- Jan 15, 2026
गोवा का मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जीएमआर गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड जीजीआईएएल गोवा के मोपा में स्थित एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है जो पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पीपीपी मॉडल के तहत बना हुआ है। वर्तमान तकनीक और अत्याधुनिक सुख सुविधाओं के साथ आगुंतकों का स्वागत करता मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बेहतर वातावरण और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करता है। इस हवाई अड्डे को जीओएक्स गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी कहा जाता है जहां पर्यटकों की संख्या बढती जा रही है। गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जीरो कार्बन नेट वैल्यू, 24/7 कनेक्टिविटी, उड़ानों की आवृत्ति संख्या में वृद्धि और नए घरेलू व अंतरराष्ट्रीय मार्गों के साथ हवाई यात्रा का शानदार आनंद प्रदान करते हैं, आइए इस एयरपोर्ट के बारें में और भी ज्यादा इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।
जीओएक्स गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट संकल्पना
मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिसम्बर 2022 में बनकर तैयार हुआ और 5 जनवरी 2023 की पहली उड़ान के साथ इसका उद्घाटन संपन्न हो गया। गोवा का पुराना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा डाबोलिम नौसेना क्षेत्र में अवस्थित है जहां यात्रियों की बढती आवाजाही के कारण मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की ंकल्पना का उदय हुआ।
इस एयरपोर्ट का नाम पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के 10वें मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया, इसीलिए यह मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कहलाता है। एनएच 66 पर स्थित यह हवाई अड्डा दरगालिम से 8 किमी पूर्व में है, इसके तीन वर्षों के बाद राज्य और पड़ोसी राज्यों से जोड़ने के उद्देश्य से लगभग 6.6 किमी लंबा, छह लेन वाला एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग रूपये 770 करोड़ की लागत से बनाया गया है, जिसे स्थानीय गांवो को बाईपास करते हुए बनाया गया है जहां हाईवे जंक्शन से कुछ मिनटों में ही हवाई अड्डे के भीतर पहुंचने की सुविधा मिलती है।
मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कैसे पहुंचे ?
बस से
- जीओएक्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए गोवा के विभिन्न स्थानो ंसे बस के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं जहां आप मार्गाओ से पणजी-मापुसा होते हुए जीओएक्स एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सुबह 5ः30 मिनट से लेकर शाम 7ः30 मिनट पर चलने वाली बसों से जा सकते हैं। कैलंगुट से मापुसा होते हुए जीओएक्स एयरपोर्ट तक के लिए सुबह 6ः00 बजे कैलुंगट और सुबह 7 बजे मापुसा होते हुए चलने वाली बसों से एयरपोर्ट जा सकते हैं। सुबह 6-7 बजे से शुरू हुई व शाम 4-5 बजे तक चलने वाली बस सेवाओं के माध्यम से एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। बसें हर दिन शाम तक चलती हैं जिनकी आवृत्ति लगभग 1-2 घंटे में एक बार है।
टैक्सी से
- मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए गोवा टैक्सी एप राज्यीय स्वामित्व वाली ऐप आधारित कैब एग्रीगेटर सेवा है। जहां आप पूरे गोवा में कहीं से भी निश्चित दर अनुसार अधिकृत टैक्सी काउंटर से कैब बुक कर सकते हैं। यात्रियों और ड्राइवर्स दोनों को ही दिशा निर्देश प्रदान करता है, इस ऐप का नाम ‘‘गोवामाइल्स’’ है जहां से आप कम या ज्यादा समय के लिए गाड़ी बुक कर जा सकते हैं।
स्वयं ड्राइव
- गोवा घूमने के लिए आप किराए की कार लेकर स्वयं ड्राइव कर भी जा सकते हैं। जहां गोवा की खूबसूरती को व्यक्तिगत तौर पर बेहतर ढंग से एक्सप्लोर कर सकते हैं। सेल्फ ड्राइव रेंटल कार गोवा घूमने के लिए बेहतर विकल्प है, जहां आप रास्तों पर अपनी मर्जी अनुसार घूमते हुए यात्रा का आनंद ले सकते हैं। कार किराए पर लेने के लिए मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार रेंटल चैंबर से किराए पर गाड़ी ले सकते हैं।
जीओक्स एयरपोर्ट पर मिलने वाली विश्व स्तरीय सुविधाएं
बग्गी सेवाः गर्भवती महिलाओं, शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों या सीनियर सिटीजन के लिए एयरपोर्ट पर बग्गी सेवा की मदद ली जा सकती है।
शिशु देखभाल कक्षः छोटे बच्चों की विशेष देखभाल के लिए एयरपोर्ट टर्मिनल पर विशेष कक्ष होते हैं जहां उन्हें फीडिंग, डायपर बदलना या अन्य केअर कर सकते हैं।
बैगेज बेल्ट पर ट्रॉली सुविधाः एयरपोर्ट पर आने वाली हर फ्लाइट के लिए बैगेज बेल्ट पर लगी ट्रॉलियों के कारण आप सामान की चिंता से मुक्त होकर तनावरहित यात्रा करते हैं।
इसके अलावा लाउंज, धूम्रपान कक्ष और प्रार्थना कक्ष की सुविधा भी मिलती है।
थीम आधारित सजावटः एयरपोर्ट पर आप पसंदीदा थीम अनुसार सजावट का आनंद भी ले सकते हैं, चाहें ऑफिस से संबंधित कोई कार्यक्रम हो या डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग हो। एयरपोर्ट से ही आप उत्साही भावना का आनंद लेते हुए लाइट, परिवेश, घोषणाएं इसी अनुरूप करा सकते हैं।
सामान जमा करना :
गोवा के इस एयरपोर्ट पर यात्री प्रस्थान प्रवेश द्वार के पास स्थित फोरकोर्ट क्षेत्र में सेफक्लोएक स्मार्ट डिजिटल लॉकरों में अपने सामान और वस्तुओं को सुरक्षित रूप से रख सकते हैं। इन स्मॉर्ट लॉकरों को आप खुद से ही बिना किसी तीसरे के हस्तक्षेप के चला सकते हैं, यहां मौजूद कियोस्क स्क्रीन का उपयोग कर आप लॉकर बॉक्स को स्वयं ही नियंत्रित कर सकते हैं।
- स्टोर पर टैप कर मोबाइल नंबर, नाम और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- ईमेल या मोबाइल नं पर आई ओटीपी के माध्यम से सत्यापित कीजिए।
- बॉक्स आकार और सामान रखने की समय सीमा का चुनाव करें
- भुगतान विकल्प चयन कर भुगतान संपन्न करें।
- सफलतापूर्वक भुगतान होने पर लॉकर का दरवाजा स्वयं ही खुल जाता है।
- सामान रख कर लॉकर का दरवाजा बंद कर दें।
सामान वापस लेने की प्रक्रिया
- लॉकर यूनिट तक जाकर कुछ चरणों को फॉलो कर अपना सामान वापिस ले सकते हैं।
- पिकअप पर टैप करें और दर्ज किया हुआ मोबाइल नंबर दर्ज लिखें
- पूर्व में बताएं ईमेल/मोबाइल नंबर पर आई ओटीपी डालें।
- अपने ऑर्डर संख्या नंबर को देखकर उस पर ‘‘कलेक्ट’’ टैप करें।
- सामान लॉकर की अवधि तय सीमा से अधिक होने पर निर्धारित बकाया राशि का भुगतान करें
- भुगतान क्लियर होने की दशा में लॉकर का गेट अपने आप खुल जाता है
- सामान लें और लॉकर दरवाजा बंद कर दें।
⇒ सेफलॉकर से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या आने पर ग्राहक सहायता नंबर 9355322282 डायल कर मदद कर सकते हैं जहां यह सुविधा 24/7 उपलब्ध है। सहायता नंबर लॉकर यूनिट और कियोस्क ऐप पर भी लिखा रहता है। अधिक जानकारी के लिए गोवा मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ऑफिशियल वेबसाइट पेज पर विजिट करें।
मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की विशेषताएं
- गोवा की आत्मिक खूबसूरती को बयां करता शानदार हवाई अड्डा अपने स्वरूप और तकनीक के कारण यात्रियों के बीच खासतौर पर पसंद किया जाता है। अगले पांच सालों में इस एयरपोर्ट का लक्ष्य हर साल 12 मिलियन यात्रियों से अधिक लगभग 40 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता विकसित करना है। विमानन उद्योग के इतिहास में गोवा का यह मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अभूतपूर्व योगदान प्रदान कर रहा है।
जीओएक्स एयरपोर्ट के चार मौलिक आधार : टेक्नोलॉजी, गतिशीलता, कला संस्कृति और यात्री फीडबैक
टेक्नोलॉजी
- गोवा भारत का एडवांस शहर है जहां सर्वश्रेष्ठ तकनीक और फैसिलिटीज का उपयोग होता है। जीओएक्स एयरपोर्ट अपने यात्रियों को तकनीक के शानदार इस्तेमाल से अवगत कराता हुआ बाधा रहित और आरामदायक माहौल प्रदान करता है। सिर्फ विश्व स्तरीय या देश स्तरीय ही नहीं बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी गोवा का यह एयरपोर्ट कई अवसरों का निर्माण करता है। सूचना जानकारी डेस्क, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए कई चार्जिंग प्वाइंट, 5जी तकनीक योग्य प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक गेट, स्वचालित ट्रे पुनर्प्राप्ति प्रणाली और स्वयं सामान जमा करने की सुविधा प्रदान करता है।
गतिशीलता
- शून्य कार्बन उत्पादकता प्रदान करता जीओएक्स एयरपोर्ट हरित अवसंरचना को लागू करते हुए आगामी पांच सालों में जीरो कार्बन फुटप्रिंट वाला हवाई अड्डा विश्वस्तरीय हरित हवाई अड्डों के क्लब में गिने जाने की दिशा में अग्रसर है। वर्तमान में यह इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से आईजीबीसी-प्लेटिनम स्तर का पूर्व प्रमाणन प्राप्त किए हुए हैं। वर्षा जल संचयन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पर्यावरणीय व्यवस्थित प्रोग्राम, ग्रीन बिल्डिंग प्रोग्राम, अनुपालन प्रबंधन प्रणाली, विमान शोर प्रबंधन प्रणाली, ऊर्जा प्रबंधन व नवीकरणीय ऊर्जा, संसाधन संरक्षण और वैकल्पिक ईंधन वाहन परिप्रेक्ष्यों के तहत यह एयरपोर्ट तकनीकी और आधुनिकता के साथ पर्यावरणीय बिन्दुओं पर भी गौर करता है।
कला व संस्कृति
- तकनीकी परिप्रेक्ष्य के साथ संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजता गोवा का जीओएक्स एयरपोर्ट स्थानीय स्तर पर कला के कई वर्गों को प्रमोट करता है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था में इजाफा करने की भूमिका भी निभाता है। कारीगर, किसान, शिल्पकार और स्वयं सहायता समूहों की जीवन शैली को प्रदर्शित करते आउटलेट और उनकी छवियों के आकर्षण व्यापार वाणिज्य के परिप्रेक्ष्य में बढोत्तरी करता है। गोवा की प्रसिद्ध वस्तुओं के साथ ही कई प्रतीक चिन्हों और वस्तुओं की कई सारी प्रसिद्ध दुकानें स्थित हैं। आर्ट गैलरी के माध्यम से गोवा की कला व संस्कृति की झलक देख सकते हैं और प्रोजटो गोवा का दीदार कर सकते हैं।
यात्री फीडबैक
- किसी भी संस्था को सुगम और बेहतर तरह से चलाने के लिए यात्रियों के अनुभव को सहेजना बहुत जरूरी होता है। यात्रियों की सुविधा के आधार पर बेहतर प्रबंधन और नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। यात्रियों की सुविधाआेंं के लिए गोएक्स लाइव स्टेज, सेल्फी प्वाइंट, गोएक्स विलेज, गोवा संस्कृति पर बना संगीत, मूड फिल्म्स, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद और विश्राम के लिए कक्ष बने हुए हैं।
टर्मिनल सुविधा
- गोवा मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकीकृत टर्मिनल भवन है जहां से सभी प्रकार की गतिविधियां संपन्न की जाती हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय हवाई अड्डे की जिम्मेदारियों को संभालता यह टर्मिनल यात्रियों को कई सारी सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करता है जहां सेल्फ चेक इन, विविध प्रकार की खुदरा दुकानें, फूड एंड बेवरेज्स और भी कई सारी सहूलियत प्रदान करता है।
मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रमुख क्षेत्र
हवाई अड्डा विभिन्न भागों मे विभाजित है जहां प्रस्थान, आगमन, गोक्स विलेज, अंतरराष्ट्रीय आगमन, अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान हवाई क्षेत्र हैं। सभी क्षेत्रों में यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कई सारे विभिन्न ब्रांड्स, लोकल और फूड वगैरह के स्टॉल और सेवाओं को प्रदान किया जाता है। प्रत्येक क्षेत्र में तीन कैटेगरी जिसमें दुकान, भोजन एवं रेस्तरां और सेवा क्षेत्र में सुविधा प्रदान की गई है। गोवा शुल्क मुक्त आउटलेट आगमन और प्रस्थान क्षेत्र में करीब 660 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तक विस्तारित हैं।
प्रस्थान क्षेत्र
- दुकानें : प्रस्थान क्षेत्र में कई सारे विभिन्न ब्रांड्स और उत्पादों के आउटलेट हैं जहां आप बढिया सी खरीदारी कर सकते हैं। जॉन अम्ब्रेला में छतरियों के शानदार संग्रह, अरमानी एक्स में स्टाइलिश आउटफिट व एसेसरीज के साथ इटालियन संग्रह, हैमलीज में खिलौने वगैरह, कोकोकार्ट में विभिन्न चॉकलेट की वैराइटीज़ और भी कई सारे आउटलेट में मनपसंद खरीदारी कर सकते हैं।
- भोजन एवं रेस्तरांः इस क्षेत्र में स्टारबक्स, बेकर हट, साम्बा स्क्वायर, आयरिश हाउस और इडली डॉट कॉम विभिन्न रेस्तरां में से पसंदीदा जगहों पर अपनी च्वाइस के अनुसार भोजन कर सकते हैं।
- सेवाएंः प्रस्थान क्षेत्र में कई तरह की सेवाएं प्रदान की जाती हैं जहां थॉमस कुक मनी एक्सचेंज कर सकते हैं, एनकाम लाउंज में आराम कर सकते हैं, पोर्टर स्टॉफ द्वारा सामान ढोने की सुविधा, आतिथ्य सर्विस के तहत मिलनसार स्टॉफ द्वारा विशेष स्वागत और सहायता प्राप्त कर सकते हैं। तत्व वेलनेस स्पा ब्रांड है जहां आप विशेष समय बिताते हुए बेहतर मसाज, सौंदर्य और वेलनेस ट्रीटमेंट ले सकते हैं और एनरैप बैगेज रैपिंग सर्विस के तहत वैश्विक मानकों के अनुसार प्रशिक्षित टीम द्वारा सामान की पैकिंग सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
आगमन क्षेत्र
- दुकानें : हवाई क्षेत्र के आगमन क्षेत्र में रिले में पसंदीदा किताबों और सुविधा उत्पाद, सनग्लास हट में धूप के चश्मे व और भी जरूरी एसेसरीज, क्रॉक्स में सभी तरह के विशेष जूते, द फेस शॉप में कोरियाई तकनीक से बनी फॉर्मूला आधारित स्किन केयर सौंदर्य प्रसाधन वस्तुएं, सुपर ड्राई में विंटेज अमेरिकी और जापानी प्रभावों को ब्रिटिश स्टाईल से बने विशेष और अनोखे वस्त्र परिधानों की विविध श्रृंखला को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा अपोलो फॉर्मेसी में दवाई वगैरह और यूनाइटेड कलर ऑफ बेनेटन में विश्वस्तरीय फैशनेबल सुंदर परिधानों को खरीदकर अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय आगमन
- भोजन एवं रेस्तरां : आर्टजुना गोक्स में कैफे के शानदार जीवंत वातावरण का आनंद लेते हुए कॉफी का प्याला पिएं।
- सेवाएंः अंतरराष्ट्रीय आगमन क्षेत्र में मुद्रा विनिमय के लिए थॉमस कुक मनी एक्सचेंज का रूख करें। पोर्टर सेवा के माध्यम से सामान ढोने और पहुंचाने की चिंता को छोड़ें, मीट एंड ग्रीट आतिथ्य सेवा के तहत एयरपोर्ट आगमन पर विशेष भावना को महसूस करने के साथ ही एयरपोर्ट संबंधित किसी भी समस्या के लिए मिलें।
अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान
- सेवाएंः थॉमस कुक मनी एक्सचेंज, एनकॉम लाउंज
गोक्स विलेज
- भोजन एवं रेस्तरांः थालासा एक्सप्रेस, ग्रीक-भूमध्यसागरीय रेस्तरां है जो ग्रीक व्यंजनों की प्रामाणिक श्रृंखला का स्वाद ले सकते हैं, बीकानेरवालाः भारतीय शाकाहारी व्यंजनों के लजीज स्वाद का आनंद लें, सुसेगाडो माइक्रोब्रूअरी में क्राफ्ट बियर का मज़ा लें, बडवाइज़र बू्र डिस्ट्रिक्ट में शानदार और अनोखे अनुभव के लिए स्पेशली डिजाइन्ड बियर पिएं।
- सेवाएंः इंडसंइड एटीएम और आईडीएफसी एटीएम में 24/7 कभी भी नकद धन निकासी कर सकते हैं। यह एटीएम यात्रियों को बैकिंग से संबंधित सेवाओं को भी प्रदान करते हैं।
⇒ मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगामी विमान सेवाओं के आगमन और प्रस्थान की जानकारी लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पेज विजिट कर सकते हैं। जहां दिनांक और समय, आगमन व प्रस्थान स्थान, विमान सेवा प्रदाता कंपनी और संख्या के साथ देखने को मिल जाता है।
गोवा मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली प्रमुख एयरलाइन्स
- इंडिगो
- एयर इंडिया एक्सप्रेस
- स्पाइसजेट
- अकासा एयर
- फ्लाई 91
- स्टार एयर
- ओमान एयर
- एअर इंडिया
- कतर एयरवेज
- एयरोफ्लॉट
⇒ गोवा से प्रमुख शहरो जैसे मुंबई, पुणे, चंडीगढ, राजकोट, बेंगलुरू, नवी मुंबई, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोलकाता, शिवमोगा, हैदराबाद, नई दिल्ली, जलगांव, इम्फाल, गुवाहाटी, जयपुर, अहमदाबाद, अगत्ती द्वीप व लखनऊ इत्यादि के लिए विमान सेवा उपलब्ध है।
⇒ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लुटन, मस्कट, दोहा, कोल्तसोवो, मस्कॉउ इत्यादि जैसे विदेशी शहरों से उड़ानें संचालित की जाती है।
गोवा मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा : सुरक्षा गाइड
उड़ानों की लाइव जानकारी प्राप्त करें :
- सभी आगमन व प्रस्थान के लिए उड़ानों की अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऑफिशियल वेब पेज पर विजिट करें। यहां प्रतिदिन 200 उड़ानों (जिसमें 100 आगमन और 100 प्रस्थान) की व्यवस्था संभाली जाती है।
चेक इन :
- गोएक्स एयरपोर्ट पर कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के उद्देश्य से टेक्नोलॉजी आधारित और पेपरलैस प्रोसेस यात्रियों को आसानी से चेक इन सुविधा प्रदान की जाती है।
डिजिटल यात्रा :
- डिजी यात्रा ऐप के जरिए आप ऑनलाइन कई सारी सुविधाआेंं का लाभ ले सकते हैं इसमें आप ऑनलाइन माध्यम से वेब चेक इन और एयरपोर्ट पर मिलने वाली कई सर्विस का लाभ लेने के लिए प्री बुकिंग कर सकते हैं। जिसमें पार्किंग सेवा, आतिथ्य सेवा या अन्य कई सारी सेवाओं की बुकिंग कर सकते हैं।
अप्रवासन या आव्रजन :
- चेक इन और सुरक्षा जांच के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बोर्डिंग पास के साथ वैध पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ इमिग्रेशन या आव्रजन के लिए जाना होता है जहां पासपोर्ट पर एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा वैध मुहर लगवाना अनिवार्य है।
सेल्फ बैगेज ड्रॉप काउंटर :
- (एसबीडी) के तहत स्वयं सामान छोड़ने की सुविधा प्राप्त होती है।
खोया पाया
यात्रा के समय कुछ सामान एयरपोर्ट पर कहीं छूट जाता है या कोई वस्तु मिलती है तो खोया पाया विभाग से संपर्क करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको पैनिक न होकर सूझबूझ के साथ विभाग में सामान की जानकारी प्रदान करना है।
यहां आप अपने सामान और बैग, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, पर्स, यात्रा संबंधित दस्तावेज, ज्वैलरी, वस्त्र और अन्य एसेसरीज की रिपोर्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट करने के दो तरीके हैं जिसमें आप इस तरह जा सकते हैं।
व्यक्तिगत या भौतिकः एयरपोर्ट टर्मिनल पर बने खोया पाया कार्यालय में जाकर अपनी खोई हुई वस्तु की रिपोर्ट कर सकते हैं जहां मौजूद कर्मचारी हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।
ऑनलाइनः खोई हुई वस्तु की रिपोर्ट के आप ऑनलाइन माध्यम से भी कर सकते हैं जहां आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खोई हुई वस्तु पेज पर जाकर वस्तु के बारें में जानकारी विवरण और फॉर्म भरें। वस्तु के बारें में जानकारी जितनी गहरी और स्पष्ट होगी, उसे ढूंढना और वापिस लौटाना उतना ही सरल हो जाएगा।
- खोई हुई वस्तु की ट्रैकिंग के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पेज पर खोया पाया विभाग के तहत लिखे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- खोई हुई वस्तु मिल जाने पर कार्यालय जाकर प्राप्त करने के लिए वैध फोटो सरकारी पहचान प्रमाण पत्र साथ ले जाएं।
यात्रा के समय सामान की सुरक्षा के लिए अपनाने योग्य सुझाव
चीजों को खोने का डर न हो इसलिए अपनी चीजों की सुरक्षा के लिए कुछ आवश्यक टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
बैग्स वगैरह पर स्टीकर या लेबल लगाएंः एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपने सामान पर यात्री नाम, मोबाइल नंबर और पते के साथ स्टीकर या लेबल जरूर लगाएं। इससे आपको अपने सामान को ढूंढने में मदद मिलेगी।
मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा के लिए उन्हें विशेषतः संभाल कर रखें : जरूरी और महंगी वस्तुओं के लिए हमेशा ही सतर्क रहें और कैरी ऑन बैग या मनी बैग में उन्हें किसी खास जगह पर रखें। दस्तावेजों को सॉफ्ट और हार्डकॉपी में ध्यान से जरूर रखें। पासपोर्ट वगैरह बहुत संभाल कर रखें।
निकलते समय सामान जांच लें : जब भी एयरपोर्ट छोड़े अपने सामान के बैग्स की जांच जरूर कर लें, बेहतर होगा कि आप उनके होने के अनुसार गिनती/संख्या में जांच कर लें।
मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुल्क मुक्त सेवाएं
- जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड के तहत गोवा के इस एयरपोर्ट पर कुछ चीजें शुल्क मुक्त श्रेणी में रखी गई हैं जिसमें गोवा ड्यूटी फ्री शराब, परफ्यूम, मिठाई, तंबाकू/सिगार और प्रामाणिक भारतीय प्रतीक स्मृति चिन्हों में विश्वस्तरीय प्रसिद्ध ब्रांडों की वृहद श्रृंखला है। आप करीब 100 से अधिक प्रीमियम ब्रांडों के साथ शुल्क मुक्त सेवा का लाभ ले सकते हैं जो यात्रियों को सुगम और बेहतर अनुभव प्रदान करता है।
- आप इसके तहत केल्विन क्लाइन विश्वस्तरीय फैशन ब्रांड्स, वर्साचे, जॉर्जियो के परफ्यूम ले सकते हैं। इसके अलावा बेहतरीन मिठाई, चॉकलेट और लाइफस्टाइल लग्जरी ब्रांड्स खरीद सकते हैं।
निष्कर्ष
गोवा का मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सिर्फ घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्राओं का सुखद अनुभव प्रदान नहीं करता बल्कि भारत के इस एकमात्र हवाई अड्डे पर आप लाइव कॉन्सर्ट का आनंद भी ले सकते हैं। जीवंत और शानदार वातावरण प्रदान करता यह एयरपोर्ट गोवा की थीम या बॉलीवुड स्टाइल पर थिरकते हुए कदमों की खुशी भी प्रदान करता है, जहां आप भी इनके संग ताल मिला कर झूम सकते हैं। आधुनिक तकनीकी का सदुपयोग करता यह एयरपोर्ट पर्यावरणीय मानकों पर भी खरा उतरता है जहां जीरो कार्बन उत्सर्जन की संकल्पना साकार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बेहतर सुविधाएं, लाजवाब स्वाद और आरामदायक लाउंज का यादगार अनुभव लेते हुए अपनी उड़ान सेवा की अद्यतन जानकारी से रूबरू रहिए और गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शानदार ढंग से एक्सप्लोर कीजिए।
हमसे संपर्क करें







