- Jan 22, 2026
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित प्रसिद्ध हवाई अड्डा है। सार्वजनिक निजी भागीदारी पीपीपी मॉडल पर बना यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत का 11वां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है जो लखनऊ शहरी केंद्र से लगभग 14 किमी दूरी पर अमौसी नाम जगह पर स्थित है, इसी वजह से पहले इसका नाम अमौसी एयरपोर्ट था। लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बारे में संपूर्ण मार्गदर्शिका यहां दी जा रही है।
लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का परिचय
- उत्तर प्रदेश राज्य का यह सबसे विशाल हवाई अड्डा है जो क्वींसलैंड की राजधानी ब्रिस्बेन द्वारा सिस्टर सिटी के रूप में चुने गए एकमात्र लोकप्रिय शहर लखनऊ में स्थित है। फरवरी 2019 से अदानी और लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की बागडोर संभाली इसका क्षेत्रफल लगभग 509 हेक्टेयर है, भारत के सबसे कम क्षेत्रफल वाले एयरपोर्ट्स में से एक है।
लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल जानकारी
- दिनांक 10 मार्च 2024 से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में एकीकृत टर्मिनल टी 3 का सफल उद्घाटन होने के बाद से इस पर पहले घरेलू परिचालन, फिर अंतरराष्ट्रीय स्तरीय परिचालन भी टर्मिनल 3 पर शिफ्ट हो गया। टर्मिनल 3 एकीकृत टर्मिनल हैं जहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के परिचालन के लिए कई एयरलाइंस संचालित होती हैं। इसमें 75 चेक इन काउंटर जिनमें से घरेलू यात्रा के लिए 60 और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए 15 हैं। 18 सेल्फ चेक इन कियोस्क और छह एयरोब्रिज हैं।
लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलने वाले पुरस्कार
- जुलाई साल 2013 में लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के खिताब से नवाजा गया।
- साल 2018 में लखनऊ हवाई अड्डे को एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा ‘‘आकार और क्षेत्र एशिया प्रशांत में प्रति वर्ष 2-5 मिलियन की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके अलावा इस काउंसिल ने प्रति वर्ष 5-10 मिलियन यात्रियों की सेवा करने वाले छोटे हवाई अड्डों की श्रेणी में दूसरी रैंक का अवार्ड प्रदान किया है।
- साल 2019 में एसीआई ने लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 5-10 मिलियन क्षमता प्रतिवर्ष एएसक्यू की श्रेणी में पहला पुरस्कार प्रदान किया।
- साल 2021 में एसीआई द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट को हेल्थ एक्रेडिटेशन प्रोग्राम में मान्यता प्राप्त हुई।
- एसोचैम द्वारा साल 2023 में लखनऊ एयरपोर्ट को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे का पुरस्कार मिला।
लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने जाने वाली प्रमुख एयरलाइन्स व गंतव्य
- सलामएयर
- सऊदी
- थाई एयरएशिया
- इंडिगो
- फ्लाई दुबई
- अकासा एयर
- एयर एशिया
- एयर इंडिया एक्सप्रेस
प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व घरेलू गंतव्य : रास अल खैमा, जेद्दा, रियाद, कुआलांलपुर, दुबइ्र्र, अबू धाबी, मस्कट, बैंकॉक, मुंबई, दिल्ली, पुणे, भोपाल, मुंबई-नवी, हैदराबाद, झारसुगुड़ा, किशनगढ, भुवनेश्वर आदि
- अंतरराष्ट्रीय यात्रियो के लिए सुरक्षा जांच के बाद इमिग्रेशन काउंटर पर जाना अनिवार्य है।
लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बुकिंग सुविधाएं
फ्लाइट बुकिंग सेवाः उड़ान सेवाओ की बुकिंग के लिए आप अदाणी वन ऐप या लखनऊ एयरपोर्ट स्थित एयरलाइन टिकट काउंटरों के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं। अदाणी वन ऐप पर फ्लाइट बुकिंग सेवा के माध्यम से सोर्स, डेस्टिनेशन एयरपोर्ट और दिनांक की एंट्री कर बुकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
होटल्स : अदाणी वन ऐप के माध्यम से लखनऊ एयरपोर्ट के आसपास होटल्स की पूर्व या तुरंत बुकिंग कर सकते हैं। भुगतान करने के बाद ही आपकी बुकिंग कन्फर्म हो सकती है या पेंडिग दिखाता है तो अगले 10 मिनटों में आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी।
भोजन एवं पेय : लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 3, अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान, चेक इन, एसएचए, आगमन क्षेत्रों में मशहूर कैफे और रेस्तरांओं की विविध श्रृंखलाएं देखने को मिलती है। यहां आप कैफेचीनो, चाय पॉइंट, नैसकैफे, दस्तरखान, आयरिश हाउस, मसाला किचन, मिठाई बॉक्स, मिट्टी कैफे आदि रेस्तरां में लज़ीज स्वाद का मज़ा ले सकते हैं।
कैब बुकिंग : अदाणी वन ऐप के माध्यम से लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आवागमन के लिए टैक्सी सेवा बुक कर सकते हैं जहां आप एयरपोर्ट टैक्सी सेवा के माध्यम से अपनी पसंद की गाड़ी चुन सकते हैं। इसके लिए आपको अदाणी वन ऐप में कैब बुकिंग ऑप्शन चुन कर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी है।
पोर्टर : यह सेवा सशुल्क है जिसके माध्यम से लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने पर सामान ले जाने की झंझट से मुक्ति पाने के लिए यह सेवा प्रदान की जाती है। प्रस्थान बिंदु पर या आगमन पर सामान बेल्ट पर विमान या पार्किंग बिन्दु तक पोर्टर सेवा के माध्यम से सहज और सरल यात्रा को सहेजें। सशुल्क पोर्टर सेवा की पूर्व बुकिंग या इससे जुड़ी किसी प्रश्न के लिए लखनऊ एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर पोर्टर सेवाएं विकल्प पर बताए गए ई मेल पर संपर्क कर सकते हैं।
पार्किंग : लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्किंग सुविधा का लाभ लेने के लिए आप एयरपोर्ट आने से पहले ही पार्किंग चयन कर सकते हैं। इसमें आप अदाणी वन ऐप माध्यम से 24/7 इस सेवा का लाभ ले सकते हैं,
- पार्किंग की अग्रिम बुकिंग के लिए पार्किंग विकल्प में वाहन प्रकार और अवधि का चयन करें
- निर्धारित शुल्क अदा करें और पार्किंग के लिए क्यू आर कोड प्राप्त करें।
- एयरपोर्ट पार्किंग क्षेत्र पहुंचकर क्यू आर कोड स्कैन कर निर्धारित जगह वाहन पार्क करें।
- निजी वाहन पिक अप/ड्रॉप-ऑफ के लिए 10 मिनट का फ्री टाइम मिलता है।
- टर्मिनल 3 घरेलू आगमन प्रवेश के पास यात्री पार्किंग सुविधा मिलती है।
लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लोकप्रिय सेवाएं
शुल्क मुक्त उत्पाद शॉपिंगः लखनऊ एयरपोर्ट पर स्थित विभिन्न आउटलेट्स के माध्यम से कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रानिक्स, परफ्यूम, लाइफस्टाइल उत्पाद, घड़ियां, खिलौने, सुपर मार्ट, स्वास्थ्य, धूम्रपान सहायक उपकरण, वस्त्र परिधानों की विस्तृत श्रृंखलाओं की ड्यूटी शुल्क मुक्त शॉपिंग कर सकते हैं। इन आउटलेट्स की मौजूदगी चेक इन, एसएचए, आगमन क्षेत्र में देखने को मिलती है।
प्रणाम सर्विस : यात्रियों के लिए शानदार और विशिष्ट वातावरण के निर्माण के लिए प्रणाम सर्विस प्रदान की जाती है जो सशुल्क सेवा है। यात्री ग्राहक पर विशेष ध्यान केंद्रित करती यह सेवा आधुनिक और तकनीक से लैस सेवा है जहां लखनऊ एयरपोर्ट पर आने जाने वाले या कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले यात्रियों के लिए यादगार अनुभव संकलित करती है और यात्रा को टेंशनफ्री बनाती है। इस सेवा की बुकिंग के लिए चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल लखनऊ एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रणाम सेवा पेज विजिट कर सकते हैं।
- संपर्क विवरण : +91 8879992398/99 व ईमेल के लिए लखनऊ एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
- कार्यालय लखनऊ एयरपोर्ट
- प्रणाम अतिथि सेवाएं
- चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,
- अमौसी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226009
लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विशेष अनुभव
फ्लाइट अद्यतन स्टेटस : ऑनलाइन अदाणी एप या लखनऊ एयरपोर्ट की वेबसाइट के जरिए उड़ान सेवा की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
लाउंज : लखनऊ एयरपोर्ट यानी सीसीएसआईए में स्थित लाउंज सुविधा यात्रियों के लिए आरामदायक स्थान है जहां यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं और आधुनिक विशेषताओं से परिपूर्ण इन लाउंज में टीवी, वाईफाई, जलपान, आरामदायक लेटने व बैठने की सुविधा व बेहतर जीवन शैली से जुड़ी कई लग्ज़री सुविधाएं प्रदान की जाती है।
- लाउंज सुविधा : टर्मिनल 3 में घरेलू प्रस्थान क्षेत्र बोर्डिंग गेट के पास स्थित है।
बैगेज ट्रॉलीज : सीसीएसआईए, लखनऊ पर यात्रियों के लिए सामान रखने हेतु ट्रॉली सेवा प्रदान की जाती है। बैगेज ट्रॉली निःशुल्क सेवा है जो सामान बेल्ट, आगमन, प्रस्थान, पार्किंग, बस/टैक्सी प्रवेश स्थानों पर आसानी से मिल जाती है।
पोस्टल सर्विस : हवाई यात्रा करते समय डाक सेवाओं का लाभ लेने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर बने डाक सेवा काउंटरों पर जा सकते हैं।
- इसकी उपस्थिति टर्मिनल 2 गेट नंबर 2 के लैंडसाइड ओर है।
वाई-फाई सेवाएं : लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रत्येक यात्री को 30 मिनट के लिए फ्री इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जाती है। यह सुविधा टाटा वाई फाई सेवा के माध्यम से प्रदान की जाती है। उपयोग करने के लिए अपने मोबाइल नंबर पर आई ओटीपी संख्या को दर्ज कर वाई फाई के इस्तेमाल के लिए 4 अंको का पिन सेट कर दें।
- 30 मिनट से अधिक वाई फाई सेवा या अंतरराष्ट्रीय नंबर होने पर सूचना केंद्र पर वाई फाई विशेषज्ञों से सहायता प्राप्त करें।
चार्जिंग प्वाइंट्स : सीसीएसआईए लखनऊ में महत्वपूर्ण स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए चार्जिंग प्वाइंट्स बनाए गए हैं जहां चार्जर की सहायता से मोबाइल, टैब या लैपटॉप की बैटरी चार्ज कर सकते हैं।
- टर्मिनल 3 पर बोर्डिंग गेट के पास जहां यात्रियों के बैठने के क्षेत्र में चार्जिंग सुविधा प्रदान की जाती है।
स्पेशल असिस्टेंस : कम गतिशीलता वाले यात्री वर्ग के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पर सहज और आरामदायक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर इन यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक जानकारी, सहायता और लाभदायक सलाह प्रदान की जाती है। एयरलाइन टिकट बुक करते समय ही विशेष आवश्यकता वाले यात्री वर्ग जरूरी सुविधाओं का चयन करना जरूरी है। किसी आपातकालीन स्थिति में आगमन या प्रस्थान पर बिना किसी पूर्व बुकिंग के भी व्हीलचेयर सुविधा प्रदान की जाती है।
- टर्मिनल 3
- प्रस्थान एरिया-ड्रॉप ऑफ क्षेत्रों के पास पीआरएम कॉल फोन से संपर्क कर सकते हैं।
- संपर्क विवरण : टर्मिनल ऑपेरशन्स सूचना विभाग- +91 8188068811
स्मोकिंग ज़ोन : चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लखनऊ पर धुएं मुक्त माहौल को बनाने के लिए धूम्रपान कक्षों की व्यवस्था की गई हैं जहां धूम्रपान करने के इच्छुक यात्री विमान सेवा में बैठने से पहले उक्त कक्ष में धूम्रपान कर सकते हैं। इसी के आसपास आप धूम्रपान संबंधित वस्तुओं को खरीद भी सकते हैं। यहां नाबालिग या 18 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए धूम्रपान वस्तुएं खरीदने की अनुमति नहीं है।
- टर्मिनल 3,
- घरेलू प्रस्थान गेट नंबर 14 व 15 के पास है।
- संपर्क विवरण : +91 8188068811
प्रार्थना कक्ष : सीसीएसआईए, लखनऊ पर यात्रियों को शांति और सुकून प्रदान करने के उद्देश्य से शांति से धार्मिक गतिविधियों को करने के लिए प्रार्थना कक्षों की उपलब्धता देखने को मिलती है जहां हर धर्म के अनुयायी प्रार्थना, ध्यान विश्राम और ठहर सकते हैं। इसकी उपलब्धता 24/7 रहती है जहां सभी धर्म और संप्रदाय के यात्री जा सकते हैं।
- टर्मिनल 3 : प्रस्थान, चेक-इन-काउंटरों के पीछे तरफ घरेलू प्रस्थान एसएचए क्षेत्र में
शिशु देखभाल कक्ष : लखनऊ एयरपोर्ट पर छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आप शिशु देखभाल कक्ष के साथ बिना किसी परेशानी की यात्रा का आनंद ले सकते हैं। इन कक्षों में शिशुओं से संबंधित जरूरी उत्पाद जैसे बेबी लोशन, क्रीम, बेबी साबुन, बेबी पाउडर और बेबी डायपर की सुविधा मिलती है। यहां आप आराम से बैठकर शिशुओं की केअर कर सकते हैं जिसमें डायपर बदलना, दूध पिलाना और अन्य जरूरी काम कर सकते हैं। इस कक्ष की सुविधा 24/7 कभी भी ली जा सकती है।
- टर्मिनल 3 पर सभी शौचालयों के साथ बच्चो को दूध पिलाने की व्यवस्था रूम उपलब्ध हैं, घरेलू एसएचए और आगमन हॉल में शिशु देखभाल के लिए प्रीमियम व्यवस्था के साथ रूम उपलब्ध हैं।
खोया पाया : लखनऊ एयरपोर्ट पर अगर आपका कोई सामान या वस्तु खो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। एयरपोर्ट पर मौजूद खोया पाया विभाग से संपर्क करें। एयरपोर्ट पर किसी मिली किसी भी लावारिस वस्तु की जानकारी इसी विभाग को दी जाती है। जहां वस्तुओं के खोने और मिलने की स्थितियों में उनकी सामग्री, जानकारी, जमा करने की तिथि व समय और शिकायतकर्ता या जमाकर्ता व्यक्ति के हस्ताक्षर दर्ज कराए जाते हैं। खोई हुई वस्तुओं के मिलने की स्थिति में पूरी तरह सत्यापन कराए जाने और संतुष्टि के बाद ही उक्त वस्तु दावेदार को सौंपी जाती है। खोई या मिली हुई वस्तुओं पर दावा करने के लिए सरकारी पहचान प्रमाण पत्र होना जरूरी है, इसे ड्यूटी टर्मिनल ऑफिसर को दिखाकर उनकी अनुमति मिलने पर ही वस्तु प्राप्त कर सकते हैं। जब भी यात्री सुरक्षा क्षेत्र में कोई वस्तु या सामान खो देता है तो नजदीकी सीआईएसएफ अधिकारी से संपर्क कर सकता है। खोई हुई वस्तुओं को प्राप्त करने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर खोया पाया विकल्प पर जाकर अनुरोध पत्र पर प्रविष्टि भर कर जमा कर सकते हैं।
- टर्मिनल 3, घरेलू प्रस्थान गेट नंबर 3 के पास
- समयः सुबह 9ः30 बजे से शाम 6 बजे तक
- दिनः सोमवार से शनिवार
- संपर्क :+91 8188091406
- टर्मिनल संचालन का संपर्क नंबर : +91 8188068811
खोई हुई वस्तु के लिए दावा कैसे करें :
- सबसे पहले खोया पाया विभाग से संपर्क करें और समस्त आवश्यक विवरण जमा करें।
- वस्तु मिलने पर खोया पाया विभागीय टीम वस्तु का सत्यापन कर उक्त यात्री को सूचित करेगी।
वस्तु सत्यापित हो जाने पर उक्त व्यक्ति को कुछ जरूरी दस्तावेजों को प्रस्तुत करना जरूरी है जिनमें
- बोर्डिंग पास/टिकट प्रति
- उक्त वस्तु के स्वामी द्वारा पूरी तरह भरा और स्व हस्ताक्षरित पत्र जिसमें दावा की गई वस्तु की समस्त जानकारी हो।
- सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान प्रमाण पत्र जैसे पासपोर्ट/वोटर आई डी/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
- जब यात्री स्वयं किसी वस्तु को लेने में असमर्थता जताए तब वह किसी अन्य व्यक्ति को अपनी तरफ से वस्तु लेने के लिए स्व घोषणा पत्र के साथ मंजूरी प्रदान कर सकता है।
लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जानकारी
एयरलाइन टिकटिंग काउंटर्स : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचकर एयरलाइन टिकट काउंटर से अपनी सुविधानुसार तुरंत टिकट बुक कर सकते हैं।
- टर्मिनल 3
- घरेलू प्रस्थान : प्रवेश गेट नंबर 2 और 3 के पास एयलाइन टिकट काउंटर स्थित हैं।
सामान पैक करने की सेवा : लखनऊ एयरपोर्ट पर सामान लपेटने की सशुल्क सेवा प्रदान की जाती है जहां आपके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैगेज रैपिंग सेवाओं का अनुभव ले सकते हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर सेवा स्थान है।
- टर्मिनल 3
- घरेलू प्रस्थान प्रवेश गेट नंबर 2 के पास
- शुल्क : प्रति सामान 350 रूपये
मुद्रा विनिमय : लखनऊ एयरपोर्ट पर विदेशी आगमन और प्रस्थान के यात्रियों की सुविधा के लिए मुद्रा विनिमय काउंटर स्थित है जहां आप गंतव्य देश की मुद्रा विनिमय करा सकते हैं। मुद्रा विनिमय काउंटर का स्थान है :
- टर्मिनल 3
- घरेलू चेक-इन-हॉल और आगमन निकास द्वार
जानकारी डेस्क : लखनऊ एयरपोर्ट से जुड़ी समस्त जानकारियों के लिए सभी मुख्य जगहों पर सूचना डेस्क के माध्यम से जानकारी प्रदान की जाती है जहां आपको एयरपोर्ट, उड़ान, यात्रा से जुड़े सवाल व उचित दिशा निर्देशों के माध्यम से मदद प्राप्त कर सकते हैं। इन डेस्कों पर ग्राहक सेवा अधिकारियों के माध्यम से आप सहायता प्राप्त करें, किसी भी तरह के व्यवधान आने की दशा में आप 24/7 चालू रहने वाली हेल्पलाइन नंबर 8188068811 पर संपर्क कर सकते हैं। जानकारी डेस्क के माध्यम से कम गतिशीलता वाले यात्री, चेक इन प्रोसेस, आने वाले यात्रियों के स्वागत और किसी भी तरह की अन्य सहायताओं को सुविधा प्रदान की जाती है।
- टर्मिनल 3 : घरेलू चेक-इन-हॉल, एसएचए, घरेलू आगमन क्षेत्र में बेल्ट संख्या 1 से 7 तक।
- 24/7 हेल्पलाइन नंबर :+91 818806811
कस्टम प्रक्रिया : लखनऊ एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क समाधान के लिए इमिग्रेशन प्रोसेस के बाद दो लेन है जिसमें हरी लेन बिना सीमा शुल्क के सामान और सीमा शुल्क वाले सामान के लिए लाल लेन हैं। इस व्यवस्था से सीमा शुल्क प्रक्रिया को सहज और बेहतर बनाया जाता है।
एटीएम : लखनऊ एयरपोर्ट पर नकद निकासी और वित्त संबंधी आवश्यकताओं की निश्चितता के लिए एटीएम स्थित हैं। इनका स्थान है।
- टर्मिनल 3
- प्रस्थान प्रवेश गेट, कक्ष संख्या 2
मेडिकल : लखनऊ एयरपोर्ट पर सर्वश्रेष्ठ चिकित्सीय टीम मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल द्वारा प्राथमिक चिकित्सा और चिकित्सा सुविधाओं को प्रदान करने के लिए अनुबंध किया गया है। आपातकालीन परिस्थितियों में यहां डाक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ और आईसीयू लैस एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की गई है। 24/7 की आपातकालीन चिकित्सीय सुविधा प्रदान करते इस एयरपोर्ट पर जब भी किसी यात्री से जुड़ी मेडिकल इमरजेंसी, उपकरण या सेवा के लिए संबंधित एयरलाइन द्वारा मैसेज भेजा जाना चाहिए।
- टर्मिनल 3
- चेक इन, एसएचए, आगमन
- संपर्क नंबर :+91 8188068811
फार्मेसी : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ में डॉक्टरी सलाह अनुसार या बिना सलाह के सामान्य दवाओं को लेने के लिए फार्मेसी सुविधा उपलब्ध हैं। यहां दवाईयों की दुकानों पर अत्यावश्यक दवाईयों के साथ सप्लीमेंट्स, स्वास्थ्य संबंधी जरूरी उपकरण और अन्य जरूरी उत्पादों को खरीद सकते हैं।
- टर्मिनल 3 पर घरेलू एसएचए में स्थित हैं।
चेक इन कियोस्क : लखनऊ एयरपोर्ट पर चेक इन कियोस्क सुविधा के साथ लंबी लाइनो की झंझटों से बचने के लिए आप स्वयं चेक इन कियोस्क सेवा का लाभ ले सकते हैं। स्क्रीन पर बताए गए निर्देशों का पालन करें और आसानी के साथ समय की बचत करते हुए चेक इन करें।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने 6 अक्षरों वाले पीएनआर संख्या को दर्ज करना है
- सुरक्षा गाइडलाइन्स का पालन करें और उन्हें स्वीकृति प्रदान करें
- पसंदीदा सीट चयनित करें
- यदि चेक इन सामान है तो घोषित करें
- बोर्डिंग पास प्रिंट कर एकत्र करें।
सुरक्षा जांच : लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ान सुरक्षा के दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। सभी यात्रियों की सुरक्षा, निश्चितता और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से इन नियमों और स्टेप्स को मानना आवश्यक है। उड़ान से पहले सुरक्षा जांच के इन चरणों का पालन सभी यात्रियों के लिए जरूरी है।
- वैध दस्तावेज हमेशा साथ में रखें।यात्रा के दौरान बोर्डिंग पास होना जरूरी है, इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय जर्नी में पासपोर्ट व वीजा ( यदि लागू है ) संभालकर रखें।
- अगर लाइन में है तो धैर्य बनाए रखें, अनावश्यक पैनिक न हों।
- सुरक्षा जांच के समय बेल्ट, चाबियां, पर्स, सिक्के, रत्न, कीमती आभूषण निकाल दें, इलेक्ट्रानिक सामान को चार्जर वायर सहित अलग ट्रे में रखें।
- यदि फुटवियर्स की जांच हो तो जूते चप्पल उतार लें।
- किसी भी प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर यात्रा न करें व हैंड बैगेज में किसी भी प्रकार की नुकीली या ज्वलनशील वस्तु लेकर न चलें।
- तरल पदार्थ, जैल, एरोसोल ले जाने के नियमों के अनुसार केवल 100 मिलीलीटर या उससे कम मात्रा में ही ले जाने की अनुमति है।
- सुरक्षा जांच पूरी होने पर अपने सामान को वापस लें।
विजिटर प्रवेश : लखनऊ एयरपोर्ट पर यदि आप किसी को रिसीव करने या ड्रॉप करने आएं हैं तो विजिटर सर्विस का लाभ लेकर सहजता के साथ अपनो का स्वागत या विदाई कर सकते हैं।
- विजिटर्स एंट्री फीस : 100 रूपये
लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कैसे पहुंचे
- बस : लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने जाने के लिए लखनऊ में बस माध्यम आसान और सुलभ है।
- मेट्रो : लखनऊ हवाई अड्डे तक यात्रा सुविधा का लाभ लेने के लिए मेट्रो सेवा का उपयोग कर सकते हैं। नजदीकी मेट्रो स्टेशन चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन हैं, जहां से एयरपोर्ट की दूरी लगभग 100 मीटर है।
- टैक्सीः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने के सरल तरीकों में से टैक्सी सेवा प्रमुख है। प्रीपेड टैक्सी या ऐप टैक्सी के माध्यम से आप लखनऊ शहर और एयरपोर्ट के मध्य सफर कर सकते हैं।
निष्कर्ष
लखनऊ में स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट यात्रियो को विश्वस्तरीय सुविधाओं और सेवाओं के साथ उत्तर प्रदेश में स्थित महत्वपूर्ण और शानदार एयरपोर्ट है। यहां मिलने वाली ऑनलाइन सेवाओं और विशेष अनुभवों के कारण लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सिर्फ गंतव्य एयरपोर्ट ही नहीं वरन् मनोरंजन, शांति और स्वादिष्ट व्यंजनों की श्रृंखला का यादगार अनुभव प्रदान करता है। अगली बार आप भी जब लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किसी प्रिय का स्वागत या विदाई के लिए जाएं तो आगुंतक प्रवेश शुल्क अदा कर इत्मीनान से लखनऊ एयरपोर्ट की इस सेवा का लाभ लें।
लखनऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से यात्रा करने के दौरान अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का आधिकारिक नाम क्या है ?
उत्तर 1ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का आधिकारिक नाम चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
प्रश्न 2ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ शहरी केंद्र से कितनी दूरी पर स्थित है ?
उत्तर 2ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ शहरी केंद्र से लगभग 14 किमी की दूरी पर अमौसी नाम की जगह पर स्थित है।
प्रश्न 3ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए किस ऐप का उपयोग कर सकते हैं ?
उत्तर 3ः लखनऊअंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए अदाणी वन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रश्न 4ः क्या, लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुद्रा विनिमय की सुविधा उपलब्ध है ?
उत्तर 4ः जी हां, लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुद्रा विनिमय सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न 5ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगंतुक प्रवेश का शुल्क क्या है ?
उत्तर 5ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आंगुतक प्रवेश का शुल्क 100 रूपये भारतीय मुद्रा है।
प्रश्न 6ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्री वाईफाई सर्विस कितनी देर के लिए अनुमन्य है ?
उत्तर 6ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुफ्त वाई फाई सेवा 30 मिनट के लिए अनुमन्य है।
प्रश्न 7ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सूचना केंद्रों की सेवा अवधि क्या है ?
उत्तर 7ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सूचना केंद्रों की सेवा अवधि 24/7 हैं।
प्रश्न 8ः क्या, लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्किंग की पूर्व ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध है ?
उत्तर 8ः जी हां, अदाणी वन ऐप के माध्यम से लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परपार्किंग सुविधा की पूर्व ऑनलाइन बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं।
प्रश्न 9ः क्या, लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खोई हुई वस्तु को वापस पाने के लिए कोई शुल्क निर्धारित है ?
उत्तर 9ः जी नहीं, लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खोई हुई वस्तु पाने के लिए किसी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं लगता है।
प्रश्न 10ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खोई हुई वस्तु की सूचना करने पर खोया पाया विभाग की जवाब देने की क्या अवधि है ?
उत्तर 10ः लखनऊ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परखोई हुई वस्तु की सूचना करने पर खोया पाया विभाग 48 घंटो के अंदर ही कार्रवाई करता है।
हमसे संपर्क करें







