• Jan 23, 2026

रोमांचक और बाहरी गतिविधियों में कैपिंग का अपना ही मज़ा है। खुले आकाश के नीचे तारों को देखते हुए रात बिताना, बर्फीली हवाओं की ताज़गी का अनुभव लेना या फिर प्रकृति की गोद में मौसम के रूहानी अंदाज़ को और अधिक करीब से स्पर्श करना, ऐसे में कैपिंग एक्टिविटी असली आनंद प्रदान करती है। ऋतु चाहे कोई भी हो, बाहरी गतिविधियों में कैपिंग का क्रेज अलग ही ऊंचाईयों पर रहता है जिसमें तन मन को रोमांच, स्फूर्ति और सकारात्मक ऊर्जा मिलने के साथ ही आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है, जहां भारत कैंपंग के लिए कई सारी विविधता प्रदान करता है- पहाड़ों, जंगलों की हरियाली भरी सैर से लेकर झीलों के शांत किनारों के ठहराव, तटीय अनुभवों की रोमाचंक श्रृंखला से लेकर मौसम अनुरूप कैपिंग का अनुभव सहेजना है तो, आइए इन प्रमुख 10 भारतीय कैपिंग साइटों को और नजदीक से एक्सप्लोर करते हैं, जहां आप साथ में कई सारे एडवेंचर्स एन्जॉए कर सकते हैं।

1. मालशेज घाट, महाराष्ट्र

शहरी हलचल से कोसों दूर यह जगह कुदरत के आशीर्वाद से कम नहीं है जहां हरी भरी हरियाली के मनमोहक वातावरण की जुगलबंदी और में टेंट में ठहरने की सुविधा के साथ ही खानपान और अन्य कई सारी इनडोर और आउटडोर गतिविधियों के रोमांचक अनुभव सहेज सकते हैं। भव्य झरनों की उपस्थिति, मोड़दार पहाड़ियां और समुद्री किनारों की शांतिपूर्ण सैर महाराष्ट्र का अलग ही परिप्रेक्ष्य प्रदान करते हैं। पश्चिमी घाट पर बसा यह आकर्षक पर्वतीय दर्रा भंडारदरा, इगतपुरी और माल्शेज जलप्रपात के साथ अच्छा खासा आकर्षित करते हैं साथ ही अन्य प्राकृतिक खूबसूरत परिदृश्यों की श्रृंखला पर्यटकों को यहां आने का निमंत्रण देती है। माल्शेज घाट कैपिंग का अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं।

प्रमुख आकर्षण : माल्शेज घाट के आसपास आप पिंपलगांव, जोगा बांध, हरिश्चंद्र, अजोबा पहाड़ी व कोंकण किला देख सकते हैं। इसके अलावा कैपिंग के लिए पावना झील के किनारे सर्वोत्तम विकल्प है। यहां से आप लोनावला, खंडाला के साथ पुणे, कोलाड, माथेरान के साथ और भी कई सारे अनुभवों का लाभ ले सकते हैं।

कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग से

  • माल्शेज घाट पहुंचने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट है जिसकी यहां से दूरी लगभग 120 किमी है, इसे आप सड़क मार्ग से तय कर पहुंच सकते हैं

रेल मार्ग से

  • रेल माध्यम से पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन कल्याण है, जहां से माल्शेज घाट लगभग 85 किमी दूर है।

सड़क मार्ग से

  • महाराष्ट्र के माल्शेज घाट पहुंचने के लिए आप मुंबई या पुणे के रास्ते टैक्सी या बस की मदद से आसानी से यात्रा संपन्न कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी शहर कल्याण से नियमित चलने वाली बस और टैक्सी से भी नियत जगह पहुंच सकते हैं।

2. कच्छ का रण, गुजरात

शीतकालीन समय में श्वेत खारे रेगिस्तानी वातावरण अपनी चरम खूबसूरती के लिए विश्व विख्यात है जहां पर्यटन का आनंद तब और भी ज्यादा बढ जाता है जब यहां लगे कैंपों में रात्रिकालीन समय में आराम करते हुए टिमटिमाते तारों की शोभा और आकाश में चमकते चांद की चांदनी की छाप सीधा दिलोदिमाग पर असर डालती है। टेंट सिटी का आनंद लेने के साथ ही आप यहां गोलाकार आकृति में बनी स्पेशल झोंपड़ी भुंगा जिसकी बनावट और तरीका बेहद कारगर और आकर्षित करता है, इनमे शीशों और नक्काशियों की देसी सजावट इनकी शोभा और ज्यादा बढाती है। इन झोंपड़ियों की खासयित होती है कि यह सर्दियों में गरम और ग्रीष्म ऋतु में ठंडक प्रदान करती हैं।

प्रमुख आकर्षणः नमकीन श्वेत रेगिस्तान नाम से मशहूर कच्छ का रण अपने रण उत्सव और टेंट सिटी के लिए बेहद प्रमुख और आकर्षक स्थल है। सर्दियों के समय यहां अक्टूबर से फरवरी के मध्य आकर्षक रण महा उत्सव का आयोजन आकर्षित करता है। स्थानीय लोकनृत्य कला, संगीत का आनंद लेने के साथ ही बारीक हस्तकला से निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की यादगार खरीदारी भी कर सकते हैं।

कैसे पहुंचे

कच्छ का रण पहुंचने के लिए भुज शहर से धोर्डो गांव की यात्रा कर जाया जा सकता है।

हवाई मार्ग से 

  • कच्छ का रण हवाई रास्ते से पहुंचने के लिए भुज हवाई अड्डा उपयुक्त है जहां से कच्छ के रण की दूरी लगभग 80 किमी है जिसे आप बस टैक्सी या स्वयं के वाहन से तय कर पहुंच सकते हैं। 

रेल मार्ग से 

  • रेल मार्ग से कच्छ का रण पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन भुज ही है। जहां भारत भर से रेल सुविधा बेहतरी से उपलब्ध रहती है। 

सड़क मार्ग से 

  • कच्छ का रण पहुंचने के लिए आप अहमदाबाद के रास्ते भुज तक का सफर बस टैक्सी या स्वयं की कार से कर सकते हैं। जहां भुज से धोड़ो गांव तक जाने के लिए लोकल वाहन आसानी से मिल जाते हैं जिसे तय करने में लगभग 2 घंटे समय लग सकता है। अहमदाबाद से भुज की दूरी लगभग 400 किमी है जिसे आप लगभग 7 घंटे में तय कर सकते हैं। 

3. कूर्ग, कर्नाटक

कुहासे से ढके खूबसूरत हरीतिमा लिए नजारों की परिपूर्ण श्रृंखला और कॉफी बागानों की शानदार महक के बीच कैंपिंग के साथ ही अन्य कई साहसिक गतिविधि जैसे रिवर राफि्ंटग, ट्रेकिंग का रोचक अनुभव ले सकते हैं। घने जंगल, ऊंची चोटियों से दिखते भव्य शानदार परिदृश्य, धुंधली सुबह शाम और विविध तरह के वन्य प्रजातियों का दीदार प्रकृति के और करीब ले जाने का अनुभव कराता है। मंडपत्ती व्यू पॉइंट से पक्षी दर्शन का यादगार अनुभव ले सकते हैं। आप यहां कावेरी निसर्गधामा द्वीप में ठहरकर नैसर्गिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। 

प्रमुख आकर्षणः भारत के स्कॉटलैण्ड के रूप में प्रसिद्ध कूर्ग का अपना स्पेशल आकर्षण हैं। यहां आप एब्बे जलप्रपात जो लगभग 70 फीट ऊंचाई से नीचे गिरता है, ब्रिटिशकाल से ही अपनी मोहकता और चाय कॉफी और मसालों के बागानों के बीच बहते जल की छवि हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। दुबारे हाथी शिविर, राजा की सीट, मल्लल्ली जलप्रपात और ब्रहमगिरी पहाड़ियों की शोभा का आनंद ले सकते हैं। 

कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग से 

  • हवाई रास्ते से कूर्ग पहुंचने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा मैंगलोर एयरपोर्ट है, जहां से कूर्ग की दूरी लगभग 160 किमी है। कूर्ग से भारत के प्रमुख शहरों की उड़ानें बेहद आसानी से मिल जाती है। 

रेल मार्ग से 

  • कूर्ग पहुंचने के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशन मैसूर जंक्शन है जहां से दूरी लगभग 95 किमी है। स्थानीय वाहन, बस और टैक्सियों के माध्यम से आप कूर्ग की सैर करने पहुंच सकते हैं। 

सड़क मार्ग से 

  • सड़क रास्ते से कूर्ग पहुंचने के लिए कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन राज्यस्तरीय परिवहन की सुविधा बेहतर है जहां आप कर्नाटक की अन्य जगहों- बेंगलुरू, मैसूर और मैंगलोर से प्रतिदिन बजटीय और लग्ज़री बस सुविधा उपलब्ध रहती है।

4. स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश 

वृहद पहाड़ों की शीतल सुंदरता और शांतिमय सुकून भरे वातावरण के साथ कैंपिग का सुहाना अनुभव यात्रा में चार चांद लगा देता है। स्वच्छ निर्मल आसमान के नज़ारें, बर्फीली हवाओं के झोंके और प्राकृतिक वातावरण में बोनफायर की मोहक आंच और अन्य पर्यटन गतिविधियां साहसी पर्यटकों को साल भर रोमांचक गतिविधियों की यादें प्रदान करती हैं। स्पीति घाटी में कैंपिंग सर्वोत्तम विकल्पों में से एक हैं, इसके अलावा नदी पार करना, रस्साकशी के खेल स्पीति घूमने के आनंद को तरोताज़ा करती हैं। मंत्रमुग्ध करते नजारें और शीतकालीन मरूस्थल होने की वजह से ग्रीष्म ऋतु में भी शीतल वातावरण की छटा हमेशा ही पर्यटको को एडवेंचर्स के लिए प्रेरित करती है। 

प्रमुख आकर्षण : स्पीति घाटी में कैपिंग का अनुभव लेने के लिए गोल्डड्रॉप कैंप सिस्सु, भागा इको कैंप में भागा नदी के किनारे कैंपों में ठहर सकते हैं। पल्ला इकोटूरिज्म कैंपिंग साइट त्सुपार्क में शांत प्रवाहित होती नदी के किनारों के आकर्षण प्रकृति के अनूठेपन से परिचित कराते हैं। सरचू में स्थित हिमालयन मोंक राइडर्स कैंप में आनंददायक निवास के साथ कई शानदार रोमाचंक गतिविधियों और बेहद स्वादिष्ट भोजन के स्वाद से भी रूबरू कराता है। 

कैसे पहुंचे 

हवाई मार्ग से 

  • स्पीति घाटी पहुंचने के लिए हवाई रास्ता विकल्प कुल्लू का भुंतर हवाई अड्डा है जहां से मनाली होते हुए स्पीति की यात्रा स्थानीय या निजी वाहन से तय कर सकते हैं।  

रेल मार्ग से 

  • स्पीति घाटी पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन जोंगिदरनगर है जो लगभग 360 किमी दूरी पर है। यहां से सड़क मार्ग से यात्रा करते समय आप आसानी से स्पीति घाटी पहुंच सकते हैं। 

सड़क मार्ग से 

  • स्पीति घाटी जाने के लिए सड़क मार्ग से दो रूट है जिसमें एक मार्ग शिमला और दूसरा मार्ग मनाली से होकर जाता है। ज्यादातर शिमला रूट खुला रहता है, आप शिमला से काजा तक की यात्रा संपन्न कर आसानी से स्पीति पहुंच सकते है।
  • शिमला से मनाली होते हुए स्पीति घाटी जाने वाला रास्ता रोहतांग और कुंजुम दर्रा होते हुए काजा तक जाता है, यह रास्ता केवल ग्रीष्म ऋतु में ही खुला रहता है। 

5. मनाली, हिमाचल प्रदेश 

कैंपिग और ट्रेकिंग के रोमाचंक अवसरों को प्रदान करता मनाली ब्यास नदी, बर्फीले पहाड़ो क मोहकता और खूबसूरत घाटियों की विविधता से रूबरू कराता है। हरी भरी हरियाली और वृहद पहाड़ों की भव्यता एडवेंचर के लिए इसे लोकप्रिय स्थानों में से एक बनाते हैं। प्रकृति और  रोमांच का सुखद संयोग प्रदान करती यह जगह पर्यटको को बेहद आकर्षित करती है। 

प्रमुख आकर्षणः सोलांग वैली, इग्लू स्टे का अनुभव लें इसके साथ पैराग्लाइडिंग, जोर्बिंग अन्य गतिविधियों का आनंद लें। रोहतांग दर्रे के पास कैपिंग के श्रेष्ठ अनुभव का लाभ लें। शांत ब्यास नदी के किनारे भी कैपिंग का आनंद लें। 

कैसे पहुंचे 

हवाई मार्ग से 

  • मनाली पहुंचने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा भुंतर एयरपोर्ट है जहां से आप लगभग 50 किमी दूरी तय कर मनाली पहुंच सकते हैं। 

रेल मार्ग से 

  • मनाली का निकटतम रेलवे स्टेशन जोंगिदर नगर है जो तकरीबन 125 किमी दूरी पर है। इसके अलावा बड़े स्टेशनों की कैटेगरी में चंडीगढ या अंबाला रेलवे स्टेशन है जो मनाली से तकरीबन 280 किमी दूर है, इसे आप सड़क माध्यम से तय कर पहुंच सकते हैं। 

सड़क मार्ग से 

  • अगर आप दिल्ली या चंडीगढ से सड़क रास्ते से मनाली का सफर तय करना चाहते हैं तो नियमित तौर पर बस या टैक्सी सुविधा आसानी से मिल जाती है। जहां आप मनमोहक परिदृश्यों की श्रृंखला को एन्जॉए करते हुए मनाली पहुंच सकते हैं। 

निष्कर्ष

भारत में कई तरह के कैपिंग गंतव्य हैं जहां आप रोमांचक अनुभव प्राप्त करने की अभिलाषा से यात्रा संपन्न कर सकते हैं। पश्चिमी घाट की प्रकृतिमय मौजूदगी, उत्तर भारत की हिमालयी शीतलता और गुजरात के कच्छ के रण में टेंट सिटी में ठहरने का अवसर आपको कैंपिंग के श्रेष्ठतम अनुभवों से परिचित कराता है। भारतीय पर्यटन और कैपिंग के रोमांच का सम्मिश्रण संपूर्ण साहसिक यात्रा का पैकेज प्रदान करता है, जिसकी आनंददायक यादों की लाइफटाइम वैलिडिटी विशाल संग्रह को सहेजती है। 

हमसे संपर्क करें
यात्रा विशेषज्ञबुकिंग की पुष्टिरद्द करना