- Dec 12, 2025
दक्षिण पूर्व एशिया में नंबर वन पर्यटन के रूप में प्रसिद्ध थाईलैण्ड अपने शानदार समुद्री तटों, मंत्रमुग्ध करते मंदिरों और राजधानी बैंकॉक की आधुनिक जीवन शैली के लिए जाना जाता है। मुस्कान और हंसी खुशी की धरती थाईलैण्ड की तुलना दूसरी किसी जगह से शायद ही हो सकती हो। यहां पहुंचने के बाद आप आप बेहद सच्चे और मिलनसार लोगों के बीच खुद को पाएंगे, अनोखे आकर्षण और करने योग्य कई चीजों के लिए थाईलैण्ड की धरती प्रसिद्ध है। आइए, यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के साथ श्रेष्ठ गतिविधियों के बारें में विस्तार से जानते हैं।
1. इरावन जलप्रपात
थाईलैण्ड के कंचनबुरी में स्थित इरावन राष्ट्रीय उद्यान में शानदार आश्चर्यजनक सात स्तरीय जलप्रपात है जो यहां के सबसे लोकप्रिय और मंत्रमुग्ध करते आकर्षणों मे से एक है। यहां हर साल काफी सारे पर्यटक आना पसंद करते हैं, इस झरने के सात स्तर अपने अद्वितीय नाम, दृश्यों, ध्वनियों और अनुभूतियों के लिए जाना जाता है। जहां आप तैरने के साथ ही प्रकृति की स्वाभाविक मसाज का आनंद भी ले सकते हैं। आइए झरने के प्रत्येक स्तर को समझते हैं-
स्तर 1ः लाई ख्यून रूंग- झरने के सबसे पहले और निचले स्तर के रूप में यह धारा के साथ ही एक पिकनिक टेबल भी है। आसानी और सुलभता लिए यह स्तर आराम फरमाने, नाश्ता करने और अन्य मनोरंजन के लिए जाना जाता है। उभरे कुंड में तैरना और चट्टानों पर फिसलना आनंद और उत्साह बढाता है। इस स्थान पर शोर शराबा और भीड़ भाड़ बहुत आम बात है तो हो सकता है कि आप अगले स्तर पर जाने की योजना बनाएं।
स्तर 2ः वांग मट चा- झरने का दूसरा स्तर जिसमें स्लाइडिंग के साथ ही स्वीमिंग के लिए शानदार वृहद पूल भी है जो अपने चर्चित, प्रसिद्ध और फन लेवल के लिए बेहद पसंद किया जाता है। साफ स्वच्छ और ठंडे पानी में तैरना और खेलना शानदार रोमांच प्रदान करता हैं, साथ ही चिकने स्तर पर फिसलना अलग लेवल की ही खुशी प्रदान करता है। इस स्तर पर भी भीड़भाड़ और शोर शराबे की वजह से हो सकता है, आप इसके अगले स्तरे पर जाने का विचार बनाएं या फिर शांति की तलाश में कही और जाने की सोचें।
स्तर 3ः फ़ा नाम टोक- झरने का यह स्तर अन्य दो स्तरों से अलग है क्योंकि इसमें एक और कुंड व एक गुफा भी है। बेहद शांत और स्वच्छ जलधारा लिए यह स्तर आपको तैरने का सुखद अवसर प्रदान करता है। यहां मौजूद गुफा को एक्सप्लोर करना एक रोमांचक अनुभव हो सकता है। झरने, आसपास के जंगल और शानदार नजारों के सुखद अवसर एन्जॉए करने के साथ ही आप भीड़भाड़ और शोरशराबे की दर कम पाते हैं। लेकिन यहां पाई जाने वाली मछलियों से आपको थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि वो आपके पैरों को कुतर भी सकती हैं।
स्तर 4ः ओके नांग फी सुए- झरने का चौथा स्तर जहां एक छोटा सा तालाब और चट्टान की एक हाथीनुमा संरचना आकर्षित करती है। चुनौती भरा और अत्यधिक रोमांच से भरा यह स्तर जहां आप तैरने के साथ ही चट्टानों पर चढने का मज़ा भी ले सकते हैं। जहां आप हाथी आकार की चट्टान को कैमरे में कैद करने के अलावा एकांत और शांत वातावरण का दिव्य अनुभव भी कर सकते हैं। यहां आपको कुछ सावधानी बरतना जरूरी है जैसे फिसलन भरी और खड़ी चट्टानो पर चढते समय बहुत ध्यान देने की आवश्यकता रहती है।
स्तर 5ः बुआ माई लॉन्ग- झरने का यह पांचवां स्तर अपने कई छोटे झरने और छायादार परिक्षेत्र के लिए जाना जाता है जो आरामदायक और ताजगी प्रदान करता है। आरामदायक क्षेत्र और हवा की शीतलता का आनंद लेने के अलावा रंगीन फूलो ंकी चमक को देखना लुभाता है। शांति और दूर स्थित इस स्तर पर आपको बंदरों से सावधान रहने की जरूरत होती है जो आपके सामान को चुरा भी सकते हैं।
स्तर 6ः डोंग पु्रक सा- झरने का छठवां स्तर जो ज्यादा कठिन और एडवेंसर्स लेवल है। तैरने के साथ ही पैदल यात्रा का अनुभव आनंद प्रदान करता है जहां एक संकरा कुंड और खडी चढ़ाई की कठिनाई आपको रोमांचक एहसास देती है। यहां मौजूद भव्य झरनों की शांति मन को भाव विभोर करती हुई नवीनता प्रदान करती है। एकांत और सुकून भरा अनुभव प्रदान करते इस स्तर पर कठिन और खतरनाक चढाई के लिए मजबूत इरादे के साथ आगे बढना चाहिए।
स्तर 7ः फु फ़ा इरावन- सबसे ऊंचा, सातवां और आखिरी स्तर के रूप में इसे जाना जाता है जो फिरोजा रंग का एक तालाब और हल्के से झरने की झलक देखने को मिलता है। शानदार सुदंर और आनंददायक इस स्तर पर तैरने का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं और यहां शीर्ष पर पहुंचने के बाद इस झरने का संपूर्ण परिदृश्य आंखों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।
करने योग्य गतिविधियांः इरावन राष्ट्रीय उद्यान में सिर्फ कंचनबुरी झरना ही नहीं है बल्कि यहां एक्सप्लोर करने के लिए कई अंन्य चीजें भी हैं। इरावन जल प्रपात से लगभग 12 किमी की दूरी पर फ्रा थाट गुफा की यात्रा कर सकते हैं जहां स्टैलेक्टाइटस और स्टैलेग्माइट्स से युक्त विशाल चूना पत्थर की गुफा का आनंद ले सकते हैं। यहां बनी विभिन्न संरचनाएं और कक्षों के साथ महात्मा बुद्ध की प्रतिमा और मंदिरों के आकर्षण विशेष हैं। गुफा प्रवेश द्वार से दिखने वाले जंगल और पहाड़ों के दृश्य लुभावने लगते हैं।
आप श्रीनगरइंड डैम व्यूप्वाइंट से सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखने के सथ ही शाम के समय आकाश व पानी के रंगों को देख सकते हैं। कंचनबुरी पश्चिमी थाईलैण्ड का पर्यटन शहर है जहां के ऐतिहासिक और स्वाभाविक आकर्षण जैसे काई नदी के पुल, प्रसात मुआंग सिंग हिस्टोरिकल पार्क, डेथ रेलवे संग्रहालय और हेलफायर दर्रा भी निहार सकते हैं जहां से स्मारक और संग्रहालय पैदल मार्ग से चलकर देखने जा सकते है।
2. बैकांक के पास तैरते बाजारः
इसे डेमनोएन सदुआक फ्लोटिंग मार्केट भी कहते है जहां आप पारंपरिक थाई जीवन शैली को समझ सकते है।ं बैकांक शहर से लगभग 100 किमी दूरी पर स्थित यह प्रतिष्ठित बाजार थाईलैण्ड की सांस्कृतिक पक्ष की विशेषताओं को बयां करता है। संकरी जल भरी नहरों के किनारे तैरती काष्ठ की नावों के आकर्षक परिदृश्य रंग बिरंगे फलों, सब्जियों और हस्तशिल्पों से भरा हुआ है। थाईलैण्ड का यह तैरता हुआ बाजार अपने सजीव वातावरण, उत्सवी माहौल और दैनिक बाजार आकर्षित करता है। बाजार क्लोंग डैमनोएन सदुआक नहर पर स्थित है जो थाईलैण्ड की सबसे सीधी और लंबी नहर है। राजा राम चतुर्थ द्वारा शुरू की यह पहल एक राजसी पहल थी जिससे परिवहन और व्यापार को बढावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। 32 किमी लंबी यह नहर जिसकी 200 से ज्यादा शाखांए हैं, 1970 के दशक में बाजार बहुत मशहूर हुआ करता था जब नावांं पर सवार दुकानदार और सामानो से यह मार्केट खचाखच भरी होती थी। पारंपरिक थाई बाजार और संपन्न इतिहास से शानदार आकर्षण उत्पन्न करते आगुंतको को बहुत रिझाते हैं।
करने योग्य गतिविधियांः दमनोयन सदुआक तैरते हुए मार्केट और माइलोंग रेलवे मार्केंट की उत्साही जीवन शैली का अनुभव लें। व्यस्त नहरों के माध्यम से लान्गटेल यानी सबसे लंबी नाव की यात्रा का अनुभव सहेंजे, व्यस्त बाजारों के बीच से जब ट्रेने गुजरती हैं तो यह प्राकृतिक दृश्य बहुत आश्चर्यचकित करते हैं। शेयरिंग या प्राइवेट यात्रा के दौरान मर्जीनुसार स्टे पॉइंट चुन सकते हैं, आप चाहें तो यहां अंग्रेजी और चीनी भाषा के जानकार गाइडों की मदद भी ले सकते हैं। रंग बिरंगी नौकाएं और उसमें उष्णकटिबंधीय फल, स्नैक्स और आकर्षक वस्तुएं होती हैं। हस्तनिर्मित शिल्प की स्मृतियों को सहेंजे। शानदार जलमार्गोंं की सैर लोकल अनुभव, ऐतिहासिक याद और स्थानीय भोजन व्यंजनों और बाजार से थाई उपचारों को स्वाद चख सकते हैं।
3. एओ नांगः
एओ नांग दक्षिणी थाईलैण्ड का सबसे खूबसूरत इलाका है जहां थाईलैण्ड की मुख्य धरती पर अंडमान सागर के नीचे ठीक किनारे यह स्थान चारों तरफ से शानदार द्वीपों से घिरा हुआ है। द्वीपों के भ्रमण के लिए यह स्थान बहुत सुरम्य और आदर्श स्थान है। लंबी नाव से इस बीच के आसपास स्थानों पर घूमना और उज्ज्वल धूप का आनंद लेना यादगार है। एओ नांग की नाइट मार्केट बहुत मशहूर है जो शाम से लगकर मध्य रात्रि की रोशनी मे ंअपनी चमक बिखेरती हुई आकर्षित करती है।
करने योग्य गतिविधियांः एओ नांग जगह एकांत समुद्री तट की देहाती जगह है जहां आप कई सारी ढेरों मनोरंजक गतिविधियों को एन्जॉए कर सकते हैं। शानदार समुद्री तट, उष्णकटिबंधीय द्वीप और छिपी हुई खाड़ियों के आकर्षण देखने का सबसे आनंददायक और सस्ता तरीका कयाकिंग है। समुद्री पार्क के पास स्थित द्वीप अत्यंत सरप्राइज करने वाले हैं, चिकन आइलैंड जाने के लिए आपकी अच्छी खासी एक्सरसाइज भी हो जाती है। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन है तो एओ नांग में इसके लिए कई सारे विकल्पों की श्रृंखला मौजूद हैं, जहां हाइकिंग के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प हैंग माक पर्वत पर चढना है। एओ नांग से एक दिन की यात्रा करना चाहते हैं तो फिरोजा रंग के पानी के साथ एमराल्ड पूल को निहारना भी आकर्षक ऑप्शन है। हरी भरी हरियाली और शानदार टाइगर गुफा का अन्वेषण करना लुभाता है। खड़ी पहाड़ी पर जाना और एमराल्ड पूल में डुबकी के साथ एन्जॉए करें। एओ नांग में स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग लोकप्रिय एक्टीविटी है जहां बहुत सारी शानदार गतिविधियां हैं। रॉक क्लाइम्बिंग, द्वीपों का भ्रमण करना बेहद अच्छा लगता है।
4. हुआ हिनः
थाईलैण्ड के समुद्री तटों में लाजवाब और शानदार तटो के रूपों में प्रसिद्ध यह जगह सुबह की सैर, दोपहर की धूप और शाम के सूर्यास्त पेयो ंसे सराबोर मनमोहक हो जाता है। दक्षिणी थाईलैण्ड की रेतीली खूबसूरती और लगभग 30 किमी तट की लंबाई पर फैले इस समुद्री तट के शानदार और मोहक आकर्षण भीड़भाड़ वाले रिसार्ट स्ट्रिप्स से लेकर गहरे मछली पकड़ने वाले गाँवों और राष्ट्रीय उद्यानों तक फैले हुए हैं। शांत समुद्री घरानों और गंतव्यों का यह खास अनुभव तब और खास हो जाता है जब आप यहां खरीदारी और नाइटलाइफ का मजा लेते हैं। यहां की हुआ हिन मार्केट, टैमारिंड और सिकाडा नाइट मार्केट हैं जहां भव्य इमारतों के बीच इन बाजारों को देखने का अनुभव मिलता है। हुआ हिन के आसपास इलाकों में राष्ट्रीय उद्यानों की सैर कर सकते हैं जहां आप लंबी सैर करते हुए गुफाओं, झरनों और मैंग्रोव वनों की सैर कर सकते हैं। यहा मौजूद फ्राया नाखोन गुफा, पालाउ झरने के साथ प्राणबुरी और खाओ नांग फंथुराट वन पार्क का दीदार कर सकते हैं। आप चाहें तो आसपास के मंदिरों की दिव्यता को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
करने योग्य गतिविधियांः हुआ हिन में आप कई सारी रोचक गतिविधियों के अन्तर्गत हुआ हिन बीच के लंबे समुद्री तट का आनंद ले सकते हैं जहां रिसार्ट, रेस्तरां और बार स्थित है। सफेद रेत पर बना यह समुद्री तट तैराकी, घुड़सवारी, सन बाथ और जेट स्कीइंग जैसी वाटर एक्टीविटीज के लिए भी जाना जाता है। खाओ ताकिआब बीच हुआ हिन बीच के दक्षिण में है जहां आप विशालकाय बुद्ध की प्रतिमा का दीदार कर सकते हैं जहां चट्टानों पर बने रेस्तरां जहां से समुद्री और शहर के मंत्रमुग्ध करते परिदृश्यों की श्रृंखला दिखाई देती हैं। सूर्यास्त के समय यहां आप रोमांटिक डिनर का आनंद ले सकते हैं। खाओ कालोक बीच में खुंग साई बीच नाम की एकांत जगह पर जाकर सूर्यास्त तक वापस लौटें और खाओ ताओ बीच के वाट थाम खाओ ताओके उत्तर और दक्षिण में स्थित दो समुद्री तटों का संयोजन देख सकते हैं। हुआ हिन नाइट बाजारों में खरीदारी का अनुभव लें, इसके अलावा वाट खाओ ताकीप हिन शहर से करीब 7 किमी की दूरी पर चॉपस्टिक हिल पर स्थित है जो यहां का प्रसिद्ध मंदिर है। वाट थाम खाओ ताओ शानदार बौद्ध मंदिर परिसर हे जहां से समुद्री नजारा अद्भुत दिखाई देता है और यहां हिन सिटी सेंअर से लगभग 15 किमी दक्षिण में पहुच सकते हैं। वाट हुआय मोंगकोल, जाओ माई टब टिम तीर्थस्थल जो एक चीदनी मंदिर है, दर्शन करें और समुद्री नजारों को देखें।
5. पटाया :
पटाया थाईलैण्ड का ऐसा शहर जहां दिन रात की मस्ती का दौर चलता है। सिर्फ मौज मस्ती ही नहीं बल्कि मठ, मंदिर और समुद्री आकर्षणों की विविध श्रृंखला भी देखने को मिलती है। पटाया में काफी संख्या में दूसरे देश के लोग रहते हैं, इस वजह से यहां कई बदलावों का देखा जा रहा है। पटाया के स्थानीय व्यंजनों का लजीज स्वाद सभी को बहुत आकर्षित करता है, जो शायद थाईलैण्ड की अन्य जगहो से ज्यादा फेमस है। मजेदार मौसम की तटस्थता और सुहानी लय पटाया को बहुत सारे नकारात्मक पक्ष से भी कवर करता है। शानदार समुद्री तट, शानदार नाइटलाइफ और शानदार खरीदारी का आनंद लेने का मजा लेना है तो पटाया को एक्स्प्लोर करें।
करने योग्य गतिविधियांः पटाया बीच पर कई सारी आकर्षक और शानदार गतिविधियां करना आकर्षित करता है जहां शानदार दुकाने, स्वादिष्ट रेस्तरां और मनोरंजन का आनंद लेने के लिए आप यहां पहुंच सकते है। अल्काजाबार कैबरे में उत्कृष्ट शो का आनंद लें। सनसेट लाउंज में पटाया के व्यापक दृश्यों का आनंद लें। सेंट्रल फेस्टिवल पटाया बीच पर खरीदारी करने का अनुभव सहेजें।
6. अयुत्या शहरः
ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध यह शहर सियाम की दूसरी राजधानी के खंडहरों को समाए हुए हैं जिसकी स्थापना लगभग 1350 के पास हुई थी। 1700 तक यहां की कुल आबादी 1 मिलियन तक हो जाने से दुनिया के बड़े शहरों की तरह जाना जाता था। 1767 के समय में इस शहर को बर्मी सेना ने नष्ट कर दिया था, फलस्वरूप इस शहर का पतन हो गया था। साल 1960 के अंत से इस शहर को पुनःजीवन और गौरवशाली गरिमा को प्रदान करने के देने के उद्देश्य से इसे स्थापित किया गया जहां पर्यटक इसके गौरवशाली अतीत को देखने के लिए आना पसंद करते हैं।
करने योग्य गतिविधियांः वास्तुकला की विविध शैलियां का अनुभव करने का रोमांचक अवसर मिलता है। जहां पुराने समय के कई आकर्षणों को देख सकते हैं। वाट फ्रा सी संफेट में प्रभावशाली चेडिस के साथ भव्य मंदिर परिसर, वाट महाथत में वृक्ष की जड़ो में लिपटे बुद्ध के सिर के लिए प्रसिद्ध मंदिरों का दीदार कर सकते हैं जो अयुत्या के सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। इसके अलावा खमेर शैली की वास्तुकला लिए राजसी मंदिर वाट चैवत्थानरम के दर्शन करें। बंग पा इन पैलेस जहा थाई राजा रहा करते थे, जो वर्तमान में संग्रहालय हैं, उनके इतिहास का अवलोकन कर सकते हैं। अयुत्या नाइट मार्केट में स्थानीय उत्सव और चमक के साथ खरीदारी करें और थाई स्ट्रीट व्यंजनो का स्वाद चख सकते हैं। अयुत्या शहर एक प्राचीन शहर है जहां थाईलैण्ड के आधुनिक इतिहास की इमारतें और उनका योगदान कई यूरोपीय औपनिवेशिक काल के इतिहास में पूर्व का वेनिस भी बताया गया है। रणनीति स्थिति, सजीव चित्रण और शहर के चारों ओर बहती नदी की खूबसूरती बैकांक राजधानी से अपनी नजदीकी के कारण भी थाईलैण्ड का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन कर उभर रहा है।
7. फुकेटः
थाईलैण्ड के सबसे बड़े द्वीप के रूप में फुकेट का नाम जाना जाता है जिसका क्षेत्रफल लगभग 540 वर्ग किमी जो सिंगापुर के क्षेत्रफल के बराबर है, जहां करीब 25 लाख लोग रहते हैं जो या तो चीनी हैं या थाई हैं। अंडमान सागर में थाईलैण्ड के पश्चिमी तट पर स्थित होने के कारण तापमान 21-34 डिग्री सेंटीग्रेट रहता है। जहां नवंबर से अप्रैल का समय धूप से सराबोर और नमी लिए होते हैं और मई से अक्टूबर का मौसम मानसून का रहता है। फुकेत में हर दिन लगभग 35,000 पर्यटक आते हैं जहां कई सारी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। फुकेट के समुद्री तट, मंदिर और व्यंजनो का स्वाद लुभाता है।
करने योग्य गतिविधियांः काटा नोई बीच पर भ्रमण कर सकते हैं जहां काटा बीच से थोड़ी ही दूरी पर एक छोटी सी खाड़ी है जहा मौजूद यह छोटा सा बीच बेहद खूबसूरत है जिसका नजारा बेहद खूबसूरत है। आरामदायक रेत पर टहलने के अलावा तैराकी का आनंद लें। चालोंग बे रम डिस्टलरी शौकीन लोगो के लिए इस शानदार जगहों पर इस सफेद रम को लेने से आपकी भूख और बढ सकती है। कॉकटेल वर्कशॉप मे इन्हें बनते हुए देख सकते हैं जहां इनका स्वाद शौकीनों को पसंद आता है। फुकेत के बिग बुद्धा का देखने का भव्य अनुभव सहेजें जहां नक्कर्ड पहाड़ियों की चोटी पर स्थित करीब 45 मीटर ऊंची श्वेत रंग की यह प्रतिमा अपनी छटा बिखेरती है। पहाड़ी की चोटी से आप द्वीप के शानदार नजारों की विस्मित कर देने वाली श्रृंखला को निहार सकते हैं। सफेद बर्मी संगमरमर से बनी महात्मा बुद्ध की यह मूर्ति धूप में और भी ज्यादा चमकदार हो जाती है। फुकेट के नाई हर्न बीच में आप पर्यटको को एन्जॉए करते हुए देख सकते हैं जो बेहद शांत और शानदार वास्तविकता को बनाए रखता है। शानदार मुलायम रेत और साफ स्वच्छ क्रिस्टलीय जल के साथ आप जान सकते हैं कि यह समुद्री तट इतना ज्यादा पसंद क्यों किया जाता है? विशाल पेड़ो की छायादार खूबसूरती और लोकप्रिय थाई व्यंजन प्रदान करते रेस्तरां में स्थानीय संस्कृति के खूबसूरत पक्षों का अनुभव ले सकते हैं। करोन व्यू प्वाइंट से एक तरफ अंडमान सागर और दूसरी ओर द्वीप के दूसरी ओर तीन पश्चिमी तट के समुद्री तटों के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। वाट चालोग की दिव्य यात्रा करें जहा आप भगवान बुद्ध की हड्डी के छोटे से टुकड़े से बना पैगोडा बेहद शानदार है जो उनकी छवियों और भित्ति चित्रों से मंत्रमुग्ध करता हुआ एक कहानी को दर्शाता है। फुकेत टाउन वीकेंड नाइट मार्केट में खरीदारी करें जहां आप पुरानी कलाकृतियां, जानवर, फल और कपड़े जैसी हर तरह की चीज यहां मिलती है। टाइगर किंगडम में समय बिताएं।
थाईलैण्ड कैसे पहुंचे?
अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच और रखरखाव जरूरी है। आपके पास पासपोर्ट, वीजा और सरकारी पहचान प्रमाण पत्र होना जरूरी होता है।
कतर एयरवेज, एयरएशिया और एयरएशिया इंडिया भारत से थाईलैंड के लिए उड़ान भरने वाली शीर्ष तीन एयरलाइंस हैं। जहां आप भारत के किसी भी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई से थाइ्रलैण्ड बैकाक एयरपोर्ट के माध्यम से पहुंच सकते हैं।
निष्कर्ष
थाईलैण्ड, थाई संस्कृति पर आधारित शानदार देश है जहां समुद्री तटों के विविध रूपों की मोहकता, थाई व्यंजनो का स्वाद और झरनों, मठों, मंदिरों की आध्यात्मिकता आकर्षित करती है। अगर आप भी विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे है तो थाईलैण्ड आपको गर्मजोशी भरा आतिथ्य, प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिकता के दौर का दर्शन मिलता है। प्यारी सी मुस्कान और पारंपरिक इतिहास से परिपूर्ण थाईलैण्ड की धरती अनगिनत सुविधाओं और हरियाली भरे वातावरण का अद्भुत संयोग प्रस्तुत करता है जो पर्यटन के लिहाज से हमेशा ही विशेष है।
हमसे संपर्क करें







