• Dec 26, 2025

घड़ी की टिक टिक करती सुईंया जब 31 दिसम्बर की रात 12 बजे पर पहुंचती है तब नए साल के जश्न की धूम दुनिया भर में उमंग उत्साह और जोश के साथ वातावरण में नई स्फूर्ति का संचार करती है। ऐसे में भारत का लोकप्रिय पार्टी शहर गोवा अपने जीवंत उत्सवों और धमाकेदार पार्टी के साथ आंगुतकों को हैप्पी न्यू ईयर की पॉजिटिव और फेस्टिव वाइब्स से रूबरू कराता है। नव वर्ष की शुरूआत पर गोवा के समुद्री तट, क्लब्स और इवेंट्स की रौनक सिर्फ भारत ही नही बल्कि दुनियाभर से पर्यटकों को आकर्षित करती है। ऐसे में गोवा के इन शानदार पार्टी डेस्टिनेशन्स को एक्सप्लोर करना तो बनता ही है, आइए गोवा की इन खूबियों को और करीब से जानते हैं।

साल 2026 में गोवा में क्यों मनाए हैप्पी न्यू ईयर

गोवा में नए साल का काउंटडाउन 25 दिसम्बर क्रिसमस से ही शुरू हो जाता है और पूरे एक सप्ताह तक शानदार तरीके से जारी रहता है। गिरिजाघरों में बिखरी रोशनियों की कतारें और मंत्रमुग्ध करते संगीत की धुनें पूरे गर्मजोशी और प्रेमपूर्ण आतिथ्य सत्कार के साथ अपने पर्यटकों के स्वागत के लिए पलके बिछाएं रहते हैं। गोवा की रोमांचक गतिविधियां, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्वाद, जीवंत संगीतमय प्रस्तुतियों के आकर्षण व अनूठे समुद्री तटों पर साल 2025 की आखिरी शाम को बिताना, यादगार और अविस्मरणीय पल प्रदान करता है। 

सुहावना मौसम समयः गोवा उष्णकटिबंधीय स्थान है जहां दिसम्बर जनवरी में मौसम शानदार और सुखद रहता है, गर्म दिन और गुनगुनाती धूप की कोमलता के साथ शांत शीतल रातें विश्राम और नर्म एहसास प्रदान करती हैं। गोवा पर्यटन के लिए यह मौसम बहुत लोकप्रिय है जब आउटडोर गतिविधियों के आकर्षण मनोरंजन और पर्यटन के आनंद को कई गुना बढा देते हैं। दिन का तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस रहता है। सर्दियो के समय में आप यहां हॉप ऑन हॉप बसों से पणजी और गोवा का शानदार भ्रमण कर सकते हैं। राज्य परिवहन बसो के माध्यम से उत्तरी और दक्षिणी गोवा की सैर करते समय कई महत्वपूर्ण स्थलों और समुद्री तटों की खूबसूरती को निहार सकते हैं। 

बेमिसाल नाइटलाइफः न्यू ईयर की मिड नाइट पार्टी और गोवा की नाइटलाइफ का आनंद जीवंत अनुभव प्रदान करता है। उत्तरी गोवा में बागा में टिटो व मैम्बो, कैंडोलिम-, कलागुंट-कर्लीज बीच शैंक और अंजुना-शिव वैली जैसी शानदार जगहों पर गोवा की नाइटलाइफ एन्जॉए कर सकते हैं, तो वहीं दक्षिणी गोवा मे पालोलेम बीच पर होने वाली सांइलेट पार्टीज, कोला बीच और कैवेलोसिम नाइट क्लब की खूबसूरती गोवा में नए साल के आगमन की खुशी को और ज्यादा बढा देते हैं। लाइव परफार्मेंस, डीजे सेट और डांस फ्लोर की खूबियों के साथ यह इन क्लब के मनमोहक नजारे नए साल के उत्सव को और बेहतर आकर्षक बना देते हैं। 

जीवंत उत्सव और बीच पार्टीजः बीच और पूल साइड पार्टीज के मनमोहक और यादगार परिदृश्य जहां सुकून भरी शामों के साथ शामिल गोवा के विशिष्ट व्यंजन, स्वीट्स और ड्रिंक्स का सेवन कर सकते है। 

विश्वस्तरीय इवेंट्स व बजट अनुकूल विविध उत्सव : नए साल के उत्सव में चार चांद लगाते दिसम्बर में एशिया का सबसे बड़े इलेक्ट्रानिक डांस म्यूजिक फेस्टिवल के साथ आईएफआई उत्सव, सेरेन्डिपिटी आर्ट्स फेस्टिवल पणजी में फिल्मी सितारे, वागाटोर की पहाड़ी पर स्थित खुले मैदान ट्रान्स संगीत मेगा म्यूजिक फेस्टिवल हिल टॉप पार्टी उत्सव का आनंद लें। 

परिवार के साथ बेहतर मनोरंजनः गोवा सिर्फ युवा या किसी खास उम्र वर्ग के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों को उनकी रूचि अनुसार नए साल के मनोरंजन की सौगात देता है। आप यहां सिर्फ तेज शोरगुल पार्टी ही नहीं बल्कि शांत वातावरण में संजीदगी से नए साल के जश्न का आनंद भी ले सकते हैं, जहां पारिवारिक रिसॉर्ट और समुद्र्री तट शांत और सुकून भरा माहौल प्रदान करते हैं। 

गोवा के प्रसिद्ध पार्टी आकर्षणः 

1. बोरा बोरा, मोरजिमः 

रूसी शैली के साथ नये साल के स्वागत की तैयारी करता यह समुद्रतटीय स्थल है जहां डीजे नाइट्स, डांस फ्लोर ग्रांउड और इंटरनेशनल, इंडियन टूरिस्टों के लिए बहुत सारे मनोरंजन विकल्प मौजूद रहते हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जीवंत पार्टी और लोगों की भीड़भाड़ समुद्री नजारों के भव्य नजारों के साथ और भी ज्यादा खास आकर्षण प्रदान करते हैं। प्रकृति के करीब और खुले आकाश के नीचे पार्टी के शौकीनों के लिए यह जगह नये साल मनोरंजन के यादगार क्षण प्रदान करती है। 

पताः मोरजिम समुद्री तट, गावडे वाडा रोड, मोरजिम, गोवा 

समयः पूरे 24/7 खुला 

प्रवेश शुल्कः शुरूआती कीमत लगभग 1800 रूपये प्रति व्यक्ति 

नववर्ष विशेषः भव्य डीजे आकर्षण और आगुंतको को समुद्री तट तक सीधी पहुंच 

2. हिल टॉप, वागाटोरः

ओपन एयर पार्टी जगहों में से एक, गोवा में बेहद फेमस है जहां नियॉन कला, रंगीन इंस्टॉलेशन से सजा हुआ बहुत बड़ा डांस एरिया है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यहां कई सारे लोकल और इंटरनेशनल लेवल के विविध कलाकारों द्वारा लाजवाब प्रस्तुतियां आगुंतको में जोश और उत्साह भर देती हैं। ट्रान्स संगीत और पार्टी लवर्स के लिए कई सारी फैसिलिटीज को प्रदान करती यह जगह स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ और भी ज्यादा प्रिय और आकर्षक लगती है। 

पताः सेंट माइकल स्कूल के नजदीक, ओजरान बीच सड़क, गोवा शहर केंद्र से लगभग 19 किमी की दूरी, वागाटोर 

समयः शाम 5 बजे से सुबह 4 बजे तक 

प्रवेश शुल्कः शुरूआती कीमत लगभग 1,000 रूपये प्रति व्यक्ति 

नववर्ष विशेषः ट्रांस/इलेक्ट्रानिक संगीत प्रेमियों के लिए विशेष, ऑडियो विजुअल इंटरनेशनल साइट्रेंस डीजे और रेव पार्टी अनुभव 

3. क्लब कुबाना, अर्पोराः 

अर्पोरा पहाड़ी की चोटी पर स्थित फेमस नाइटक्लब जहां न्यू ईयर पार्टी की धूम कई लेवल में बने डांस एरिया, आउटडोर पूलसाइड बार और इंटरनेशनल डीजे की मौजूदगी से बेहद रोचक व आकर्षक बन जाती है। पहाड़ी चोटी पर बना यह क्लब ‘‘आसमान में नाइटक्लब’’ नाम से जाना जाता है जहां पार्टी के फेमस सीजन में लेडीज नाइट्स, म्यूजिक और बेहद विस्तृत खुला आसमानी क्षेत्र अपनी मौजूदगी, स्थान, शानदार एनर्जेटिक वातावरण और थीम पार्टी के कारण क्लब कुबाना नववर्ष जश्न को बेहद खास बनाता है। 

पताः अरपोरा पहाड़ी, अगुआडा-सिओलिम रोड, बार्देज, गोवा शहर केंद्र से लगभग 16 किमी दूरी, गोवा 

समयः रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक

प्रवेश शुल्कः शुरूआती कीमत लगभग 1800 रूपये प्रति व्यक्ति 

नववर्ष विशेषः आसमानी नाइटक्लब, इंटरनेशनल डीजे म्यूजिक, कई मंजिला डांस एरिया व पूलसाइड बार 

4. टिटो क्लब, बागाः 

शानदार और बेहतरीन नाइटलाइफ स्टाइल के साथ नये साल समारोह की भव्य तैयारी के साथ क्लासिक पार्टी का मजा लेना है तो टिटो क्लब बागा का रूख कीजिए। उत्साह और जीवंत आनंद प्रदान करता उत्तरी गोवा का टिटो क्लब अपनी विशेष इवेंट नाइट्स, इनडोर और मैनेज्ड वीआईपी लाउंज अपने डांस फ्लोर, इंटरनेशनल डीजे, ग्लिटर बार, फायर शो के साथ मिडनाइट लाइट शो की रंगत और जगमगाहट नये साल की तैयारी को और भी ज्यादा खास बना देती है। 

पताः टिटो लेन, बागा बीच, बागा, गोवा 

समयः शाम 6 बजे से सुबह 3 बजे तक 

प्रवेश शुल्कः शुरूआती कीमत लगभग 2500 रूपये प्रति व्यक्ति 

नववर्ष विशेषः क्लासिक थीम्ड पार्टीज, फायर शो और शानदार डीजे प्रस्तुति 

5. मैम्बो क्लब, बागा :

बागा बीच में स्थित मैम्बो क्लब में नव वर्ष जश्न जहां नॉस्टेलजिया के साथ हाई एनर्जी वाइब्स का साथ मिलता है। जगमगाते डांस फ्लोर, म्यूजिक नाईट्स, ईडीएम और जोशीले संगीत और थीम्ड पार्टीज की खासियत इनडोर और आउटडोर डांस एरिया की जीवंतता प्रदान करता है। बेहिसाब ड्रिंक्स और वीआईपी जोन के साथ बॉलीवुड डीजे की झलक आपको नए साल की खुशियों में सराबोर कर देने वाली है और जब बात पूरी रात एन्जॉए की हो तो अनलिमिटेड बार की सुविधा हैप्पी न्यू ईयर का आगाज़ यादगार बना देती है। 

पताः टिटो लेन, सौंटा वड्डो, बागा बीच, गोवा 

समयः दिन 11 बजे से सुबह 4 बजे तक 

प्रवेश शुल्कः शुरूआती कीमत 2500 रूपये प्रति व्यक्ति 

नववर्ष विशेषः असीमित पेय सुविधा, थीम्ड पार्टीज, बॉलीवुड एंड ईडीएम डीजे की लाइव परफॉरर्मेंस

6. कर्लीज बीच शेक, अंजुनाः 

समुद्री तट के सामने शानदार नजारा पेश करता यह स्पॉट अंजुना बीच के साथ नए साल की पार्टी का मजा और भी ज्यादा बढा देता है। नए साल की शाम को जीवंत और रंगीन नजारों में बदलते रूफटॉप सेक्शन, बीचफ्रंट डेस्क और शानदार डिं्रक्स के साथ समुद्री और गोहन व्यंजनों का स्वादिष्ट स्वाद प्रदान करता है। नव वर्ष समारोह में लाइव परफॉर्मेंस और खुले आसमान के नीचे विशाल डांस फ्लोर के साथ पार्टी का आनंद प्रदान करता है। रात्रि के समय मिडनाइट पार्टी फायर शो और धमाकेदार आतिशबाजी का जीवंत अनुभव लें। 

पताः फ्ली बाजार के पास, अंजुना बीच, अंजुना, गोवा 

समयः सुबह 11 बजे से रात 3 बजे तक 

प्रवेश शुल्कः शुरूआती अनुमानित कीमत 2000 रूपये प्रति व्यक्ति 

नववर्ष विशेषः समुद्रीतट के किनारे ओपन एयर पार्टी का आकर्षण, लाइव संगीत और विस्तृत डांस फ्लोर 

गोवा में नव वर्ष जश्न की तैयारी करने से पहले अपनाने योग्य सुझाव 

1. एडवांस बुकिंग करें : नये साल के आनंद के लिए गोवा लोकप्रिय गंतव्य है इसलिए पीक सीजन होने की वजह से यात्रा और आवास संबंधी बुकिंग पहले से ही तय कर लें। 

2. लोकल टैक्सी या साइकिल का इस्तेमालः गोवा एक्सप्लोर करने के लिए स्थानीय टैक्सी या साइकिल किराए पर लें। 

3. बीच पार्टी और नाइटक्लब पोशाकः बीच पार्टी करें तो उसी के अनुसार हल्के हवादार कपड़ों का चयन करें और नाइटक्लब में थीम अनुसार वेशभूषा पहनें। 

सेफ्टी टिप्सः 

1. भीड़भाड़ होने पर सतर्क रहें और अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें। 

2. ज्यादा शराब न पिएं और आवागमन विकल्पो के लिए किसी विश्वसनीय की मदद लें। 

3. अधिक रात में यात्रा करें तो सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। 

गोवा कैसे पहुंचे 

गोवा पहुंचने के कई विकल्प हैं जिसमें आप अपने समय और जेब अनुसार उचित विकल्प चुन सकते हैं। 

हवाई मार्ग से 

  • गोवा पहुंचने के लिए डाबोलिम हवाई अड्डे से यात्रा कर सकते हैं जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की यात्रा सुविधा प्रदान करता है। पणजी से 26 किमी दूरी पर स्थित व बंदरगाह शहर वास्को से 6 किमी दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 डोमेस्टिक यात्रा और टर्मिनल 2 इंटरनेशनल यात्रा के लिए है। हवाई अड्डे से प्रीपेड टैक्सी सेवा या गोवा माइल्स कैब के माध्यम से गंतव्य पहुंच सकते हैं। 

रेल मार्ग सेः

  • थिविम, करमाली, मडगांव और वास्को दा गामा गोवा के प्रमुख चार रेलवे स्टेशन हैं जहां आप पूरे देश से रेल सेवा के माध्यम से पहुंच सकते हैं। गोवा की राजधानी पणजी की मडगांव रेलवे स्टेशन से लगभग 38 किमी और वास्को दा गामा रेलवे स्टेशन से तकरीबन 29 किमी दूरी है। 

सड़क मार्ग सेः

  • अगर आप सड़क मार्ग से गोवा की सैर के लिए आ रहें हैं तो प्रमुख नेशनल हाईवे एनएच 4 और एनएच 17 के माध्यम से गोवा आ सकते हैं जहां आप स्वयं ड्राइविंग, साइक्लिंग या बस का सफर कर आ सकते हैं। गोवा के आसपास राज्यों- कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल से राज्य स्तरीय परिवहन गोवा तक पहुंचते हैं।

समुद्री मार्ग सेः

  • गोवा का सफर अब समुद्र के रास्ते भी कर सकते हैं इसके लिए जीटीडीसी ने मुंबई से गोवा के लिए भारत के पहले क्रूज लाइनर, अंग्य्रा की सवारी कर समुद्री रास्ते का विकल्प प्रदान किया है। 

निष्कर्ष

गोवा नए साल के समारोह और तैयारी के लिए शानदार जगह है, उत्साह, जोश और जीवंत पार्टीज से लेकर शांत समुद्री आनंद तक गोवा सभी के लिए विशेष अनुभव प्रदान करता है। अगर आप भी विश्वस्तरीय डीजे, इंवेट्स और बेहतरीन अनुभवों को इस नए साल 2026 में सहेजना चाहते हैं तो आज ही गोवा घूमने और आगामी नववर्ष 2026 के भव्य स्वागत की तैयारी में जुट जाइए।

हमसे संपर्क करें
यात्रा विशेषज्ञबुकिंग की पुष्टिरद्द करना