेक साधन जैसे मॉल्स, जलपार्क और बच्चों से संबंधित कई सारे साधन हैं जो पूरे परिवार के साथ घूमने का नया अनुभव देते हैं।

partner-icon-iataveri12mas12visa12