- Jan 15, 2026
भारत देश के प्रमुख औद्योगिक शहर और महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई समुद्री तट पर बसा हुआ शानदार शहर है जहां पर्यटन, व्यापार और कई क्षेत्रों की तरक्की के लिए जाना जाता है। मायानगरी मुंबई में प्रमुख दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं जिसमें से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे अधिक व्यस्त यात्री यातायात के मामले में देश में दूसरे स्थान पर आता है। हर दिन 1000 से अधिक उड़ानें संचालित करने वाला मुंबई एयरपोर्ट प्रगति के पर्याय इस शहर का खास पहलू है जहां ज़िंदगी कभी रूकती नहीं है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की विशेषताओं और यात्री सुरक्षा गाइड के साथ समग्र गाइड यहां प्रस्तुत की जा रही है।
मुंबई एयरपोर्ट का संक्षिप्त परिचय व इतिहास
मुंबई शहर के केंद्र से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित मुंबई एयरपोर्ट जिसे साल 1999 में छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा गया और महाराज उपाधि साल 2018 से जोड़ी गई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की नींव साल 1942 में मुंबई एयरपोर्ट नाम से रखी गई थी। लगभग 750 हेक्टेयर वर्ग क्षेत्रफल में फैले इस एयरपोर्ट का संचालन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) द्वारा किया जाता है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) और एमआईएएल की साझेदारी क्रमशः 26 प्रतिशत व 74 प्रतिशत है। एमआईएएल में अदानी ग्रुप लिमिटेड, एयरपोर्ट्स कंपनी साउथ अफ्रीका और बिडवेस्ट का एक संघ शामिल हैं इन्होंने सीएसएमआईए के प्रबंधन और संचालन के लिए बोली जीती।
एमआईएएल की स्थापना के बाद से हवाई अड्डे की वातावरणीय खूबसूरती और यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई सुधार किए गए। साल 2008 में एमआईएएल ने साझेदारी करके मुंबई एयरपोर्ट पर कॉमन यूज़ टर्मिनल इक्पिमेंट और सेल्फ सर्विस कियोस्क लगाए और ऐसा करने वाला यह पहला भारतीय हवाई अड्डा बन गया।
अदानी समूह ने वर्ष 2021 में, जीवीके और बिडवेस्ट से स्वामित्व शेयर खरीद कर एमआईएएल में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित की।
टर्मिनल जानकारी : टर्मिनल 1 व टर्मिनल 2
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंधेरी ईस्ट में है जिसकी दिशा मुंबई उत्तर है। शहरी केंद्र से लगभग 25 किमी दूरी पर बना यह एयरपोर्ट सभी यात्रियों के लिए बेहतर स्थिति में है। मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एशिया और विश्व के व्यस्त हवाई अड्डों मे से एक है जहां इसका नंबर क्रमशः 14वां व 35वां है। देश विदेश और शानदार उड़ानों के लिए टर्मिनल 1 सांताक्रूज में व टर्मिनल 2 सहार के अलग अलग परिसरों में स्थित है।
टर्मिनल 1 से घरेलू उड़ानें व टर्मिनल 2 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती है।
टर्मिनल 1 : सांताक्रूज
घरेलू उड़ानों के लिए नियत टर्मिनल में तकरीबन 11 बोर्डिंग ब्रिज हैं। इस टर्मिनल की संचालन क्षमता प्रति वर्ष 10 मिलियन यात्रियों की है। बजटीय घरेलू यात्रा के लिए टर्मिनल 1 का उपयोग किया जाता है। इस टर्मिनल को वर्ष 2029 तक वृहद स्तर पर समन्वित और हर तरह से अपडेट किया जा रहा है।
टर्मिनल 2 : सहार
एल एंड टी द्वारा निर्माणित टर्मिनल 2 स्किडमोर, ओविंग्स एंड मेरिल परियोजना की वास्तुकला डिजाइन पर आधारित है। तकरीबन 210,000 वर्ग मीटर भूमि क्षेत्रफल पर फैला हुआ टर्मिनल 2 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों तरह की यात्रियो के लिए सुविधाएं प्रदान करता है जो चार मंजिल में लगभग 450,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसकी चार मंजिल में चार स्तरों पर कार्य होता है जिसमें परिवहन के लिए स्तर 1, आगमन के लिए स्तर 2, घरेलू प्रस्थान के लिए स्तर 3 और अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान के लिए स्तर 4 है।
टर्मिनल 2 में मल्टीपल एयरक्राफ्ट रैंप सिस्टम एमएआरएस स्टैंड और स्विंग गेट है, जहां एक ही स्टैंड पर डोमेस्टिक या इंटरनेशनल प्रचालन में वाइड बॉडी विमान या दो नैरो बॉडी विमान रखे जा सकते हैं। यह टर्मिनल सहार एलिवेटेड एक्सेस छह लेन वाली सड़क से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे द्वारा जुड़ा हुआ है और साथ ही इस टर्मिनल का मेट्रो रेल से लिंक का निर्माण कार्य भी चल रहा हैं।
इस टर्मिनल में लगभग 21,000 वर्ग मीटर पर आउटलेट्स, 5,000 वर्ग मीटर पर लाउंज और यात्रा सेवाएं और लगभग 5,000 चार पहिया गाड़ियों की पार्किंग की जगह है। यहां 192 चेक इन काउंटर, 60 आव्रजन काउंटर इसके अलावा आगमन करने वाले यात्रियों के लिए 14 बैगेज कैरोसेल व 76 आव्रजन काउंटर है।
टर्मिनल 1 से टर्मिनल 2 की दूरी कैसे तय करें
- टी 1 से टी 2 की दूरी लगभग 5 किमी है जिसे तय करने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है। इसके लिए शटल सेवा संचालित की जाती है जो आगमन गेट के बाहर दायीं ओर गेट नंबर 2 के सामने स्थित है।
- यदि आप चाहें तो आगमन द्वार से ऐप आधारित बुकिंग सेवा ओला/उबर आदि माध्यम से टैक्सी सेवा बुक कर आगमन हॉल के बाहर फूड कोर्ट होते हुए टी 2 तक पहुंच सकते हैं।
- रिक्शा द्वारा पहुंचने के लिए आगमन हॉल से बाहर निकलकर दाहिनी ओर चलें और टी 1 गेट के आखिर तक लगभग 150 मीटर चल कर रिक्शा स्टैंड से रिक्शा कर जा सकते हैं।
टर्मिनल 2 से टर्मिनल 1 की दूरी कैसे तय करें
- टी 2 से टी 1 तक जाने के लिए शटल बस सेवा के माध्यम से जारी रहती है। जहां आगमन हॉल से बाहर निकलकर चौथे स्तर पर निकास मार्ग की ओर जाएं और नियमित बस स्टैंड के पास बस शटल सेवा मिलती है।
- आगमन गेट से बाहर निकलकर दाईं ओर मुड़कर लिफ्ट द्वारा पी 7 पहुंचे और पूर्वी दिशा से ओला एप का पिक अप पॉइंट है और पश्चिमी दिशा में उबर पिक अप पॉइंट है।
- रिक्शा के लिए आगमन हॉल से बाहर निकलकर लिफ्ट से पी 5 या रैंप पर जाएं, जहां टर्मिनल भवन के बाहर रिक्शा स्टैंड है।
मुंबई एयरपोर्ट पर मिलने वाली डिजी यात्राएं सेवाएं
अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से परिपूर्ण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्रियों को कई तरह की सहूलियत प्रदान करता है, इन्हीं में से एक डिजी यात्रा ऐप है जो डिजिटली तरह से यात्रियों को हवाई यात्राओं के शानदार अनुभव प्रदान करता है। यह ऐप पूरी तरह बायोमेट्रिक चेक इन प्रोसेस, बोर्डिंग पास प्राप्त करने और रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करता है। डिजी यात्रा एप्लिकेशन ई गेट, बायोमेट्रिक फेस पॉड और डिजी बडीज़ के जरिए डिजी यात्रा का लाभ ले सकते हैं।
ई-गेटः एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा ऐप का इस्तेमाल कर आप आसानी से चेक इन, सिक्योरिटी और बोर्डिंग ई गेट पर कम समय में कागजी कार्रवाई रहित तेज प्रक्रिया का लाभ ले सकते हैं।
बायोमेट्रिक फेस स्कैनः बायोमेट्रिक चेहरे का स्कैन कर आपकी पहचान हो जाती है। एयरपोर्ट पर कई जगहों पर इस तरह से जांच की जाती है। फेस रिकग्निशन सुविधा कई तरह की झंझटों से मुक्ति दिलाती है और समय की बचत करती है।
डिजी बडीज़ः डिजी यात्रा के डिजी बडीज़ की सुविधा के साथ एयरपोर्ट की मैनुअली प्रक्रियाओं से काफी हद तक राहत मिलती है।
मुंबई एयरपोर्ट पर मिलने वाली सेवाएं व सुविधाएं
बुकिंग फ्लाइट्स : मुंबई एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट या अदाणी वन एप के माध्यम से फ्लाइट वगैरह की सुविधानुसार ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है और ई टिकट यानी पेपरलैस टिकट प्राप्त कर सकते हैं। वेब चेक इन के लिए मुंबई एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पेज विजिट करें।
अडाणी वन ऐपः इस ऐप के माध्यम से फ्लाइट्स, होटल, एयरपोर्ट कैब, पार्किंग, पोर्टर सर्विस, प्रणाम सर्विसेज, भोजन नाश्ता पानी की प्री बुकिंग सुविधा के साथ फ्लाइट्स उड़ान की अद्यतन जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। यह सारी सुविधाएं मुंबई एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पेज के माध्यम से भी कर सकते हैं।
प्रणाम सर्विसेजः मुंबई एयरपोर्ट पर मिलने वाली इस स्वागत सेवा के तहत मुलाकात स्थल पर गर्मजोशी के साथ आपका स्वागत करेंगे और इसके बाद एयरपोर्ट से जुड़े अगले चरण की ओर गाइड करते हुए ले जाएंगे। इस सेवा में अगर आप घरेलू कर रहें है तो प्रणाम अधिकारी स्वागत करने के बाद चेक इन काउंटर, लाउंज, बोर्डिंग स्थान लेकर जाएंगे और आपकी पसंद अनुसार बोर्डिंग करने का विकल्प प्रदान करेंगे। अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान करते समय स्वागत, चेक इन काउंटर, आव्रजन मार्गदर्शन और शुल्क मुक्त स्टोर में खरीदारी करने में मदद प्रदान की जाती है। घरेलू आगमन करते समय विशेष स्वागत, सामान संग्रह में सामान रखने की बेल्ट तक साथ लेकर जाया जाता है व कुली के माध्यम से सामान एकत्र किया जाता है। इसके बाद सुरक्षा जांच से शीघ्र ही निकलने की सहायता प्रदान करते हुए पार्किंग तक एस्कॉर्ट व्यवस्था के तहत प्रणाम अधिकारी आपको गाड़ी तक ले जाकर आपसे हस्ताक्षर लेता है।
लाउंज : टर्मिनल 1 व टर्मिनल 2 पर बने लाउंज सर्विस के तहत आप यहां शानदार और आरामदायक समय बिता सकते हैं जहां इसकी बुकिंग वगैरह सशुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन तरह से कर सकते हैं। टर्मिनल 1 में ट्रैवल क्लब, ओएसिस जैसे लाउंज और टर्मिनल 2 में अमेरिकन एक्सप्रेस, प्रणाम और लॉयल्टी जैसे कई लाउंज हैं।
ड्यूटी फ्रीः शुल्क मुक्त सेवा के तहत मुंबई एयरपोर्ट पर आपको सीमा शुल्क और अतिरिक्त करों से मुक्त खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। शराब, सौंदर्य प्रसाधन, इलेक्ट्रानिक्स, फैशन, खिलौने, परफ्यूम, एसेन्स, मिठाई, चॉकलेट्स व अन्य सामान की खरीदारी का शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। व्हिस्की खरीदना हो या एप्पल वॉच या एप्पल मोबाइल लेना हो, शुल्क मुक्त खरीदारी के साथ विशेष ड्यूटी फ्री ऑफर्स पर नज़र रखते हुए एन्जॉए करें।
मुद्रा विनिमय काउंटर : मुंबई एयरपोर्ट पर मनी एक्सचेंज के लिए नियत काउंटर्स का रूख करें जहां अंतरराष्ट्रीय यात्रा के समय आप आसानी से मुद्रा विनिमय कर सकते हैं।
खोया पाया विभागः एयरपोर्ट पर किसी वस्तु के खो जाने पर या मिलने पर आप टर्मिनलों पर बने इन काउंटरों पर संपर्क कर सकते हैं। खोया हुआ सामान वापिस मिलने की दशा में आपके पास वैध और जरूरी दस्तावेजों के साथ खोए हुए सामान की विस्तृत जानकारी होना जरूरी है। खोई हुई वस्तु के बारें में आप एयरपोर्ट काउंटर या ऑनलाइन वेबसाइट माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं।
पोर्टर : इस सुविधा के तहत सामान लपेटने से लेकर भंडारण और लॉकर तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान की जाती है।
फूड : टर्मिनल्स पर स्वादिष्ट नाश्ता पानी व भोजन के लिए मशहूर फूड आउटलेट का रूख करें, जहां इटालियन, इंडियन, साउथ इंडियन कई वैराइटीज के स्वाद की सुविधा मिलती है।
पार्किंगः एयरपोर्ट पर पार्किंग की बेहतर सुविधा है जहां पार्किंग स्थान की बुकिंग घर बैठे ही कर सकते हैं। टू व्हीलर या फोर व्हीलर अनुसार वाहन का चयन कर, पार्किंग में स्टैंड अवधि अनुसार पेमेन्ट कर क्यू आर कोड प्राप्त कर सकते हैं। क्यू आर कोड को पार्किंग में प्रवेश करने से पहले वहां स्कैन करा कर नियत जगह व स्थान पर गाड़ी पार्क कर सकते हैं। इस एयरपोर्ट पर वैले पार्किंग की सुविधा भी मिलती है।
विशेष सहायताः दिव्यांग या शारीरिक या मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर विशेष सहायता प्रदान की जाती है जिसमें बग्गी सेवा, विशेष सहायता संपर्क नंबर और कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती है।
बैगेज डिलीवरी : यह सुविधा आप ऑनलाइन माध्यम से बुक कर सकते हैं जिसमें बैग वगैरह घर से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से घर तक पहुंचाए जाते हैं इसमें आप अतिरिक्त सामान होने की दिशा में एयरपोर्ट से वापिस घर भी भेज सकते हैं। इस तरह की बुकिंग के लिए मुंबई एयरपोर्ट की वेबसाइट या वन ऐप की मदद ली जा सकती है।
मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रा को सरल व सहज बनाने के लिए जरूरी बिन्दु
बेबी केयर : मुंबई एयरपोर्ट पर शिशु देखभाल कक्ष की सुविधा मिलती है जहां आप बेबी के डायपर बदलने, फीडिंग व अन्य जरूरी काम कर सकते हैं। इसके तहत बेबी स्ट्रॉलर की फैसिलिटी भी मिलती है।
सामान रखनाः स्वयं सामान रखने की सुविधा मुंबई एयरपोर्ट पर उपलब्ध है जहां आप अपनी सुविधानुसार भुगतान कर टर्मिनलों पर बने क्लॉक रूम में 24/7 इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
प्रार्थना कक्षः यात्रियों के लिए ध्यान, मेडिटेशन और शांति से विश्राम हेतु प्रार्थना कक्ष में समय बिता सकते हैं। मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के तीसरे (पूर्व आव्रजन) और चौथे स्तर (बाद के आव्रजन) पर प्रार्थना कक्ष बने हुए हैं।
स्मोकिंग जोनः एयरपोर्ट पर वातावरण को साफ स्वच्छ और सेहतमंद बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों टर्मिनलों पर धूम्रपान कक्ष बनाए गए हैं, खुले वातावरण में धूम्रपान प्रतिबंधित है।
चार्जिंग प्वाइंट्सः मुंबई एयरपोर्ट्स पर कई जगह चार्जिंग प्वांइट्स प्रोवाइड किए गए हैं जहां आप अपनी डिजिटल डिवाइसेज को आराम से चार्ज वगैरह कर सकते हैं।
फार्मेसीः मुंबई एयरपोर्ट पर निःशुल्क चिकित्सीय व्यवस्था के साथ प्रसिद्ध फार्मेसी की दुकानें भी हैं जहां आप उचित दवाओं को खरीद सकते हैं।
वाई-फाई : एयरपोर्ट पर मुफ्त वाई फाई की सुविधा भी प्राप्त होती है। जहां आप मोबाइल नंबर पर ओटीपी या बिना ओटीपी माध्यम से वाई फाई एक्सेस कर सकते हैं।
एटीएमः नकद निकासी के लिए 24 घंटे खुले रहने वाले एटीएम मौजूद हैं जहां आप अन्य बैकिंग सुविधाओं का लाभ भी ले सकते हैं।
जानकारी डेस्कः मुंबई एयरपोर्ट पर टर्मिनलों पर जानकारी डेस्क के माध्यम से एयरपोर्ट संबंधित किसी भी समस्या के लिए इन संपर्क कर सकते हैं। इनके बारें में ऑफिशियल वेबसाइट पर विस्तार से बताया गया है।
शॉपिंगः मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद विभिन्न ब्रांड्स के रिटेल आउटलेटों से शुल्क मुक्त खरीदारी के तहत वस्त्र परिधान, लग्जरी आईटम और कई सारी अन्य वस्तुओं को ले सकते हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर बैगेज ट्रॉली, पोस्टल सर्विसेज के साथ कई अन्य तरह की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
मुंबई एयरपोर्ट तक कैसे पहुंचे
मुंबई हवाई अड्डा विस्तृत भूभाग क्षेत्रफल पर फैला हुआ है जहां तक पहुंचने के लिए कई सारे विकल्पों की श्रृंखला मौजूद है, अंधेरी वेस्ट में स्थित इस एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए आप बस, मेट्रो, टैक्सी/कैब या रेलगाड़ी में से सुविधानुसार चयन कर सकते हैं।
मेट्रो:
- छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए आप नजदीकी मेट्रो स्टेशन मुंबई मेट्रो की लाइन 1 पर स्थित एयरपोर्ट रोड है जिसके माध्यम से एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। मेट्रो स्टेशन और हवाई अड्डे के बीच की दूरी लगभग 1.5 किमी है।
बसः
- मुंबई हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए बस सेवा बेहतर और आसान तरीका है। मुंबई की विभिन्न जगहों से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के लिए बसों के माध्यम से आवागमन कर सकते हैं।
टैक्सी/कैब:
- मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के लिए ऐप आधारित बुकिंग के अलावा प्रीपेड टैक्सी या कैब सुविधा का लाभ ले सकते हैं। एयरपोर्ट टर्मिनलों पर टैक्सी/कैब सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है। इस माध्यम से आप कम समय में एयरपोर्ट या शहर की दूरी तय कर सकते हैं।
लोकल रेलगाड़ी:
- छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 विले पार्ले से नजदीकी रेलवे स्टेशन सांता क्रूज है और टर्मिनल 2 से नजदीकी रेलवे स्टेशन सहार है जहां से आप स्थानीय बस या टैक्सी के माध्यम से आसानी से एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं।
मुंबई एयरपोर्ट के आसपास घूमने योग्य प्रमुख जगहें
सिद्धि विनायक मंदिर : मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर भगवान गणेश का प्रमुख मंदिर है जिसकी ख्याति सिर्फ देश ही नहीं वरन् विदेशो में भी है। मशहूर राजनैतिक हस्तियां, फिल्मी सितारे, प्रसिद्ध कलाकार और भक्तों की विशेष व भारी भीड़ इस मंदिर में हमेशा देखने को मिलती है। मुंबई एयरपोर्ट से इस मंदिर की दूरी लगभग 12 किमी है जिसे आप स्थानीय टैक्सी या बस के माध्यम से तय कर दर्शन के लिए आ सकते हैं।
जुहू बीचः मुंबई एयरपोर्ट से लगभग 6 किमी की दूरी पर स्थित जुहू बीच मुंबई का लोकप्रिय टूरिस्ट प्वाइंट है जिसकी मोहकता और प्राकृतिक स्थिति इसे और भी ज्यादा प्रसिद्ध बनाते हैं। तीनों ओर से अरब सागर से घिरा हुआ यह स्थान मुंबईया भेलपुरी, सेवपुरी और पानी पुरी के लजीज स्वाद के लिए जाना जाता है। जुहू चौपाटी पर शानदार सूर्यास्त के नजारें का आनंद लेने के साथ ही कई तरह की राइडिंग जैसे बोट राइड, जेट स्की और बनाना राइड का आनंद भी ले सकते हैं। जुहू बीच कई फिल्मी हस्तियों के घरों के दीदार के लिए भी प्रसिद्ध है।
फीनिक्स मार्केटसिटी, कुर्लाः शानदार शॉपिंग और एन्जॉए करने के लिए कुर्ला में स्थित इस विशाल मॉल का लुत्फ लें, यह मुंबई स्थित सभी मॉलों में सबसे बड़ा मॉल है जिसकी एयरपोर्ट से दूरी लगभग 3-4 किमी है। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की शॉपिंग, गेमिंग एरिया, मल्टीप्लेक्स और लजीज स्वाद के लिए यहां का रूख कर सकते हैं।
फिल्म सिटी, गोरेगांवः मुंबई बॉलीवुड पहचान के लिए बेहद प्रसिद्ध जगह है जहां फिल्म सिटी देखना रोमांचक अनुभव प्रदान करता है। मुंबई एयरपोर्ट से तकरीबन 7-8 किमी की दूरी पर स्थित इस फिल्म सिटी तक जाने में लगभग 30 मिनट का समय लग सकता है। विभिन्न शूटिंग लोकेशन, सेट और स्टूडियो का शानदार भ्रमण कर सकते हैं।
बांद्रा किलाः एयरपोर्ट से लगभग 11 किमी की दूरी पर स्थित यह बाद्रां किला अपनी ऐतिहासिकता और समुद्री परिदृश्यों के लिए जाना जाता है। इसे कैस्टेला डी अगुआडा भी कहा जाता है जिसे पुर्तगालियों द्वारा बनवाया गया था। इसके पास ही फेवरेट पिकनिक स्पॉट और सेल्फी फोटोज के लिए परफेक्ट पार्क है जहां अक्सर लोग वीडियो और रील्स शूटिंग करते हैं। यह किला एयरपोर्ट से नजदीक होने के कारण राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह है।
पोवाई झील : आधुनिक शहर की धरती पर प्रकृति की खूबसूरती को सहेजता यह स्थान मुंबई का फेवरेट पिकनिक स्पॉट है जहां प्रकृति पसंद और शांति सुकून की चाहत लिए पर्यटकों की मौजूदगी देखने को मिलती है। मुंबई एयरपोर्ट से यह जगह करीब 8 किमी दूरी पर है जहां आप पसंदीदा भ्रमण करते हुए हरियाली के मंत्रमुग्ध करते नजारों को देख सकते हैं। विभिन्न पक्षियों की अद्भुत श्रृंखलाएं निहारने के साथ ही आसपास के कई अन्य वास्तुकला आकर्षण को देख सकते हैं।
वर्ली सी फेंसः वर्ली सी लिंक और किले के दृश्यों के लिए प्रसिद्ध यह स्थान हाजी अली दरगाह और अरब सागर के लोकप्रिय नजारों के लिए जाना जाता है। मुंबई एयरपोर्ट से तकरीबन 15 किमी की दूरी पर स्थित यह पर्यटन स्थल कई मायनों में खास है जहां वर्ली सी फेस ब्रिज भारत का चौथा सबसे लंबा पुल है जो नरीमन पॉइंट नाम से जाना जाता है। नेहरू तारामंडल में अंतरिक्ष से जुड़ी घटनाओं के बारें में 3 डी वृत्तचित्रों का आनंद ले सकते हैं।
निष्कर्ष
मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सिर्फ मुंबई या देश ही नहीं वरन् अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान रखता है। आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ ही मुंबई एयरपोर्ट पर कला संस्कृति की छाप भी देखने को मिलती है। बेहतर चेक इन सुविधाओं से लेकर उड़ान तक आरामदायक और सहज वातावरण प्रदान करता है। यह हवाई अड्डा प्रसिद्ध और लोकप्रिय हस्तियों का दीदार अक्सर ही कराता रहता है जहां आधुनिक तरह की डिजाइन और करीब 750 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विस्तृत यह संरचना कई जगहों के लिए उड़ान सुविधा उपलब्ध कराती है।
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारें में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1 : मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से कौन सी उड़ानें संचालित की जाती हैं?
उत्तर 1ः टर्मिनल 1 से बजट में घरेलू यात्रा कराने वाली उड़ानें संचालित की जाती हैं।
प्रश्न 2ः मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्राओं को किस टर्मिनल से संचालित किया जाता है?
उत्तर 2ः मुंबई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 2 से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को संचालित किया जाता है।
प्रश्न 3ः मुंबई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 2 कितनी मंजिल में बना हुआ है?
उत्तर 3ः टर्मिनल 2 चार मंजिला स्तर के साथ यात्रियों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है।
प्रश्न 4ः मुंबई एयरपोर्ट पर प्रतिदिन लगभग कितने विमानों की आवाजाही संपन्न होती है?
उत्तर 4ः मुंबई एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 1000 से अधिक विमानों की आवाजाही संपन्न होती है।
प्रश्न 5ः मुंबई एयरपोर्ट की यात्रा करते समय किन ऐप्स के माध्यम से सामान्य सेवाओं और बुकिंग का लाभ ले सकते हैं।
उत्तर 5ः मुंबई एयरपोर्ट की सुविधाओ का लाभ लेने के लिए डिजी यात्रा एप और अडाणी वन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन कई तरह की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से मदद ले सकते हैं।
प्रश्न 6ः मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सूचना डेस्क जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क टीम का फोन नंबर क्या है?
उत्तर 6ः संपर्क सहायता फोन नंबर- 022 66851010, इसके बारें में मुंबई एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न 7ः मुंबई एयरपोर्ट शहर से लगभग कितनी दूरी पर स्थित है?
उत्तर 7ः मुंबई एयरपोर्ट शहर के केंद्र से लगभग 25 किमी दूरी पर है।
प्रश्न 8ः मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कौन कौन से परिवहन विकल्प मौजूद हैं ?
उत्तर 8ः मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए बस, टैक्सी/कैब, मेट्रो या लोकल रेलगाड़ी के बेहतर परिवहन विकल्प मौजूद हैं।
प्रश्न 9ः मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन किन संस्थाओं द्वारा संभाला जाता है?
उत्तर 9ः एमआईएएल- जिसमें अडाणी ग्रुप, एयरपोर्ट्स कंपनी साउथ अफ्रीका और बिडवेस्ट का संघ शामिल है और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) क्रमशः 74 प्रतिशत व 26 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को संयुक्त भागीदारी के साथ संभालते हैं।
प्रश्न 10ः क्या अडाणी वन ऐप वेब चेक इन सुविधा प्रदान करता हैं ?
उत्तर 10ः नहीं, अडाणी वन ऐप वेब चेक इन सुविधा फिलहाल प्रदान नहीं करता है, पर उड़ान से 48 घंटे पहले वेब चेक इन के लिए रिमाइंडर मैसेज भेजते हैं। वेब चेक इन सुविधा के लिए आप डिजी यात्रा ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
हमसे संपर्क करें







