• Jan 20, 2026

दक्षिण भारतीय शहर हैदराबाद में स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा साल 2008 में बेगमपेट हवाई अड्डे की जगह पर स्थापित किया गया था। साल 2015 में घरेलू व साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय ई-बोर्डिंग की सुविधा प्रदान करता यह हवाई अड्डा यात्री यातायात के मापदंड से चौथा सबसे व्यस्त भारतीय हवाई अड्डा है। सार्वजनिक और निजी भागीदारी मॉडल के तहत बनाया गया यह पहला भारतीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है। हैदराबाद एयरपोर्ट को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से जाना जाता है, जिसका क्षेत्रफल करीब 2,200 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर विस्तृत है, जो इस जगह के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, यहां हैदराबाद एयरपोर्ट से जुड़ी संपूर्ण मार्गदर्शिका प्रदान की जा रही है।

हैदराबाद एयरपोर्ट का परिचय

जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट जिसे जीएचआईएएल भी कहा जाता है। इस एयरपोर्ट में जीएमआर ग्रुप (74 प्रतिशत), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (13 प्रतिशत) और तेलंगाना सरकार (13 प्रतिशत) की हिस्सेदारी है। सार्वजनिक निजी भागीदारी पीपीपी मॉडल पर बना यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विश्व स्तरीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है। अपने संचालन, सेवा गुणवत्ता और यात्री अनुभव के क्षेत्र में मानकों को परिपूर्ण करता हैदराबाद एयरपोर्ट एशिया प्रशांत क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में से एक है। इसे विश्व के सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जिसमें परिचालन दक्षता, पर्यावरणीय स्थिरता, सुरक्षा, कॉपार्रेट सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे क्षेत्रों में 100 से भी ज्यादा पुरस्कार मिले हैं। यहां संपूर्ण डिजिटल यात्री प्रोसेसिंग प्रणाली है जो कागज रहित और सहज यात्रा के लिए मशहूर है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल जानकारी

हैदराबाद करीब 2,200 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर फैला हुआ विशाल एयरपोर्ट है जहां चेक इन, इमिग्रेशन और अन्य कियोस्क शामिल हैं। हैदराबाद एयरपोर्ट पर टर्मिनल विस्तार 379,370 वर्ग मीटर तक है जिसकी यात्री क्षमता लगभग 40 मिलियन यात्रियों तक की है। टर्मिनल के पूर्वी भाग से घरेलू उड़ानें और पश्चिमी भाग से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं। 

इसमें 56 रिमोट बस घरेलू प्रस्थान और आगमन गेट, 44 यात्री बोर्डिंग एयरो ब्रिज, संपर्क स्टैंड और घरेलू से घरेलू स्थानांतरण क्षेत्र है साथ ही यहां तीन एटीआरएस मशीन, एक स्क्रीनिंग मशीन और 12 प्रस्थान गेट हैं। 

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टर्मिनल पर 20 आव्रजन काउंटर, 87 सेल्फ चेक इन डेस्क और 14 सेल्फ चेक इन कियोस्क हैं। दस बैगेज कैरोसेल क्षेत्र है जिनकी संख्या 10 और लंबाई लगभग 840 मीटर हैं, इनमें से घरेलू उड़ानों के लिए सात और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तीन बैगेज बेल्ट हैं।

राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने जाने वाली प्रमुख एयरलाइंस व गंतव्य

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस 
  • अकासा एयर 
  • एलायंस एयर 
  • एयर इंडिया 
  • स्टार एयर 
  • स्पाइसजेट 
  • इंडिगो 

घरेलू गंतव्य : दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, गोवा, विशाखापत्तनम, कोच्चि, तिरुपति, जयपुर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, विजयवाड़ा, दरभंगा, पुणे, विद्यानगर, बेलगाम, झारसुगुड़ा, कोल्हापुर, नांदेड़, शिमोगा, नागपुर, जलगांव, सिंधुदुर्ग व अन्य। 

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस

  • एयर अरबिया 
  • एयर एशिया 
  • सेंट्रम एयर
  • ब्रिटिश एयरवेज
  • चीन के प्रशांत महासागर 
  • अमीरात 
  • एतिहाद एयरवेज 
  • इथियोपियन एयरलाइंस 
  • फ्लाई91
  • फ्लाई दुबई 
  • फ्लिनास
  • गल्फ एयर 
  • जज़ीरा एयरवेज 
  • केएलएम
  • लुफ्थांसा 
  • मलेशिया एयरलाइंस 
  • कतर वायुमार्ग 
  • ओमान एयर 
  • सलामएयर 
  • सऊदी 
  • सिंगापुर एयरलाइंस 
  • श्रीलंका एयरलाइंस 
  • वियतजेट एयर 
  • वियतनाम एयरलाइंस 
  • थाई एयरएशिया 
  • थाई एयरवेज इंटरनेशनल
  • इंडिगो 
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस 

अंतरराष्ट्रीय गंतव्य : दुबई, दोहा, अबू धाबी, जेद्दा, सिंगापुर, शारजाह, मस्कट, कुलालांपुर, रियाद, बैंकॉक-स्वर्णभूमि, हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, बैकांक-डॉन मुआंग, कोलंबो, फैंक्रकर्ट, कुवैत, एम्स्टर्डम, बहरीन, रियाद, अदीस अबाबा, ताशकेंट, लंदन हीथ्रो, हागकांग व अन्य। 

राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद कैसे पहुंचे

सड़क द्वारा : 

  • हैदराबाद हवाई अड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग 44, आरजीआईए और आउटर रिंग रोड के माध्यम से शहर से जुड़ा हुआ है। मेहदीपटनम और आरामघर के बीच बने पीवी नरसिम्हा राव एक्सप्रेसवे 13 किमी लंबाई के साथ यह फ्लाईओवर शहर और एयरपोर्ट की दूरी कम होने से एयरपोर्ट पहुंचने में लगने वाले समय में लगभग 40 मिनट की बचत हो जाती है। हैदराबाद शहर के विभिन्न जगहों से बसों की सुविधा प्राप्त है जहां राज्य स्तरीय परिवहन बसें आराम से एयरपोर्ट पहुंचाती हैं। 
  • यदि आप चाहें तो एप टैक्सी जैसे ओला या प्रीपेड टैक्सी के माध्यम से भी हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। हैदराबाद के शहरी केंद्र से एयरपोर्ट की दूरी लगभग 30 किमी है। इसके अलावा चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन बेड़े और कार्गो कैब की सुविधा यात्रियों और माल ढुलाई के लिए ओम सर्विस मिलती है। वन कार के माध्यम से आगमन द्वार पर लग्ज़री कारों को पहले से भी बुक कर सकते हैं।
  • हैदराबाद शहर में एलाइट टैक्सी सेवा के साथ 24/7 कभी भी एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं।
  • स्काई कैब्स के माध्यम से सिर्फ हैदराबाद में ही नहीं वरन् सिकंदराबाद में 24/7 रेडियो टैक्सी सेवा का लाभ ले सकते हैं। 
  • श्री निवासा रेंट कैब : अनुभवी चालकों के साथ पूरे दिन की यात्रा या स्थानीय ड्रॉप सुविधा या हैदराबाद से बाहर घूमने जाने के लिए भी बुकिंग कर सकते हैं। 
  • उबर ऐप टैक्सी सेवाः उबर ऐप माध्यम से टैक्सी बुक की जा सकती है। इसके माध्यम से आप हवाई अड्डे आने और जाने के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

यात्री गाइड

प्रस्थान प्रक्रिया 

चेक इन :

  • घरेलू उड़ानों में 2 घंटे व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचे
  • संबंधित एयरलाइन के चेक इन काउंटर की स्थिति जानें और पहुंचे 
  • पहचान प्रमाण पत्र और यात्रा के लिए संबंधित जरूरी कागज़ात, इंटरेनशनल ट्रिप के लिए कम से कम 6 माह वैधता का पासपोर्ट होना जरूरी है। 
  • यदि आप चाहें तो पहले से ही ऑनलाइन माध्यम से भी चेक इन कर बोर्डिंग पास प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आप डिजीयात्रा ऐप या संबंधित एयरलाइंस के ऐप से चेक इन व बोर्डिंग पास ले सकते हैं। 
  • सामान के वजन की जांच कर लें और अतिरिक्त सामान होने पर लागू शुल्क की जानकारी प्राप्त करें। संबंधित एयरलाइन और टिकट श्रेणी के अन्तर्गत सामान चेक करवा सकते हैं या स्वयं भी ले जा सकते हैं। 

सुरक्षा जांच : 

  • सुरक्षा क्षेत्र पहुंचे 
  • बोर्डिंग पास और पहचान प्रमाण पत्र तैयार रखें।
  • विकिरण जांच के लिए हाथ में ले जाने वाले सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और लिक्विड पदार्थों को अलग अलग ट्रे में सावधानीपूर्वक रखें। 
  • यदि अलार्म की आवाज़ सुनाई दे तो मेटल डिटेक्टर और गहन जांच के सहज रहें और सहयोग करें। 

बोर्डिंग पास

  • बोर्डिंग पास निर्देशों के अनुसार एयरपोर्ट के उड़ान जानकारी प्रदर्शित करती हुई स्क्रीन की जानकारी के हिसाब से यात्रा के लिए प्रस्थान गेट का पता लगाएं। 
  • बदलावों के लिए होने वाली घोषणाओं को ध्यान से सुनें और पालन करें। 
  • बोर्डिंग प्रोसेस सामान्यतया प्रस्थान से लगभग 30-40 मिनट पहले शुरू हो जाती है जिसमें बोर्डिंग पास पर दिए गए ज़ोन या पंक्ति संख्या के अनुसार बोर्डिंग समूहों को गेट एजेंट द्वारा बुलाया जाएगा। 

फ्लाइट में बैठनाः

  • गेट एजेंट के पास जाकर बोर्डिंग पास स्कैन कराएं 
  • विमान में हाथ में लेने वाले सामान को सिर के ऊपरी तरफ कंपार्टमेंट या सामने वाली सीट के नीचे रखें।
  • निर्दिष्ट सीट पर बैंठे और बेल्ट बांध लें। 
  • फ्लाइट में बताए जा रहे निर्देशों को ध्यान से सुनें और पालन करें। 

आगमन प्रक्रिया

विमान से उतरना : 

  • जब तक विमान पूरी तरह सुरक्षित लैंड न कर जाए और केबिन क्रू स्टाफ द्वारा उतरने के लिए सुरक्षित निर्देशों को पूरी तरह न बतला दिया जाए, तब तक सीट से उठने की अनुमति नहीं है। 
  • विमान से उतरने से पहले कंपार्टमेंट या हाथ में लेने योग्य सामान को एकत्र कर लें।

इमिग्रेशन ( अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ) : 

  • आव्रजन के लिए बताए गए नियमों का पालन करें। 
  • अपनी राष्ट्रीयतानुसार पंक्तिबद्ध हो जाएं या फिर वीजा संबंधी विशेष दस्तावेजों के अनुसार यात्री बताए गए निर्देशों का पालन करें। 
  • इमिग्रेशन ऑफिसर को पासपोर्ट और यदि जरूरी है तो आगमन कार्ड दिखाएं। 

बैगेज क्लेम 

  • सामान लेने के क्षेत्र की ओर जाएं 
  • फ्लाइट नंबर के अनुसार उक्त कन्वेयर बैगेज बेल्ट पर जाएं जहां आप अपना चेक किया हुआ सामान एकत्र कर सकते हैं। 
  • सीमा शुल्क निर्देशों का पालन ( अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए )
  • सीमा शुल्क संबंधी नियमों के अन्तर्गत उक्त देश मे लाए जा रहे सामान की घोषणा करनी पड़ सकती है। 
  • सीमा शुल्क लागू है तो सामान की घोषणा करें और रेड चैनल से आगे बढे या सीमा शुल्क लागू नहीं है तो सामान घोषणा की आवश्यकता नहीं है और हरे चैनल से आगे बढें। 

स्थानांतरण प्रक्रिया:

हैदराबाद का राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ट्राजिंट हब के लिए भी प्रसिद्ध एयरपोर्ट है जहां कनेक्टिंग फ्लाइट हो या थोड़े समय के लिए रूकना हो। हवाई अड्डे पर मौजूद नेविगशन सिस्टम से आप आराम से हैदराबाद एयरपोर्ट की सुविधाओं का लाभ लेते हुए यात्रा कर सकते हैं। 

घरेलू से घरेलू स्थानांतरण : दो घरेलू उड़ानों के बीच कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए यात्रा करना 

अंतरराष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्थानांतरण : एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान में शिफ्ट होना 

अंतरराष्ट्रीय से घरेलू स्थानांतरण : अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते हुए घरेलू गंतव्य के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा 

घरेलू से अंतरराष्ट्रीय स्थानांतरण : भारत की सीमा के अंदर से आने वाले और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए जाने वाले यात्री

इन सभी तरह की यात्राओं के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट पर बताएं गए निर्देशों का पालन कर बिना किसी बाधा के यात्रा करें या इसके अलावा हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर स्थानांतरण प्रक्रिया विकल्प के तहत जारी नियमों का पालन कर सुगम व सहज यात्रा कर सकते हैं। 

पारगमन यात्रियों के लिए सुविधाएं

लाउंज सुविधा : हैदराबाद एयरपोर्ट पर तीन एनकाम प्रीव लाउंज हैं जहां कई सुविधाएं निःशुल्क हैं जैसे जलपान, चार्जिंग प्लग, उच्चस्तरीय व तेज वाई फाई सुविधा वगैरह इसके अलावा यहां शॉवर सुइट, विश्राम करने व बैठने की शानदार जगहें, समाचार पत्र व पत्रिकाएं, टीवी, मसाज और फुट रिफ्लेक्सोलॉजी की सुविधाएं प्राप्त होती है। एयरपोर्ट के घरेलू प्रस्थान और अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान पर इन लाउंज की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। विशेष एयरलाइंस बिजनेस और फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए विशेष लाउंज उपलब्ध कराती हैं जहां इनकी उपस्थिति घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के यात्रियों के लिए है। 

स्लीपिंग पॉड्स : जब आपको निश्चित समय सीमा/कुछ घंटों के लिए आराम करने का मूड है तो आप इन स्लीपिंग पॉड्स में पैर फैलाकर शांति से विश्राम कर सकते हैं। कार पार्क लेवल पर इनकी उपस्थिति देखने को मिलती है। 

भोजन व खरीदारी :

  • हैदराबाद एयरपोर्ट पर लग्जरी, कॉस्मेटिक, लाइफस्टाइल एसेसरीज या इलेक्ट्रानिक्स से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी के लिए ड्यूटी फ्री शॉपिंग का लाभ ले सकते हैं।
  • हैदराबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल पर स्थापित रेस्टोरेंट और कैफे में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। जहां मनपसंद कैफे में पसंदीदा समय बिताते हुए कॉफी का आनंद लें। 

निःशुल्क वाई फाई व चार्जिंग स्टेशन : हैदराबाद हवाई अड्डे पर फ्री इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क वाई-फाई सेवा उपलब्ध है, इसके अलावा सभी प्रतीक्षा क्षेत्रो में चार्जिंग सुविधा भी मुफ्त है, जहां आप अपने इलेक्ट्रानिक गैजेट्स को चार्ज कर सकते हैं। 

चिकित्सा सहायता : हैदराबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए 24/7 चिकित्सा केंद्र और फार्मेसियां स्थित है जहां आप आगमन या प्रस्थान क्षेत्रो में उपग्रह चिकित्सा केंद्रों की उपस्थिति देखने को मिलती है। 

लंबी अवधि के ठहराव के दौरान करने योग्य चीजें

यदि आपकी कनेक्टिंग फ्लाइट में देरी है या आपको ज्यादा देर हैदराबाद एयरपोर्ट पर रूकना है तो इस दौरान आप कई सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं। 

  • शानदार भोजन का स्वाद चखें 
  • शुल्क मुक्त खरीदारी का आनंद लें 
  • एनकॉम लाउंज में आराम करें 
  • थोड़े समय के लिए नोवोटेल में रूकने का अनुभव सहेजें।
  • हैदराबाद एयरपोर्ट पर व्यावसायिक सहूलियत के लिए बने व्यावसायिक केंद्रों का उपयोग कर सकते हैं जिसमें आप जरूरी मीटिंग या अन्य किसी कार्य को पूरा कर सकते हैं। 
  • यदि आप वीजा मुक्त प्रवेश कर रहें है तो हैदराबाद की खूबसूरती का भ्रमण करें
  • मानसिक रिफ्रेशमेंट के लिए वर्चुअल गेम्स का आनंद लें और समय मिलने पर एयरोप्लाजा का भ्रमण करें। 

हैदराबाद एयरपोर्ट पर होने वाले विशेष अनुभव

एटीएम सुविधा :

  • हैदराबाद एयरपोर्ट पर विभिन्न बैंकों के एटीएम सुविधा का लाभ लेकर नकद निकासी कर सकते हैं। जैसे इंडस इंड, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक के द्वारा एटीएम मशीन लगाई गईं हैं। जिनकी अवस्थिति क्रमशः प्रस्थान गेट नंबर 7 के सामने, आगमन बैगेज बेल्ट 2 के ठीक सामने, आगमन अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वार के सामने, प्रस्थान प्रांगण गेट नंबर 3 के सामने व आगमन अंतरराष्ट्रीय आगमन गेट के सामने है। 

विदेशी मुद्रा विनिमय :

  • हैदराबाद एयरपोर्ट पर ईबिक्सकैश के माध्यम से यात्री गंतव्य देश के लिए मुद्रा विनियमन कर सकते हैं। जिसकी अवस्थिति आगमन/निकास, प्रस्थान क्षेत्र में गेट नंबर 10 और गेट नंबर 12 के पास है। इसके अलावा आव्र्रजन के पास गेट नंबर 3 और गेट नंबर 8 व 9, घरेलू चेक इन, प्रस्थान क्राफ्ट्स लेन के निकट एवं इंटरनेशनल लेवल डी एयरपोर्ट विलेज आगमन गेट के सामने है। 

होटल सुविधाः

  • हैदराबाद एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट लॉज की सुविधा के लिए ठहरने की अवधि अनुसार भुगतान कर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। एयरपोर्ट लॉज से हर 10 मिनट में मुफ्त शटल सेवा का लाभ ले सकते हैं। सार्वजनिक परिवहन केंद्र के पास बने इन एयरपोर्ट लॉज को समायानुसार 6, 12 या 24 घंटे के लिए आरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए संपर्क नंबर : 88266 97920 है। 

पोर्टर सुविधाएं :

  • हैदराबाद एयरपोर्ट पर मामूली शुल्क पर सामान पहुंचाने और ले जाने की सुविधा मिलती है जहां पोर्टर डेस्क के साथ आप बुकिंग कर सकते हैं। सपंर्क नंबर : 90635 57288/90636 57288 डायल करें। 

पार्किंग सुविधा : 

  • हैदराबाद एयरपोर्ट पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध है जिसका शुल्क समय अवधि और वाहन प्रकार पर निर्भर करता है। यहां वैले पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध है। दो पहिया, चार पहिया, गो कार्टिंग वाहन, कोच/बसें, रैंप पार्किंग जिसमें आप त्वरित पिक अप/ड्रॉप की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा यहां फास्टैग सक्षम पार्किंग सुविधा है। पार्किंग टिकट संभाल कर रखें, खो जाने पर वाहन अनुसार भुगतान शुल्क अदा करना पड़ सकता है। 

खोया पाया विभाग

  • हैदराबाद एयरपोर्ट पर यदि आपका कोई सामान या वस्तु गुम हो जाती है तो इसकी जानकारी आप व्यक्तिगत, फोन या ईमेल के माध्यम से सूचित कर सकते है। इसके लिए आपको एयरपोर्ट पर बने खोया पाया विभाग में संपर्क करना जरूरी है जहां आप संपर्क नंबर : 040-66606064 या ऑफिशियल वेबसाइट पर खोया पाया विभाग के तहत बताए गए ईमेल पर कर सकते हैं। 
  • वस्तु या सामान मिल जाने पर दावा करने के लिए आप 24/7 में कभी भी कर सकते हैं। 
  • वस्तु या सामान के मिलने पर व्यक्ति को देने से पहले सत्यापित किया जाएगा जिसमें एयर टिकट, फोटो युक्त पहचान प्रमाण पत्र, कोई सबूत या प्रमाण कि उक्त वस्तु उसी व्यक्ति की है। 
  • यदि आप किसी और के प्रतिनिधि रूप मे सामान का दावा कर रहें है तो सत्यापन के लिए यात्री द्वारा लिखित वस्तु विवरण सहित प्राधिकरण पत्र और उक्त प्रतिनिधि का फोटोयुक्त सरकारी पहचान प्रमाण पत्र होना जरूरी है। 
  • ध्यान रखें कि सुरक्षा कारणो से जब्त वस्तुएं वापिसी योग्य नहीं है।
  • अधिक जानकारी के लिए एयरपोर्ट विलेज में स्थित सूचना डेस्क पर मौजूद व्यक्ति से संपर्क करें। 
  • यदि खोई या मिली वस्तु पर 90 दिनों तक कोई दावेदार नहीं आता है तो इसका निपटान किया जा सकता है, अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

जीएमआर एयरोस्पेस और औद्योगिक पार्क 

  • हैदराबाद एयरपोर्ट का यह हिस्सा लगभग 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल का विशेष आर्थिक क्षेत्र है जहां कई क्षेत्र शामिल हैं। रेडी टू यूज औद्योगिक अवंसरचना पर बना यह पार्क सुरक्षित वातावरण, मूलभूत आवश्यकताओं, एयरपोर्ट इकोसिस्टम मे आवास विकल्प सुविधा, परिवहन और आपातकालीन सेवाएं प्रदान करता है। यहां भारतीय बाजार में सेवाएं देने वाली कंपनियों के लिए घरेलू टैरिफ सुविधा और विशेष आर्थिक जोन में भूमि चुनने का अवसर प्रदान करता है।

जीएमआर एयरोसिटी हैदराबाद

  • भारत का यह सबसे बड़ा एयरपोर्ट है जहां पर्यावरणीय पारिस्थितिकी तंत्र का सफल उदाहरण देते हुए कार्यालय, शिक्षा, वाणिज्यिक, स्वास्थ्य, वाणिज्यिक और भी कई परिसंपतियों के लिए प्रसिद्ध है। खरीदारी और मनोरंजन के साथ औद्योगिक पैमानों पर खरा उतरता एयरोसिटी पर्यावरणीय मानकों पर खरा उतरता प्रदूषण मुक्त वातावरण के साथ आधुनिक डिजाइन और संकल्पना प्रस्तुत करता है। बहु उत्पाद एसईजेड सुविधाओं को सहेजता जीएमआर एयरोस्पेस तकनीक के साथ ही मौलिक आवश्कताओं पर भी समान ध्यान केंद्रित करता है।

हैदराबाद हवाई अड्डे पर परेशानी मुक्त यात्रा के लिए अपनाने योग्य सुझाव 

  • अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के दौरान वीजा और आव्रजन संबंधी नियमों को अच्छे से समझ लेंः गंतव्य देश के अनुसार वीजा नियमों और तरीकों को ढंग से समझें। यदि पारगमन यात्रा कर रहे हैं तो वीज़ा आवश्यकता की जांच पहले से ही कर लें। 
  • पारगमन यात्रा करते समय सामान स्थानांतरण नीतियों की समीक्षा करें : पता लगाएं कि क्या सामान को इकट्ठा कर दोबारा जांच कराना है या नहीं ? सुनिश्चित करें। 
  • हैदराबाद एयरपोर्ट के द्वारा दी जा रही त्वरित विशेष सेवाओं का लाभ लें : कभी कभी एयरपोर्ट पर यात्रियों के पास समय कम रहता है ऐसे में आव्रजन और सुरक्षा जांच में लगने वाली अधिक समय सीमा से बचाव चाहते हैं तो त्वरित कार्यों के लिए फास्ट ट्रैक सेवाओं और प्राथमिकताओं का लाभ ले सकते हैं।
  • होई ऐप फोन या डिजिटल गैजेट्स में सुरक्षित करेंः हैदराबाद एयरपोर्ट पर उड़ान संबंधी परिवर्तनों और हवाई अड्डे की सभी सुविधाओं की परिपूर्ण और अद्यतन जानकारी के लिए ऐप का इस्तेमाल करें। 
  • एयरपोर्ट पर बताए जा रहे नेविगेशन बोर्डों पर नज़र रखें : हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्रियो के लिए स्पष्ट अक्षरों में नेविगेशन बोर्ड के माध्यम से समझाया गया है। अंग्रेजी भाषा में लिखे शब्द साइन बोर्ड में स्पष्टतया पठनीय हैं।
  • हैदरबाद एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की समस्या के लिए निःशुल्क कॉल नंबर 91-40-66546370 पर 24/7 डायल कर मदद प्राप्त कर सकते हैं या ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जीआईए चैटबॉट से बात कर सकते हैं, जिस पर आप अंग्रेजी, हिंदी और स्थानीय भाषा तेलुगु में बात कर सकते हैं। 

हैदराबाद एयरपोर्ट के आसपास घूमने योग्य स्थल 

हुसैन सागर झील : मूसी नदी से बनी यह झील हैदराबाद का प्रमुख प्राकृतिक आकर्षण है जहां शानदार नैसर्गिक सुंदरता और झील के मध्य में जिब्रॉल्टर चट्टान पर स्थापित गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा आकर्षित करती है। शाम के समय रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाती झील और वातावरणीय सुंदरता बेहद आकर्षित करती है। हैदराबाद एयरपोर्ट से इसकी दूरी लगभग 32 किमी है। 

चार मीनारः हैदराबाद की प्रमुख मीनार और आकर्षक विरासत सहेजता चारमीनार ऐतिहासिक स्मारक और हैदराबाद की प्रमुख पहचान है। हैदराबाद एयरपोर्ट से इसकी दूरी लगभग 22 किमी है, इस स्मारक के आसपास लगने वाली बाजार और स्थापत्य कला की छवि देखते बनती है। 

बिरला मंदिर : हैदराबाद का यह मंदिर एयरपोर्ट से लगभग 24 किमी है जहां श्वेत संगमरमर से बना यह मंदिर और मंदिर में मौजूद 11 फीट ऊंची प्रतिमा का आकर्षण शांति और सुकून प्रदान करता है। मंदिर में पेड़ पौधों की शोभा और आध्यात्मिक वातावरण पर्यटकों को रिझाता हैं। एयरपोर्ट से यहां पहुंचने के लिए आप टैक्सी या बस से आराम से पहुंच सकते हैं। 

निष्कर्ष

हैदराबाद एयरपोर्ट जिसे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में जाना जाता है, देश विदेश में ख्याति प्राप्त हवाई अड्डा है, इसका विस्तृत क्षेत्रफल, विश्वस्तरीय सुविधाएं, एयरोस्पेस पार्क और एयरोसिटी की संकल्पना सिर्फ पर्यटन यात्रियों के लिए ही नहीं वरन वाणिज्यिक और अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व योगदान प्रदान करती है। इसके अलावा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के रूप में स्थापित यह एयरपोर्ट प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने और प्राकृतिक संसाधनों की बचत करने के लिए अनवरत अग्रसर है जहां घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्रसिद्ध हैदराबाद एयरपोर्ट डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करते समय अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1ः हैदराबाद एयरपोर्ट का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर 1ः हैदराबाद एयरपोर्ट को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नाम से जाना जाता है, जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं।

प्रश्न 2ः हैदराबाद एयरपोर्ट का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

उत्तर 2ः हैदराबाद एयरपोर्ट का हेल्पलाइन नंबर 91-40-66546370 है।

प्रश्न 3ः क्या, हैदराबाद एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर चैटबॉट या वर्चुअल असिस्टेंट की सुविधा उपलब्ध है ?

उत्तर 3ः जी हां, हैदराबाद एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर चैटबॉट या वर्चुअल असिस्टेंट की सुविधा उपलब्ध है जिसका नाम जीआईए है।

प्रश्न 4ः क्या, हैदराबाद एयरपोर्ट में लाउंज सुविधा उपलब्ध है ?

उत्तर 4ः जी हां हैदराबाद एयरपोर्ट में लाउंज सुविधा मिलती है।

प्रश्न 5ः हैदराबाद एयरपोर्ट कितने हेक्टेयर क्षेत्रफल पर विस्तृत है ?

उत्तर 5ः हैदराबाद एयरपोर्ट लगभग 2,200 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर विस्तृत है।

प्रश्न 6ः हैदराबाद एयरपोर्ट पर हैदराबाद शहरी केंद्र से कितनी दूरी पर स्थित है ?

उत्तर 6ः हैदराबाद एयरपोर्ट शहरी केंद्र से लगभग 24 किमी की दूरी पर स्थित है।

प्रश्न 7ः हैदराबाद हवाई अड्डे की नींव किस हवाई अड्डे पर रखी गई ?

उत्तर 7ः हैदराबाद हवाई अड्डे की नींव बेगमपेट हवाई अड्डे पर रखी गई।

प्रश्न 8ः हैदराबाद हवाई अड्डे पर टर्मिनल की किस दिशा में घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं ?

उत्तर 8ः हैदराबाद हवाई अड्डे पर स्थित टर्मिनल की पूर्व दिशा में घरेलू उड़ानें संचालित की जाती हैं।

प्रश्न 9ः हैदराबाद एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान टर्मिनल दिशा कौन सी है ?

उत्तर 9ः हैदराबाद एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान टर्मिनल दिशा पश्चिम है।

प्रश्न 10ः हैदराबाद एयरपोर्ट का संचालन में किन संस्थाओं की भागीदारी है ?

उत्तर 10ः हैदराबाद एयरपोर्ट में जीएमआर ग्रुप की 74 प्रतिशत, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की 13 प्रतिशत और तेलंगाना सरकार की 13 प्रतिशत की भागीदारी है।

हमसे संपर्क करें
यात्रा विशेषज्ञबुकिंग की पुष्टिरद्द करना