- Mar 03, 2026
उत्तर पूर्वी भारत में स्थित मेघालय बेहद खूबसूरत और पयर्टन के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ स्थान है और बात जब कनेक्टिविटी की हो तब हवाई मार्ग बेहतर विकल्प है और इसको साकार रूप प्रदान करता राजधानी शिलांग में स्थित शिलांग एयरपोर्ट घरेलू उड़ानों के लिए जाना जाता है, उमरोई में स्थित यह एयरपोर्ट शहरी केंद्र से लगभग 30 किमी. दूरी पर स्थित है। सन् 1960 के दशक में बनने वाले इस हवाई अड्डे का विस्तार कार्य और मोडिफिकेशन सन् 2009 से अब तक अनवरत चल रहा है। शिलांग एयरपोर्ट से जुड़ी टर्मिनल जानकारी, यात्री सुविधाओं व सेवाओं को लेकर इस ब्लॉग में विस्तार से चर्चा की गई है।
शिलांग हवाई अड्डा का इतिहास
- 1960 के दशक में बने इस एयरपोर्ट संचालन 1970 के दशक से शुरू हुआ। साल 2009 में हवाई अड्डे को विस्तारित करने के लिए लगभग 224 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की गई जहां इस पर 30 करोड़ रूपये की लागत से टर्मिनल भवन का निर्माण हुआ जिसका जून 2011 में उद्घाटन संपन्न हुआ। साल 2015 में इस हवाई अड्डे को और भी अधिक विस्तारित किया गया जहां साल 2017 में बेहतर बुनियादी सुविधाओं के ढांचे को और भी अधिक कारगर बनाने के लिए पहल की गई, जिसमें आई एल एस यानी इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को स्थापित किया गया इसके अलावा दों ईंधन भरने की सुविधाओं का निर्माण, रनवे विस्तार और उड़ान के समय होने वाली बाधाओं को हटाने के सफल प्रयास किए गये।
- जून 2019 से इस हवाई अड्डे को भारतीय डीजीसीए से 3सी श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ जहां उड़ान योजना के अन्तर्गत एटीआर स्तरीय विमानों का संचालन शुरू किया गया।
भविष्य की संभावनाएं
- शिलांग एयरपोर्ट पर बड़े विमानों को संभालने की क्षमता में सुधार कार्य अनवरत जारी है। जहां वर्तमान रनवे को दक्षिण की ओर 900 मीटर तक बढाना शामिल होने के अलावा बोइंग 737 और एयरबस ए320 विमानों के योग्य संचालन को मजबूत बनाना है। इस विस्तार के लिए अनुमानित भूमि 16 एकड़ और एप्रन के लिए 6 एकड़ जमीन की आवश्यकता की संभावना जताई जा रही है।
शिलांग हवाई अड्डा : टर्मिनल जानकारी
- शिलांग हवाई अड्डे पर घरेलू उड़ानों के लिए टर्मिनल 1 की व्यवस्था है जिसमें प्रस्थान और आगमन के समय 50-50 यात्रियों को संभालने की क्षमता है। घरेलू टर्मिनल में 6 चेक-इन काउंटर है, जहां और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम के साथ एटीआर विमानों, क्यू400 व अन्य विमानों के संचालन, प्रबंधन और रखरखाव किया जाता है। यहां से कोलकाता के लिए प्रतिदिन उड़ान संचालित होती है। टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 5900 वर्ग मीटर में फैला है जहां 2 सुरक्षा क्षेत्र काउंटर सुविधा है।
शिलांग हवाई अड्डा पर आने जाने वाली घरेलू एयरलाइंस व गंतव्य
- एलायंस एयर
- इंडिगो
- स्पाइसजेट
घरेलू गंतव्य : दिल्ली, आइजोल, दीमापुर, गुवाहाटी, लीलाबाड़ी, तेजपुर, डिब्रूगढ, इंफाल और कोलकाता इत्यादि।
शिलांग हवाई अड्डा : यात्री गाइड
प्रस्थान गाइड
- एयरपोर्ट पर : सभी जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें और निर्धारित घरेलू उड़ान से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचे
- चेक इन : शिलांग एयरपोर्ट के चेक इन काउंटर पर बोर्डिंग पास जारी और सामान जमा कराएं।
- सुरक्षा क्षेत्रः चेक इन काउंटर से सुरक्षा क्षेत्र की ओर आगे बढें, पर्सनल सामान और डिजिटल डिवाइसेस अलग अलग ट्रे में रखें
- प्रतीक्षा क्षेत्र : सुरक्षा जांच काउंटर से आगे बढते हुए प्रतीक्षा क्षेत्र का रूख करें जहां अपनी उड़ान का इंतजार करें।
- उड़ान : निश्चित उड़ान सेवा की घोषणा होने पर बताए गए नियमों का पालन करें व बोर्डिंग पास पर अंकित गेट संख्या से पंक्तिबद्ध क्रमानुसार विमान में सवार हो।
आगमन गाइड
- विमान से उतरें : विमान से उतरने के बाद टर्मिनल भवन की ओर आगे बढें।
- सामान लें : बैगेज कैरोसेल से अपने सामान को वापस लें। यात्री विमान संख्या के अनुरूप निर्धारित बैगेज बेल्ट के लिए एयरपोर्ट पर लगी स्क्रीन की ओर देंखे।
- पार्किंग/निकास द्वार : टर्मिनल के आगमन क्षेत्र से आवश्यकता अनुरूप पार्किंग/निकास द्वार से बाहर निकलें।
शिलांग हवाई अड्डा : सामान संबंधी गाइड
खोया पाया विभाग
शिलांग एयरपोर्ट पर टर्मिनल 1 के अंदर खोया पाया सेक्शन है जहां आप एयरपोर्ट पर खोई किसी वस्तु या लावारिस मिली वस्तु की सूचना दे सकते हैं, इसके लिए एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं। खोई हुई वस्तु की रिपोर्ट करने के लिए उक्त वस्तु और स्वयं के पूर्ण विवरण को भरकर जमा करना जरूरी है।
खोई हुई वस्तु मिल जाने पर उक्त वस्तु पर दावा करने के लिए कुछ दस्तावेज होना जरूरी है।
- यात्री बुकिंग संख्या/बोर्डिंग पास की प्रति
- सरकारी पहचान प्रमाण पत्र/वैध पासपोर्ट
- दावा की गई वस्तु/सामान की पूर्ण जानकारी
यदि किसी और की ओर से वस्तु का दावा कर रहें हैं तो इन सभी कागजातों के अलावा कुछ और दस्तावेज होना जरूरी है। जैसे
- उक्त व्यक्ति का सरकारी पहचान प्रमाण पत्र
- मालिक द्वारा अधिकृत पत्र जिसमें उसकी सहमति दर्ज हो।
प्रतिबंधित सामान
शिलांग एयरपोर्ट पर बैगेज नियमों के अन्तर्गत कुछ सामानों को ले जाना प्रतिबंधित है। जैसे
- व्यक्तिगत वस्तुओं के अन्तर्गत लाइटर, नुकीले सिरे वाली धातु की कैंची, खिलौने जैसे दिखते हथियार की प्रतिकृति ले जाना मना है।
- नुकीली वस्तुओं में बॉक्स कटर, बर्फ की कुल्हाड़ी या तोड़ने वाली छड़, किसी भी प्रकार के चाकू, तलवार आदि नहीं ले जा सकते हैं।
- खेल के सामानों को ले जाना प्रतिबंधित है जैसे बेसबॉल बैट, क्रिकेट बैट, हॉकी स्टिक, पूल क्यूज़, स्की पोल्स, गोल्फ क्लब इत्यादि
- बंदूके और किसी भी तरह का आग्नेयास्त्र जैसे गोला बारूद, बीबी गन, संपीड़ित वायु बंदूकें, फ्लेयर गन, पेलेट गन और स्टार्टर पिस्तौल नहीं ले जा सकते हैं।
- किसी भी तरह के औजार भी नहीं ले जा सकते जैसे कुल्हाड़ी, हथौड़े, मवेशी प्रोड्स, क्रोबार, हथौड़ा, ड्रिल, आरी, रिंच, प्लायर, स्क्रूड्राइवर नहीं ले जा सकते हैं।
- मार्शल आर्ट या आत्मरक्षा सामग्री से संबंधित वस्तुओं को हवाई यात्रा के दौरान ले जाना प्रतिबंधित है जैसे बिली क्लब, ब्लैक जैक्स, पीतल पोर, कुबाटन्स, मेस/पेपर स्प्रे, मार्शल आर्ट हथियार, नंचकू, स्टन गन/शॉकिंग डिवाइस, थ्रोइंग स्टार्स आदि
- विस्फोटक सामग्री के तहत ब्लास्टिंग कैप्स, बारूद, आतिशबाजी, फ्लेयर्स, हथगोले, प्लास्टिक विस्फोटक और अन्य विस्फोटकों को ले जाना प्रतिबंधित है।
- ज्वलनशील वस्तुओं और रसायन को शिलांग एयरपोर्ट पर ले जाना सख्त मना है जैसे ईंधन, पेट्रोल, गैस टॉर्च, हल्का द्रव, कहीं भी इस्तेमाल होने वाली माचिस, तारपीन, पेंट थिनर, स्विमिंग पूल व स्पा में प्रयुक्त होने वाली क्लोरीन, तरल ब्लीच, स्प्र पेंट, आंनसू गैस इत्यादि
⇒ ध्यान दें : चश्में की मरम्मत का स्क्रूड्राइवर, प्लास्टिक की चाकू, और शिशु आहार व डॉक्टरी दवाएं जैसे इन्हेलर ले जा सकते हैं। इसके अलावा 100 मिलीलीटर की तरल द्रव मात्रा को एक लीटर के दोबारा बंद होने वाले प्लास्टिक बैग में ले जा सकते हैं।
शिलांग हवाई अड्डा : यात्री विशेष सुविधाएं
शिलांग एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं जो टर्मिनल 1 क्षेत्र में यात्रियों को सहज और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने में सहायक हैं।
निःशुल्क ट्रॉली सुविधा : शिलांग एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान ले जाने के लिए निःशुल्क ट्रॉली सेवा प्रदान की जाती है, जहां प्रस्थान के समय एयरपोर्ट के शुरूआती बिन्दु और आगमन के समय एयरपोर्ट के अंतिम बिंदु तक यह सेवा उपलब्ध है।
व्हीलचेयर : विशेष आवश्यकता/दिव्यांग या चलने फिरने में असमर्थ यात्रियों के एयरपोर्ट के अंदर आवागमन को लेकर व्हीलचेयर सुविधा उपलब्ध है। इस सुविधा के लिए बुकिंग के समय या एयरपोर्ट पर मौजूद जानकारी डेस्क से रिक्वेस्ट कर प्राप्त कर सकते हैं।
शिशु देखभाल कक्ष : शिलांग एयरपोर्ट पर बच्चों की देखभाल के लिए कक्ष उपलब्ध है जहां यात्री बच्चों के डायपर, कपड़े बदलने के अलावा उन्हें फीडिंग करा सकते हैं।
धूम्रपान कक्ष : शिलांग एयरपोर्ट पर धूम्रपान करने के शौकीन यात्रियों के लिए धूम्रपान कक्ष उपलब्ध हैं जहां वातावरण को हानि पहुंचाए बिना धूम्रपान कर सकते हैं।
बुजुर्गों की सहायता : शिलांग एयरपोर्ट पर सीनियर सिटीजन की आवश्यकताओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाता है। इनकी सहायता के लिए एयरपोर्ट पर कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
भोजनः शिलांग एयरपोर्ट पर स्थानीय व्यंजनों को चखने के अलावा अपनी पसंद अनुसार स्वाद का आनंद भी ले सकते हैं। यहां लज़ीज व्यंजनों की आकर्षक श्रृंखलाओं को प्रदर्शित करते विभिन्न आउटलेट का रूख कर सकते हैं।
शुल्क मुक्त खरीदारी : शिलांग घरेलू हवाई अड्डे पर आप शुल्क मुक्त खरीदारी का अनुभव ले सकते हैं। यहां खरीदारी के लिए विभिन्न आउटलेट मौजूद है जहां आप अपनी जरूरत और पसंद अनुसार शॉपिंग कर सकते हैं।
पार्किंग : शिलांग एयरपोर्ट पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है जहां 80 दोपहिया वाहन, 50 चार पहिया वाहन और 5 बसें पार्क हो सकती है। पार्किंग क्षेत्र शुल्क मुक्त है।
चार्जिंग प्वाइंट : शिलांग एयरपोर्ट पर डिजिटल डिवाइस जैसे मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट की चार्जिंग के लिए प्वाइंट्स बनाए गए हैं, यहां आप आराम से अपनी डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।
विश्राम कक्ष : शिलांग एयरपोर्ट पर यात्रियों के आराम के लिए विश्राम कक्ष की सुविधा उपलब्ध है जहां जलपान, आरामदायक बिस्तर, समाचार पत्र व पत्रिकाओं के साथ अन्य सुविधाएं यात्रियों को प्रदान की जाती है।
पेयजल सुविधाएं : शिलांग एयरपोर्ट पर पीने के पानी की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, यहां डिस्पोजबल ग्लास के जरिए इस सुविध का लाभ ले सकते हैं।
चिकित्सा व प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं : शिलांग एयरपोर्ट पर प्राथमिक चिकित्सीय सुविधाएं 24/7 उपलब्ध हैं जहां एम्बुलेंस सुविधा और अन्य आवश्यक मेडीकल जरूरत की व्यवस्था सुचारू रूप से मिलती है।
शिलांग हवाई अड्डा : कैसे पहुंचे
- प्रीपेड/निजी टैक्सी : शिलांग एयरपोर्ट की शिलांग से दूरी लगभग 30 किमी है, यहां आने जाने के लिए सबसे बढिया विकल्प टैक्सी सेवा है। इसे तय करने में लगभग 1-1.5 घंटे लगते हैं। उमरोई में बने इस एयरपोर्ट पर टैक्सी की सुविधा 24/7 उपलब्ध है।
- बस सेवा : उमरोई स्थित शिलांग एयरपोर्ट पर मेघालय राज्य परिवहन की बसें संचालित होती हैं, इनके माध्यम से आप आराम शिलांग एयरपोर्ट से आवागमन कर सकते हैं।
शिलांग हवाई अड्डे के आसपास घूमने योग्य स्थान
उमियम झील : शिलांग में स्थित यह झील बारा पानी के नाम से जाना जाता है जो एक मानव निर्मित जलाशय है। उमियम नदी पर बनी यह झील तकरीबन 220 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैली है। इस झील को लेकर कई तरह की किवदंतियां सुनने को मिलती हैं जिनमें से दो बहनों की कहानी सुनने को मिलती है, एक बहन के खो जाने पर दूसरी बहन ने आसूं बहाए हैं, मान्यता है कि इन्हीं आसुंओं से झील बनी है। उमियम का एक अर्थ आंसू भी होता है। नीले रंग के स्वच्छ जल की यह झील की शोभा प्रकृति के सानिध्य में और भी ज्यादा मनमोहक लगती है। यह झील शिलांग एयरपोर्ट से लगभग 18 किमी दूरी पर है।
लैटलम कैनियंस : पहाड़ियों के अंत के रूप में प्रसिद्ध मेघालय का यह हिल स्टेशन बेहद आकर्षित करता है, जहां बादलों की सफेद चादर करीब से और भी अधिक जादुई नज़ारें प्रस्तुत करती है। शिलांग की वादियों मे बसा यह हिल स्टेशन अपने अनोखेपन के साथ गहरी घाटियों, हरे भरे पहाड़ों, रंग बिरंगे फूलों की महक से गुलज़ार होता रहता है। खासी पहाड़ियों का अंतिम छोर पर्यटकों को देखने में बेहद आकर्षित करता है। इस हिल स्टेशन की शिलांग एयरपोर्ट से लगभग 33 किमी दूरी है।
शिलांग पीक : शिलांग में स्थित यह चोटी तकरीबन 1965 मीटर ऊंची है। यह स्थान पूरे शहर के मंत्रमुग्ध करते नजारो से रूबरू कराता है। यहां वायु स्टेशन रडार भी है। शिलांग पीक फोटोग्राफी के लिहाज से सर्वोत्तम स्थान है। शिलांग एयरपोर्ट की दूरी करीब 40 किमी है।
एलिफेंट फॉल्स : शिलांग का यह दो स्तरीय झरना अपनी इसी खासियत के कारण बेहद आकर्षित करता है। पहाड़ी धारा फर्न से ढकी चट्टानों की घाटियों में स्थित दो क्रमिक जलप्रपातों से होकर बहने वाली यह जलधारा के पास विशाल चट्टान हाथी के आकार जैसी दिखती है इसलिए इसे एलिफेंट फॉल्स कहते हैं। शिलांग एयरपोर्ट से करीब 35 किमी दूरी पर है।
डॉन बास्को संग्र्रहालय : शिलांग में स्थित यह संग्रहालय भारत की संपन्न और समृद्ध विरासत को दर्शाता है जहां सात मंजिला षट्भुजाकार संग्रहालय में स्थानीय कलाकृतियां, रहन सहन से जुड़ी वस्तुएं, वेशभूषा, कृषि यंत्र, जनजातीय आभूषण और अन्य कई दुर्लभ वस्तुओं को देखकर मेघालय की अद्वितीय संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं। शिलांग एयरपोर्ट की दूरी तकरीबन 32 किमी है।
वार्ड्स झील : पिकनिक और प्रेमी जोड़ों के लिए प्रसिद्ध यह झील कृत्रिम है। यहां बोटिंग करने के अलावा हरी भरी हरियाली के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं। शिलांग एयरपोर्ट की दूरी लगभग 31 किमी है।
लेडी हैदरी पार्क : मेघालय का यह पार्क अपनी जापानी वास्तुकला, रंग बिरंगे फूलों की श्रृंखला और शांतप्रिय वातावरण के लिए बेहद प्रसिद्ध है जहां छोटा सा चिड़ियाघर, संग्रहालय और मनोरंजन क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है। शिलांग एयरपोर्ट की पार्क से दूरी लगभग 26 किमी है।
निष्कर्ष
शिलांग घरेलू हवाई अड्डा मेघालय राज्य का प्रमुख हवाई अड्डा है जहां प्राकृतिक खूबसूरती और दृश्यता पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। स्वच्छ निर्मल वातावरण और शांति प्रदान करता शिलांग अपने घरेलू हवाई अड्डे के जरिए पर्यटकों को घूमने की सुविधा प्रदान करता है जिसकी कनेक्टिविटी कोलकाता से प्रतिदिन देखने को मिलती है। पेयजल सुविधा, विश्राम कक्ष सुविधा और बुजुर्गों के लिए विशेष आधारभूत सहायता प्रदान करते शिलांग एयरपोर्ट भविष्य की अनंत संभावनाओं की ओर अग्रसर है जिसकी प्रगति और विस्तार उड़ानों को और भी अधिक लचीला और व्यवस्थित बनाएगा।
शिलांग हवाई अड्डे पर उड़ान के दौरान अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1ः शिलांग एयरपोर्ट किस तरह की उड़ानें संचालित करता है ?
उत्तर 1ः शिलांग एयरपोर्ट घरेलू स्तरीय उड़ानें संचालित करता है।
प्रश्न 2ः शिलांग एयरपोर्ट शिलांग के शहरी केंद्र से कितनी दूरी पर स्थित है ?
उत्तर 2ः शिलांग एयरपोर्ट शिलांग के शहरी केंद्र से लगभग 30 किमी दूरी पर स्थित है।
प्रश्न 3ः क्या, शिलांग एयरपोर्ट पर धूम्रपान कक्ष सुविधा उपलब्ध है ?
उत्तर 3ः जी हां, शिलांग एयरपोर्ट पर धूम्रपान कक्ष सुविधा उपलब्ध है।
प्रश्न 4ः शिलांग एयरपोर्ट पर टर्मिनलों की संख्या कितनी है ?
उत्तर 4ः शिलांग एयरपोर्ट पर टर्मिनलों की संख्या एक है, टर्मिनल 1 से ही घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं।
प्रश्न 5ः शिलांग एयरपोर्ट और किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर 5ः शिलांग एयरपोर्ट उमरोई एयरपोर्ट नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह हवाई अड्डा उमरोई जगह पर अवस्थित है।
प्रश्न 6ः क्या, शिलांग एयरपोर्ट पर शिशु देखभाल कक्ष व सीनियर सिटीजन यात्रियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध है ?
उत्तर 6ः जी हां, शिलांग एयरपोर्ट पर शिशु देखभाल कक्ष व सीनियर सिटीजन यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध है।
प्रश्न 7ः शिलांग एयरपोर्ट में टर्मिनल 1 कितने वर्गमीटर क्षेत्रफल में विस्तृत है ?
उत्तर 7ः शिलांग एयरपोर्ट में टर्मिनल 1, 5900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विस्तृत है।
प्रश्न 8ः क्या शिलांग एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए प्रतिदिन उड़ान संचालित होती है ?
उत्तर 8ः जी हां, शिलांग एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए नियमित तौर पर उड़ान सेवा संचालित की जाती है।
प्रश्न 9ः शिलांग एयरपोर्ट किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर 9ः शिलांग एयरपोर्ट मेघालय राज्य में स्थित है।
प्रश्न 10ः क्या, शिलांग एयरपोर्ट पर पार्किंग सेवा शुल्क मुक्त है ?
उत्तर 10ः जी हां, शिलांग एयरपोर्ट पर पार्किंग क्षेत्र शुल्क मुक्त है।
प्रश्न 11ः शिलांग एयरपोर्ट एक दिन में कितने यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है ?
उत्तर 11ः शिलांग एयरपोर्ट एक दिन में प्रस्थान व आगमन के अन्तर्गत 50-50 यानी कुल 100 यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है।
प्रश्न 12ः शिलांग एयरपोर्ट पर किसी तरह की वस्तु/सामान खो जाने पर किससे संपर्क पर करना चाहिए ?
उत्तर 12ः शिलांग एयरपोर्ट पर खोया पाया विभाग के तहत एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर या सुरक्षा जांच क्षेत्र में मौजूद कर्मचारियो से संपर्क कर सकते हैं।
प्रश्न 13 : शिलांग एयरपोर्ट का स्वामित्व अधिकार किस संस्था के अन्तर्गत है ?
उत्तर 13 : शिलांग एयरपोर्ट का स्वामित्व अधिकार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अन्तर्गत है।
हमसे संपर्क करें







