• Jan 19, 2026

अहमदाबाद एयरपोर्ट जिसका नाम भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा गया जिसकी विस्तृतता लगभग 1,124 एकड़ क्षेत्र में है और रनवे लगभग 11,811 फीट लंबाई की है। यह एयरपोर्ट गुजरात राज्य के दो प्रमुख क्षेत्र अहमदाबाद और गांधीनगर के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो गुजरात राज्य का सबसे अधिक व्यस्त रहने वाला एयरपोर्ट है। इस हवाई अड्डे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 13 मिलियन से अधिक यात्रियों को संभालने के कीर्तिमान इतिहास से यात्री यातायात के मामले में सातवें सबसे व्यस्त हवाई अड्डे का खिताब प्राप्त किया है। 

इतिहास व परिचय

सन् 1937 में अहमदाबाद एयरपोर्ट की नींव रखी गई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका परिचालन साल 1991, 26 जनवरी से शुरू हुआ। साल 2000 में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में आधिकारिक रूप से घोषित किया गया। यह हवाई अड्डा गुजराती समुदाय की अच्छी खासी संख्या को विदेशों से जोड़ता है। साल 2011 में सरदार वल्लभभाई पटेल की लगभग 18 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। 

टर्मिनल जानकारी 

हर दिन 74 लाख यात्री और 140 विमानों के आवागमन इसे यात्री यातायात के लिहाज से महत्वपूर्ण हवाई अड्डा बनाते हैं जिसके लिए विभिन्न शहरों से उड़ानें संचालित की जाती है जैसे भुवनेश्वर, बेंगलुरु, जयपुर, अमृतसर, भुज, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, गोवा, कोच्चि, पुणे, इंदौर, गोवा-मोपा, जामनगर, कोल्हापुर, नादेंड़, नागपुर, नवी मुंबई, पूर्णिया, श्रीनगर, वाराणसी के साथ अन्य विदेशी शहरों कुवैत, मस्कट, अबू धाबी, दुबई, कुआलालंपुर, लंदन-गैटविक, मशहद, नजफ, बेलगाम, बैंकॉक-सवर्णभूमि, डॉन मुएंग, हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, दोहा सिंगापुर के बीच नियमित उड़ानें संचालित की जाती है। 

यहां टर्मिनलों की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उड़ानों के लिए दो टर्मिनल संचालित किये जाते हैं जिन्हें टर्मिनल 1 व टर्मिनल 2 नाम से जानते हैं। 

टर्मिनल 1 

  • 23 चेक इन काउंटर, 6 कस्टम चैनल और 6 सुरक्षा जांच बूथ के साथ यह टर्मिनल विशेषतया घरेलू स्तरीय उड़ानों के लिए जाना जाता है जिसका फैलाव 29,423 वर्गमीटर क्षमता तक है, इसमें आगमन और प्रस्थान के समय लगभग हजार यात्रियों को संभालने की क्षमता रखते हैं। 

टर्मिनल 2 

  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए संचालित टर्मिनल 2, 32 चेक इन काउंटर, 30 आव्रजन केंद्र, 8 कस्टम बूथ और 3 सुरक्षा जांच केंद्र कैरी करता है जिसकी क्षमता भी करीब हजार यात्रियों को संभालने की है। इस टर्मिनल का क्षेत्रफल 41,000 वर्ग मीटर तक फैला हुआ है। 

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिलने वाले पुरस्कार 

  • साल 2017 में इस एयरपोर्ट को एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का पुरस्कार मिला है। 
  • साल 2019 में इस एयरपोर्ट को एयरपोर्ट्स काउंसिल द्वारा एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी एएसक्यू सर्वेक्षण 2019 के आधार पर ग्राहक सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 
  • इसके साथ ही पर्यावरण परिवेश के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट पुरस्कार, बुनियादी ढांचे और सुविधा के लिए सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट के तीन पुरस्कार मिले हैं। 

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आवागमन करने वाली एयरलाइंसेस

घरेलू एयरलाइंस 

  • इंडिगों 
  • स्पाइसजेट 
  • एयर इंडिया
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस
  • अकासा एयर 
  • एलायंस एयर 
  • स्टार एयर 

अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस 

  • एयर अरबिया 
  • अमीरात 
  • एतिहाद एयरवेज 
  • फ्लाईदुबई 
  • ईरान एयर 
  • इराकी एयरवेज
  • मलेशिया एयरलाइंस 
  • सिंगापुर एयरलाइंस 
  • जज़ीरा एयरवेज 
  • कतर एयरवेज 
  • कुवैत एयरवेज 
  • थाई एयरएशिया 
  • वियतजेट एयर 
  • थाई लायन एयर
  • थाई वियतजेट एयर 
  • थाई एयरवेज इंटरनेशनल 

सरदार वल्ल्भभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिलने वाली बुकिंग सेवाएं

प्रणाम सेवाः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विशेष स्वागत और उड़ान/पार्किंग सेवा तक किसी भी तरह की परेशानी से मुक्ति प्रदान करने हेतु प्रणाम सेवा का संचालन किया जाता है, इसके तहत एयरपोर्ट पर आने या जाने से लेकर आखिरी बिन्दु तक हर संभव मदद की जाती है। प्रणाम सेवा के लिए दो तरह के पैकेज का संचालन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर किया जाता है इसके तहत अभिजात वर्ग और प्लैटिनम श्रेणी बनाई गई है। 

श्रेणी शुल्क
अभिजात वर्ग  3,050 रूपये प्रति अतिथि
 प्लैटिनम   1700 रूपये प्रति अतिथि 

 

घरेलू प्रस्थान 

  • विशेष स्वागत व अभिवादन करना
  • बैगेज चेक इन में मदद करना
  • सुरक्षा जांच सहायता प्रदान करना
  • बुकिंग आधार पर लाउंज की ओर जाने में सहायता करना

अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान

  • विशेष स्वागत व अभिवादन करना
  • बैगेज चेक इन में सहायता प्रदान करना
  • इमिग्रेशन काउंटर सहायता प्रदान करना
  • सुरक्षा जांच प्रक्रिया में सहायता प्रदान करना

घरेलू आगमन

  • विशेष स्वागत व अभिवादन करना
  • सामान संग्रह में मदद करना
  • खरीदारी में मदद करना
  • पार्किंग तक सहायता प्रदान करना

अंतरराष्ट्रीय आगमन 

  • विशेष स्वागत व अभिवादन करना
  • आव्रजन काउंटर सहायता प्रदान करना
  • शुल्क मुक्त खरीदारी में सहायता
  • सामान का दावा कराने में मदद करना
  • पार्किंग तक पहुंचाने में सहायता प्रदान करना

पोर्टर :

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शुल्क सहित पोर्टर सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की यात्राओं के लिए उपलब्ध कराई जाती है जहां प्र्रस्थान बिंदु से लेकर चेक इन, बैगेज बेल्ट तक व आगमन से पार्किंग स्थल तक उपलब्ध कराई जाती है। जो सिंगल या राउंड ट्रिप दोनों तरह से सहायता प्रदान करती है।

शुल्क स्थल
घरेलू आगमन : रूपये 500 बैगेज कैरोसेल से लेकर पार्किंग क्षेत्र तक
अंतरराष्ट्रीय आगमनः रूपये 800 बैगेज कैरोसेल से लेकर पार्किंग क्षेत्र तक 
अंतरराष्ट्रीय राउंडट्रिपः रूपये 1440 दोनों ओर से ड्रॉप ऑफ पॉइंट से लेकर एयरलाइन चेक-इन-काउंटर या बैगेज बेल्ट तक और पार्किंग क्षेत्र तक सुविधा उपलब्ध 
घरेलू प्रस्थान रूपये 500 कार या वाहन के बाहर से लेकर एयरलाइन चेक इन काउंटर तक 
अंतरराष्ट्रीय प्रस्थानः रूपये 800 कार या वाहन के बाहर से लेकर एयरलाइन चेक इन काउंटर तक 
घरेलू राउंडट्रिप रूपये 900 दोनो ओर से रोड के किनारे से लेकर एयरलाइन चेक इन काउंटर/बैगेज कैरोसेल से लेकर पार्किंग क्षेत्र तक

 

उड़ान बुकिंग सेवाः

उड़ान बुक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट या अडाणी वन ऐप के माध्यम से हवाई यात्रा करने हेतु उड़ान बुक कर सकते हैं। फ्लाइट बुकिंग विकल्प पर जाकर सोर्स और डेस्टिनेशन एयरपोर्ट के नाम, यात्रा करने व वापसी की दिनांक के साथ आप उचित फ्लाइट का चयन कर बुकिंग कर सकते हैं। आप चाहें तो सिर्फ प्रस्थान दिनांक के साथ भी बुकिंग कर सकते हैं। 

उड़ान स्थिति जानकारी

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ानों की तत्कालीन अद्यतन जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या अडाणी वन ऐप के माध्यम से आगमन, प्रस्थान, मार्ग, विमान संख्या नंबर की एंट्री कर उड़ान विवरण की सीधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

शुल्क मुक्तः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बियर, शराब, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन एसेसरीज, खिलौने, परफ्यूम, स्वीट्स, चॉकलेट के विविध ब्रांड्स के साथ अन्य कई उत्पाद ड्यूटी फ्री स्टोर्स से खरीद सकते हैं। 

कैब बुकिंग :

अहमदाबाद एयरपोर्ट से आने जाने के लिए रेडियो एक्सक्लूसिव कैब बुक की जा सकती है। 

होटलः

अडाणी वन ऐप के माध्यम से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर होटल वगैरह की बुकिंग पहले से ही कर सकते हैं। 

भोजन व पेय सुविधाः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भोजन के कई विविध विकल्प हैं जहां आप पारंपरिक गुजराती स्वाद चखने से लेकर विदेशी व्यंजनों तक की श्रृंखला का आनंद ले सकते हैं।

सरदार वल्ल्भभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिलने वाली परिवहन सुविधाएं

पार्किंग :

पार्किंग सुविधा का लाभ लेने के लिए आप अपने दो पहिया या चार पहिया वाहन के लिए पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप के माध्यम से पार्किंग की बुकिंग कर समय की बचत कर सकते हैं। इसके लिए आपको तीन आसान चरणों को पूरा करना जरूरी है।

  • पार्किंग विकल्प पर जाकर सबसे पहले वाहन का प्रकार और पार्किंग अवधि का चुनाव करें।
  • इस अनुसार तय राशि का ऑनलाइन भुगतान कर पार्किंग का क्यू आर कोड प्राप्त करें।
  • पार्किंग स्थल पर पहुंचकर पार्किंग काउंटर पर क्यू आर कोड स्कैन कर पार्किंग के लिए निश्चित जगह की जानकारी देख कर वाहन पार्क करें।

बैगेज ट्रॉली सेवाः

सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैगेज ट्रॉली सेवा प्रदान की जाती है। अधिकतर यात्रियों के पास यात्रा करने के दौरान एक से ज्यादा बैग्स होते हैं, ऐसे में यात्रियों के लिए ट्रॉली आसानी से उपलब्ध कराई जाती है। ट्रॉली लेकर आप अपने एयरपोर्ट यात्रा के अंतिम बिंदु जैसे विमान चेक इन, पार्किंग एरिया या टैक्सी/बस स्टेशन के प्रवेश बिन्दुओं तक ले जा सकते हैं। एयरपोर्ट ट्रॉली बैगेज को सुरक्षा जांच घेरे से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होती है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर निम्न बिंदुओं पर ट्रॉली सेवा उपलब्ध कराई जाती है।

टर्मिनल 1

  • प्रस्थान- टर्मिनल भवन के बाहर, ड्रॉप ऑफ ज़ोन के पास
  • आगमन- टर्मिनल भवन के बाहर, पिक अप ज़ोन के पास।

टर्मिनल 2

  • प्रस्थान-टर्मिनल भवन के बाहर, ड्रॉप ऑफ ज़ोन के पास
  • आगमन- सामान रखने की जगह के पास तक। 

एसी बसेंः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर वातानुकूलित बसों के माध्यम से अहमदाबाद के विभिन्न स्थानों को घूमने का यादगार अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से अहमदाबाद के विभिन्न स्थानों को एक्सप्लोर कराने के उद्देश्य से बीआरटीएस इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों का सफल संचालन करता है। यह इस्कॉन से आरटीओ रूट होते हुए एयरपोर्ट तक जाती हैं। एयरपोर्ट द्वारा एयरपोर्ट के लिए 10 ई-बसें और इस्कॉन से आरटीओ के लिए 5 बसें नियमित तौर पर संचालित की जाती हैं। इन बसों के द्वारा अहमदाबाद के प्रमुख स्थानों को कवर किया जाता है जैसे इस्कॉन, जोधपुर, जयमंगल, सोला क्रॉस अन्य भी बहुत सारी जगह होते हुए प्रगतिनगर, रानीप बस डिपो, आरटीओ और हवाई अड्डा।

ई बसों के लिए स्थान

  • टर्मिनल 1 : आगमन पिक अप क्षेत्र जो टर्मिनल के बाहर है
  • समयः सुबह 6 बजे से रात 11 बजे , हर 30 मिनट अंतराल पर।
  • टिकट : रूपये 50 प्रति व्यक्ति

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मिलने वाले शानदार अनुभव

लाउंज सुविधाएंः

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए लाउंज सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जहां आप अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के समय विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करते लाउंज में आरामदायक समय बिता सकते हैं। 

व्हील चेयर सुविधाः

विशेष तरह की श्रेणी के यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर व्हील चेयर सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर इनके लिए विशेष सहायता, जानकारी या उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

  • टर्मिनल 1 पर : प्रस्थान गेट के सामने 
  • टर्मिनल 2 परः प्रस्थान गेट 1 के पास 
  • अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए संपर्क विवरण : +91 9725886352 

चार्जिंग उपलब्धताः

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की चार्जिंग के लिए कई पॉइंट उपलब्ध कराए हैं जहां आप आराम से इन्हें चार्ज कर सकते हैं। 

  • टर्मिनल 1 : प्रस्थान में चेक इन हॉल, भूतल, पहली मंजिल और आवास क्षेत्र व आगमन हॉल में भूतल पर बैगेज कैरोसेल के सामने 
  • टर्मिनल 2 : चेक इन हॉल, भूतल, पहली मंजिल, आवास क्षेत्र व आगमन हॉल में बैगेज कैरोसेल के सामने 

शिशु देखभाल कक्ष :

अगर आप छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहें हैं तो बिना किसी परेशानी के यात्रा करने के लिए आप बच्चों की देखभाल के लिए बने कक्षों की सुविधा का लाभ ले सकती हैं जहां बच्चों के डायपर बदलने, दूध पिलाने जैसी सुविधाओं का उपभोग कर सकते हैं। यह निजी जगहें सुरक्षित हैं जहां आप आराम से बैठकर बच्चों के प्रति निजी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। 

स्लीपिंग पॉड्स :

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा के तहत यात्री आराम कर सकते हैं। जहां आप उड़ान से पूर्व सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसमें आराम करने के साथ ही पैर फैलाने की सुविधा भी उपलब्ध है। यात्री उचित शुल्क देकर इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। 

मुफ्त वाई फाई सेवाः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मुफ्त वाई-फाई सेवा का लाभ ले सकते हैं जहां आप इंटरनेट की दुनिया से खुद को जोड़े रख सकते हैं। 

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उपलब्ध सुविधाएं

एटीएमः

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विभिन्न बैंको के एटीएम सुविधा उपलब्ध है जहां आप आराम से नकद निकासी कर सकते हैं। टर्मिनल और लैंडसाइड के विभिन्न क्षेत्रों में इनकी उपस्थिति देखने को मिलती है। 

  • टर्मिनल 1 : टर्मिनल भवन के बाहर प्रस्थान क्षेत्र में ड्रॉप ऑफ ज़ोन के पास
  • टर्मिनल 2 : ड्रॉप ऑफ ज़ोन के पास आगमन द्वार 4। 

मुद्रा विनिमयः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मुद्रा विनिमय की सुविधा उपलब्ध है। यहां आप कई तरह की विदेशी मुद्रा का लाभ ले सकते हैं, अंतरराष्ट्रीय यात्रा का आनंद लेने के लिए मुद्रा बदलने की प्रक्रिया बेहद आसान और त्वरित है। ईबिक्स कैश वर्ल्ड मनी के माध्यम से यात्रियों को मुद्रा विनिमय कर सकते हैं। यदि आप भारतीय नागरिक हैं और अंतरराष्ट्रीय यात्रा करना चाहते हैं तो अधिकतम 49,999 रूपये नकद की विदेशी मुद्रा ले सकते हैं। 

  • मुद्रा विनिमय हेतु अहमदाबाद एयरपोर्ट संपर्क विवरण : +91 07922858227 ,+91 07922858228 
  • टर्मिनल 1 : आगमन बेल्ट 2 के विपरीत मुद्रा विनिमय काउंटर है। 
  • टर्मिनल 2 : आगमन-भूतल पर निकास द्वार 6 के पास स्थित है। 

मुफ्त फोन सेवाः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर यात्रियो की सुविधाओं के लिए फ्री में फोन की सेवा उपलब्ध कराई जाती है।

  • टर्मिनल 1 : आगमन क्षेत्र में बैगेज कैरोसेल के पास 
  • टर्मिनल 2 : आगमन में बैगेज बेल्ट 1 के पास और प्रस्थान क्षेत्र मे ंबोर्डिंग क्षेत्र, पहली मंजिल पर लिफ्ट के पास। 

खोया पायाः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अगर आपका कोई सामान या वस्तु खो गई है तो आप खोया पाया काउंटर पर जाकर अपनी वस्तु या सामान की विवरण सहित रिपोर्ट कर सकते हैं। हवाई अड्डे पर मिलने वाली कोई भी वस्तु को खोया पाया विभाग के तहत जमा करा दिया जाता है जिससे आप आसानी से अपनी खोई हुई वस्तु को विभाग की मदद से प्राप्त कर सकते हैं।

  • खोया पाया अहमदाबाद एयरपोर्ट संपर्क विवरण :+91 7227923238 
  • टर्मिनल 1 : प्रवेश द्वार संख्या 5 के पास स्थित है। 

जानकारी डेस्कः

हवाई यात्रा से जुड़े कोई भी प्रश्न हों या किसी भी सहायता के लिए आप अहमदाबाद हवाई अड्डे पर संपर्क बिन्दुओं पर स्थित जानकारी डेस्क के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसमें चेक इन, सामान, आगमन यात्रियों के स्वागत, और विशेष आवश्यकता वाले यात्रियों को सहायता प्रदान की जाती है।

  • टर्मिनल 1 : घरेलू प्रस्थान चेक इन हॉल के सामने, घरेलू आगमन- कन्वेयर बेल्ट एरिया, बैगेज बेल्ट 2 के पास
  • टर्मिनल 2ः अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान- चेक-इन-हॉल प्रवेश द्वार संख्या 4 के सामने, अंतरराष्ट्रीय आगमन- इमिग्रेशन के बाद, बैगेज बेल्ट संख्या 6

धूम्रपान कक्षः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टर्मिनल 1 व टर्मिनल 2 पर धूम्रपान कक्ष स्थित है जहां आप धूम्रपान कर सकते हैं।

  • टर्मिनल 1 के प्रस्थान गेट की पहली मंजिल पर गेट नंबर 4 के सामने व आगमन प्रांगण, ग्राउंड फ्लोर पर थियोब्रामा के बगल में बने हुए हैं। 
  • टर्मिनल 2 के प्रस्थान गेट की पहली मंजिल पर बोर्डिंग गेट नंबर 1 और नंबर 2 के सामने बने हुए हैं।

पर्यटक काउंटर : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पर्यटन के उद्देश्य से आने वाले यात्रियो के लिए पर्यटक काउंटरों की मदद से प्लान और बजट अनुसार अहमदाबाद पर्यटन स्थलों के बारें में गाइड किया जाता है।

  • टर्मिनल 1ः भूतल पर आगमन हॉल
  • टर्मिनल 2ः भूतल पर आगमन हॉल

एयरलाइन टिकट काउंटरः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर घरेलू या अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए यात्री टिकट बुक कराने के लिए टिकट काउंटर सुविधा मिलती है। इनके माध्यम से अंतिम समय में बुकिंग कराना या योजना में बदलाव वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 24/7 उपलब्धता के साथ टिकट काउंटरों की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। विभिन्न एयरलाइंस के संपर्क नंबर को प्राप्त करने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ऑफिशियल वेब पेज या अडाणी वन ऐप पेज का एयरलाइन टिकट काउंटर विकल्प चुनें।

  • टर्मिनल 1ः टर्मिनल प्रवेश द्वार के पास से आगे बढें।

चिकित्सीय सुविधाः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चिकित्सा केंद्रो की व्यवस्था की गई है, जहां डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और आईसीयू एम्बुलेंस आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहती है। 

फार्मेसीः

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डॉक्टरी पर्चे के साथ या बिना डॉक्टरी पर्चे के मिलने वाली आवश्यक दवाईयों के लिए फॉर्मेसी सुविधा हैं जहां आप अन्य जरूरी उत्पादों को भी खरीद सकते हैं जैसे सप्लीमेंट्स, शिशु देखभाल, स्वास्थ्य संबंधी, सौंदर्य प्रसाधन या ग्रूमिंग एसेसरीज खरीद सकते हैं। 

आरटी-पीसीआर सुविधाः

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए कोविड परीक्षण करवाना अनिवार्य है। सभी यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य है। 

  • टर्मिनल 2ः कोविड परीक्षण केंद्र आगमन-सीमा शुल्क क्षेत्र के पास है।

चेक इन कियोस्क :

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आप स्वयं सर्विस चेक इन कियोस्क का लाभ ले सकते हैं और लंबी लाइनों की परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है। 

  • 6 अक्षरों वाला बुकिंग संदर्भ नंबर दर्ज करें 
  • सुरक्षा दिशानिर्देशों को पढें और स्वीकृति प्रदान करें। 
  • इच्छित सीट का चुनाव करें
  • यदि चेक इन बैगेज है तो घोषित करें
  • बोर्डिंग पास प्रिंट ऑप्शन चुनें और हासिल करें। 

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर कैसे पहुंचे

सड़क द्वारा :शहरी केंद्र से अहमदाबाद एयरपोर्ट की दूरी लगभग 10 किमी ही है, जहां आने जाने के लिए आप प्रीपेड टैक्सी, ऐप आधारित टैक्सी सेवाएं, कार रेन्टलस, ऑटो सेवा का उपयोग कर पहुंच सकते हैं। आप चाहें तो अहमदाबाद परिवहन सेवा के द्वारा चलाई जाने वाली बसों के माध्यम से भी एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे से नजदीकी बस अड्डा लगभग पैदल 10-15 मिनट की दूरी पर स्थित है। 

ट्रेनः अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद एयरपोर्ट की लगभग दूरी 8 किमी है। रेलवे स्टेशन से हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए आप स्थानीय वाहन या किसी ऐप आधारित/प्रीपेड टैक्सी सेवा विकल्प चयन कर सकते हैं। 

टैक्सी पिकअप एरियाः टर्मिनल के पास ही आगमन और प्रस्थान पिक अप जोन है। 

अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास घूमने योग्य स्थान

हाथी सिंह जैन मंदिर : सन् 1848 में बना यह मंदिर मारू गुर्जर शैली का प्रतिनिधित्व करता हुआ प्रसिद्ध मंदिर है जिसमें आधुनिक वास्तुकला की खास झलक दिखाई देती है। इस मंदिर की अहमदाबाद एयरपोर्ट से दूरी लगभग 6 किमी है। 

कैलिको म्यूजियम : वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध कैलिको संग्रहालय पश्चिमी भारत की शान है। संग्रहालय में भारतीय वस्त्रों का ऐतिहासिक संग्रह पर्यटको को आकर्षित करता है। एयरपोर्ट से यहां की दूरी लगभग 5 किमी है 

गांधी आश्रम : महात्मा गांधी को समर्पित साबरमती आश्रम ही गांधी आश्रम है जहां महात्मा गांधी ने समय बिताया है। यहां महात्मा गांधी से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं को देखने के साथ ही आश्रम का भ्रमण कर सकते है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से आश्रम की दूरी लगभग 5 किमी है। 

कांकरिया झील : अहमदाबाद में मानव निर्मित झील जो बेहद खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है जहां हरियाली, मनोरंजन, टॉय ट्रेन का आनंद लेने के के साथ ही अहमदाबाद के स्थानीय और पांरपरिक स्वाद का भी मजा ले सकते हैं। एयरपोर्ट से यहां की दूरी लगभग 7 किमी है। 

निष्कर्ष

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद गुजरात राज्य का सबसे प्रमुख हवाई अड्डा है जो देश-विदेश के यात्रियों के लिए यात्रा करने का महत्वपूर्ण जरिया है। एयरपोर्ट पर मिलने वाली सभी सुविधाएं और सेवाओं की उच्च गुणवत्ता और पहुंच सभी को सुलभ और सहज वातावरण प्रदान करती है। सेल्फ चेक इन कियोस्क के माध्यम से आप लंबी कतारो की झंझट और समय की बचत करते हुए मनपसंद सीट का चुनाव कर सकते हैं, तो वहीं मामूली शुल्क देकर स्लीपिंग पॉड्स में यात्रा से पहले आराम फ़रमा सकते हैं। स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता अहमदाबाद एयरपोर्ट यात्रियों को अनगिनत सुविधाओं के यादगार अनुभव प्रदान करता है।

अहमदाबाद हवाई अड्डे द्वारा यात्रा करते समय अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर 

प्रश्न 1ः अहमदाबाद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करते समय भारतीय पासपोर्ट धारक कितनी धनराशि तक का मुद्रा विनियमन करा सकते हैं ?

उत्तर 1ः रूपये 49,999 तक का मुद्रा विनिमयन करा सकते हैं। 

प्रश्न 2ः अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मास्क लगाना अनिवार्य है ?

उत्तर 2ः जी हां, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कोविड सुरक्षा नियमों को पालन करते हुए सभी यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। 

प्रश्न 3ः क्या, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कोविड परीक्षण आरटी-पीसीआर सुविधा है ?

उत्तर 3ः हां, अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के आगमन सीमा शुल्क क्षेत्र के पास ही आरटी-पीसीआर सुविधा प्रदान की जाती है। 

प्रश्न 4ः कोविड परीक्षण किस तरह के यात्रियों के लिए अनिवार्य है ?

उत्तर 4ः अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए कोविड परीक्षण अनिवार्य है। 

प्रश्न 5ः क्या अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सेल्फ चेक इन कियोस्क सेवा उपलब्ध है ?

उत्तर 5ः जी हां, कुछ चरणों को अपनाकर यात्री स्वयं भी चेक इन सुविधा का लाभ ले सकते हैं। 

प्रश्न 6ः अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्रणाम सेवा की बुकिंग कैसे कर सकते हैं ?

उत्तर 6ः अडाणी वन ऐप या अहमदाबाद एयरपोर्ट की ऑफिशयल वेबसाइट के माध्यम से प्रणाम सेवा की बुकिंग कर सकते हैं। 

प्रश्न 7ः क्या, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर वाई फाई सेवा का उपयोग पूरी तरह सुरक्षित है ?

उत्तर 7ः जी हां, वाई फाई सेवा पूरी तरह सुरक्षित है जो विश्वस्तरीय सुरक्षा मानकों का पालन करती है।

प्रश्न 8ः अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमत कितनी है ?

उत्तर 8ः अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की कीमत प्रति व्यक्ति 400 रूपये है।

प्रश्न 9ः अहमदाबाद एयरपोर्ट पर निःशुल्क फोन सेवा इस्तेमाल करने का समय क्या है ?

उत्तर 9ः अहमदाबाद एयरपोर्ट पर निःशुल्क फोन सेवा 24/7 उपलब्ध है।

प्रश्न 10ः अहमदाबाद एयरपोर्ट पर वातानुकूलित बस सेवा से यात्रा करने में कितना खर्च आता है ?

उत्तर 10ः अहमदाबाद एयरपोर्ट पर वातानुकूलित बस सेवा से यात्रा करने का खर्च प्रति व्यक्ति 50 रूपये है।

हमसे संपर्क करें
यात्रा विशेषज्ञबुकिंग की पुष्टिरद्द करना