- Mar 03, 2026
पुणे हवाई अड्डा यात्रियों को सहज और शानदार हवाइ्र्र यात्रा के साथ ही आधुनिक तकनीकी सुविधाओं की सौगात प्रदान करता है। पुणे के शहरी केंद्र से लगभग 11 किमी. उत्तर पूर्व दूरी पर स्थित यह हवाई अड्डा लोहगांव में है जो वायु सेना स्टेशन के पश्चिमी भाग में भारतीय विमानन प्राधिकरण द्वारा नियंत्रित व व्यवस्थित एक सिटीजन एन्क्लेव है, इसे लोहगांव वायु स्टेशन भी कहा जाता है। पिंपरी चिंचवड, महाराष्ट्र में सेवा प्रदान करता पुणे हवाई अड्डा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ान सुविधा के लिए जाना जाता है जो यात्री यातायात के क्षेत्र में भारत का नौवां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।
पुणे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का इतिहास
- सन् 1939 में मुंबई शहर की हवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिहाज से आरएएफ पूना के नाम से हवाई अड्डे की नींव रखी गई। जिसकी प्रासंगिकता द्वितीय विश्व युद्ध में सुपरमरीन स्पिटफायर लड़ाकू विमानों के स्काड्रनों के रखरखाव के लिए देखी गई। 1947 में रॉयल इंडियन एयर फोर्स ने हवाई अड्डे को संचालित किया।
- पुणे हवाई अड्डे की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान साल 2005, दिसम्बर में दुबई के लिए थी। इसके अगले ही दिन सिंगापुर और 2008 में फ्रैंकफर्ट से लुफ्थांसा के जरिए पहली उड़ान पुणे पहुंची जो यूरोप से पहली बार हवाई जुड़ाव को दर्शाती हैं।
पुणे एयरपोर्ट की टर्मिनल जानकारी
- 5 मार्च 2025 से पुणे एयरपोर्ट पर नया एकीकृत टर्मिनल 2 चालू हो चुका है, इसके माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं का संचालन किया जाता है। इस टर्मिनल का क्षेत्रफल 5,00,000 वर्ग फुट से भी ज्यादा है और इसके द्वारा लगभग हर साल 90 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता है। इसमें 72 चेक इन काउंटर, 10 पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज और इन-लाइन बैगेज हैंडलिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। इस बिल्डिंग में एनर्जी एफिशियंट फोर स्टार वाली सुविधा है। रिटेल आउटलेट्स के लिए 36000 वर्ग फुट जगह आरक्षित रखी गई है।
- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को पूरी तरह से टर्मिनल 2 पर ही स्थानांतरित कर दिया गया है। टर्मिनल भवन की खूबसूरती को महाराष्ट्रीयन कला और संस्कृति से संवारा गया है।
पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने वाली घरेलू एयरलाइंस
- एयर इंडिया
- अकासा एयर
- एलायंस एयर
- फ्लाई91
- इंडिगो
- स्पाइसजेट
- स्टार एयर
घरेलू गंतव्य : दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, भुवनेश्वर, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोच्चि, लखनऊ, मंगलुरू, अहमदाबाद, गोवा, कोलकाता, जलगांव, सिंधुदुर्ग, कोयम्बटूर, अमृतसर, भोपाल, गुवाहाटी, हुबली, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, सूरत, तिरूवनंतपुरम, वडोदरा, वाराणसी, किशनगढ, नांदेड़ इत्यादि
पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने वाली अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस
- एयर इंडिया एक्सप्रेस
- इंडिगो
- स्पाइसजेट
अंतरराष्ट्रीय गंतव्य : बैकॉक-स्वर्णभूमि, अबू धाबी, दुबई इंटरनेशनल इत्यादि
पुणे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट : यात्री गाइड
प्रस्थान
- यात्री उड़ान के कम से कम 3-3.5 घंटे पहले हवाई अड्डे पहुंचे, टर्मिनल 2 पर पहुंचने के लिए एयरोमॉल का उपयोग कर सकते हैं इसकी पार्किंग और अन्य जगहों से कनेक्टिविटी बेहतर है।
- समय बचाने के लिए डिजीयात्रा एप के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रणाली का लाभ लेकर टर्मिनल प्रवेश और सुरक्षा जांच प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
- चेक इन और बैगेज : टिकट जांच और बोर्डिंग पास के लिए चेक इन काउंटर्स या सेल्फ चेक इन कियोस्क के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें।
- आव्रजन काउंटर : अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए आव्रजन काउंटर पहुंचे और वैध पासपोर्ट पर मोहर लगवाएं।
- सुरक्षा जांच : घरेलू/अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए सुरक्षा जांच क्षेत्र के तरफ आगे बढें और हैंड लगेज, पर्सनल वस्तुओं को अलग अलग ट्रे में रखें और जांच में सहयोग दें।
- उड़ान का इंतजार करें : वेटिंग एरिया में उड़ान का इंतजार करें और घोषणा होने पर बोर्डिंग पास पर लिखे गेट नंबर से विमान मे सवार होने के लिए आगे बढें।
आगमन
- विमान से उतरने के बाद एयरोब्रिज के माध्यम से टर्मिनल भवन पहुंचे
- बैगेज बेल्ट एरिया की ओर जाएं और स्क्रीन पर दर्शाई जा रही फ्लाइट नंबर देखकर लगेज बेल्ट की जानकारी लें।
- अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्री आव्रजन काउंटर पर जाएं।
- सीमा शुल्क योग्य वस्तु की घोषणा के लिए रेड चेनल और शुल्क योग्य वस्तु नहीं होने पर ग्रीन चैनल की ओर आगे बढें।
- बैगेज आदि लेने के बाद आगमन हॉल में निकास द्वार से बाहर निकल सकते हैं।
पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिलने वाली सुविधाएं
धूम्रपान कक्ष : पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षा क्षेत्र में स्मोकिंग जोन बनाए गए हैं जहां धूम्रपान शौकीन लोग बाहरी वातावरण को प्रदूषित किए बिना इन कक्षों में धूम्रपान कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस : पुणे एयरपोर्ट पर सिटी साइट कॉमन एरिया में डाक सेवा उपलब्ध है जहां से आप जरूरत अनुसार किसी को भी साधारण या रजिस्टर्ड डाक भेज सकते हैं।
चाइल्ड केअर रूम : पुणे एयरपोर्ट पर छोटे बच्चो की देखभाल के लिए शिशु देखभाल कक्ष उपलब्ध है जहां आप बच्चों को दूध पिलाने, डायपर चेंज कराने या अन्य किसी जरूरी काम को कर सकते हैं। इन कक्षों में छोटे बच्चो से जुड़े जरूरी उत्पाद, बैठने की आरामदायक सुविधा और अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। सिक्योरिटी होल्ड एरिया /प्रथम तल /अराइवल हॉल में इन कक्षों की उपस्थिति उपलब्ध है।
चिकित्सा और प्राथमिक व्यवस्था : पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आगमन भवन के पास मेडिकल और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। आपातकालीन समय में यह सुविधा उचित ढंग से सहयोग प्रदान करती है।
विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए कार्ट सेवा : पुणे एयरपोर्ट पर सीनियर सिटीजन, गर्भवती महिलाएं, बच्चे और दिव्यांग जनों के लिए आगमन स्थल से पार्किंग क्षेत्र तक मुफ्त बैटरी चालित कार्ट सेवा प्रदान की जाती है।
चार्जिंग प्वाइंट्स : पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विभिन्न जगहों जैसे चेक इन एरिया/सुरक्षा कक्ष में मोबाइल वगैरह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां आप मोबाइल, लैपटाप, टैबलेट इत्यादि चार्ज कर सकते हैं।
वाई-फाई : पुणे एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए टर्मिनल भवन में मुफ्त वाई फाई की सर्विस प्रदान की जाती है जहां आप मोबाइल नंबर प्रवेश कर मिली ओटीपी को फिल कर वाई फाई सेवा का लाभ ले सकते है। फ्री वाई-फाई सर्विस 30 मिनट के लिए लागू है।
एयरलाइंस काउंटर : पुणे एयरपोर्ट पर विभिन्न एयरलाइंसेस के काउंटर है जहां आप संबंधित एयरलाइंस की टिकट नियत काउंटर से ले सकते हैं।
आव्रजन काउंटर : अंतरराष्ट्रीय उड़ान के दौरान आगमन और प्रस्थान करते समय आव्रजन काउंटर पर जाना जरूरी होता है। जहां आव्रजन अधिकारी वैध पासपोर्ट पर मुहर लगाते हैं। पुणे एयरपोर्ट पर प्रस्थान और आगमन पर क्रमशः 6, 6 आव्रजन काउंटर हैं।
सेल्फ चेक इन कियोस्कः पुणे एयरपोर्ट पर आप लंबी कतारों और समय की झंझट से बचने के लिए चेक इन प्रोसेस को सेल्फ चेक इन कियोस्क से भी कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत दिए गए निर्दशानुसार आपको सेल्फ चेक इन कियोस्क स्क्रीन पर कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है और आप स्वयं से भी चेक इन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले 6 अंको के बुकिंग संदर्भ संख्या को एंटर करें।
- इसके बाद मनपसंद सीट चुनें और बोर्डिंग पास जारी करें।
- सबसे आखिरी में बोर्डिंग पास प्रिंट कराएं और सिक्योरिटी के लिए जाएं।
लाउंज सुविधा : पुणे एयरपोर्ट पर अर्थ लाउंज से यात्रियों को शानदार सुविधाएं प्रदान की जाती हैं जहां वे आराम करने से लेकर विश्राम और क्वालिटी समय बिता सकते हैं। विश्वस्तरीय सुविधाओं को प्रदान करते लाउंज मे समाचार पत्र, पत्रिकाएं, वाई-फाई, टीवी, जलपान और अन्य कई सारी सुविधाओं के साथ मनोरंजन कर सकते हैं। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में सशुल्क लाउंज सुविधा उपलब्ध है।
भोजन व्यवस्था : पुणे एयरपोर्ट पर यात्रियो के मनपसंद स्वाद के लिए भरपूर व्यवस्था है जहां चेक इन और सिक्योरिटी होल्ड एरिया में कैफे 2.0 में पंसदीद काफी के स्वाद को पीने के साथ ही और भी कई सारी खाने पीने की वस्तुओं का आनंद ले सकते हैं। आरबीए जूस बार में ताजे फलों के जूस का स्वाद लें इसकी मौजूदगी सिक्योरिटी होल्ड एरिया में प्रथम तल पर है। लो कोस्ट काउंटर के तहत चाय/कॉफी और कुछ स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं जो प्रस्थान चेक इन/सिक्योरिटी क्षेत्र फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद है।
खरीदारी अनुभव : पुणे एयरपोर्ट पर शुल्क मुक्त खरीदारी का शानदार अनुभव ले सकते हैं इसके तहत आप प्रस्थान क्षेत्र/सुरक्षा क्षेत्र/आगमन हॉल में बने हुए विभिन्न ब्रांड्स के आउटलेट से वस्तु खरीद सकते हैं। यहां ट्राइब्स इंडिया के तहत खादी वस्त्रों का बेहतरीन और फैशनेबल कलेक्शन खरीद सकते हैं। ड्यूटी फ्री शॉप्स से लिकर, वाइन वगैरह, रिले आउटलेट से किताबें, मुफ्ती से परिधान व वस्त्रों की रेंज, पेवर्स इंग्लैड से हैण्ड बैग्स की बेहतरीन खरीदारी का आनंद ले सकते हैं।
डिजीयात्रा : पुणे हवाई अड्डे पर फेस रिकग्निशन तकनीक को बढावा देने के उद्देश्य से डिजीयात्रा एप के तहत यात्रा की जा सकती है। इस प्रणाली के कई फायदे हैं, इसके अन्तर्गत बायोमेट्रिक सेल्फ बोर्डिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें ऑनलाइन और डिजिटल तकनीकों का प्र्रयोग और भी ज्यादा वृहद स्तर पर उपयोग में लाया जाता है।
पार्किंग सुविधा : पुणे एयरपोर्ट पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है इसके तहत वाहन के प्रकार और अवधि के अनुसार पार्किंग शुल्क निर्धारित किया जाता है। यहां चार पहिया, दोपहिया, बस, ट्रक और इसी तरह के वाहनों के लिए पार्किंग जगह आसानी से मिल जाती है।
पुणे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट : सुरक्षा जानकारी
- पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करते समय वैध दस्तावेज जैसे वैध पासपोर्ट, एयरलाइन टिकट या बुकिंग प्रमाण पत्र और अगर लागू है तो वीज़ा होना जरूरी है।
- सुरक्षा जांच के समय तरल पदार्थ, एरोसोल और जेल युक्त पदार्थ ट्रे में रखें।
- इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल, लैपटाप और धातु के सामान जैसे सिक्के, ताले अलग ट्रे में रखें, इसके अलावा जैकेट, स्वेटर, टोपी और जूते भिन्न ट्रे में रखें।
- लगेज को कन्वेयर बेल्ट में रखें।
- वॉकथ्रू मेटल डिक्टेटर की मदद से शारीरिक जांच की जाएगी।
सामान संबंधी सुरक्षा नियम
- पुणे एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा के दौरान व्यक्तिगत सामान/हैंड बैगेज के तहत कुछ वस्तुएं प्रतिबंधित हैं जैसे.............
- व्यक्तिगत वस्तुओं में लाइटर, नुकीले सिरे वाली कोई भी धातु की वस्तु, खिलौने के आकार में हथियार वगैरह इत्यादि
- नुकीली वस्तुएं जैसे बर्फ की कुल्हाड़ी, बॉक्स कटर, चाकू-गोल धार लिए, मक्खन काटने वाली, अन्य प्रकार की कई चाकूएं इत्यादि
- खेल के सामान जैसे बेसबॉल बैट, धनुष तीर, क्रिकेट बैट, गोल्फ क्लब, हॉकी स्टिक, पूल क्यूज़ इत्यादि
- बंदूके और आग्नेयास्त्र में गोला बारूद, बीबी गन, संपीड़ित वायु बंदूके, फ्लेयर गन वगैरह इत्यादि
- औजार वगैरह जैसे कुल्हाड़ी, हथौड़े, आरी आदि व मार्शल आर्ट यानी आत्मरक्षा सामग्री भी नहीं ले जा सकते हैं जिसमें बिली क्लब, ब्लैक जैक्स, पीतल पोर, कुबाटन्स, पेपर स्प्रे इत्यादि
- विस्फोटक सामग्री जिसमें ब्लास्टिंग कैप्स, बारूद, आतिशबाजी, फ्लेयर्स, हथगोले, प्लास्टिक विस्फोटक इत्यादि ले जाना सख्त मना है।
- ज्वलनशील वस्तुएं जैसे तरल/एरोसोल/जेल/पेस्ट या कोई भी इसी तरह से गाढी वस्तु पेट्रोल, गैस टॉर्च, ईंधन इत्यादि यात्रा के दौरान ले जाना सख्त मना है।
- कोई भी रसायन पदार्थ ले जाना सख्त मना है जैसे तरल ब्लीच, स्विमिंग पूल व स्पा के लिए क्लोरीन, स्प्रे पैंट, आनंसू गैस इत्यादि
ध्यान दें : हवाई यात्रा के दौरान किसी तरल की 100 मिली लीटर तक की मात्रा को एक लीटर के पारदर्शी दोबारा बंद होने वाले बैग में ले जा सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा जैसे इन्हेलर, शिशु आहार लेकर जा सकते हैं। चश्मे किट में मौजूद स्क्रूड्राइवर, प्लास्टिक चाकू ले जा सकते हैं।
खोया पाया विभाग
पुणे एयरपोर्ट पर कोई सामान वस्तु या बैग खो जाने पर परेशान की होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको पुणे एयरपोर्ट टर्मिनल पर खोया पाया विभाग के तहत आवेदन करना जरूरी है, इसके लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है। यदि स्वयं आप खोई हुई वस्तु के मालिक है तो.....
- 1. बोर्डिंग पास की प्रति /यात्रा प्रमाण
- 2. सरकारी संस्था द्वारा प्रदत्त फोटो पहचान प्रमाण पत्र/ वैध पासपोर्ट की प्रति
- 3. दावा की जाने वाली वस्तु/वस्तुओं का विस्तृत विवरण
यदि आप किसी और की वस्तु के लिए अधिकृत व्यक्ति के रूप में दावा कर रहें है तब आपके पास आवश्यक दस्तावेज
- 1. मालिक की ओर से वस्तु लेने के लिए ऑथराइज्ड पेपर
- 2. बोर्डिंग पास की प्रति
- 3. मालिक का सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
- 4. सामान लेने वाले व्यक्ति का सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान प्रमाण पत्र।
⇒ खोई हुई वस्तु को वस्तु प्राप्ति की तारीख से 90 दिनो के भीतर ले जाना अनिवार्य है, इसके बाद उक्त वस्तु की जवाबदेही नही होगी।
⇒ नाशवान और जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं या सामान को 48 घंटे तक रखा जाता है इसके बाद इन्हें खत्म कर दिया जाता है। खोई हुई वस्तुओं में किसी प्रकार के नुकसान के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण उत्तरदायी नहीं है।
वस्तु वापसी की दशा में
- खोई हुई वस्तुओं को प्राप्त करने के लिए एयरपोर्ट मैनेजर कार्यालय से संपर्क करें।
- दावा स्वीकृति की पुष्टि हो जाने पर 10 दिनों के अंदर ही संबंधित वस्तु हवाई अड्डे से प्राप्त कर लें।
- खोई हुई वस्तु मिल जाने की तिथि से 24 घंटे बाद एएआई स्टोर्स से ले सकते हैं, जो कार्यदिवस सोमवार से शुक्रवार (अवकाशों को छोड़कर) तक सुबह 9ः30 से शाम 6ः00 बजे तक ले सकते हैं।
कोविड जांच :
यूके, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और मध्य पूर्व से आने वाले सभी यात्रियों को पुणे एयरपोर्ट पर आगमन पर आरटी-पीसीआर जांच करवाना जरूरी है और पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर नजदीकी कोविड आइसोलेशन सुविधा में भेज दिया जाएगा। इन जगहों से आने वाले यात्रियों को स्वघोषणा पत्र भरना जरूरी है और निगेटिव रिपोर्ट भी संलग्न करना है।
पुणे एयरपोर्ट पर सभी यात्रियो की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है।
पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कैसे पहुंचे
बस द्वारा : पुणे के किसी भी क्षेत्र से पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए नियत बस लाइनों व ए1, ए5 और ए6 रूट के माध्यम से हवाई अड्डे पर पहुंच सकते हैं।
टैक्सी द्वारा : पुणे में कही से भी आने जाने के लिए प्रीपेड, एप आधारित कैब/टैक्सी सर्विस आसानी से मिल जाती है, इसके माध्यम से आराम से हवाई अड्डे पहुंच सकते हैं।
पुणे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास घूमने वाले स्थल
लाल महल : पुणे में स्थित लाल महल प्रसिद्ध स्मारक है जिसे सन् 1630 में वीर शिवाजी के पिता श्री शाहजी भोंसले ने अपनी पत्नी जीजाबाई के लिए इस महल का निर्माण कराया था। यह किला शिवाजी महाराज और शाहिस्ता खान के बीच हुई मुठभेड़ के लिए जाना जाता है जहां शाहिस्ता खान ने लाल महल की खिड़की से भागते समय अपनी उंगलिया काट ली थीं। पुणे एयरपोर्ट से दूरी लगभग 8 किमी है।
शनिवार वाडा : पुणे में स्थित यह किला अपनी किस्सों कहानियों के लिए जाना जाता है, इसका निर्माण 18वीं सदी के आसपास हुआ था। मूल महल सात मंजिला स्मारक के रूप में था जिसके आज कुछ किले ही शेष हैं। इस स्मारक में पांच दरवाजे बनाए गए थे जिसमें दिल्ली दरवाजा, जांभू दरवाजा और अन्य दरवाजे थे, इनके अपनी महत्ता थी। यहां सागौन की लकड़ी के बने स्तंभ, संगमरमर का फराश और हजारी कुक्काराहल्ली यानी हजार फव्वारों वाला फव्वारा बेहद प्रसिद्ध है। इस स्मारक की पुणे एयरपोर्ट से दूरी 10 किमी है।
राजा दिनकर केलकर संग्रहालय : महाराष्ट्रीयन कला व संस्कृति को प्रदर्शित करता यह संग्रहालय शानदार और अनोखी वस्तुओं के संग्रह के माध्यम से इतिहास के अनमोल खजानों से रूबरू कराता है। यहां पर समृद्धिशाली इतिहास को दर्शाती कई वस्तुएं, वाद्य यंत्र, आभूषण और वस्त्रों के अलावा मौलिक ऐतिहासिक खम्बों की रचना आकर्षित करती है। पुणे एयरपोर्ट से लगभग 9 किमी दूर है।
पातालेश्वर गुफा मंदिर : शुद्ध बेसाल्ट चट्टानों को काटकर बनाई गई पातालेश्वर गुफा शानदार और अद्भुत रचना है जो भूमि के नीचे है। यह मंदिर राष्ट्रकूटों वंश द्वारा निर्मित 8वीं शताब्दी के समय का है जो भगवान शिव को समर्पित है और विशाल अखंड उत्खनन है। यह मंदिर तीन शिला काटकर विशाल स्तंभो वाले मंडप और गुफा गर्भगृहों वाला मंदिर है। यह मंदिर भारत के संरक्षित स्मारकों में से एक है जिसका संरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किया जाता है। मंदिर की पुणे एयरपोर्ट से दूरी लगभग 10 किमी है।
पार्वती हिल : पुणे के दक्षिणी छोर पर स्थित पार्वती हिल अपनी जादुई शक्तियों के लिए जाना जाता है, जहां पहुंचने के लिए लगभग 103 सीढियां चढकर जाना पड़ता है। इस पहाड़ी पर मां पार्वती का बेहद प्राचीन मंदिर स्थित है, इसके अलावा 250 साल से भी अधिक प्राचीन देवदेवेश्वर मंदिर स्थापित है। कहते हैं कि नाना साहेब पेशवा की मां काशीबाई पैर की बीमारी से पीढित थीं तब वे यहां आईं थीं और ठीक होने पर उन्होंने यहां मंदिर का निर्माण करवाया था। पार्वती हिल की पुणे एयरपोर्ट से दूरी लगभग 14 किमी है।
आगा खान पैलेस : मुहम्मद शाह आगा खान तृतीय द्वारा इस महल का निर्माण कराया गया था, इसे निज़ारी इस्माइली मुसलमानों के नेता द्वारा भलाई के कामों के लिए जाना जाता है। इस महल में महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और महादेव देसाई को नजरबंद करके रखा गया था और यहीं पर कस्तूरबा गांधी और महादेव देसाई की मृत्यु हुई थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा इसे राष्ट्रीय महत्व का स्मारक भी घोषित किया गया है। आगा खान अपनी सुंदरता, आकर्षक वास्तुकला, शानदार पेंटिग्स और हरियाली युक्त पृष्ठभूमि की वजह से फोटोग्राफी के लिए सर्वोत्तम स्थान है। इस महल की पुणे हवाई अड्डे से दूरी लगभग 3.5 किमी है।
शिंदे छतरी : पुणे के वानावड़ी में स्थित शिंदे छतरी 18वीं शताब्दी में बनी महादजी शिंदे को समर्पित है जो मराठा सैन्य नेता थे। इस जगह भगवान शिव का जी मंदिर है जिसकी स्थापना स्वयं महादजी शिंदे ने 1794 में की थी और इसी वर्ष इनका निधन हो गया था। महादजी की स्मृति में शिव मंदिर के बाहर ही इनकी स्मारक का निर्माण कराया गया है। शिंदे छतरी की आकर्षक वास्तुकला और शिव मंदिर के शिखर पर बने सुंदर नक्काशी और संतों की मूर्तियां पीले पत्थर से बनी हुई है और गर्भग्रह काले पत्थर से निर्मित है। शिंदे छतरी से पुणे एयरपोर्ट से लगभग 13 किमी दूरी पर है।
पाषाण झील : पुणे में स्थित यह झील मानव निर्मित झील है जहां शांति और हरियाली आकर्षण सभी को आकर्षित करता है। इस जगह पर प्रवासी पक्षियों की आवाजाही देखने को मिलती है। यहां बना जय भवानी उद्यान सुबह शाम की सैर और सभी उम्र वर्ग के लोगों के लिए पसंदीदा स्थान है। इस झील से पुणे एयरपोर्ट लगभग 15 किमी दूरी पर है।
निष्कर्ष
महाराष्ट्र का प्रमुख पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक, नवीन एकीकृत टर्मिनल और विशेष यात्री सुविधाओं और सेवाओं को प्रदान करता है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानो को सहज और सुगम बनाता यह हवाई अड्डा सिर्फ देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करता है। कार्ट सेवा, डिजीयात्रा और सेल्फ चेक इन कियोस्क के माध्यम से भविष्य की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत पुणे एयरपोर्ट वर्तमान में सुविधाजनक परिवहन और मनोरंजन के कई विकल्पों की श्रृंखला प्रस्तुत करता है।
पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रा के दौरान अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1ः पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पुणे के शहरी केंद्र से लगभग कितनी दूरी है ?
उत्तर 1ः पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पुणे शहरी केंद्र से लगभग 10 किमी की दूरी है।
प्रश्न 2ः पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन किस संस्था द्वारा किया जाता है ?
उत्तर 2ः भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन किया जाता है।
प्रश्न 3ः पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए एकीकृत टर्मिनल कब से चालू हुआ ?
उत्तर 3ः पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए एकीकृत टर्मिनल 2 का निर्माण वर्ष 2018 से शुरू हुआ और वर्ष 2025 से इसे चालू किया गया।
प्रश्न 4ः क्या, पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर धूम्रपान कक्ष उपलब्ध हैं ?
उत्तर 4ः जी हां, पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर धूम्रपान कक्ष टर्मिनल भवन में उपलब्ध हैं।
प्रश्न 5ः पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट कैसे पहुंच सकते हैं ?
उत्तर 5ः पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए बस या टैक्सी/कैब प्रीपेड या एप से बुकिंग कर पहुंच सकते हैं।
प्रश्न 6ः क्या, पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोविड जांच उपलब्ध है ?
उत्तर 6ः जी हां, पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगमन तल पर कोविड जांच उपलब्ध है।
प्रश्न 7ः क्या, पुणे हवाई अड्डे पर डिजीयात्रा सिस्टम लागू है ?
उत्तर 7ः जी हां पुणे हवाई अड्डे पर डिजीयात्रा बायोमेट्रिक सेल्फ बोर्डिंग सिस्टम लागू है, इसके तहत यात्री हवाई अड्डे में प्रवेश से लेकर विमान में बैठने तक चेहरे की पहचान तकनीक के उपयोग से बिना अन्य कागजी कार्रवाई के यात्रा संपन्न कराता है।
प्रश्न 8ः पुणे एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क वस्तुओं की घोषणा के लिए कौन से चैनल पर जाना जरूरी है ?
उत्तर 8ः पुणे एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क वस्तुओं की घोषणा के लिए रेड चैनल निर्धारित है।
प्रश्न 9ः क्या पुणे एयरपोर्ट पर शिशु देखभाल कक्ष उपलब्ध है ?
उत्तर 9ः जी हां पुणे एयरपोर्ट पर शिशु देखभाल कक्ष सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न 10ः क्या पुणे एयरपोर्ट पर सेल्फ चेक इन कियोस्क सुविधा मौजूद है ?
उत्तर 10ः जी हां, पुणे एयरपोर्ट पर सेल्फ चेक इन कियोस्क सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न 11ः पुणे एयरपोर्ट का प्रस्तावित नाम क्या है ?
उत्तर 11ः पुणे एयरपोर्ट का प्रस्तावित नाम जगदगुरू संत तुकाराम महाराज हवाई अड्डा है जिसे राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है।
हमसे संपर्क करें







