- Feb 16, 2026
भारत का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित है। भारतीय विमान प्राधिकरण द्वारा संचालित यह हवाई अड्डा 1930 में स्थापित किया गया जबकि पहली हवाई सेवा सन् 1915 में शुरू हुई थी। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत के पांचवें सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक होने के साथ ही सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना राज्य और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप व पुदुचेरी के लिए दक्षिणी क्षेत्रीय मुख्यालय के रूप में भी जाना जाता है। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बारें में विस्तार से जानते हैं।
चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचय
चेन्नई पहले मद्रास नाम से जाना जाता था, साल 1910 में कोच निर्माता सिम्पसन के सहयोग से छोटे से इंजन की मदद से चलने वाला बाइप्लेन बनाया जो अपने आप में एशिया की पहली संचालित उड़ान बनी। साल 1915 में कराची और मद्रास के बीच संचालित एयरमेल सेवा दक्षिण भारत की नागरिक उड्डयन सेवा की शुरूआती मिसाल बनी। साल 1930 में मद्रास हवाई अड्डे के रनवे से प्रशिक्षित उड़ानें शुरू हुईं और मद्रास हवाई अड्डा भारत के पहले हवाइ्र्र अड्डों में से एक बना।
1972 से भारतीय विमानन प्राधिकरण द्वारा संचालित यह हवाई अड्डा 1985 में तिरुसुलम में बने नए घरेलू टर्मिनल में भेज दिया गया, जिसमें 1989 में एक अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल जोड़ा गया।
टर्मिनल जानकारी
साल 2023 से चेन्नई एयरपोर्ट पर नए एकीकृत टर्मिनल बिल्डिंग की शुरूआत हुई। करीब 1,36,295 वर्ग मीटर में फैला नया टर्मिनल जीआरआईएचआई यानी ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट के मानक अनुसार विभिन्न पर्यावरणीय अनुकूल विशेषताओं के साथ है। यह टर्मिनल अत्याधुनिक तकनीक से जुड़ा हुआ है जहां यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई है। इस टर्मिनल में 11 ऑटोमेटेड ट्रे रिट्रीवल सिस्टम, 6 सेल्फ बैगेज ड्रॉप के साथ यात्री प्रवाह मॉनिटरिंग सिस्टम और बोर्डिंग प्रोसेस कंट्रोल, ई-गेट ट्रांजिट सुविधा के साथ यात्रियों को सहूलियत प्रदान करते हैं। टर्मिनल में 100 चेक इन काउंटर, 108 (आगमन व प्रस्थान) आव्रजन काउंटर, 6 बैगेज रिक्लेम बेल्ट है और अत्याधुनिक तकनीक के साथ संचालित बैगेज हैंडलिंग सिस्टम यात्रियों में गलत हैंडलिंग की घटना को कम करते हुए कुशल दक्षता के साथ परिणाम प्रदान करता है।
- चेन्नई एयरपोर्ट में तीन यात्री टर्मिनल हैं जिनमें से टर्मिनल 2 नया एकीकृत टर्मिनल है जो अंतरराष्ट्रीय और टर्मिनल 1 व 4 घरेलू संचालन का प्रतिनिधित्व करते हैं। सभी टर्मिनल एक दूसरे से सटे हुए हैं जहां इन की कनेक्टिविटी के लिए बेहतर व्यवस्था है।
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घरेलू एयरलाइंस
- एयर इंडिया
- एयर इंडिया एक्सप्रेस
- अकासा एयर
- इंडिगो
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स
- एयर अरबिया
- एयर एशिया बरहार्ड
- एयर एशिया
- एयर मॉरीशस
- एलायंए एयर
- बाटिक एयरलाइन
- ब्रिटिश एयरवेज
- कैथे पैसिफिक
- यूथोपियन एयरलाइंस
- एमिरैट्स
- एतिहाद एयरवेज
- फिट्स एयर
- गल्फ एयर
- जज़ीरा एयरवेज
- कुवैत एयरवेज
- लुफ्थांसा जर्मन एयरलाइंस
- मलेशिया एयरलाइंस
- म्यांमार एयरवेज
- ओमान एयर
- कतर एयरवेज
- सऊदी एयरलाइंस
- स्कूट
- सिंगापुर एयरलाइंस
- स्पाइसजेट एयरलांइस
- श्रीलंकन एयरलाइंस
- टाटा सिया एयरलाइंस लिमिटेड
- थाई एयरएशिया
- थाई एयरवेज इंटरनेशनल पीसीएल
- यू एस बांग्ला
यात्री गाइड : उड़ान से पूर्व जरूरी चरण
आगमन : अंतरराष्ट्रीय आगमन टर्मिनल 2
स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दु : चेन्नई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा से वापस आते समय एपीएचओ स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण संबंधी बिन्दु, बेहतर स्वास्थ्य और सहयोग के लिए जागरूक करता है।
अप्रवासन : अंतरराष्ट्रीय यात्रा में विमान से उतरने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर पर जाना हैं। यहां आव्रजन अधिकारी को पासपोर्ट, वीजा और अन्य जरूरी कागजात दिखाएं। इसके बाद सीमा शुल्क क्षेत्र की ओर बढें, वहां हैंड बैगेज की जांच कराएं।
सामान : सामान लेने वाले क्षेत्र में पहुंचे और सामान लेकर सीमा शुल्क की ओर जाएं। जहां अंतरराष्ट्रीय आगमन क्षेत्र में सामान रखने के लिए छह कन्वेयर बेल्ट निर्धारित हैं। विमान से उतरने से पूर्व ही सीमा शुल्क घोषणा पत्र को भरना अनिवार्य है जहां वे अपने साथ ले जा रहे सामान की जानकारी देते हैं। सीमा शुल्क निकासी के लिए रेड चैनल और ग्रीन चैनल बनाए गए हैं जिनमें क्रमशः शुल्क सहित सामान व शुल्क रहित सामान ले जाया जाता है।
घरेलू आगमन : इस दशा में टर्मिनल 1 व टर्मिनल 4 में निर्धारित कन्वेयर बेल्ट से सामान लेकर बाहर जाएं। टी 1 आगमन क्षेत्र में चार बैगेज बेल्ट और टी 4 में तीन बैगेज बेल्ट है।
प्रस्थान : अंतरराष्ट्रीय व घरेलू प्रस्थान
उड़ान स्थिति की अद्यतन जानकारी लें : एयरपोर्ट पर निकलते समय उड़ान की अद्यतन जानकारी से अवगत रहना जरूरी है, इसके लिए चेन्नई एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करिए।
समय से पहले ही पहुंचे : अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों के लिए क्रमशः कम से कम तीन व दो घंटे पूर्व पहुंचे।
चेक इन : आप चाहें तो वेब चेक इन सुविधा का लाभ आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ले सकते हैं व बोर्डिंग पास प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपका समय बचता है। सामान संबंधी नीति और शुल्क के बारें में उक्त एयरलाइन से संपर्क करें। हैण्डबैग में नियम व आदर्शों के साथ आवश्यक सामान को ही रखें।
अप्रवासन : अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते समय इमिग्रेशन कराना अनिवार्य है। जहां पासपोर्ट पर आव्रजन अधिकारी द्वारा मोहर लगवाना जरूरी है।
सुरक्षा जांच : घरेलू व अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते समय सुरक्षा जांच बेहद अहम चरण है। हैण्डबैग से सारे सामान को लेकर जरूरत अनुसार अलग अलग ट्रे में रखें।
बोर्डिंग घोषणा का इंतजार : सुरक्षा जांच के बाद बोर्डिंग की घोषणा के लिए प्रतीक्षालयों में प्रतीक्षा करें। उड़ान सेवा के स्टेटस के लिए डिस्पले पर नजर रखें इसके अलावा आप अपने समय के उपयोग के लिए कुछ खाने पीने, पढने या जरूरी काम निपटाने में कर सकते हैं।
विमान में सवार हों : बोर्डिंग घोषणा होने पर निर्धारित गेट की ओर बढें, बोर्डिंग प्रोसेस लगभग उड़ान से 45 मिनट पहले शुरू होती है। विमान में चढें, नियत जगह हैण्डबैग रखें और अपनी सीट पर बैठें।
पारगमन : चेन्नई एयरपोर्ट पर पारगमन यात्री सुविधा अनुसार फ्लाइट इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम पर ध्यान रखें और किसी भी शंका समाधान के लिए एयरलाइन स्टाफ या हेल्प डेस्क पर संपर्क करें। नियत देश की यात्रा करने से पहले मुद्रा विनिमय की सुविधा का लाभ लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय टर्मिनलों पर स्थित काउंटर पर जाएं। कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा का उपयोग करने से पूर्व मिले समय में एयरपोर्ट पर शुल्क मुक्त खरीदारी, भोजन और लाउंज या रिक्लाइनर कुर्सियों में विश्राम कर सकते हैं। बोर्डिंग पास अनुसार सही समयानुसार नियत गेट पर जाएं और विमान में चढें।
सामान संबंधी जरूरी नियम : चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षा नीतियों को ध्यान में रखते हुए हवाई यात्रा के दौरान नियमानुसार हैण्डबैगेज और व्यक्तिगत सामान के रूप में कुछ कैटेगरी की वस्तुओं और सामान पर प्रतिबंध है।
- व्यक्तिगत सामान : नुकीले सिरे वाली कोई भी वस्तु,, खिलौने जिनकी प्रकृति हथियार जैसी हो व लाइटर नहीं रख सकते हैं।
- खेल संबंधित : किसी भी खेल संबंधित कोई उपकरण जैसे बेसबॉल बैट, धनुष तीर, क्रिकेट बैट इत्यादि
- औजार : किसी भी तरह का कोई औजार ले जाना सख्त मना है। जैसे कुल्हाड़ी, हथौड़े, स्क्रूड्राइवर इत्यादि
- आत्मरक्षा सामग्री : मार्शल आर्ट या आत्मरक्षा सामग्री के रूप में कोई भी सामान प्रतिबंधित है जैसे पेपर स्प्रे, रात की छड़ें, कुबाटन्स इत्यादि
- अस्त्र-शस्त्र : बंदूके या किसी भी तरह का अस्त्र और विस्फोटक सामग्री रखना प्रतिबंधित है।
- ज्वलनशील वस्तुएं : हानिकारक रसायन और ज्वलनशील वस्तुएं रखना अनुमन्य नहीं है। तरल/एयरोसेल/ जैल या किसी भी तरह की गाढी वस्तु के लिए साफ, पारदर्शी और दोबारा बंद होने वाली एक लीटर के प्लास्टिक बैग मे ले जा सकते हैं लेकिन वस्तु या द्रव की मात्रा 100 मिलीलीटर से अधिक नहीं होना चाहिए।
- ध्यान दें : चश्मे की मरम्मत किट में मौजूद स्क्रूड्राइवर ले जा सकते हैं इसके अलावा डॉक्टर के पर्चे के साथ मिलने वाली दवा/इन्हेलर और शिशु आहार को हैण्डबैगेज में रख सकते हैं।
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिलने वाली विशेष सुविधाएं
शुल्क मुक्त खरीदारी : चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए शुल्क मुक्त खरीदारी की सुविधा दी जाती है इसके तहत आप कॉस्मेटिक, ज्वैलरी, लाइफस्टाइल उत्पाद और शराब सहित विभिन्न प्रकार के लग्ज़री ब्रांड्स को खरीद सकते हैं। अगर आप पुस्तकों के शौकीन हैं तो रूचि अनुसार पत्रिकाएं, पुस्तकें या समाचार पत्र, इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स, कपड़े परिधान, स्मृति चिन्ह, हथकरघा उत्पाद के लिए स्थित विभिन्न आउटलेट में खरीदारी कर सकते हैं। टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 पर स्थित पर कई सारे आउटलेट विकल्प श्रृंखला मौजूद है, जैसे सैमसोनाइट, हाईडिजाइन, चेन्नई ड्यूटी फ्री इत्यादि
खाद्य व पेय पदार्थ : चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भोजन और पेय सुविधा का लाभ लेने के लिए टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 पर स्थित कई सारे कैफे और रेस्टोरेंट में लजीज स्वाद का आनंद ले सकते हैं। टर्मिनल के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित इन आकर्षणों पर आप स्थानीय श्रृंखला के साथ विश्वस्तरीय स्वाद का अनुभव कर सकते है। यहां कई सारे प्रसिद्ध विकल्प हैं जैसे वाह मोमो, कॉफी बॉक्स, कुकी मैन, मिथाई क्राफ्ट, मद्रास कॉफी हाउस इत्यादि
लाउंज सुविधा : चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनलों पर विश्वस्तरीय सुख सुविधाओं और विलासिता के साथ यात्रियों को आरामदायक और शानदार अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से लाउंज सुविधा उपलब्ध है। यहां विभिन्न तरह के जलपान की व्यवस्था, वाई-फाई, दैनिक समाचार पत्र और कई पत्रिकाओं के साथ बेहतरीन बैठने व आराम करने की व्यवस्था रियायती दरों पर प्रदान की जाती है। यह सीआईपी ग्राहकों के साथ प्रायोरिटी पास, क्रेडिट कार्ड व अन्य लॉयल्टी कार्ड के जरिए आने वाले यात्रियों के लिए भी उचित है।
घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए स्थानांतरण सुविधा : चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानांतरण सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके तहत घरेलू से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय से घरेलू, घरेलू से अंतरराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्थानांतरण सुविधा उपलब्ध है। यात्रियो को परेशानी मुक्त और तारतम्य अनुभव प्रदान करती यह सुविधा यात्रा मे लगने वाले समय को भी बचाती है।
प्रवेश द्वार : चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए टर्मिनल 2 पर छह प्रवेश द्वारों की सुविधाएं प्रदान की गई है। घरेलू यात्रियों के लिए टर्मिनल 1 व टर्मिनल 4 में चार-चार प्रवेश द्वार हैं।
निकास द्वार : चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निकास सुविधा टर्मिनलों पर उपलब्ध है। टर्मिनल 2 पर अंतरराष्ट्रीय आगमन करने वाले यात्रियों के लिए दो निकास गेट हैं। घरेलू यात्रियों के लिए टर्मिनल 1 व टर्मिनल 4 पर चार-चार निकास द्वार हैं।
हेल्पलाइन नंबर : चेन्नई एयरपोर्ट पर 24/7 हेल्पलाइन नंबर की सुविधा प्रदान की गई है। संपर्क नंबर - +91 44 2256 0551 है। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संबंधित किसी भी तरह की प्रतिक्रिया के लिए ऑफिशियल वेबसाइट/ऐप पर विजिट करें।
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की विशेष सेवाएं
बेबी बग्गी सेवा : चेन्नई हवाई अड्डे पर चलने फिरने में असमर्थ यात्रियों के लिए बेबी बग्गी सेवा की सुविधा उपलब्ध हैं जहां बच्चों, बुजुर्ग यात्रियों और गर्भवती महिलाओं के लिए टर्मिनल के विभिन्न स्थानों पर रैंप भी लगाए गए हैं, जिससे कि बग्गी सेवा, व्हीलचेयर और अन्य चलने फिरने वाले उपकरणांं को परेशानी का सामना न करना पड़े। यह सुविधा चेक इन से बोर्डिंग और आगमन से बैगेज क्लेम क्षेत्र तक उपलब्ध कराई जाती है।
मिलना और नमस्कार : चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री ग्राहकों की सुविधा और सहज वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से मिलना और नमस्कार सेवा प्रदान की जाती है। यह सेवा घरेलू/अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के यात्रियों के लिए प्रदान की जाती है जिसमें अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल भवन में हवाई अड्डे की सारी प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से संपन्न करने में सशुल्क सहायता दी जाती है।
- चेक-इन व इमिग्रेशन काउंटर तक ले जाने का सुविधा शुल्क 500 रूपये प्रति व्यक्ति है
- सामान ढोने व उठाने में सहायता की सेवाएं 200 रूपये प्रति व्यक्ति है।
- परिवहन, आवास बुकिंग मे सहायता शुल्क : 200 रूपये प्रति व्यक्ति
- टिकट खरीद/आरक्षण व्यवस्था सहायता शुल्क : 200 रूपये प्रति व्यक्ति
- संपर्क नंबर : +91 8122830735, अधिक जानकारी के लिए चेन्नई एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप पर जाएं।
एयर लाइन टिकट काउंटर : चेन्नई हवाई अड्डे पर विभिन्न एयरलाइनों के टिकट काउंटर की उपलब्धता प्रस्थान तल पर शहर की ओर या प्री चेक इन पर है, जहां से आप यात्रा योजनाओं और संशोधन के लिए आसानी से संपर्क कर सकते हैं।
सामान लपेटना : अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल 2 के चेक इन क्षेत्र में बैगेज रैपिंग की सशुल्क सेवा उपलब्ध है।
- इस सुविधा के तहत प्रति बैग 399 रूपये शुल्क लिया जाता है।
चेक इन काउंटर : चेन्नई एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रस्थान टर्मिनलों पर चेक-इन काउंटर सुविधा उपलब्ध है। यहां सूचना प्रसारण मॉनिटर भी लगे हुए हैं, जिसमें चेक-इन काउंटर और फ्लाइट शेड्यूल के बारें में अद्यतन जानकारी प्राप्त होती हैं।
शिशु देखभाल कक्षः चेन्नई एयरपोर्ट पर अगर आप छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहें हैं तो उनकी देखभाल के लिए आरामदायक चाइल्ड केयर रूम की सुविधा उपलब्ध है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर इन कक्षों की उपलब्धता है।
डिजीयात्रा : चेन्नई एयरपोर्ट से यात्रियों को ऑनलाइन सुविधा को और सुगम बनाने के उद्देश्य से डिजीयात्रा सुविधा शुरू की गई। 6 मई 2024 से घरेलू स्तरीय यात्रियों के लिए डिजीयात्रा की शुरूआत की गई, इसमें अत्याधुनिक अद्यतन चेहरे को पहचानने की की तकनीक विकसित की गई है। यहां चेहरा ही पहचान बन जाती है। इस तकनीक से एंट्री गेट, प्री एसएचए और बोर्डिंग गेटों पर लगने वाली कतारों पर लगने वाले समय की बचत कर पाएंगे।
मुद्रा विनिमय : ईबिक्स कैश के साथ चेन्नई एयरपोर्ट पर मुद्रा विनिमय सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इन काउंटरों की उपलब्धता घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों टर्मिनलों पर है।
एटीएम सुविधा : चेन्नई एयरपोर्ट पर नकद निकासी सुविधा प्रदान करने के लिए एटीएम उपलब्धता है। टर्मिनल 1 पर आगमन शहरी क्षेत्र की ओर इंडियन एटीएम, टर्मिनल 2 पर आगमन क्षेत्र के भीतरी ओर कर्नाटक बैंक की एटीएम और टर्मिनल 4 में आगमन और प्रस्थान के दोनो तरफ बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम की उपलब्धता है।
चिकित्सीय सुविधाएं : चेन्नई एयरपोर्ट पर आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रियों को चिकित्सा सुविधाओं की तत्काल मदद प्रदान की जाती है।
- घरेलू टर्मिनल संपर्क नंबर : +91 98414 61066
- अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल संपर्क नंबर : +91 72999 21066
खोया पाया : चेन्नई एयरपोर्ट पर खोई हुई और लावारिस मिली वस्तुओं की सूचना खोया पाया विभाग में दी जाती है। इस सुविधा में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के यात्रियों के लिए उक्त ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर से संपर्क करना जरूरी है, जहां उक्त यात्री को खोई हुई या लावारिस मिली हुई वस्तुओं की सामग्री, विस्तृत विवरण, रिपोर्ट/जमा करने की तिथि व समय और याची/जमाकर्ता यात्री के हस्ताक्षर सहित आवेदन जरूरी है।
- चेन्नई एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर खोया पाया अनुभाग पेज पर विजिट कर खोई हुई वस्तु की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- 24 घंटे बाद खोई या मिली हुई वस्तु गोदाम में जमा कर दी जाती हैं, इसके लिए कार्यदिवसों में सुबह 9ः30 से शाम 6ः00 बजे तक पूर्ण विवरण सहित वस्तु प्राप्त कर सकते हैं।
- यदि विमान में कोई सामान रह गया है तो इसकी शिकायत संबंधित एयरलाइन पर करें।
सेल्फ चेक इन : इस सुविधा के तहत आप चेन्नई एयरपोर्ट पर स्वयं से भी चेक इन कर सकते है और लंबी लाइनों के झंझट से बचने के साथ ही समय की बचत करें। चरण दर चरण स्टेप्स फॉलो करते हुए सीट का चयन करें व बोर्डिंग पास प्रिंट कर सुविधा का लाभ उठाएं।
सेल्फ बैगेज ड्रॉप सेवाः चेन्नई एयरपोर्ट पर घरेलू टर्मिनल पर इस सुविधा के तहत आप स्वयं सामान जमा कर सकते हैं जिससे काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं रहती है।
धूम्रपान कक्ष : घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनलो पर धूम्रपान कक्ष सुविधा मिलती है।
वॉकलेटर : चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री टर्मिनलों के बीच आवाजाही के लिए बेहतर और सुगम व्यवस्था के लिए वॉकलेटर की सुविधा प्रदान की जाती है। एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से टर्मिनलों के मध्य भी विशेषतया सुविधा उपलब्ध है। वॉकलेटर के माध्यम से यात्रा समय में कमी और बेहतर पहुंच मिलती है।
वर्चुअल बैगेज आइडेंटिफिकेशन सिस्टम : इस सुविधा के माध्यम से प्रतिबंधित वस्तुओं का पता चलने पर यात्रियों को सुरक्षा होल्डिंग क्षेत्र में ही चेक किए गए सामान को देखने की अनुमति मिल जाती है और उन्हें सामान फिर से मिलने वाली जगह पर जाने की आवश्यकता नहीं जाना पड़ता है। वर्चुअल बैगेज आइडेटिफिकेशन सिस्टम सुविधा घरेलू टर्मिनल 1 पर उपलब्ध है।
चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कैसे आएं या जाएं
चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है जहां मेट्रो, लोकल, सड़कों के माध्यम से पूरे शहर से एयरपोर्ट आने जाने की बेहतर व्यवस्था है।
मेट्रो ट्रेन : चेन्नई मेट्रो एयरपोर्ट आने व जाने के लिए सुलभ सुविधा है जो एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से लिंक है। हवाई यात्रा घरेलू हो या अंतरराष्ट्रीय, मेट्रो स्टेशन से सीधा अंतरराष्ट्रीय या घरेलू टर्मिनलों तक पहुंच सकते हैं।
लोकल ट्रेन : चेन्नई के उपनगरीय रेलवे स्टेशन तिरुसुलम से एयरपोर्ट टर्मिनलों की दूरी बहुत अधिक नहीं है, यहां आप लोकल ट्रेन के माध्यम से आराम से पहुंच सकते हैं।
सार्वजनिक बसें : चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने के लिए विभिन्न जगहों से प्रतिदिन बसों का संचालन होता है, इस सुविधा के साथ चेन्नई एयरपोर्ट से आवागमन आसान हो जाता है।
टैक्सी या कैब : चेन्नई एयरपोर्ट आने जाने के लिए 24/7 टैक्सी व्यवस्था उपलब्ध रहती है जहां आप एयरपोर्ट पर बने विशेष पिकअप व अराइवल टर्मिनल के बाहर बुकिंग केंद्रों की मदद ले सकते हैं। विभिन्न कैब ऐप सेवाएं जैसे उबल, ओला, रैपिडो, फास्टट्रैक और चेन्नई एयरपोर्ट टैक्सी सेवाओं के जरिए मनपसंद गाड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कार किराए पर लें : चेन्नई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 1, टर्मिनल 2 और टर्मिनल 4 पर बेहतर शुल्क/किराए पर कार सेवा मिलती है। इस सेवा के लिए आगमन पर बने बुकिंग काउंटरों पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर : 8608080390
स्वयं ड्राइव : आप चाहें तो स्वयं के वाहन से भी चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं इसके लिए यहां मल्टीलेवल पार्किंग की शानदार व्यवस्था है। पूर्वी और पश्चिमी भागों में विभाजित पार्किंग प्रणाली हवाई अड्डा टर्मिनलों तक सुगमता से पहुंचाती है। पार्किंग में कार व बाइक पार्किंग की सुविधा के साथ ही चार्जिंग प्वाइंट्स भी दिए गए हैं।
पिकअप और ड्रॉप ऑफ : चेन्नई हवाई अड्डे पर यात्रियों को लेने और छोड़ने से जुड़ी गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है, जहां यात्रियों के छोड़ने के लिए प्रस्थान तल निर्धारित है और व्हाइटबोर्ड वाले वाहन टर्मिनल के ठीक सामने यात्रियों को पिक कर सकते हैं। किसी अन्य वाहन की दशा में यात्रियों को लेने के लिए बहुस्तरीय पार्किंग क्षेत्र निर्धारित है। यात्रियों को लेने और छोड़ने का समय 10 मिनट हैं, समय अधिक होने की दशा में नियत शुल्क देने पड़ेंगे।
निष्कर्ष
चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दक्षिण भारत का प्रमुख हवाई क्षेत्र है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अन्तर्गत आने वाला यह एयरपोर्ट अपनी विशेष सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीकों से परिपूर्ण सुव्यवस्थित और सुनियोजित वातावरण प्रदान करता है। ई गेट और सेल्फ चेक इन कियोस्क के साथ समय की बचत करते हुए यात्री चेन्नई एयरपोर्ट पर टर्मिनलों पर मिलने वाली निःशुल्क शटल की सुविधा का लाभ लेते हुए यात्रा को सुगम और सहज बना सकते हैं। पारगमन यात्रा, घरेलू या अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा हो, चेन्नई एयरपोर्ट सभी तरह के यात्रियों को विश्वस्तरीय सेवाओं और सुविधाओं की लंबी सूची प्रदान करता है, जिसे यात्री अपनी सहूलियत अनुसार एक्सेस कर सकते हैं।
चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रा के दौरान अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 : चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा किस संस्था के द्वारा नियंत्रित किया जाता है ?
उत्तर 1 : चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
प्रश्न 2: चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई शहरी केंद्र से लगभग कितनी किमी की दूरी पर स्थित है ?
उत्तर 2: चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शहरी केंद्र से लगभग 21 किमी की दूरी पर स्थित है।
प्रश्न 3: चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई के किस भाग में अवस्थित है ?
उत्तर 3: चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई के तिरुसुलम में अवस्थित है।
प्रश्न 4: चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में कितने यात्री टर्मिनल हैं ?
उत्तर 4: चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में 3 यात्री टर्मिनल हैं।
प्रश्न 5: चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत में यात्री यातायात की श्रेणी में किस नंबर पर आता है ?
उत्तर 5: चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत में यात्री यातायात की श्रेणी में 5वेंं नंबर पर आता है।
प्रश्न 6: खोया पाया संबंधित समस्याओं के संबंध में चेन्नई एयरपोर्ट पर कहां संपर्क करना जरूरी है ?
उत्तर 6: खोया पाया संबंधित समस्याओं के संबंध में उक्त टर्मिनल पर मौजूद टर्मिनल ड्यूटी मैनेजर से संपर्क करना जरूरी है।
प्रश्न 7: बेबी बग्गी सेवा से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर 7: चेन्नई एयरपोर्ट पर चलने फिरने में असमर्थ व्यक्तियों जैसे गर्भवती महिलाएं, सीनियर सिटीजन के लिए एयरपोर्ट पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए प्रदान की गई सुविधा बेबी बग्गी सेवा है।
प्रश्न 8: चेन्नई एयरपोर्ट पर टर्मिनलों के मध्य आवाजाही के लिए कौन सी सुविधा उपलब्ध है ?
उत्तर 8: चेन्नई एयरपोर्ट पर टर्मिनलों के मध्य आवाजाही के लिए वॉकलेटर की सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न 9: क्या चेन्नई एयरपोर्ट पर अभिवादन और नमस्कार सेवा और सामान रैपिंग की सशुल्क सुविधा उपलब्ध है ?
उत्तर 9: जी हां, चेन्नई एयरपोर्ट पर अभिवादन और नमस्कार सेवा और सामान रैपिंग की सशुल्क सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न 10: क्या चेन्नई एयरपोर्ट पर धूम्रपान कक्ष की सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के टर्मिनलों पर उपलब्ध है ?
उत्तर 10: जी हां, चेन्नई एयरपोर्ट पर धूम्रपान कक्ष की सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के टर्मिनलों पर उपलब्ध है।
हमसे संपर्क करें







