समुद्र किनारे बसी मुंबई आधुनिक शहरों में से एक होते हुए भारत की व्यापारिक राजधानी के नाम से भी जानी जाती है, जहां व्यस्त सड़कों का शोर है वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक इमारतों की शांति है। मुंबई मायानगरी होने के साथ ही बच्चों के घूमने के लिए भी फेवरेट प्लेस है, यहां कई ऐसे स्थान हैं जहां आप पूरे परिवार संग मौज मस्ती करते हुए छुट्टियां या वीकेंड प्लान कर सकते हैं। आइए एक्सप्लोर करते हैं मुंबई के ऐसे 15 टूरिस्ट स्थानों को जहां आप खुद भी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
मुंबई स्थित वाटर किंगडम पूरे एशिया के साथ भारत का भी सबसे बड़ा थीम वाटर पार्क है जो 30,000 वर्ग फुट का एक्वा पूल है, यहां वाटर बेस्ड एक्टीविटी, मनोरंजन स्लाइड्स और बच्चों के लिए बनाई गईं स्पेशली फन एक्टीविटी एन्जॉए कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में इस तरह के वाटर पार्क में फैमिली संग वक्त बिताना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यहां राइड्स की वैराइटी, वेव पूल और कई तरह की एडवेंचरर्स सफारी का आनंद लिया जा सकता है।
बच्चों की पसंद अनुसार इनडोर मनोरंजन केंद्र के साथ शिक्षण केंद्र भी है, जहां बच्चे सिटी के वातावरण में अपनी च्वाइस के अनुसार भूमिका निभा सकते हैं, यहां वे खेल खेल में पढाई व अन्य स्किल्स सीखते हैं। प्रोफेशनल तरीके से अपने फेवरेट किरदार चुन सकते हैं जहां वे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, फायर फाइटर, मास्टर शेफ, रिर्पोटर या पायलट बनने के रोल कर सकते हैं और मनोरंजन करते हुए अपने भविष्य का इंटरेस्ट भी जाहिर कर देते हैं, साथ ही प्रेरित भी होते हैं।
यहां आर्टिफिशयली बर्फ की दुनिया को एन्जॉय कर सकते हैं, जहां बर्फ आधारित विभिन्न तरह की गतिविधियों में भाग ले सकते हैं जैसे स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, टयूबिंग और टोबोगनिंग के साथ आइस स्केटिंग और बम्पर कार का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पूरे परिवार के साथ मस्ती करने का मज़ा ही अलग है, जहां आप अपना बेहतर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। बच्चों के साथ साथ सभी उम्र के पर्यटकों को लुभावना और आनंददायक माहौल विशेष रूप से आकर्षित करता है।
इसे विरोधाभास संग्रहालय के रूप में भी जानते हैं, जिसे एक इंटरैक्टिव यानी क्रियाशील संग्रहालय भी कह सकते हैं जो ऑप्टिकल भ्रम और मन को हिला देने वाली प्रदर्शनियों पर बेस्ड है। जो आपकी आईडिया स्ट्रेटजी को कौतूहल से भर देगी, जहां आप पहले से बने हुए नियमों और सोच को एक नई दिशा के साथ देख और समझ पाएंगे। बच्चों और बड़ों यहां सभी को कुछ नया और रोचक प्रतीत हो सकता है। यहां का गुरूत्व कक्ष बहुत लोकप्रिय आकर्षण हैं जहां आप आश्चर्य से भर जाने के साथ ही इस नियम के प्रति अपनी जानकारी को और अच्छे से समझ सकते हैं। इसके अलावा यहां पर कई ऐसे रोचक और भ्रामक आकर्षण हैं जो आपकी मनोस्थिति को भ्रमित करने के साथ ही आपका स्वस्थ मनोरंजन कर सकते हैं। बड़ों के साथ ही बच्चे भी रोमांचक आकर्षणों का मज़ा ले सकते हैं।
अगर आप मुंबई जैसे शोरगुल से युक्त शहर में शांति की तलाश चाहते हैं तो संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान आपकी च्वाइस के हिसाब से एकदम परफेक्ट जगह है, यहां प्रकृति के करीब होने की अनुभूति होती हैं। ऐतिहासिक विरासतों को संजोए यह उद्यान कन्हेरी गुफाओं और विविधता से परिपूर्ण वन्य जीवों के संरक्षण हेतु प्रसिद्ध है। पैदल यात्रा करते हुए जैव विविधता का आनंद ले सकते हैं और सदियों पुरानी बौद्ध गुफाओं का दीदार करते हुए अपने उज्जवल इतिहास से अपने बच्चों को अवगत करा सकते हैं, जो मनोरंजन के साथ ही उनके ज्ञान में भी वृद्धि करता है।
मुंबई का जुहू बीच अपने सजीव और जिंदादिल वातावरण के लिए जाना जाता है जहां स्ट्रीट फूड्स के स्वाद का और स्ट्रीट आर्टिस्ट की कला का भरपूर मनोरंजन किया जा सकता है। विस्तृत जगह पर फैले समुद्र तट पर सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य आपके और आपके पूरे परिवार के लिए एक बेहतर मनोरंजन स्थान हो सकता है जहां आप मुंबई की फेमस भेलपूरी और वडापाव का स्वाद चखते हुए बच्चों के साथ खूब सारा फन कर सकते हैं। रेत पर खूबसूरत सैर करते हुए पैरासेलिंग और स्कीइंग जैसी गतिविधियों को भी एन्जॉए कर सकते हैं।
यह प्लेस सिर्फ मुंबई में ही नहीं वरन् पूरे भारत में प्रसिद्ध है, जिसे भारत के डिजनीलैंड के रूप में जाना जाता है। यह एडवेंचर्स राइडिंग, एम्यूजमैंट और वाटर पार्क है जो मुंबई और पुणे के बीच बना भारत के बड़े पार्कों में से एक है। यह पार्क संपूर्ण तरह से मनोरंजन के सारे पैमानों पर खरा उतरता है जो लगभग 300 एकड़ से अधिक क्षेत्र पर फैला हुआ है। परिवार और बच्चों के साथ ही एडवेंचर्स शौकीन लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। यहां के प्रमुख आकर्षणों में से बर्फ का एक पार्क है जिसमें खाने योग्य बर्फ भी है।
मुंबई का मरीन ड्राइव एक विस्तृत लंबाई वाला शानदार सैर पथ है जहां टहलना बहुत आनंददायक है, यहां से शहर के खूबसूरत परिदृश्यों की लंबी श्रृंखला देखने को मिलती है। शाम के वक्त मरीन ड्राइव पर जगमगाती रोशनियों के बीच ये एक हार की तरह दिखलाई पड़ता है जिसे अक्सर ‘‘रानी के हार’’ के नाम से जाना जाता है। यहां का प्रमुख आकर्षण आर्ट डेको वास्तुकला से सुसज्जित इमारतें यहां के महत्व को और बढ़ाती हैं।
मुंबई की पहचान कराता यह मंदिर प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है जहां भगवान गणपति अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। यह एक पवित्र स्थल है जहां पूरे परिवार संग दर्शन करना आध्यात्मिक उन्नति और शांति को बढ़ाता है, यहां पूरे विश्व से श्रद्धालुगण आना पसंद करते हैं। भगवान गणेश भगवान शंकर और माता पार्वती के पुत्र के रूप में जाने जाते हैं, जो बच्चों के विशेष प्रिय देवता हैं, भगवान गणेश अपने बालस्वरूप और प्रेरक पौराणिक कहानियों से बच्चों के लिए प्रेरणादायक हैं।
भारत की प्रमुख ऐतिहासिक इमारत के रूप में प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई की शान है जो मेहराबदार स्मारक और लोकप्रिय स्थल है। सन् 1911 में बनाया गया यह स्मारक किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी के आने की याद के रूप में बनवाया गया था। इंडो सरसेनिक और इस्लामी स्थापत्य शैली का मिलाजुला मिश्रण भारत की गौरवशाली स्मारकों में से प्रमुख है, जो भारत के औपनिवेशिक इतिहास और आजादी के संग्रामों का सा़क्षी है। पर्यटन स्थलों में से एक इस स्मारक को आप बच्चों संग जरूर घूमने आइए, इससे वे रोमांचित होने के साथ ही व्यावहारिक रूप से इतिहास जान पाएंगें।
यहां पर आप नाव की सवारी कर के पहुंच सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित और पत्थरों को काटकर बनाई गई प्राचीन गुफाओं का संग्रह है। ये गुफाएं यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है, जहां का निर्माण 5वीं और 7वीं शताब्दी के बीच होने के प्रमाण मिलते हैं, यह अपनी विशेष पेचीदा मूर्तियों और अद्भुत नक्काशियों के लिए जाना जाता है। यहां अवस्थित महेशमूर्ति भगवान शिव के तीन रूपों में से सबसे बड़ी मूर्ति है। यह अपने आगुंतको को भारतीय कला और संस्कृति की झलक में विशेष रूप से अंचभित करता है।
इस गार्डन को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फिरोजशाह मेहता के नाम से भी जाना जाता है। मालाबार की खूबसूरत पहाड़ियों पर अवस्थित यह सीढीदार उद्यान बहुत फेमस और लोकप्रिय गार्डन है, जहां से मुंबई शहर का शानदार नजारें और सूर्योदय व सूर्यास्त के मनोरम दृश्य सुंदरता की नई परिभाषा को गढते हैं। अगर आप शहर की व्यस्त जिंदगी से शांतिपूर्ण आरामगाह की तलाश में है तो यह स्थान आपके लिए सर्वोत्तम है। यहां आप हरे भरे वातावरण के बीच कई सारे हैरत में डालने वाली चीजों को देख सकते हैं जो आपको और पूरे परिवार को स्वास्थ्यवर्धक मनोरंजन प्रदान करता है।
विशेष तौर पर लोकप्रिय जगह के रूप में प्रसिद्ध इस स्थान में बच्चों के लिए ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में अद्भुत विज्ञान प्रदर्शनियों और खगोलिय घटनाओं की जिज्ञासाओं का समाधान मिलता है। यहां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलूओं की रोचक जानकारी प्राप्त होती है। इंटरऐक्टिव माहौल में आकाशीय शो दिखाए जाते हैं जो अकल्पनीय खगोलीय अनुभव प्रदान करते हैं।
दादा साहब फाल्के चित्रनगरी के नाम से मशहूर मुबंई फिल्म सिटी, फिल्म प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के चाहने वालों के लिए लोकप्रिय जगह है। यहां इनडोर, आउटडोर सेट और विभिन्न स्थानों का संग्रह जैसे मंदिर, जेल, अदालत और अन्य जगहों को एक ही स्थान पर देखने का मौका मिलता है। जिसे पहले टेलीविजन पर और फिर वास्तविक रूप से देखने का अनुभव बहुत अनोखा है। यहां फैमिली संग आने का यादगार अनुभव बहुत रोमांचक लगता है।
इसे राजीव गांधी सी लिंक के रूप में भी जाना जाता है जो मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के बाद दूसरा सबसे लंबा समुद्री पुला के रूप में प्रसिद्ध है। भारत का 5वां सबसे लंबा पुल है, इसकी खूबसूरत बनावट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। पुल से दिखने वाले अद्भुत नजारें बहुत ही खूबसूरत और शानदार प्रतीत होते हैं।
मुंबई घूमने का शानदार समयः अक्टूबर से फरवरी माह के सुहाने मौसम की वजह से पर्यटन की शोभा कई गुणा बढ़ जाती है।
मुंबई, व्यस्त होने के साथ ही पूरे परिवार संग पर्यटन योग्य स्थानों में से एक है, जहां बच्चों के मनोरंजन से लेकर शिक्षा के जरिए ज्ञान वृद्धि और ऐतिहासिक जानकारी बढ़ाने वाले पर्यटन स्थल भी हैं। छुट्टियों के दौरान बच्चों को स्वस्थ आनंददायक माहौल देना चाहते हैं तो मुंबई के इन स्थानों को जरूर घूम कर देखिए, जो आपके तन मन के साथ आपकी भावी पीढी को भी निखारने और संवारने का अतुलनीय काम करते हैं।