- Jan 13, 2026
कैम्पेगोड़ा इंटरनेशनल हवाई अड्डा, बेंगलुरु सार्वजनिक-निजी पीपीपी मॉडल पर आधारित है जिसका स्वामित्व और नियंत्रण बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड बीआईएएल द्वारा किया जाता है। कर्नाटक राज्य का प्रथम पूरी तरह सौर ऊर्जा से विकसित हवाई अड्डा बेंगलुरु के संस्थापक कैम्पेगोड़ा के नाम से जाना जाता है। बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लगभग 16 वर्ग किमी विस्तृत भाग में फैला हुआ है जिसकी व्यस्तता भारत के तीसरे नंबर पर आती है। बेंगलुरु शहर से लगभग 35 किमी उत्तर में, देवनहल्ली उपनगर के पास स्थित कैम्पेगोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु कार्गो संचालन में प्रंसस्करण के लिए नंबर 1 हवाई अड्डा है। इस आर्टिकल में बेंगलुरु के इस हवाई अड्डे की संपूर्ण मार्गदर्शिका दी जा रही है।
बेंगलुरु केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का इतिहास
साल 2009 में बेंगलुरु हवाई अड्डे का नाम बदलने की सिफारिश की गई जिसे साल 2013 में औपचारिक रूप से कैम्पेगोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से घोषित कर दिया गया। बीएलआर हवाई अड्डे के रूप में भी इस एयरपोर्ट को जाना जाता है। साल 2008 तक बेगलुरु में एचएएल हवाई अड्डा का ही अस्तित्व था जो शहर का मुख्य एयरपोर्ट था, जिसकी स्थिति 5 किमी क्षेत्रफल में फैली हुई थी और इस हवाई अड्डे का विस्तार हो पाना संभव ही नहीं था इसलिए भारतीय राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने नए स्थान का चयन देवनहल्ली उपनगर में किया गया था। जुलाई 2005 में देवनहल्ली में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य आरम्भ कराया गया जिसका संचालन 2009 से शुरू हो गया और पहले वाले बेंगलुरु हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया।
टर्मिनल जानकारी
बीएलआर हवाई अड्डे पर मुख्य रूप से दो टर्मिनल संचालित होते हैं जिसमें टर्मिनल्स की क्षमता और डिजाइन यात्रियों की सुविधाओं के अनुरूप हैं। आइए टर्मिनल 1 और 2 के बारें में विस्तार से जानते हैं।
टर्मिनल 1
- टर्मिनल 1 घरेलू उड़ानों के लिए जाना जाता है जहां चेक इन और बैगेज रिक्लेम निचली मंजिल पर स्थित है और प्रस्थान द्वार ऊपरी मंजिल पर स्थित है जिसके बोर्डिंग गेट 1 और 2, 12-18 एवं 28-43 जेट ब्रिज के साथ बने हुए है। ग्राउण्ड सतह पर बोर्डिंग गेट 3-9 व 19-25 पश्चिमी और पूर्वी में बस गेट हैं। गेट 41-42 पर विश्व के सबसे बड़े यात्री विमान एयरबस ए380 के लिए सुरक्षित है। टर्मिनल 1 में दो लाउंज हैं जिन्हें बीएलआर घरेलू लाउंज और 080 नए डोमेस्टिक लाउंज के रूप में जाना जाता है। 080 नाम बेंगलुरु के ट्रंक डायल कोड नाम से जाना जाता है जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय कला व संस्कृति के साथ साज सजावट और प्राकृतिक संरक्षण की मूलभूत भावना को समर्पित बेंगलुरु की सांस्कृतिक आत्मा को नमन करना है। इसके अलावा दोनों ही लाउंज में एयरपोर्ट द्वारा कई वैराइटी के फूड रेस्तरां यात्रियों को सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें से अधिकतर 24 घंटे खुले रहते हैं।
टर्मिनल 2
- बीएलआर हवाई अड्डे के दूसरे टर्मिनल को अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए जाना जाता है जिसे बेंगलुरु के गार्डन सिटी थीम पर डिजाइन किया है जिसे एल एंड टी द्वारा सन् 2018 में बनवाया गया है जिसे साल 2023, जनवरी में शुरू किया गया। टर्मिनल 2 पर प्रथम मंजिल तक बना हुआ है जिसके भूतल पर आगमन काउंटर और प्रथम मंजिल पर प्रस्थान काउंटर बने हुए हैं। टर्मिनल 2 पर पहले चरण पर 95 चेक-इन-काउंटर, 17 सुरक्षा लेन, 9 बैगेज क्लेम बेल्ट, 34 पारंपरिक और 6 इलेक्ट्रॉनिक आव्रजन द्वार हैं इसके अलावा बड़े विमानों के लिए कोड एफ द्वार बनाया गया है। हरियाली, पेड़ पौधों और प्रकृति की खूबसूरती को बिखेरता हुआ टर्मिनल 2 बेहद शानदार लुक प्रदान करता है।
कार्गो टर्मिनल सुविधाएं
- केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर 3 कार्गो टर्मिनल है जिसका संचालन अलग अलग कंपनियों द्वारा किया जाता है। यह हवाई अड्डा चार सालों से कार्गो टर्मिनल के रूप में नंबर 1 उपाधि से नवाजा गया है।
बीएलआर हवाई अड्डा : पुरस्कार एवं सम्मान
- साल 2025 में केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के 080 लाउंज को फूड एंड पेय पदार्थों के आउटलेट्स के लिए 10 पुरस्कार प्राप्त कर विश्वस्तरीय पहचान बनाई है।
- कर्नाटक विकास को और ज्यादा बढोत्तरी प्रदान करने के उद्देश्य से नादप्रभु केम्पेगौड़ा अवार्ड मिला है।
- सुरक्षा की दृष्टि से सेफ्टी रिकॉग्निशन पुरस्कार 2025, पर्यावरण की दृष्टि से लगातार चौथे साल रजत पुरस्कार हासिल किया गया है।
- एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को भारत भर के सभी एयरपोर्ट टर्मिनलों में सबसे ज्यादा 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
- सुरक्षा मान्यता पुरस्कार में स्वर्ण पुरस्कार मिला है।
- एसीआई के एईए प्रोग्राम के तहत लेवल 1 मान्यता प्राप्त करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा है।
बीएलआर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा : सुरक्षा नियमों की विस्तृत रूपरेखा
- एयरपोर्ट पर चेक इन करने के बाद और प्रस्थान क्षेत्र में जाने से पहले सुरक्षा के सभी मानको पर जांच कराना जरूरी है जहां जांच की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए घरेलू यात्रियों को उड़ान से दो घंटे पहले और इंटरनेशनल लेवल की उड़ानों के लिए प्रस्थान से तीन घंटे पहले ही चेक इन काउंटर पर पहुंचना जरूरी माना जाता है। किसी भी तरह की अपडेट के लिए एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पेज विजिट करना आवश्यक है।
- हैंड बैगेज पॉलिसी के तहत अधिक तरल पदार्थ, एरोसोल और जैल के लिए 100 मिलीलीटर से अधिक की शीशी ले जाने की मनाही है। मेटल से बनी धारदार या नुकीली वस्तुएं, हथियार और ऐसी वस्तुएं जो उड़ान में मुश्किलें उत्पन्न करे, साथ ले जाने की सख्त मनाही है। इन वस्तुओं को एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा जब्त भी किया जा सकता है। प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची को विस्तार से देखने के लिए केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
- सुरक्षा जांच के समय हवाई अड्डे पर किसी संदिग्ध सामान या वस्तु दिखें तो ऐसी सूचना सीआईएसएफ नियंत्रण कक्ष और टर्मिनल मैनेजर को देना चाहिए।
- सुरक्षा नियमों को लेकर बीएलआर एयरपोर्ट में लापरवाही नहीं होती है। किसी भी अराजक या संदिग्ध परिस्थितियो में एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा तुरंत कार्यवाही की जाती है।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर की यात्रा के लिए यात्री के पासपोर्ट और बोर्डिग पास पर आव्रजन अधिकारियों द्वारा लगाई गई मुहर हो और सिख धर्म के अनुयायियों को कृपाण ले जाने की अनुमति नहीं है।
यात्रियों के लिए चेक इन प्रोसेस
- केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियो को चेक इन के लिए ऑनलाइन सुविधा भी मिलती है।
- अगर आपने वेब चेक इन नहीं किया है तो बीएलआर एयरपोर्ट पर ई टिकट और सरकारी पहचान प्रमाण पत्र के साथ सेल्फ चेक इन कियोस्क पर अपना बोर्डिंग पास लें। बोर्डिंग पास मिलने के बाद सुरक्षा जांच प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
- बोर्डिंग पास मिलने और सुरक्षा जांच कराने से पहले पीईएससी यानी प्री एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेक पर अपना बोर्डिंग पास स्कैन जरूर करें।
- बोर्डिंग पास या बैगेज टैग लेने या सामान जमा करने के लिए सेल्फ चेक इन कियोस्क या चेक इन काउंटर पर जाएं जहां आपको खुद से बैग ड्रॉप की सुविधा मिलती है।
केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कैसे पहुंचे
बीएलआर एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं जहां एयरपोर्ट बस सेवा, मेट्रो, एप टैक्सी या कई अन्य साधन विकल्प हैं।
सड़क मार्ग से
- बीएलआर एयरपोर्ट नेशनल हाईवे एनएच 44 के माध्यम से बेंगलुरु से जुड़ा हुआ है, यहां बना 6 लेन फ्लाईओवर हेब्बल और हवाई अड्डे को जोड़ता है। एयरपोर्ट पर टैक्सी सेवा, राइड शेयरिंग वाया एप जैसे ओला, उबर इत्यादि के टैक्सी जोन बनाए गए हैं।
- बेंगलुरू मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन बीएमटीसी के पास एयरपोर्ट पर टर्मिनलों के बाहर ही पिकअप जोन है जहां वायु वज्र सेवा एयरपोर्ट शटल के रूप में यात्रियों को परिवहन सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की बसों द्वारा बेंगलुरु और मैसूर के बीच फ्लाईबस नाम से नॉन स्टॉप बस सेवा संचालित की जाती है। मैसूर के अलावा, मंगलुरू होते हुए मणिपाल से भी रोडवेज बसों के माध्यम से एयरपोर्ट आया जाया जा सकता है।
मेट्रो द्वारा
- बीएलआर एयरपोर्ट से बहुत पास में कोई मेट्रो संचालित नहीं होती है। एयरपोर्ट से करीब 20 किमी की दूरी पर नागासंद्रा मेट्रो रेलवे स्टेशन और बैयप्पनहल्ली मेट्रो स्टेशन हैं।
- एयरपोर्ट को ब्लू लाइन मेट्रो के साथ जोड़ने के साथ नजदीक में ही मेट्रो स्टेशन का काम निमार्णाधीन है जिसके जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिलने वाली विशेष सेवाएं
सामान जमा करनाः
- एयरपोर्ट पर सामान जमा करने की सुविधा के साथ आप आसानी से घूम सकते हैं। आसपास की प्रमुख जगहों का भ्रमण दौरा कर सकते हैं। जिसके रखने की अवधि और आकार के अनुसार शुल्क चार्ज लिया जाता है। सामान जमा करने की अवधि एक घंटा और पांच दिन है, जहां अधिकतम 32 किलोग्राम तक का वजन रख सकते हैं। सामान लेने के समय स्वयं उपस्थ्ति होना जरूरी है जहां बोर्डिंग पास, रिटर्न टिकट, पासपोर्ट या सरकारी पहचान प्रमाण पत्र होना जरूरी है। यह सेवा केवल आगमन यात्रियों के लिए है जहां दोनो ही टर्मिनलों टी 1 व टी 2 पर यह सुविधा उपलब्ध है।
खोया पाया :
- अगर आपने बीएलआर एयरपोर्ट पर कुछ खो दिया या आपको कोई लावारिस वस्तु एयरपोर्ट पर मिली है तो ऐसी वस्तुओं की जानकारी टर्मिनल 1 के गेट नंबर 13 (कर्मचारी प्रवेश/निकास द्वार) के बगल में काउंटर में दे सकते हैं। इसके अलावा टर्मिनल 2 के एयरपोर्ट शटल ड्रॉप ऑफ और पिक अप पॉइंट के पीछे आगमन तल पर बने काउंटर पर दे सकते हैं। खोई हुई वस्तुओं के लिए सोमवार से रविवार तक सुबह 2 बजे से रात 11ः59 बजे तक किसी भी प्रकार की पूछताछ या दावे को लेकर 3 कार्य दिवसों के भीतर कार्रवाई की जाएगी।
- खोई हुई वस्तु पर दावा पेश करने के लिए आपके पास बोर्डिंग पास की प्रति, दावा की गई वस्तु का विवरण, खोई हुई वस्तु के स्वामी या हकदार का सरकारी पहचान प्रमाण पत्र इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति बाहर से बाहर है और किसी के माध्यम से अपनी खोई हुई वस्तु का दावा का पेश करना चाहता है तो ऊपर बताए गए निदेर्शों के अलावा वस्तु के हकदार का दावा न करने का कारण स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करते हुए मालिक की इच्छा पर दावा कर सकते हैं।
- खोई हुई वस्तु का दावा करने की अधिक जानकारी के लिए केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रमुख सेवाएंः
आगमन पर वीजाः
- कुछ देशों के यात्रियों के लिए भारतीय कानून के अन्तर्गत वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान की जाती है, जिसमें पर्यटन, चिकित्सा उपचार या किसी से मिलने के लिए सीमित अवधि के लिए बीएलआर एयरपोर्ट पर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
- इसके लिए सभी यात्रियों को आगमन और प्रस्थान के लिए आव्रजन प्रक्रिया पूरा करना जरूरी है जहां पासपोर्ट पर मुहर भी लगाई जाती है।
- बीएलआर एयरपोर्ट पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर्स प्रोग्राम एफटीआई-टीटीपी की व्यवस्था भारतीय नागरिकों के साथ ही ओसीआई कार्ड धारक विदेशी यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए की गई है। इस पर पंजीकरण कराने के लिए भारतीय गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म भरकर पंजीकरण कराएं।
- कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे कम से कम 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट, सफेद पृष्ठभूमि लिए फोटो जिस पर चेहरा 75 प्रतिशत भाग कवर किए हुए होना जरूरी है। वर्तमान एड्रेस प्रूफ और विदेशियों के लिए ओसीआई कार्ड आवश्यक है।
मुद्रा विनिमयः
- बीआरएल एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मुद्रा विनिमय का विकल्प प्रदान करती है। ईबिक्सकैश वर्ल्ड मनी लिमिटेड द्वारा भारत के सबसे बड़े 26 एयरपोर्ट्स पर विदेशी मुद्रा काउंटरों की संख्या लगभग 128 से भी अधिक है। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोनों टर्मिनलों पर इसके चार आउटलेट हैं जिसकी मदद से मुद्रा विनिमय आसानी से कर सकते हैं। टर्मिनल 1 पर घरेलू आगमन हॉल और टर्मिनल 2 पर आव्रजन से पहले अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान, टर्मिनल के बाहर अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और अंतरराष्ट्रीय आगमन पर काउंटर मौजूद हैं।
सुविधाएं
हवाई अड्डे पर यात्रियों को कई तरह की विशेष सहायता व सुविधाएं प्रदान की जाती है, बग्गी सेवा, चिकित्सा सेवाए, शारीरिक रूप से चलने में असमर्थ व्यक्ति और व्हील चेयर सुविधा मिलती है। इसके अलावा सूरजमुखी के अनुकूल हवाई अड्डा, सांकेतिक भाषा सहायता, ब्रेल मेनू और एयरपोर्ट सोशल स्टोरीज़ के माध्यम से विशेष सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
लाउंज सुविधाः टर्मिनल 1 पर पश्चिमी और पूर्वी विंग पर 080 नाम से घरेलू लाउंज एक बेहतरीन एरिया है जहां यात्रियों की सुख सुविधाआेंं को ध्यान में रखते हुए 8 से अधिक ज़ोन के साथ विश्राम और मनोरंजन कर सकते हैं। बेहतरीन स्वाद से लेकर पुस्तक प्रेमी या सिनेमा प्रेमी अपनी रूचि अनुसार समय व्यतीत कर सकते हैं। टर्मिनल 2 पर 080 घरेलू लाउंज, 080 इंटरनेशनल लाउंज, 080 आगमन लाउंज और 080 कैफे में क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
बग्गी सेवा : सीनियर सिटीजन, दिव्यांग या कम गतिशील व्यक्ति या फिर गर्भवती महिलाओं के लिए बग्गी सेवा का विकल्प मौजूद रहता है जहां आप टर्मिनल 1 के लिए पीआरएम ड्रॉप ऑफ स्थान लेन 2, पीआरएम ड्रॉप ऑफ स्थान लेन 3 व ऊंचे पैदल मार्ग और टर्मिनल 2 से लेवल 3, प्रस्थान, लेन 1, पीआरएम ड्रॉप ऑफ एरिया, केयर बाई बीएलआर काउंटर के बगल, सुरक्षा जांच के बाद प्रस्थान ओरिएंटेशन गार्डन के पास व प्रस्थान चौकी सुरक्षा के पास से बग्गी सेवा का लाभ ले सकते हैं
चिकित्सीय सेवाएंः बीएलआर हवाई अड्डे पर चिकित्सीय सुविधाओं की सुविधा है जहां इमरजेंसी परिस्थितियो में आप इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
शारीरिक रूप से चलने में असमर्थ व्यक्ति : इन व्यक्तियों के लिए विशेष मदद की सुविधा प्रदान की जाती है। जहां चेक इन से लेकर प्रस्थान तक सारी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है। इसके तहत व्हील चेयर सुविधा भी प्रदान की जाती है।
सांकेतिक भाषा सहायता : मूक बधिर व्यक्तियों के लिए सांकेतिक भाषा मे निर्देशों को समझाने की सुविधा प्रदान की जाती है जिससे इस तरह की समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को बेहतर हवाई अनुभव मिल सके।
सूरजमुखी के अनुकूल हवाई अड्डाः बीआरएल हवाई अड्डे पर दिव्यांग यात्रियो की सुविधाओं के लिए सारी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। जहां हर तरह की दिव्यांगता का सामना कर रहे जैसे कमजोर नजर, मनोवैज्ञानिक समस्याएं या कम सुनने की क्षमता या फिर किसी भी तरह की जरा भी शारीरिक या मनोवृत्ति समस्या का सामना कर रहे व्यक्तियों की सुविधा के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम का संचालन करती है। बीएलआर एयरपोर्ट पर यह क्षेत्र टर्मिनल 1 पर प्रस्थान ड्रॉप ऑफ लेन 2 लैंडसाइड व बैगेज बेल्ट के पास है और टर्मिनल 2 पर लेन 1 पर लैंडसाइड लेवल 3 पर केयर बाय बीएलआर काउंटर व चेक इन हॉल में लेवल 3 के तहत सूचना डेस्क पर है। इन क्षेत्रों को सूरजमुखी की डोरी नाम से भी जाना जाता है।
ब्रेल मेनू : दृष्टिबाधित यात्रियो के लिए बीएलआर एयरपोर्ट पर ब्रेल लिपि मेनू की सुविधा उपलब्ध रहती है।
एयरपोर्ट सोशल स्टोरीजः सोशल मीडिया के माध्यम से बीएलआर एयरपोर्ट पर स्टेप बाई स्टेप मदद प्रदान करने के उद्देश्य से सोशल स्टोरीज सुविधा प्रदान की जाती है जहां विभिन्न घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्राओं का विवरण तकनीकी और सोशल मीडिया के दौर में सोशल स्टोरीज़ यात्रियों को सहज और सही जानकारी व सहायता उपलब्ध कराते हुए यात्रा को आरामदायक बनाता है।
वाई फाईः बीएलआर एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 व टर्मिनल 2 पर मुफ्त वाई फाई की सुविधा मिलती है जहां मोबाइल नंबर पर ओटीपी या बिना ओटीपी मोड से वाइ फाई एक्सेस कर सकते हैं।
प्रार्थना कक्षः बीएलआर एयरपोर्ट पर सभी धर्मो के लिए अनुयायियो के लिए अभ्यास, ध्यान व शांति के साथ विश्राम करने के कक्ष बने हुए हैं जहां किसी भी धर्म के यात्री प्रवेश कर सकते हैं।
इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए धूम्रपान कक्ष, बच्चों के खेलने के लिए क्षेत्र, एटीएम, शिशु देखभाल कक्ष और मनोरंजन केंद्र बने हुए हैं।
केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा : कला एवं संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में
कर्नाटक की आई टी सिटी में बना यह प्रतिष्ठित एयरपोर्ट राज्य की ऐतिहासिक और वैभवशाली संस्कृति का सफल मंचन करता है। जहां प्रकृति व हरियाली के सम्मिश्रण की कलाकृतियों के साथ मानवीय भावनाओं की झलक देखने में रोचक अनुभव प्रदान करती है। गौरवशाली परंपराएं और भरत नाट्यशास्त्र के नौ भाव को दर्शाती कलाकृतियां यात्रियों को विस्मय अनुभव प्रदान करती है।
टर्मिनल 2 घरेलू, अंतरराष्ट्रीय और टर्मिनल 1 घरेलू पर बनी यह आकृतियां यात्रियों को विशेष रूप से पसंद करते हैं।
टर्मिनल 2 घरेलू : विशेष आकर्षण
जनार्थनन रुद्रमूर्तिः एस्ट्रल बॉडी
- जो लोहे से बने हैं और वृत्ताकार समूह में स्थित आकृतियां खिले हुए पुष्प की तरह दिखती हैं। जिसके कई मानवीय अर्थ यात्रियों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं।
एलएन टालुर : गोपुरा
- आधुनिक रॉकेट लॉन्चर जैसा दिखने वाला यह आकार गोपुरा नाम से जाना जाता है जिसमें कांस्य की खूबसूरत नक्काशी मंदिर के गोपुरम को प्रदर्शित करती हुई पारंपरिक दक्षिण वास्तुकला का प्रतिनिधित्व करती है।
माधवी सुब्रहण्यम : बर्ड आई व्यू
- विशाल संरचना जिसमें दो पैनल के साथ बना एक बर्ड आई व्यू कलाकृति बेहद खूबसूरत और आकर्षक प्रतीत होती है।
एसजी वासुदेव : जीवन वृक्ष
- रेशमी टेपस्ट्री पर जीवन वृक्ष के कलाकार एस जी वासुदेव ने भारतीय मिथकों और लोक कहावतों को बहुत शानदार तरह से व्यक्त किया है। कल्प वृक्ष जिसे समृद्धि का वृक्ष कहते हैं इसमें संपूर्ण जीव जगत की उपस्थिति के साथ ही प्रकृति की अनमोल देन का भी नजारा मंत्रमुग्ध करता है।
टर्मिनल 2 अंतरराष्ट्रीय : विशेष आकर्षण
हर्ष दुरूगडा ः मृगतृष्णा
- लकड़ी से बनी यह संरचना अद्भुत रस की प्रधानता प्रदर्शित करती है जिसमें भ्रम और आश्चर्य को प्रदर्शित करती यह कलाकृति दो विशाल छिद्र और समग्र शंखीय आकार विशेष रूप से आकर्षित करता है जहां अनंत और अद्भुत करती यह संरचना दिखती है।
कृष्णाराज चोना : चांद
- सिलिकॉन कांस्य से बनी द मून रचना महत्वाकांक्षाओं और आधुनिक विमानन के केंद्र के रूप में बेंगलुरु की पहचान दर्शाता है जहां परिदृश्य में मौजूद झीलों और तैरती नावों के दृश्य प्रगति के साथ ही स्वप्न व वास्तविक दुनिया के बीच का अंतर कम करता हुआ रोचक लगता है।
शांतिमणि : मेघदूत
- लकड़ी के कोयले और कार्बन फाइबर के साथ सूती कपड़े के गूदे से निर्मित कालिदास की मेघदूत कविता का प्रतिनिधित्व करती यह संरचना बादल को प्रेमिका के दूत के रूप में प्रदर्शित करती हैं जहां जिन्दगी के उतार चढावों की परतो के साथ इस कलाकृति में भी कई परतों के आवरण, अन्वेषण उपयोग और सौंदर्य कई तरह के आकर्षण प्रदान करती है।
तारिक करीमभॉय : ताराना
- सफेद ओक की लकड़ी से निर्मित और स्टील आधार पर स्थापित यह संरचना शांति रस का प्रतिनिधित्व करती है जिसकी प्रेरणा कर्नाटक के खिलौना शहर चन्नापाटना और यूनेस्को वैश्विक धरोहर हम्पी से ली गई है। इसमें बने तीन झूले खिलौनों से बचपन की मासूमियत को दर्शाते हैं जो शांति और सुकून प्रदान करती कलाकृति है।
टर्मिनल 1 घरेलू : विशेष आकर्षण
सतीश गुप्ता : कमल सूत्र
- एक कली से खिलते सात खिलते हुए कमलों की श्रृंखला और अंत में मुरझाते हुए फूल की छवि जीवन का सार समझाता है। इस कलाकृति में महात्मा बुद्ध की 2000 छवियां विशेष रूप से प्रभावित करती हैं। कमल सूत्र से प्रसिद्ध यह छवियां जीवन में सृजन, स्वच्छंदता और जीवन की सच्चाई को दर्शाता है।
निष्कर्ष
बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल हवाई अड्डा प्रगतिशील शहर में बना शानदार और विशाल भव्य एयरपोर्ट है जहां आधुनिक समय में यात्रियों को विशेष सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से छोटी से छोटी जरूरत पर गौर किया गया है। भविष्य में अपनी संभवनाओं को और भी ज्यादा मुखरता से बढ़ाने की ओर अग्रसर यह हवाई अड्डा वर्तमान से कई गुना अधिक यात्रियों को संभालने की क्षमता विकसित कर रहा है। बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट अपनी विशेषताओं, सुरक्षा नीतियों और अन्य कारणों से लगातार सम्मानजनक उपाधियों और पुरस्कारों से नवाजा गया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की सुविधाओं के साथ विकसित कार्गो टर्मिनल और अन्य कई सारी सुविधाओं को प्रदान करता केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारतीयों और विदेशी यात्रियों के लिए पसंदीदा हवाई अड्डों में से एक है जिसकी विश्वस्तरीय प्रसिद्धि हर भारतीय को गर्वित करने का अवसर प्रदान करती है।
हमसे संपर्क करें







