• Dec 16, 2025

बाली द्वीप की सैर करते समय आम दुविधा तब होती है जब घूमने के लिए उत्तरी और दक्षिणी बाली में से यात्रा का चुनाव करना हो, जो थोड़ा मुश्किल भरा काम हो सकता है क्योंकि चुनने का विकल्प यात्रा के पूरे यादगार अनुभव को दिशा देता है। बाली, देवताओं का द्वीप कहा जाता है जहां ऊंचे पहाड़ों पर घने जंगलों की छांव व सूर्य की रोशनी से जीवंत हुए समुद्री तटों की आभा, सांस्कृतिक विशेषताओं की विशिष्ट छटा प्रस्तुत करती स्थानीय रीति रिवाज और संस्कृतियों की रौनक, हर पक्ष में अनूठेपन की झलक प्रदान करता है। यदि आप तय नहीं कर पा रहें हैं कि उत्तर दिशा जाएं या दक्षिण तो यह मार्गदर्शिका आपको आपकी रूचि अनुसार यात्रा की तैयारी लेने में मददगार साबित होगी। 

बाली : भौगोलिक स्थिति और माहौल 

इंडोनेशिया गणराज्य का तटीय क्षेत्र है जो भूमध्य रेखा के लगभग 8 डिग्री दक्षिण में स्थित है और जावा सागर के उत्तरी तट पर स्थित है साथ ही यह द्वीप जावा और लोम्बोक द्वीपों के बीच स्थित है। भौगोलिक स्थिति के मामले में इस द्वीप का भूगोल विविध है जिसमें शांति सुकून प्रदान करते समुद्री तटों से लेकर ऊंचे ऊंचे पहाड़ों के क्षेत्र भी शामिल हैं, इनके होने की वजह से यहां के स्थानीय सूक्ष्म जलवायु भी प्रभावित होती है। 

तापमान व जलवायु : बाली मे उष्णकटिबंधीय जलवायु रहने की वजह से वर्ष भर यहां के तापमान की औसत रेंज लगभग 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस रहती है जिसमें दिन का तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस रहती है। 

नमीः यहां आर्द्रता का स्तर साल भर ज्यादा ही रहता है जो तकरीबन 70 प्रतिशत से ज्यादा ही रहती है और कभी कभी 86 से 88 प्रतिशत तक भी हो जाती है। 

मौसम की विविधताः इस द्वीप पर अधिकतर दो ही मौसम देखने को मिलती है जिसमें अप्रैल से अक्टूबर के मध्य तेज धूप और कम बारिश देखने को मिलती है इसलिए यह समय आउटडोर एक्टिविटी के लिए शानदार समय होता है। नवंबर से मार्च की अवधि में अधिकतर प्रतिदिन रूक रूक कर बारिश होती है और धूप भी देखने को मिलती है। जनवरी में यहां सर्वाधिक बारिश होती है, इस समय पर्यटन की खासियत क्रिसमस और नए साल के जश्न के कारण और भी ज्यादा बढ जाती है, जहां बारिश के मौसम के साथ ही यह सीजन पर्यटन के लिहाज से भी बेहद पसंद किया जाता है, जो यहां बारिश का मौसम कहा जाता है और आमतौर पर ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इस समय हरी भरी हरियाली और धान के खेतों को निहारने, संग्रहालय, आध्यात्मिक स्थान और बाजार में भ्र्रमण करने के साथ ही स्थानीय स्पा में आराम कर सकते हैं। 

उत्तरी बाली दक्षिणी बाली
उत्तरी बाली अपनी भौगोलिक खासियतों की वजह से उष्णकटिबंधीय जगह बनाती है, इसलिए यहां वर्ष भर शानदार और घूमने योग्य मौसम रहता है। बेहतर जानकारी के लिए यात्रा के पहले मौसम पूर्वानुमान की जांच जरूर कर लें। दक्षिण बाली अपने समुद्री तटों, प्रायद्वीपीय आकर्षणा के कारण जाना जाता है, वहीं द्वीप के आंतरिक हिस्सों में ऊंचे पहाड़ और हरे भरे परिवेश का आनंद मिलता है। दक्षिण बाली का क्षेत्र मुख्य क्षेत्र तटीय मैदानों और समुद्री खूबसूरती बिखरेता है जहां कई सारे आकर्षण प्रिय लगते हैं। 

उत्तरी बाली बनाम दक्षिणी बाली : संक्षिप्त नज़र

उत्तरी बालीः स्वच्छ निर्मल और शांत और प्राकृतिक खूबसूरती को बिखेरता हुआ शानदार व प्रामाणिक पक्ष प्रदर्शित करता है। यहां के प्रमुख क्षेत्रों में लोविना, सिंगराजा और अमेड क्षेत्रीय इलाके हैं। एयरपोर्ट से यहां तक की दूरी तय करने में करीब 3-4 घंटे का समय लग जाता है। पहाड़ियों के विहंगम परिदृश्य और धान के खेतो ंसे होकर गुजरने वाली यात्रा की खासियत अपने आप में यादगार अनुभव प्रदान करता है। पर्यटक का ऐसा वर्ग जो एकांत शांति, नैसर्गिक सुंदरता और संस्कृतीय अनुभवों की खोज में हैं तो यह जगह उनके लिए एकदम उपयुक्त हैं।

दक्षिण बालीः दक्षिण बाली अपने जीवंत अनुभवों और हलचल भरे उत्साह के कारण पसंद किया जाता है जहां शानदा नाइटलाइफ, मौज मस्ती, बीच क्लबों और भव्य ठहरने योग्य स्थानों के लिए जाना जाता है। दक्षिण बाली का हिस्सा बाली के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। यहां समुद्री तटों की बेहद खास भरमार है जिसमें से कुटा, सेमिन्याक, कांग्गु और नुसा दुआ जैसे समुद्री क्षेत्र विशेषताओ के लिए जाने जाते है। उत्साह और गर्मजोशी के लिए प्रसिद्ध इस स्थान को सामाजिक सौहार्द, खरीदारी, स्वादिष्ट खानपान और सर्फिंग का आनंद लेने वालों के लिए एकदम उपयुक्त स्थान है। 

उत्तरी बाली बनाम दक्षिणी बाली : तुलनात्मक अवलोकन

नाइटलाइफ और स्वाद

उत्तरी बाली दक्षिण बाली
रात्रिकालीन समय में यह क्षेत्र बेहद शांत प्रतीत होता है जहां स्थानीय लोगों के छोटे रेस्टोरेंट मे आने वाली खुशबू से सराबोर नजारें और यहां पारंपरिक बाली भोजनालयों की छवि और इनमें परोसे जाने वाले स्थानीय भोजन में लज़ीज स्वाद चखने को मिलता है। दक्षिणी बाली की तरह यहां जगमगाहट और हलचल देखने को नहीं मिलती है, लेकिन इसकी सादगी और कुदरती नजराना अद्वितीय आकर्षण प्रदान करता है।  दक्षिण बाली का लाइफस्टाइल बेहद आधुनिक और जीवंतताओं को समेटता है जो नाइटलाइफ का भरपूर मनोरंजन प्रदान करता है। रूफटॉप बार से लेकर बीच क्लब तक पार्टीज का आनंद लेना और शाम के वक्त ड्रिंक्स का अनुभव लेते हुए ढेर सारे विकल्पों की श्रृंखला प्र्रस्तुत करता है। यहां का खानपान और व्यंजन कई सारी विविधताओ के संजोए हुए हैं। जहां स्थानीय डिशेज के स्वाद से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की खासियत चखने को मिलती है। नॉन वेजटेरियन से लेकर वेजटेरियन लोगों के लिए कई सारी आधुनिक व्यंजनों की श्रृंखला है। 


समुद्री तटीय खूबसूरती और जल क्रीड़ा 

उत्तरी बाली दक्षिण बाली
उत्तरी बाली के समुद्री तटों की विशेष खासियत यहां के ज्वालामुखी हैं, जिस वजह से यहां की रेत काली और पानी की शांत प्रकृति आकर्षित करती है। यहां का शानदार और विशेष लोविना बीच में सूर्योदय के समय डॉल्फिन देखने का अवसर मिलता है जो अपनी अन्य जल गतिविधियों जैसे स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की प्रवाल भित्तियों और जापानी जहाजों के अवशेष और मलबे में समुद्री सैर करना रोमांचक मौका प्रदान करता है। शांत जल की खूबियों के लिए उत्तरी बाली उपयुक्त है।  दक्षिण बाली के समुद्री तट अपनी स्वर्ण सी रेत, आती जाती लहरें और समुद्री तटों पर बने बार की मौजूदगी के कारण ज्यादा आकर्षक प्रतीत होते हैं। अगर आप पहली बार लहरों का आनंद ले रहे हैं तो दक्षिण बाली समुद्री तटों की शोभा के लिए शानदार जगह है, कुटा और सेमिन्याक शुरूआती लोगों के लिए और उलुवात समुद्री तट अनुभवी लोगों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वाटर एक्टिविटीज जैसे जेट स्कीइंग, बनाना बोटिंग और पैरासेलिंग के लिए नुसा दुआ समुद्री तट लोकप्रिय है। रोमांचक गतिविधियों के लिए दक्षिण बाली जगह प्रसिद्ध है। 

रीति रिवाज, संस्कृति और परंपराएं

उत्तरी बाली दक्षिण बाली
कुदरत और प्रकृति से करीबी प्रतीत होता उत्तरी बाली अपने रीति रिवाजों, परंपराओं और संस्कृतियो से अधिक जुड़ा हुआ है। जो पर्यटन की आधुनिक तकनीकों से दूर और उच्च स्तरीय प्रामाणिक अनुभवों को संजोए हुए है। उत्तरी बाली में बने हुए प्राचीन मंदिरों का दर्शन करें व पारंपरिक बाजारों में भ्रमण व खरीदारी का अनुभव लें। बाली के लोगों का जनजीवन और रीति रिवाजो को गहराई से जानने के लिए यहां के स्थानीय समारोहो में भाग अवश्य लें, जहां आप स्थानीय निवासियों के संपर्क में रहकर उनकी अन्य विशेषताओ से प्रभावित हो सकते हैं। सिंगाराजा बाजारों की मौलिकता का अन्वेषण करें और पुरा बेजी जैसे मंदिरों में ऐतिहासिकता का अवलोकन करें।  पर्यटकों की अधिकतर संख्या दक्षिण बाली में देखने को मिलती हैं जहां कई सामूहिक पारंपरिक प्रदर्शन और विशेष पर्यटन श्रृंखलाओ की विशेषताएं हमेशा से ही ढेर सारे सैलानियो को को विशेष रूप से आकर्षित करती है। इन विविधताओं मे मंदिर, समुद्री तट और सांस्कृतिक गतिविधियों की विशेषताएं आकर्षित करती है। उलुवातु और तनाह लोट मंदिरो की आधुनिक और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य विशेषताएं पर्यटकों को आकर्षित करती है। 

प्रकृति और परिवेश 

उत्तरी बाली दक्षिण बाली
प्रकृति की अनमोल धरोहरों को सहेजता उत्तरी बाली झरने, पर्वत, वर्षावन, हरियाली, सुगंधित और आनंदित हवाओं के आकर्षण प्रदान करता है। यहां मौजूद गिगिट झरना, सेकुम्पल झरना व बंजार गर्म पानी के झरने अनोखे लगते हैं। शीतल जलवायु और हरी भरी धरती से संपन्न मनमोहक वातावरण पर्यटको को यहां के प्रति कुछ ज्यादा ही रिझाते है जो यहां पैदल भ्रमण, जलप्रपात और विहंगम नजारों का आनंद प्रदान करते हैं।  दक्षिण बाली समुद्री तटीय खूबसूरती के लिए जाना जाता है जो अपने मैदानी और समतलीय क्षेत्रों के विकसित परिदृश्य और तकनीक के लिए जाना जाता है। शहरीकरण को परिभाषित करती यह जगह अपने प्रायद्वीपीय आकर्षणों और चट्टानी विशेषताओं की उपस्थिति के साथ मनमोहक प्रतीत होता है। पर्यटको को तकनीक और शहरीकरण के आदर्श अनुभव के साथ समुद्री आकर्षणों को देखने का अनुभव मिलता है। 

स्वास्थ्य और आरामदायक जीवन 

उत्तरी बाली दक्षिण बाली
उत्तरी बाली प्रकृति से नजदीकी के कारण उत्तरी बाली सेहत के प्रति बहुत सजग है। ध्यान, प्राकृतिक नुस्खें और नैचुरली डिटॉक्स के अनुभवीय रिट्रीट आसानी से मिल जाते हैं। प्राकृतिक तरीकों के साथ बने इन स्थानों पर शहरीकरण और व्यावसायिकता बहुत कम देखने को मिलती है। अगर आप आध्यात्मिक और प्रकृति के सुखद सम्मिश्रित उपचारों को देखना चाहते हैं तो उत्तरी बाली की सैर आपको रोचक और प्रिय अनुभव देगी।  दक्षिण बाली दक्षिण बाली में आधुनिक तकनीकों और पारंपरिक बाली प्रथाओं का सम्मिश्रण देखने को मिलता है जहां उलुवातु और सेमिन्याक में कई सारे स्पा, योगा स्टूडियों और वेलनेस सेंटर्स में जाने का अवसर मिलता है। आधुनिक और प्राकृतिक आकर्षणों के अदभुत मिलन की वजह से दक्षिण बाली पर्यटको को बेहद पसंद आता है, जहां फिटनेस से जुड़ी मॉडर्न सोच और तकनीक के मिलन से पर्यटको को अद्भुत आनंद प्राप्त होता है। 

यात्रा आकर्षण : उत्तरी बाली

उलुन दानु बेराटन मंदिर : उत्तरी बाली के प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक यह स्थान प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों में से एक है जो समुद्री तल से करीब 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ताबानन क्षेत्र में बेदुगुल के पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है। पूरे इंडोनेशिया में सबसे अधिक फोटो खींचे जाने वाले स्थानों में जाना जाता है। बेराटन झील की तलहटी पर स्थित यह मंदिर तैरता हुआ प्रतीत होता है जो बेदुगल मंदिर और तैरते हुए मंदिर के कारण भी जाना जाता है। मंदिर परिसर झीलों, नदियों और जल की देवी को ही समर्पित है जहां की मोहकता और धार्मिक महत्व के कारण यह उत्तरी भाग के लिए एक आदर्श पवित्र स्थल बन गया है। इस मंदिर में जाने के लिए प्रवेश शुल्क की दर विदेशी व्यस्कों के लिए 75,000 आईडीआर और विदेशी बच्चो के लिए 50,000 आईडीआर है और सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। मंदिर के आसपास तालाब और हरियाली लिए उद्यान परिसरों की शोभा रिझाती है। 

सेकुम्पुल जलप्रपातः उत्तरी बाली का खूबसूरत झरना जो हरी भरी घाटियों में प्रकृति की विशाल गोद में इन्द्रधनुषीय रंगों की चमक बिखेरता हुआ गिरता है। हंडारा की हरियाल संपन्न वातावरण की पहाड़ियो के प्रतिष्ठित नजारे प्रस्तुत करता हुआ आकर्षित करता है, जहां प्राकृतिक जल स्लाइड का आनंद ले और क्रिस्टल क्लियर साफ स्वच्छ जल से खेल सकते है। लेमुकिह गांव मे स्थित सेकुम्पल झरने और धान के खेतों का अन्वेषण करें। इस यात्रा में आपको वन, पहाड़, घाटियां और बागानो के शानदार विहंगम परिदृश्यों को देखने का मौका मिलता है इसके अलावा आप यहां झूले पर रोमांचक सवारी का आनंद भी ले सकते हैं। चावल के खेतों के सुरम्य नजारे वाले स्थानीय गंतव्य में नारियल के ताजे रस और लंच एन्जॉए करें। 

लोविना बीचः उत्तरी बाली की तटीय सुदंरता को बिखेरता शांत क्षेत्र है जहां बहुत अधिक भीडभाड देखने को नहीं मिलती है। शांत और सुकून भरा माहौल प्रदान करता लोविना बीच दक्षिणी बाली से नजदीक है जिससे दक्षिणी बाली घूमने आने वाले पर्यटक चकाचौंध और जगमगाहट की रौनक में यहां कम ही पहुंचते हैं। लोविना बीच में आप डॉल्फिन वॉचिंग टूर का अनुभव लें जहां आप सूर्योदय के समय विशाल डॉल्फिन को खेलते हुए देख सकते हैं। प्रवाल भित्तियां भले ही कम हो लेकिन शानदार समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में स्नार्कलिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां मौजूद गर्म पानी के झरने में उपचारात्मक गुणों मे डुबकी का आनंद ले सकते हैं। लोविना बीच से कुछ ही दूरी पर बौद्ध मठ स्थित है जहां से बंजार गर्म झरने पास ही है, इसे ब्रहमविहार आराम या बंजार बौद्ध मठ भी कह सकते हैं। 

बन्युमाला जलप्रपातः बन्युमाला जलप्रपात उत्तरी बाली का अद्भुत आकर्षण हैं जहां पानी की दो धाराएं शांत और स्वच्छ कुंड में बिल्कुल आसपास ही गिरती हैं जो बाली में देखे गए शानदार झरनों में से एक हैं। अगर आप भी शांति और खूबसूरती के साथ स्फूर्तिदायक स्थान की सैर करना चाहते हैं तो बन्युमाला जलप्रपात बिल्कुल आपकी इच्छा के अनुरूप ही है। यहां सुबह घूमने के लिए सबसे अच्छा समय है जब भीड़भाड़ कम और प्रकृति की मौजूदगी का सुदंर एहसास मिलता है। उत्तरी बाली के मुंडक क्षेत्र में स्थित यह झरने शानदार चावल के खेतों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। 

वानागिरी हिडन हिल : उत्तरी बाली की हरी भरी वादियों में मौजूद वानागिरी हिडन हिल मंत्रमुग्ध करता हिल स्टेशन है जहां से बयान झील और ताम्बलिंगन झील के विहंगम नजारे आकर्षित करते हैं। लकड़ी के शानदार अनुपम झूले, चिड़ियों के घोंसले जैसी छवियां और दिल आकार के चबूतरों की आकृतियां, शानदार नजारें प्रस्तुत करती है। उत्तरी बाली का यह स्थान कम भीड़भाड़ और शांत सुंदरता का दर्शन कराता है। यहां बने बांस के बने प्लेटफॉर्म झील के सुदंरतम नजारों के सामने एक विहंगम दृश्य बनाता है। जुड़वां झीलों के अलौकिक दृश्य उत्तरी बाली की खूबसूरती को बढाता है।

मेलेंटिंग मंदिरः यह मंदिर 15वीं शताब्दी का मंदिर है जो बेहतरीन रंगों और जटिल रूपो से सजा हुआ शानदार हिंदू मंदिर है जो देवी समृद्धि के भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। यह मंदिर बिजनेस में तरक्की और सुख समृद्धि की इच्छा रखने वालों के लिए व्यापारियों और कारोबारियों को खासा आकर्षित करता रहा है जो मुख्यतया यहां दर्शनों के लिए आते हैं। यह पुरा मेलेंटिग यानी सार्वभौमिक मंदिर है जिसका अर्थ है यहां बाली के सभी हिंदू चाहे वो किसी भी समुदाय या जाति का हो, दर्शन के लिए आ सकते हैं। शानदार वास्तुकला, जटिल ड्रेगन नक्काशी और जीवंत रंगों के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर तटीय पर्यटन शहर पेमुतेरन से लगभग 15 मिनट की दूरी पर है जहां से आप कई आवश्यक और महत्वपूर्ण मंदिर पुरा पुलाकी और पुरा पाबेन के दर्शन भी कर सकते हैं। 

यात्रा आकर्षण : दक्षिणी बाली

तनाह लोट मंदिरः दक्षिणी बाली द्वीप के पास स्थित यह चट्टानी संरचना पुराने हिंदू मंदिर तनाह लोट के घर नाम से जाना जाता है। यह स्थल फोटोग्राफी के लिहाज से बहुत ही शानदार और प्रसिद्ध स्थान है। बेरबन में स्थित यह मंदिर बड़ी अपतटीय चट्टान पर स्थित है, जहां केवल कम ज्वार के समय पैदल भी जा सकते है। दक्षिणी बाली के सात मुख्य मंदिरों में से एक यह तनाह लोट मंदिर द्वीप के दक्षिण पश्चिमी तट पर स्थित है। इसका बाली की भाषा में अर्थ समुद्र में भूमि होता है, यह मंदिर समुद्र के देवता बरूणा को समर्पित है। इस मंदिर को 16वीं शताब्दी में धार्मिक डांग हयांग निरार्थ ने बनवाया था जो हिंदू धर्म को बहुत अधिक मान्यता देते थे। तनाह लोट में इनकी भी पूजा की जाती है। इंडोनेशियाइ्र्र वास्तुकला से सजा हुआ यह मंदिर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है, जहां प्रवेश शुल्क राशि देनी होती है। बाली के सात समुद्री मंदिरों मे ंसे एक इस मंदिर के गर्भग्रह में गैर बाली निवासियो के लिए प्रवेश निषेध है। इस मंदिर से समुद्री लहरों, सूर्योदय और सूर्यास्त के मनोरम दृश्य देखते बनते हैं। 

सानुर बीचः दक्षिणी बाली में स्थित यह बीच अपने शानदार रेतीले तटों, साफ स्वच्छ नीले पानी और ताड़ नारियल के पेड़ों की अधिकता से घिरे शांत वातावरण का नजारा सुकून की खोज में निकले पर्यटकों के लिए बेहद खास जगह है। सुनूर तटरेखाएं उत्तर से दक्षिण के बीच लगभग आठ किमी तक फैली हुई है जिसमें कई छोटे छोटे समुद्री तट शामिल हैं, इन्हें भी सानुर बीच के नाम से जाना जाता है। अगर आप भी कुछ समय यहां पैदल भ्रमण करना चाहते हैं तो यह स्थान आपके लिए एकदम उपयुक्त और शानदार है। प्रकृति और वातावरणीय खूबसूरती के साए में यहां रनिंग और साइक्लिंग एन्जॉए करना अच्छा लगता है। रोमांच के शौकीनों के लिए यहां काइटसर्फिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी कई जल गतिविधियों का अनुभव ले सकते हैं जहां आप बनाना बोट राइड का भी मजा ले सकते हैं। 

बिंगिन बीचः बिंगिन बीच दक्षिणी बाली का सबसे सुंदरतम समुद्री तटों में से एक है जिसकी प्रसिद्धि विश्वस्तर पर सर्फिंग स्पॉट के रूप में है और यह जगह लहरों से खेलने वालों के लिए अद्भुत तटीय प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। बिंगिन में न सिर्फ ऊंची लहरों के आकर्षण हैं बल्कि उलुवातु का प्रसिद्ध भाग है। बिंगिन बीच के चारों ओर चूना पत्थर की ऊंची चट्टानों से घिरे होने के कारण यह समुद्री तटों की खूबसूरती, सूर्यास्त के शानदार नजारों की रौनक देखने के लिए जाना जाता है। यह बीच ड्रीमलैंड बीच और पदांंग पदांग के बीच स्थित है। चूना पत्थरो सें बनी चट्टानो ंपर बने घर, विला, छोटे छोटे रेस्तरां आकर्षक लगते हैं। 

जिम्बारन बीच : साउथ बाली का यह बीच अपने शांत, रेतीली सफेद चमक और शानदार सूर्यास्त के लिए जाना जाता है जहां आप सी फूड का लजीज स्वाद चखना बेहद पसंद कर सकते हैं। इसके अलावा यहां आप कई सारी वाटर एक्टिविटीज जैसे तैराकी, स्पोर्ट्स और परिवार के साथ पिकनिक का मजा ले सकते हैं। जिम्बरन फिश मार्केट में खरीदारी का अनुभव लें। 

सुकावती आर्ट गैलरी : साउथ बाली का यह स्थान कला के लिए प्रसिद्ध केंद्रो में से एक हैं जहां आप बजट अनुसार और कई तरह की विभिन्न कलाकृतियों जैसे पेंटिग्स, काष्ठ का काम और शिल्पकला से जुड़े सामानों को देखने के साथ ही खरीद भी सकते हैं। कला बाजार की तरह लोकप्रिय यह स्थान पर्यटको को बहुत पसंद आता है जहां रंगीन कलाकृतियों और पारंपरिक दृश्य की तस्वीरों का संग्रह कर सकते हैं। आप यहां पर बाली के जीवन शैली और संस्कृति का बारीक आकलन भी कर सकते हैं। यहां की बालिनी पेंटिग और वुड कार्विंग पौराणिक जीवन और खासियतो को दर्शाती हुई पर्यटकों को रिझाती है। 

उलुवातु मंदिर : बाली के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक यह मंदिर 70 मीटर ऊंची चट्टान पर स्थित है, जहां से समुद्री परिवेश और विहंगम नजारों की विशाल श्रृंखला देखने को मिलती है। सूर्यास्त के समय यहां होने वाला रामायण पर आधारित पौराणिक केचक नृत्य आंगुतको को आकर्षित करता है। लाबुआन सैत बीच यहां से थोड़ी ही दूरी पर है जहां से स्वच्छ श्वेत मुलायम रेतीली क्रिस्टल अपने स्वच्छ जल और कई गतिविधियो के लिए जाना जाता है। बाली के यह दोनो ही स्थान ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्र्राकृतिक रूपों में उत्कृष्ट स्थानों में से एक है। उलुवातु मंदिर देवी दानु की पत्थर बन चुकी नाव के हिस्से के रूप में जाना जाता है। 11वीं सदी मेंं इस स्थान पर एक ऋषि ने इस संरचना का काफी विस्तार किया जिसे 16वीं शताब्दी के दौरान पुननिर्माणित कराया गया। 

उत्तरी बाली व दक्षिणी बाली : कैसे पहुंचे

उत्तरी बालीः उत्तरी बाली पहुंचने में थोड़ी सी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ सकती है। बाली के एयरपोर्ट से आप किराए की गाड़ी के माध्यम से पहुंच सकते हैं जहां भीड़ कम और शांतिपूर्ण माहौल की झलक मिलती है, जहां आप एकांत का आनंद ले सकते हैं। 

दक्षिणी बाली : दक्षिण बाली पहुंचने में आसानी रहती है, हवाई अड्डे नगुहराय या देनपासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आप पहुंच सकते हैं जहां से टैक्सी और राइड हेलिंग ऐप द्वारा बिना किसी तनाव के पहुंच सकते हैं। 

उत्तरी बाली व दक्षिणी बाली : अंतिम विचार

अगर आप प्रकृति के ज्यादा करीब रहना पसंद करते हैं और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य से चिर परिचित होने का शौक रखते हैं और शांत एकांत वातावरण में मर्मस्पर्शी चीजों को महसूस करना चाहते हैं तो उत्तरी बाली की सैर आपके लिए बेहतर यात्रा स्थान का विकल्प है। 

यदि आप बाली में सजीव नाइटलाइफ, आधुनिक जीवनशैली और आरामदायक विलासिता को एन्जॉए करना चाहते हैं तो दक्षिण बाली की सैर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यंजनों का स्वाद, बीच क्लबों की मौजमस्ती और सामाजिक वातावरण का भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं जो आपके लिए यादगार क्षण की सौगात प्रदान करता है।

हमसे संपर्क करें
यात्रा विशेषज्ञबुकिंग की पुष्टिरद्द करना