• Dec 15, 2025

क्या आप भी विदेश यात्रा का सपना देखते हैं? जहां आप नई जगहों और नई संस्कृतियों के बारें में जान पाएं लेकिन वीजा की समस्या से रूबरू भी नहीं होना चाहते तो आज हम आपको यहां दुनिया भर के उन खूबसूरत देशों के बारें में बताएंगे जहां भारतीय लोग बिना वीजा सिर्फ पासपोर्ट लेकर ही जा सकते हैं। न ही वीजा के आवेदन की लंबी प्रक्रिया, न ही दूतावास जाने की और न ही कोई कागजी कार्यवाही की झंझट, विदेश यात्रा भी इतनी सरल हो सकती है। हेनले व पार्टनर्स पासपोर्ट इंडेक्स के हिसाब से अब तक भारतीय नागरिक लगभग 25 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं। अगर आप भी विदेश यात्रा करने की प्लानिंग बना रहें हैं तो यहां हम आपको वीजा मुक्त 7 देशों के बारें में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं जहां आप अपनी यात्रा की तैयारी सुनियोजित ढंग से कर सकते हैं।

विदेश यात्रा करते समय वीजा के अलावा जरूरी दस्तावेज

भारतीयो के लिए वीजा मुक्त देशों की यात्रा उन्हें कई सारी दिक्कतो से बचाती है जो अक्सर उन्हें विदेश यात्रा करने के दौरान झेलनी पड़ती है, लेकिन वीजा के अलावा अन्य जरूरी कागज़ों का होना जरूरी रहता है जो इस तरह है।

भारतीय वैध पासपोर्टः वीजा मुक्त देशों की यात्रा करते समय भारतीयों के पास पासपोर्ट होना जरूरी है जिसकी वैध अवधि आगमन की तारीख से कम से कम छह महीने के लिए होना जरूरी होता है। तय करें कि इसमें प्रवेश और निकासी स्टैम्प के लिए कम से कम 2 से 3 पन्ने खाली होने ही चाहिए। 

वापसी या आगे की यात्रा टिकटः ज्यादातर देश यहां आने वाले पर्यटक यात्रियो से आगे की यात्रा या वापसी यात्रा की टिकट भी मांगते हैं क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि उक्त देश के पर्यटन हेतु आप अनुमन्य अवधि के भीतर ही यात्रा करेंगे और वापसी करेंगे। 

आवास प्रमाणः वीजा फ्री देशों में अगर आप आवास बुकिंग के तहत ठहरने वाले है तो आपसे इस बात का प्रमाण भी लिया जा सकता है। इसमें होटल बुकिंग का प्रमाण या किसी निमंत्रण के तहत हैं तो मेजबान का पता और निमंत्रण पत्र देना होता है। 

पासपोर्ट आकार का फोटोः विदेश यात्रा करते समय यात्री की पासपोर्ट आकार की फोटो रखना समझदारी है, जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

पर्याप्त धनराशि होने का प्रमाणः किन्हीं देशों में इमिग्रेशन ऑफिसर आपके ठहरने के समय होने वाले खर्चों के लिए निर्वहन राशि के लिए पर्याप्त धन होने का प्रमाण मांगते है जिसके तहत आपके बैंक स्टेटमेंट, क्रेडिट कार्ड या नकदी रूप में इसे बता सकते हैं। 

स्वास्थ्य/टीकाकरण प्रमाणपत्रः विदेश यात्रा करते समय कुछ देशों में स्वास्थ्य या टीकाकरण संबंधी प्रमाणपत्रों को मांगा जा सकता है इसलिए तय करें कि जहां आप जा रहें हैं, वहां किसी प्रकार का कोई स्वास्थ्य या टीकाकरण संबंधी प्रमाणपत्र जमा करना है तो वह आपके पास उपलब्ध हो। 

यात्रा व चिकित्सीय बीमाः विदेश यात्रा करते समय यह बीमा हमेशा अनिवार्य नहीं होता लेकिन यह कराना यात्री के पक्ष मे होता है। विदेशी स्थान में चिकित्सीय आपात स्थिति होने या यात्रा रद्द होने की स्थितियों में व्यापक यात्रा बीमा लेना ठीक रहता है और यह आपको अत्यधिक आर्थिक बोझ से बचाता है। 

वीजा फ्री 10 पर्यटन देश 

1. फिलीपींसः

जगमगाते शहरों की रौनक से लेकर मंत्रमुग्ध करते समुद्री किनारों और पर्वतों तक फिलीपींस अपनी खूबसूरती और शानदार परिदृश्यों के साथ भूमध्य रेखा के पास प्रशांत महासागर में स्थित गणराज्य हैं जो लगभग 7640 द्वीपों का समूह है और इनमें करीब 2000 द्वीप समूह मानव आबादी से परिपूर्ण हैं। फिलीपींस को तीन मुख्य भागों में विभाजित करें तो लूजोन द्वीप समूह जो सबसे उत्तर में बसा सबसे बड़ा द्वीप है जिसमे फिलीपींस की राजधानी मनीला भी स्थित है, इसके अलावा मिंडानाओ दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है जो द्वीप समूह के दक्षिणी भाग पर है। विसायस नामक द्वीपों का तीसरा समूह है जिसमें प्रमुख द्वीप पानाय, नेग्रोस, सेबू, बोहोल, लेयटे, समर और मस्बाते शामिल हैं। फिलीपींस दुनिया के सबसे खुशनुमा शहरो में से एक हैं, जिसे कई बार सबसे ज्यादा खुशहाल देश का टैग भी मिला हुआ है। 

प्रमुख आकर्षणः मनीला जो फिलीपींस की राजधानी भी है, ओरिएंट का मोती नाम से मशहूर इस जगह कई सारी करने योग्य गतिविधियों के साथ ही यहां विविध आकर्षणों को देख सकते हैं जैसे संग्रहालय, पार्क, रेस्तरां, थिएटर और शॉपिंग मॉल और कई सारी आकर्षणों को देखने की विविध श्रृंखला को दिखाता है। स्ट्रीट फूड और कई सारी मार्केटों जैसे लेगाज़पी संडे मार्केट, क्यिपो मार्केट व चाइनाटाउन फेमस है। फिलीपींस के दावाओ शहर जो क्षत्रफल में सबसे बड़ा है, पर्यटन स्थलों की कई सारे आकर्षणों को संजोए है जैसे ईडन नेचर पार्क जो पहाड़ी पर बना हुआ विश्राम रिसॉर्ट है। मालागोस गार्डन रिसोर्ट जो तकरीबन 12 हेक्टेयर में फैला हुआ फिलीपींस का पहला चॉकलेट संग्रहालय है। दावाओं शहर में फिलीपींस का सबसे बड़ा पर्वत माउंट एपो है जहां आप रोमांचक पर्वतारोहण के लिए प्रसिद्ध है। फिलीपींस के सेबू शहर की शोभा इसके समुद्री तटीय आकर्षणों और सबसे पुराने शहरों मे से एक है जहां ईसाई धर्म का उद्भव हुआ था। द्वीप तट पर कई सारी जल क्रीड़ाओं का आनंद लेते हुए कावासन झरने पर और भी कई सारी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा फिलीपींस में पलावल द्वीप, पैंगलाओ द्वीप, विगान जो यूनेस्को वैश्विक धरोहर है, कैमिगुइन जो आग से पैदा हुआ द्वीप है और कई सारे प्राकृतिक आकर्षणो को दिखाता है। 

निःशुल्क वीजा मुक्त प्रवास : 14 दिन कुछ नियम व शर्तों के साथ

अन्य जरूरी नियमः इसके अलावा विभिन्न तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतो जैसे हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी, टाइफाइड, हैजा, पीला बुखार, जापानी इन्सेफलाइटिस, रेबीज, मेनिन्जाइटिस, पोलियो, खसरा, गलसुआ, रूबेला, टी-डीएपी, चिकनपॉक्स, दाद, निमोनिया और इन्फ्लुएंजा के टीकाकारण की सिफारिश करता हैं और कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। 

वीजा मुक्त प्रवेश इंटरनेशनल एयरपोर्टस, जलमार्ग बंदरगाहों और यहां तक कि क्रूज यात्रियों पर भी लागू होता है। 

कैसे पहुंचे 

हवाई मार्ग सेः एयर इंडिया ने दिल्ली से मनीला के लिए सीधी फ्लाइट सेवा चालू की है जिसकी समय अवधि लगभग 6 घंटे की है। 

2. सेशेल्स

सेशेल्स अपने खूबसूरत द्वीप, समुद्री तट और दर्शनीय स्थलों के कारण बहुत प्रसिद्ध है। सेशेल्स की छिपी हुई खूबसूरती को देखने के लिए आप यहां द्वीपों के शानदार नजारे एक्सप्लोर कर सकते हैं। कहीं ग्रेनाइट चट्टानों और शांत जल के सुरम्य परिदृश्य यहां के ला डिग्यू बीच को विश्व के सबसे खूबसूरत तटों में से एक बनाता है। नर्म रेत के एहसास, आकर्षक परिदृश्य, तैराकी आनंद और स्नार्कलिंग का अनुभव लें। शानदार धूप और तटों के पास मिलने वाले स्वादिष्ट भोजन की खुशबू सेशेल्स के प्रति और भी ज्यादा आकर्षित करता है। 

प्रमुख आकर्षणः सेशेल्स के प्रमुख द्वीपों की सैर करें। ब्यू वैलन माहे सेशेल्स के शानदार समुद्री तटों में से एक है जहां लोकप्रियता और उत्साही वातावरण के साथ लंबे समुद्री तटों की मौजूदगी जहां ऊंचे ऊंचे वृक्षों की जीवंत छाया और भी ज्यादा राहत प्रदान करती है। सूर्योदय और सूर्यास्त के खूबसूरत नजारें आकर्षित करते हैं। ब्यू वैलन माहे तट पर शाम के समय लगने वाली स्थानीय बाजार का लुत्फ लें। ग्रैंड एंसे, एंसे कोकोस और पेटिट एंसे, ला डिग्यू द्वीप के तीन शानदार समुद्री तट हैं जो हरे भरे उष्णकटिबंधीय जंगल से होकर गुजरते हुए रास्ते से जुड़े हुए हैं। वैली डे माई उद्यान, एंसे लाजियो, एन्से इंटेंडेंस समुद्री तटों को निहारें। ला डिगयू द्वीप पर साइक्लिंग और अन्य गतिविधियां का आनंद लें। सेंट एनी मरीन पार्क सेशेल्स का संरक्षित क्षेत्र है जो एक बड़े समुद्री क्षेत्र और छह खूबसूरत द्वीपों से बना हुआ है, जहां कछुओं और डॉल्फिन को भी देख सकते हैं। 

निःशुल्क वीजा मुक्त प्रवासः 90 दिन, लेकिन सेशेल्स यात्रा प्राधिकरण एसटीए देने के लिए प्रति व्यक्ति 10-70 यूरो का शुल्क लिया जाता है। 

कैसे पहुंचे

भारत से सेशेल्स जाने के लिए हवाई यात्रा भारत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर सकते हैं। भारत से सेशेल्स जाने में औसत 10 घंटे का समय लग सकता है जो तकरीबन 3600 किमी की दूरी पर है। 

3. थाईलैण्ड

विदेश यात्रा में थाईलैण्ड का नाम प्रमुखता से लिया जाता है जहां दक्षिण एशिया का यह देश अपने मंत्रमुग्ध करते समुद्री किनारो, मस्ती भरी नाइटलाइफ और आधुनिक लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। अगर आपका बजट कम है और विदेश यात्रा की प्लानिं ग बना रहे हैं तो थाईलैण्ड बेहतर विकल्प है। विविधता और स्थापत्य वास्तुकला के अद्भुत नमूनों को प्रस्तुत करता यह देश पर्यटको का भरपूर मनोरंजन कराता है। यहां के प्रमुख द्वीप, समुद्री तट, उद्यान और वर्षावनों को देखने का आनंद ले सकते है। 

प्रमुख आकर्षणः फी फी द्वीप समूह, फुकेत जो छह द्वीपों से मिलकर बना है अपनी शानदार नाइटलाइफ और जीवंत अनुभव के लिए जाना जाता है। क्राबी में शांत एकांत छुट्टियां बिताएं जहां दोपहर की धूप और सुकून भरी शामें आनंद प्रदान करती हैं। पटाया के कोरल द्वीप में बनाना बीच और लॉन्ग बीच समुद्र्री तट जल क्रीड़ाओ के लिए जाना जाता है। राचा याई द्वीप, सिमिलां द्वीप समूह फुकेत में गोताखोरी का आनंद ले सकते हैं। कोह समुई के शानदार समुद्री तट लामाई और चेवांग में शानदार नाइटलाइफ का आनंद लें। रायले बीच में गुफाएं, चूना पत्थर की चट्टानें, लैगून और तमाम सारे दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं। सत्य का अभयारण्य पटाया का प्रसिद्ध मंदिर है जो पूरी तरह से सागौन की लकड़ी का बना है। बैंकॉक के वाट अरूण मंदिर, वाट फो टेंपल में आध्यात्मिकता स्पर्श करें। वर्षावन कंचनाबुरी, खाओ याई उद्यान, खाओ सोक पार्क और खाओ लाएम नेशनल पार्क में पूरे परिवार के साथ मौज मस्ती का अनुभव लें। जंगल सफारी, लेट नाइट पार्टीज, तैरते हुए बाजारों के आकर्षण देखें। 

निःशुल्क वीजा मुक्त प्रवास : 60 दिन, पर्यटन और अल्पकालिक व्यावसायिक गतिविधियों के उद्देश्य से सभी पर्यटकों को थाईलैण्ड पहुंचने से 3 दिन पहले थाईलैण्ड एराइवल कार्ड के लिए थाईलैण्ड इमिग्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना जरूरी है। 

कैसे पहुंचे 

हवाई मार्ग सेः

थाईलैण्ड जाने के लिए राजधानी बैकॉक के सुवर्णभूमि इंटरनेशनल हवाई अड्डे के माध्यम से जहां भारत के मुख्य इंटरनेशनल हवाई अड्डों से लगभग 3-4 घंटे तक का समय लग सकता है। 

सड़क मार्ग सेः 

थाईलैण्ड जाने के लिए सड़क रास्ते से जाना लॉन्ग ड्राइव के शौकीनों के लिए उपयुक्त है, जो रोमांचक अनुभव देता है। इसके लिए आपको म्यांमार के रास्ते हाईवे भारत म्यांमार थाईलैण्ड त्रिपक्षीय राजमार्ग का उपयोग करते हुए जाना है। भारत में मणिपुर में मोरेह सीमा पार करते हुए थाईलैण्ड में माई सोत के पास से एंट्री होती है। लेकिन इस रास्ते से जाने के लिए विशेष परमिट और अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। 

4. नेपाल

हिमालय के विस्तृत और भव्य पहाड़ों के बीच बसा हुआ यह देश एडवेंचर्स प्रेमियों के लिए पसंदीदा स्थान है। जहां प्राकृतिक मंत्रमुग्ध करते नजारे, आकर्षक सांस्कृतिक खूबसूरती और हिमालयन चोटियों के दिव्य छवियों को देख सकते हैं। नेपाल में संसार की 8 ऊंची चोटियों के आकर्षण देखने को मिलते हैं, जो तकरीबन 8000 मीटर ऊंचाईयों को स्पर्श करती हैं। पारंपरिक रीति रिवाजों और समृद्धि में धनी नेपाल सांस्कृतिक विरासत के सिलसिले में भी शानदार इतिहास रखता है, जहां कई प्रमुख यूनेस्को वैश्विक धरोहरें हैं। मनोकामना मंदिर, पशुपतिनाथ, लुम्बिनी, स्वयंभूनाथ और कई शक्तिपीठ, नेपाल को आध्यात्मिक रूप से बहुत समृद्ध करते हैं। दक्षिणी दिशा में घने जंगल और तराई के मैदानों के आकर्षण हैं। 

प्रमुख आकर्षणः नेपाल में आप प्रमुख साहसिक गतिविधियों वाटर राफि्ंटग, बंजी जंपिग, स्काई डाइविंग और भी कई सारे साहसिक खेलों का आनंद ले सकते हैं। माउंट एवरेस्ट जो संसार की सबसे प्रमुख चोटी है, पर्वतारोहणों का स्वर्ग हैं, इसके बेस कैंप पर ट्रेकिंग का अनुभव लें। लैंगटांग घाटी ट्रेकिंग करें जिसे ग्लेशियरो की घाटी भी कहते हैं। काठमांडू घाटी के तीन दरबार चौक जिसमें पाटन दरबार चौक, भक्तपुर दरबार चौक और काठमांडू दरबार चौक अपने इतिहास और कलात्मक खूबसूरती के लिए यूनेस्को वैश्विक धरोहरों में भी शामिल है। झीलों के शहर पोखरा का अन्वेषण करें। गौतम बुद्ध के जन्म स्थान लुम्बिनी में माया मंदिर और अन्य विविधताओ को देखें। 

निःशुल्क वीजा मुक्त प्रवास : कोई सीमा नहीं है। यहां जाने के लिए आपके पास भारतीय चुनाव आयोग द्वारा वोटर आई डी कार्ड या वैध पासपोर्ट होना जरूरी है। 18 साल से कम आयु के बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल आईडी कार्ड भी मान्य हो सकते है। 

कैसे पहुंचे 

हवाई मार्ग से 

नेपाल पहुंचने का यह विकल्प समय की बचत करता हुआ तेज विकल्प है। नेपाल जाने के लिए काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हवाई यात्रा कर सकते हैं। भारत के प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नेपाल के लिए सीधी उड़ाने उपलब्ध रहती हैं। 

सड़क मार्गः 

सड़क के रास्ते से जाना बजट को निंयत्रण में रखता है, जहां आप भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, बनारस, कोलकाता, और लखनऊ से सीधी बसें नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए चलती हैं। भारत नेपाल सीमा सनौली क्रांसिग जो गोरखपुर के पास है और रक्सौल बिहार में है। 

5. मलेशिया

दक्षिण पूर्व एशिया में बसा यह देश बेहद आकर्षक और शानदार है जहां उत्सवी रौनक, सजीव पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिक जीवनशैली अनुभव, समुद्री तटों की मुलायम रेतों के नजारें, स्वादिष्ट खुशबू फैलाते चाय के बागानों की उपस्थिति, हरियाली संपन्न जंगलों में जैव विविधता का आनंद ले सकते हैं। पश्चिमी मलेशिया में राजधानी कुआलालंपुर, जोहोर बहू, जार्जटाउन और पेनांग स्थित है, जो मलेशिया आने वाले पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। आरामदायक सफर से लेकर यादगार पर्यटन की सौगात प्रदान करता यह शहर शानदार वन्यजीवों, लजीज स्वाद और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। 

प्रमुख आकर्षण : सबाह बोर्नियो में विविध वन्यजीवों को देखे। एशिया की सार्थकता को दर्शाता मलेशिया देश विभिन्न देशों की संस्कृति से रंगा हुआ है। विविध धर्मों की मौजूदगी, सुदंर मस्जिदें, मंदिर और गिरिजाघरों की शोभा समुद्र्री जीवन की रौनक के साथ और भी ज्यादा आकर्षक प्रतीत होती हैं। मलेशिया के दो प्रमुख हिल स्टेशनो कैमरून हाइलैंड्स और पेनांग हैं जो पर्यटको को अपनी खूबसूरती और रोमांचक गतिविधियों के माध्यम से आकर्षित करती हैं जहां आप जलक्रीड़ा, ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिग का मजा ले सकते हैं। 

निःशुल्क वीजा मुक्त प्रवास : 30 दिन ( 31.12.2026 तक ), नई दिल्ली स्थित मलेशियाई उच्चायोग की वेबसाइट के अनुसार है। 

कैसे पहुंचे 

भारत के प्रमुख इंटरनेशनल हवाई अड्डो जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधी या कनेक्टिंग हवाई यात्रा कर सकते हैं जिसमें तकरीबन 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है। 

6. बारबाडोस

अटलांटिक महासागर में स्थित यह एक द्वीपीय देश है जो दक्षिणी अमेरिकी और कैरिबयन की सीमा पर है। सूर्य की सुनहरी रोशनी में चमकते समुद्री तटों की आभा, संपन्न और समृद्धिशाली इतिहास, शानदार बाजार और कैरेबियन के मंत्रमुग्ध करते आकर्षण अपनी रंगत से इस द्वीप को पर्यटन के लिए स्वर्ग जैसा बनाते हैं। बारबाडोस के ऐतिहासिक स्थलों से लेकर प्राकृतिक खूबसूरती तक यह देश घूमने के लिए अत्यंत रोचक है, जो सिर्फ समुद्री तटों तक ही सीमित नहीं है। प्राचीन वास्तुकला और आधुनिक जीवंत शैली का अनोखा सम्मिश्रण देता यह द्वीप देश हर किसी के लिए कुछ न कुछ प्र्रदान करता है। 

प्रमुख आकर्षण : राजधानी ब्रिजटाउन, सबसे बड़ा शहर है इसके साथ ही यूनेस्को की वैश्विक धरोहर के रूप में भी शामिल है जहां पारंपरिक रीति रिवाज और वाणिज्य का भंडार है। गैरीसन सवाना, नेशनल हीरोज स्क्वायर, ऐतिहासिक संसद भवन और 18वीं सदी के ब्रिटिश सैन्य ऐतिहासिक काल के लिए प्रसिद्ध है। हैरिसन गुफा में इको एडवेंचर पार्क जो प्राकृतिक आश्चर्यों में से एक है। स्टैलेक्टाट्स, चूना पत्थर गुफाएं और भूमि के अंदर बहती जलधाराएं आकर्षित करती है। उत्तरी छोर पर स्थित समुद्री गुफाओं की ऊंची नीची चट्टानें विहंगम दृश्यों के साथ प्राकृतिक तालाबों और एनीमनों का नजारा प्रस्तुत करती है। यहां जाने के लिए दिसम्बर से अप्रैल तक का समय उपयुक्त होता है। 

निःशुल्क वीजा मुक्त प्रवास : 30 दिन

कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग से जाने के लिए भारत से कनेक्टिंग उड़ान हैं। यहां से पहले लंदन, न्यूयॉर्क या अन्य शहरों के माध्यम से बारबाडोस के मुख्य हवाई अड्डा ग्रांटले एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच सकते है जो राजधानी ब्रिजटाउन के पास है।

बारबाडोस जाने के लिए क्रूज का इस्तेमाल भी किया जाता है जो कैरिबयन क्षेत्र से होकर जाता है।

7. नीयू द्वीप

प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीप हैं जो पर्यटकों को कुदरत के नायाब अजूबों से रूबरू कराती हुई धरती है। पॉलिनेशिया की चट्टान कहे जाने वाले इस स्थान पर आप स्कूबा डाइविंग, स्नार्कलिंग, तटीय परिदृश्यों, सजीव रीति रिवाजों के साथ ही गर्मजोशी से भरे आतिथ्य का अवसर भी प्रदान करता है। आप यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के मुरीद हो सकते हैं जहां समुद्री जीवन को बेहद करीब से देखने का सुहावना अवसर भी एक यादगार क्षण बन जाता है। इस द्वीप की अद्वितीय खूबसूरती अन्यत्र कहीं और देखने को नहीं मिलती है।

प्रमुख आकर्षण : नियू द्वीप का जल बेहद स्वच्छ और शांत है जिसकी दृश्यता लगभग 100 मीटर तक है इसमें आप स्नोर्कलिंग का अनुभव ले सकते हैं। प्रवाल भित्तियों के सुदंरतम दृश्य देखें। तट से करीब ही व्हेल, डॉल्फिन और मंटा रे मछलियों की झलक निहारें। नीयू द्वीप पर नारियल के पेड़ों को देखने के साथ ही ताजे नारियल पानी का यादगार स्वाद भी चखें। घूमने के लिए अप यहां की जमीनी गुफाओं के दीदार भी कर सकते हैं जिनमें पानी की मौजूदगी और चूना पत्थरों की चट्टानें आकर्षित करती है- वैला, पलाहा, अवाइकी गुफाएं हैं। मजे की बात है कि यहां आना आपको आत्मिक संतुष्टि प्रदान करता है क्योंकि यह यात्रा बजट को ज्यादा प्रभावित नहीं करती है।

निःशुल्क वीजा मुक्त प्रवासः 30 दिन

कैसे पहुंचे

भारत से नीयू द्वीप की यात्रा करने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट ही विकल्प है। सबसे पहले आपको आकलैंड, न्यूजीलैण्ड जाना होगा, इसके बाद यहां से सप्ताह में दो बार नीयू द्वीप के लिए उड़ान माध्यम से यहां पहुंच सकते हैं।

वीजा मुक्त देशों के लिए विदेश यात्रा करते समय बरतने योग्य सावधानियां

वीजा मुक्त देशों की यात्रा करते समय कुछ सुझावों का पालन करने से यात्रा में और भी ज्यादा सहूलियत मिल जाती है।

वीजा मुक्त नियत देश की यात्रा के अद्यतन नियमो ंकी जानकारीः वीजा मुक्त मतलब तनाव मुक्त रहने के लिए वीजा मुक्त देश यात्रा के नवीन नियमो की जानकारी होना बहुत जरूरी है क्योंकि प्रवेश अवधि और आवश्यकताएं बदल भी सकती हैं। यात्रा की तैयारी करने से पहले हमेशा गंतव्य देश के ऑफिशियल दूतावास या भारत के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अद्यतन और नवीन नियमों की जरूरी जानकारी कंफर्म कर लें।

वीजा मुक्त प्रवेश अवधि के प्रति संवेदनशीलः जब भी किसी वीजा मुक्त देश की यात्रा पर जाएं तो उसकी नियत और अनुमन्य ठहरने की अवधि के प्रति सचेत रहें क्योंकि उससे अधिक आप वहां नहीं रूक सकते हैं, ऐसे में हो सकता आप पर दंड राशि चार्ज की जाए या फिर तत्काल आपको वहां से निर्वासित कर दिया जाए और भविष्य में उक्त देश जाने में रोक लगा दी जाए।

जरूरी दस्तावेजो/पेपर्स की सॉफ्ट व हॉर्ड कॉपी रखेंः विदेश यात्रा करते समय जांच लें कि आपके सारे दस्तावेज पूरी तरह तैयार हो और उनकी मूल प्रति, फोटोकॉपी, हॉर्ड और डिजिटली दोनों फॉर्मेट में हो।

स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करेंः विदेश यात्रा करते समय उक्त स्थान की परंपराओं और स्थानीय रीति रिवाजों की थोड़ी बहुत समझ, जानकारी और इनके प्रति आदर की भावना रखें जिससे आप अनचाही समस्या से दूर रहें। 

वीजा मुक्त देश में पर्यटन उद्देश्य स्पष्ट और साफ होः वीजा मुक्त देश की यात्रा करते समय यात्रा का उद्देश्य सिर्फ पर्यटन होना चाहिए, न कि यहां नौकरी या किसी व्यवसाय के उदद्ेश्य से आना है। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों को यात्रा का स्पष्टत उदद्ेश्य बताना जरूरी होता है। 

निष्कर्ष 

भारतीयों के लिए कई देशों में वीजा मुक्त यात्रा करने का सुअवसर है जहां कई सारे प्रसिद्ध और लोकप्रिय गंतव्यों की लिस्ट देखने को मिलती है। इन देशो की यात्राओं में आप लग्जरी लाइफस्टाइल, जीवंत नाइटलाइफ और उत्सवी सितारों की जगमगाहट को एन्जॉए कर सकते हैं। बिना वीजा की यात्रा कागज़ी तमाम सारी टेंशनो से दूर रखते हुए पर्यटन के आनंद को और ज्यादा बढाती है, ऐसे में विदेश यात्रा का सपना और भी ज्यादा करीब हो जाता है, तो फिर बैग पैक कीजिए और यात्रा की वीजा फ्री विदेशी रंगत का लुत्फ उठाइए। 

भारतीयों के लिए वीजा फ्री देशों की यात्रा के समय अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

प्रश्न : थाईलैण्ड देश की वीजा फ्री यात्रा के लिए क्या करें?

उत्तरः थाईलैण्ड की यात्रा करने से वहां पहुंचने के तीन दिन पहले थाईलैण्ड इमिग्रेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना जरूरी होता है।

प्रश्न : क्या, वीजा मुफ्त यात्रा करने के दौरान भारतीय वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है?

उत्तर : हां, केवल नेपाल की यात्रा करने में आप वैध भारतीय पासपोर्ट या भारत सरकार के चुनाव आयोग द्वारा प्रदत्त वोटर आई डी कार्ड लेकर जा सकते हैं।

प्रश्न : वीजा मुक्त प्रवास का क्या अर्थ है?

उत्तरः वह प्रवेश अवधि जब कोई देश बिना वीजा के दूसरे देश के यात्री को अपने देश में ठहरने की अनुमति देता है।

प्रश्न : किस देश में भारतीयों के लिए वीजा मुक्त प्रवास की अवधि नहीं है?

उत्तर : नेपाल

प्रश्न : फिलीपींस में भारतीयों के लिए वीजा फ्री प्रवास की अवधि क्या है?

उत्तरः 14 दिन

हमसे संपर्क करें
यात्रा विशेषज्ञबुकिंग की पुष्टिरद्द करना