- Jan 20, 2026
मध्य प्रदेश के इंदौर में बना देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा प्रदेश का सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला एयरपोर्ट है जो इंदौर से करीब 8 किमी दूरी के साथ पश्चिम में स्थापित है। वर्ष 2024-25 में यात्री यातायात के क्षेत्र में इस हवाई अड्डे की 21वीं रैंक है। इंदौर एयरपोर्ट का नाम रानी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखा गया है जो इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे भारत की प्रसिद्ध महारानियों में से एक थीं। साल 1948 में इस हवाई अड्डे की नींव रखी गई थी जहां 24 मार्च 2018 से रात्रिकालीन लैंडिंग सेवा के साथ 24/7 के लिए उड़ान सेवा शुरू की गई।
टर्मिनल जानकारी
इंदौर एयरपोर्ट पर साल 2012 से एकीकृत टर्मिनल भवन की शुरूआत हुई। इसको भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा लगभग 135 करोड़ रूपये की लागत से बनवाया गया। इस टर्मिनल में आधुनिक एस्केलेटर और बैगेज हैंडलिग प्रणाली अत्याधुनिक तकनीक से लैस है जहां 700 यात्रियों को संभालने की क्षमता है। यहां हर रोज 96 हवाई उड़ानें संचालित की जाती है जहां इस प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी शुरू करने के लिए 16 चेक इन काउंटर, 16 इमिग्रेशन काउंटर (आगमन के लिए 12 और प्रस्थान के लिए 4 आव्रजन काउंटर) और सीमा शुल्क के लिए चार काउंटर बनाने की योजना है। इंदौर हवाई अड्डे में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मानको की तरह सारी योजनाएं विस्तारित की जा रही हैं।
देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 2,750 मीटर का रनवे है जहां मुख्य एप्रन चार विमानों को संभाला जा सकता है। हवाई अड्डे पर नेविगेशनल सुविधाएं है जहां दिन रात उड़ानों का परिचालन होता रहता है।
इंदौर एयरपोर्ट पर मिलने वाली बुकिंग सुविधाएं
कैब बुकिंग
- इंदौर हवाई अड्डे पर 24/7 कैब बुकिंग सुविधा उपलब्ध है जहां समर्पित टैक्सी सेवा प्रदाता ड्रॉप ऑफ और आउटस्टेशन सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।
- यह एयरपोर्ट के एकीकृत टर्मिनल के आगमन हॉल में बुकिंग कांउटर उपलब्ध है।
- संपर्क विवरण : 62620 00062, ई मेल के लिए एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
इंडियन पोस्ट बुकिंग
- डाक सुविधाओं का लाभ लेने के लिए एकीकृत टर्मिनल के बाहर प्रस्थान क्षेत्र में उक्त काउंटर के माध्यम से पीएलआई, स्पीड पोस्ट और कूरियर सेवाओं की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।
- डाक सेवा संपर्क विवरण : 9826310701
इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए मिलने वाली सुविधाएं
खाना और भोजन : इंदौर एयरपोर्ट पर एएफएस फूड कियोस्क, हिमालयी व्यापारी, कैंडी लाउंज, स्नैक बार काउंटर के माध्यम से स्वादिष्ट व्यंजन अथवा पेय का स्वाद चख सकते हैं जिनकी अवस्थिति क्रमशः एकीकृत टर्मिनल के प्रस्थान, आगमन और सिटी साइड है।
खरीदारी : इंदौर एयरपोर्ट पर खरीदारी का विशेष अनुभव लेने के लिए कई सारे आउटलेट बने हुए हैं जहां आप विभिन्न वस्त्र परिधान, फैशनेबल एसेसरीज, ज्वेलरी, सन ग्लासेस, कॉस्मेटिक उत्पाद, स्पा, स्मृति प्रतीक चिन्ह, आर्टिफिशियल उत्पाद, खाने पीने से जुड़ी ड्राई वस्तुएं, साड़ियां खरीद सकते हैं। यहां गो कलर, मैकवी, रेअर प्लेनेट, ओपियम, ब्यूटी लक्स, फॉरेस्ट एसेंसिशयल्स, कलर बार, हल्दीराम, महेश्वर आदि आउटलेट पर खरीदारी कर सकते हैं। ये आउटलेट एकीकृत टर्मिनल के एसएचए क्षेत्र की पहली मंजिल पर स्थित हैं।
पार्क एंड फ्लाई : इंदौर हवाई अड्डे पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है जहां दोपहिया, चौपहिया, टैम्पो, बस या ट्रक पार्किंग कर सकते हैं। 0 से 30 मिनट तक की पार्किंग का शुल्क क्रमशः 10 रूपये, 20 रूपये, 20 रूपये और 30 रूपये है। जिनकी अवधि 30 मिनट से अधिक होने पर क्रमशः 15 रूपये, 55 रूपये, 60 रूपये, 70 रूपये और दो घंटे के बाद शुल्क में 10 रूपये प्रति घंटे की बढोत्तरी होगी। पार्किंग क्षेत्र आगमन निकास के निकट ही है।
उपयुक्तता : ग्राहकों के लिए हमेशा सहायता के लिए सीता काउंटर बनाया गया है जिसकी अवस्थिति एकीकृत टर्मिनल में प्रस्थान क्षेत्र में है।
जानकारी डेस्कः जानकारी डेस्क के माध्यम से एयरपोर्ट संबंधी जानकारी की सुविधा ले सकते हैं। यह एकीकृत टर्मिनल पर प्रस्थान, आगमन में है जहां आगमन और प्रस्थान हॉल में यात्रियों को हर तरह की मदद प्रदान की जाती है।
- संपर्क विवरण : 9425057716
रोबोट यात्री सहायताः यहां रोबोट के माध्यम से यात्रियों के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है जिसकी अवस्थिति एकीकृत टर्मिनल पर प्रस्थान क्षेत्र है।
- संपर्क विवरण : 9425057716
तत्व वेलनेस : यहां आप स्पा और उच्च गुणवत्ता चिकित्सक द्वारा आयुर्वेदिक विधि द्वारा स्पा सर्विस प्रदान की जाती है। एकीकृत टर्मिनल प्रस्थान क्षेत्र में स्थित है।
- आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा मदद : एकीकृत टर्मिनल द्वारा प्रस्थान, आगमन क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से आगमन और प्रस्थान हाल में यात्रियों को सहायता प्रदान की जाती है।
मध्य प्रदेश पर्यटन : एकीकृत टर्मिनल पर आगमन क्षेत्र में मध्य प्रदेश राज्य का पर्यटन सूचना केंद्र स्थित है। इसके माध्यम से पर्यटकों को घूमने योग्य स्थानों के लिए मार्गदर्शित और पर्यटन स्थलों से संबंधित बुकिंग की सुविधा प्रदान की जाती है।
- संपर्क विवरण : 7974170009
आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाः शाल्बी अस्पताल द्वारा आपातकालीन चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की जाती हैं जिनकी अवस्थिति एकीकृत टर्मिनल पर प्रस्थान क्षेत्र में है। यहां यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों के लिए चिकित्सीय सहयोग प्रदान किया जाता है।
- संपर्क विवरण : 9425969853
स्मोकिंग लाउंज और सेल्स कियोस्क : एकीकृत टर्मिनल पर एसएचए क्षेत्र में धूम्रपान करने की सुविधा है जो एयर कंडीशनर युक्त कक्ष होते हैं।
- संपर्क विवरण : 8770828359
शिशु देखभाल कक्ष : एकीकृत टर्मिनल के प्रस्थान क्षेत्र और एसएचए क्षेत्र में हिमालय निःशुल्क शिशु देखभाल कक्ष की व्यवस्था रहती है। जहां शिशु देखभाल उत्पाद, दूध पिलाने और डायपर बदलने की सुविधा भी मिलती है।
- संपर्क विवरण : 8218098615
एयरलाइंस टिकट काउंटर : इंदौर एयरपोर्ट पर टर्मिनल के बाहर प्रस्थान क्षेत्र के पास विभिन्न एयरलाइनों के टिकट काउंटर उपलब्ध हैं। यहां पहुंचने के लिए शहर से कई तरह की सुविधा उपलब्ध रहती है।
सेल्फ चेक इन कियोस्कः इंदौर एयरपोर्ट पर सेल्फ चेक इन सुविधा उपलब्ध है जहां इसकी 5 सीटें उपलब्ध हैं। यहां आप मनपसंद सीट का चुनाव कर बोर्डिंग पास की प्रति प्रिंट करा सकते हैं।
- संपर्क विवरण : 9425057716
खोया पाया विभाग : इंदौर हवाई अड्डे पर अगर आपकी कोई सामान या वस्तु खो जाती है तो एयरपोर्ट के खोया पाया विभाग में सपंर्क कर आप अपनी वस्तु की पूरी जानकारी देकर रिपोर्ट कर सकते हैं। एयरपोर्ट पर मिलने वाली हर वस्तु या सामान खोया पाया विभाग को ही सौंपा जाता है जहां आपके खोये हुए सामान को मिलने की संभावना बढ जाती है।
खोई हुई वस्तुओं के बारें में जानकारी के लिए आप एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर कार्यालय से संपर्क करें : 0731-2626326 या 9425057716, या आधिकारिक वेबसाइट पर बताए गए ईमेल पर 24/7 मैसेज भेज सकते हैं। यदि आपको कोई भी लावारिस वस्तु प्राप्त होती है तो खोई हुई वस्तुओं के अंतर्गत ड्यूटी पर मौजूद टर्मिनल मैनेजर के पास उक्त वस्तु जमा करा दें। यदि आपको अपनी खोई हुई वस्तु वापस लेनी है तो सभी कार्यदिवसों में सुबह 9ः30 बजे से शाम 6ः00 बजे तक सारी औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ ही आप खोई हुई वस्तु वापस ले सकते हैं।
यदि विमान में कोई सामान छूट गया है तो संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
सैनिटेरी नैपकिन वेंडिंग मशीन : इंदौर एयरपोर्ट पर सशुल्क सेनिटरी नैपकिन की सुविधा उपलब्ध है जहां आप सिक्का संचालित स्व भुगतान प्रणाली के तहत प्रति पैड 5 रूपये देकर पैड प्राप्त कर सकते हैं। सुरक्षा हिरासत क्षेत्र के महिला शौचालय और आगमन हॉल के महिला शौचालय में वेंडिंग मशीन लगी हुई है।
चेक इन : चेक इन काउंटर की सही जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन ऑपरेटर से संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी और संपर्क विवरण प्राप्त करने के लिए इंदौर एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
पेयजल सुविधाएं : टर्मिनल भवन के पास पूर्णतया निःशुल्क पेयजल सुविधा उपलब्ध है जहां आप किसी टिप्पणी या संपर्क करने के लिए 0731-2626326 है।
व्हीलचेयर : विशेष यात्रियो के लिए व्हील चेयर सुविधा के लिए आप एयरपोर्ट पर संपर्क कर सकते हैं। यह पूर्णतया निःशुल्क है जहां प्रस्थान क्षेत्र प्रवेश द्वार के पास और आगमन गेट के पास एप्रन के पास इस सुविधा के लिए संपर्क कर सकते है। विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों से इस सुविधा के लिए उनके संपर्क फोन नंबरों के माध्यम से संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए इंदौर एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट करें।
ट्रॉलियां : एकीकृत टर्मिनल के आगमन क्षेत्र के अंदर, प्रस्थान क्षेत्र के बाहर निःशुल्क ट्रॉलियो की सुविधा उपलब्ध है।
- संपर्क विवरण : 9425057716
मोबाइल चार्जिंग प्वांइट : एकीकृत टर्मिनल के आगमन, प्रस्थान, एसएचए और बस गेट के पास मोबाइल या लैपटॉप की चार्जिंग कर सकते हैं।
- संपर्क विवरण : 8218098615
वाई फाई : इंदौर एयरपोर्ट पर 45 मिनट के लिए फ्री वाई फाई की सुविधा उपलब्ध है जिसे फ्री टाइम अवधि के बाद सशुल्क बढाया भी जा सकता है।
- सपंर्क विवरण : 9425057716
एटीएमः इंदौर एयरपोर्ट पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की व्यवस्था है जिसकी अवस्थिति क्रमशः एकीकृत टर्मिनल के साझा क्षेत्र में शहर की ओर के क्षेत्र और टर्मिनल भवन के अंदर प्रस्थान क्षेत्र में है।
इन्दौर हवाई अड्डे पर संचालित एयरलाइंस
- इंडिगो : घरेलू
- विस्तारा : घरेलू
- एयर इंडिया एक्सप्रेस के माध्यम से घरेलू व अंतरराष्ट्रीय
- एयर इंडिया : घरेलू
- एलायंस एयर : घरेलू
जगह :
- दिल्ली
- मुंबई
- अहमदाबाद,
- गोवा,
- ग्वालियर,
- मुंबई
- बेंगलुरू
- चंडीगढ
- चेन्नई
- हैदराबाद
- जबलपुर
- जयपुर
- जम्मू
- जोधपुर
- कोलकाता
- लखनऊ
- मुंबई
- नागपुर
- नासिक
- पुणे
- रायपुर
- राजकोट
- शिरडी
- सूरत
- उदयपुर
- बेलगाम
- किशनगढ
- दुबई-शारजाह
इन्दौर हवाई अड्डे पर लाउंज अवस्थिति
इन्दौर हवाई अड्डे पर एकीकृत टर्मिनल पर विश्वस्तरीय आरामदायक प्राइमस लाउंज स्थित है जहां आप लाउंज सुविधा प्रदान की गई है जहां आप यात्रा से पहले या बाद में क्वालिटी समय बिताते हुए आराम कर सकते हैं। लाउंज में मनोरंजन और विलासिता की व्यवस्था मौजूद हैं जहां इंटरनेट सुविधा, समाचार पत्र व पत्रिकाएं, नाश्ता जलपान और साथ ही अन्य कई सारी सुविधाएं मिलती हैं। इन लाउंज में मसाज और अन्य विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, इनको इस्तेमाल करने के लिए आपको नियत शुल्क जमा करना जरूरी होता है।
कैसे पहुंचे इंदौर एयरपोर्ट
- इंदौर हवाई अड्डे पर आने और जाने की सुविधा हर समय उपलब्ध रहती है जहां इंदौर के मुख्य केंद्र से यहां की दूरी लगभग 8 किमी है। यहां आप बस, ऑटो, प्रीपेड टैक्सी, ऐप आधारित टैक्सी ओला/उबर या फिर किसी निजी वाहन से आवागमन कर सकते हैं।
इंदौर से ओकारेश्वर :
इंदौर एयरपोर्ट के माध्यम से ओंकारेश्वर मंदिर जो कि एक प्रमुख ज्योतिर्लिंग और नर्मदा नदी के किनारे परम पवित्र स्थान है, दर्शन करने जा सकते हैं। इसके लिए इंदौर एयरपोर्ट पहुंचकर स्थानीय वाहन या टैक्सी बुक कर करीब 75 किमी की दूरी तय ओंकारेश्वर दर्शन करने जा सकते हैं।
इन्दौर हवाई अड्डे के आस पास घूमने योग्य स्थल
1. खजराना गणेश मंदिर : ंइंदौर का प्रसिद्ध गणेश मंदिर है जहां सिन्दूर से निर्मित गणेश जी की प्रतिमा है जिसकी स्थापना अहिल्याबाई होलकर ने कराई थी। मंदिर में भगवान गणेश के अलावा अन्य हिंदू देवी देवताओं की स्थापना भी देखने को मिलती है। जहां गंगा जी की मगरमच्छ जलधारा मूर्ति और हनुमान जी की झांकी विशेषतया आकर्षित करती है। इंदौर एयरपोर्ट से दूरी लगभग 22 किमी है।
2. पितृ पर्वत हनुमान मंदिर : पितरेश्वर हनुमान मंदिर इंदौर का भव्य मंदिर है जहां भगवान हनुमान जी की भव्य और वृहद आकार प्रतिमा लगभग 72 फीट ऊंची है। बिजासन रोड पर स्थित यह मंदिर एयरपोर्ट से दूरी लगभग 10 किमी है। पितृ पर्वत ध्यान की अवस्था में भगवान हनुमान का अनूठी झलक सभी को रोमांचित और भक्तिवान करती है।
3. कांच मंदिर : प्रसिद्ध जैन मंदिर जिसे सेठ हुकूमचंद द्वारा बनवाया गया था, इसका निर्माण साल 1903 के आसपास कराया गया था जो मध्य काल की हवेली की तरह दिखता है। कांच के मंदिर की भव्यता कांच के पैनल और मोजाइक से ढकी हुई है जिसमें फर्श, स्तंभ, दीवारें और छत की भव्यता आकर्षित करती है। यहां मौजूद तीर्थंकरों की प्रतिमाएं अनंत गुना प्रतिवर्तित होकर आकर्षित करती है। काचं के मंदिर की एयरपोर्ट से दूरी लगभग 5 किमी है।
4. गुलावट लोटस वैली : इंदौर स्थित गुलावत लोटस वैली हातोद तहसील के गुलावत गांव के पास स्थित खूबसूरत घाटी है जहां कमल के फूल बड़ी मात्रा में दिखाई देते हैं। चारों ओर छोटे छोटे तालाबों की खूबसूरती और जलस्त्रोत के शानदार परिदृश्य पर्यटको के मन को मोह लेते हैं। यशवंत सागर बांध के माध्यम से यहां पानी की आपूर्ति होती हैं इसके अलावा इसे एशिया की सबसे बड़ी कमल की घाटी माना जाता है। गुलावट लोटस वैली की इंदौर एयरपोर्ट से दूरी लगभग 15 किमी है।
निष्कर्ष
महारानी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, इंदौर ही नहीं वरन् मध्य प्रदेश आने जाने वाले यात्रियों के लिए प्रमुख माध्यम है। यहां मिलने वाली विश्वस्तरीय सुविधाएं, सेवाएं और यात्री केंद्रित योजनाएं इसे बेहद लोकप्रिय बनाती हैं, यहां पहुंचकर आप मध्य प्रदेश की विरासत आकर्षण, ऐतिहासिकता और आध्यात्मिकता को एक्सप्लोर कर सकते हैं। विभिन्न ब्रांड्स के आउटलेट से लेकर स्थानीय रेस्तरां के भोजन स्वाद आकर्षण यात्रियों को मध्य प्रदेश की संस्कृति और जीवन शैली से रूबरू कराते हुए मर्मस्पर्शी अवलोकन प्रदान करते हैं।
इन्दौर हवाई अड्डे से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1ः इंदौर शहर के केंद्र और इंदौर हवाई अड्डे के बीच की दूरी कितनी है ?
उत्तर 1ः इंदौर शहर के दक्षिण पश्चिम में इंदौर हवाई अड्डा लगभग 8 किमी दूरी पर है।
प्रश्न 2ः इंदौर हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई कितनी है ?
उत्तर 2ः इंदौर हवाई अड्डे का वर्तमान रनवे 2,754 मीटर है।
प्रश्न 3ः इंदौर एयरपोर्ट का नाम किस पर रखा गया है ?
उत्तर 3ः इंदौर एयरपोर्ट का नाम महारानी अहिल्याबाई होलकर नाम से रखा गया है जो इंदौर की लोकप्रिय महारानी थीं।
प्रश्न 4ः क्या, इंदौर एयरपोर्ट पर निःशुल्क पेयजल सुविधा है ?
उत्तर 4ः जी हां, इंदौर एयरपोर्ट पर निःशुल्क पेयजल सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न 5ः खोई या लावारिस मिली हुई वस्तु के लिए एयरपोर्ट पर कहां संपर्क करना चाहिए ?
उत्तर 5ः एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर कार्यालय से संपर्क करें जिनका संपर्क नं 0731-2626326 या 9425057716 हैं जो 24/7 डायल कर सकते हैं।
प्रश्न 6ः हैण्ड बैग में तरल वस्तु की मात्रा कितनी से अधिक नहीं होनी चाहिए ?
उत्तर 6ः प्रत्येक तरल वस्तु की मात्रा 100 मिलीलीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रश्न 7ः हैंडबैग सामान में किन वस्तुओं को ले जाना प्रतिबंधित है ?
उत्तर 7ः व्यक्तिगत वस्तुओं में लाइटर, नुकीले सिरे वाली वस्तु, खिलौनेनुमा हथियार, खेल के सामान, बंदूके और अग्नेयास्त्र, औजार, मार्शल आर्ट सामान, विस्फोटक सामग्री, ज्वलनशील वस्तुएं, रसायन आदि वस्तुएं हैण्ड बैग में ले जाना सख्त मना है।
प्रश्न 8ः क्या, इंदौर एयरपोर्ट पर धूम्रपान लाउंज सुविधा है ?
उत्तर 8ः जी हां, एकीकृत टर्मिनल भवन में प्रस्थान क्षेत्र में वातानुकूलित धूम्रपान कक्ष की सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न 9ः क्या, इंदौर हवाई अड्डे पर सेनिटरी वेंडिग मशीन उपलब्ध हैं ?
उत्तर 9ः जी हां, इंदौर हवाई अड्डे पर महिला शौचालयों के पास सेनिटरी वेंडिंग मशीन सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न 10ः क्या, सेनिटरी वेंडिंग मशीन से पैड लेना सशुल्क सुविधा है ?
उत्तर 10ः जी हां, यहां प्रति पैड 5 रूपये सिक्का संचालित स्व भुगतान प्रणाली के तहत पैड प्राप्त कर सकते हैं।
हमसे संपर्क करें







