गुड़गांव जिसे अब गुरूग्राम के नाम से जाना जाता है, दिल्ली की सैटेलाइट सिटी के नाम से मशहूर है, जो हरियाणा राज्य के अन्तर्गत आता है। तरक्की और तकनीक के मामले में गुरूग्राम नित नये नये आयाम छू रहा है, यह इंडिया का सबसे बड़ा विमानन केंद्र और आतिथ्य केंद्र होने के साथ ही दूसरे सबसे बड़े सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र एवं प्रबंधन परामर्श केंद्रों मे से एक और भी कई उद्योगों का मुख्य केंद्र है। मनोरंजन की बात करें तो गुरूग्राम की नाइटलाइफ विश्व प्रसिद्ध है, इसको मिलेनियम सिटी के नाम से भी जानते हैं। बहुत सारे आकर्षणों का केंद्र यह शहर कई पर्यटन स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। गुरूग्राम की आपाधापी भरी जिंदगी के बीच यहां कहां कहां घूम सकते हैं? इस आर्टिकल में आपसे शेयर करते हैं।
अगर आप मेट्रो सिटी में ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो गुरूग्राम का यह पार्क आपके लिए परफेक्ट जगह है, यहां लगभग 5 किमी लंबा पैदल मार्ग है जिसमें आपकी सैर के लिए मनमोहक दृश्य है। मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र के साथ बने इस पार्क में देशी पौधों की 300 से अधिक प्रजातियां, 185 से अधिक पक्षी प्रजातियां हैं। यहां बंगाल मॉनिटर से सरीसृप, उत्तरी धारीदार ताड़ गिलहरी, नीलगाय, सुनहरा सियार, भारतीय खरगोश, लंबी चोंच वाला पिपिट, ब्लैक ड्रांगो, छोटा सफेद गला, स्टेपी ईगल और सफेद कान वाली बुलबुल है, जो पर्यटकों को खूब लुभाता है।
स्थानः गुरू द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास, महरौली-गुड़गांव रोड, डीएलएफ सिटी, फेज 3-122010
समयःसुबह 7 बजे से शाम 6ः30 बजे तक(ग्रीष्मकालीन) , सुबह 8 बजे से शाम 5ः30 बजे तक(शीतकालीन) , सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है।
इसे ट्रांसपोर्ट म्यूजियम के नाम से भी जानते हैं, भारत के उस भाग की प्रगति का परिचायक है जो गतिशील है। भारत के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित इस निजी संग्रहालय का स्थापना उद्देश्य परिवहन विकास के बारें में जानकारी बढ़ाना है। प्री वेडिंग शूट हो या बर्थडे पार्टी, गेट टुगेदर हो या कोई और पार्टी आप यहां विंटेज फोटो शूट करा सकते हैं, जो आपकी सुनहरी स्मृतियों में चार चांद लगाने का काम करेगा। कई पुरस्कारों से सम्मानित, यहां के फ्रेंडली वातावरण की वजह से आगुंतक यहां आकर बहुत आनंद महसूस करते हैं।
स्थानः बिलासपुर ताओरू रोड, प्रमुख जिला सड़क 132, एनएच-8 से दूर(बिलासपुर चौक), ताओरू रोड गुड़गांव, हरियाणा-122105
समयः सुबह 10ः00 बजे से शाम 7ः00 बजे तक, मंगलवार-रविवार (सोमवार बंद)
चिलचिलाती गर्मी में अगर आप भी राहत भरी ठंडक का एहसास करना चाहते हैं तो अप्पू घर घूम आइए। यहां पानी के साथ मस्ती, खूब सारे एडवंचर्स जैसे टनल, रैपिड रेसर और थंडर कर सकते हैं। जो गर्मी से तो छुट्टी देता ही है, साथ ही बॉडी, माइंड को रिफ्रेश करता है। अगर आप भी इन बड़े बडे़ तालाबों में मस्ती की डुबकी लगाते हुए नाचना गाना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। जहां एक साथ कई लोग एन्जॉय कर रहे होते हैं वहां आपका मन भी झूम उठेगा।
स्थानः एफ36सी+जेएफ8, अप्पू घर मार्ग, हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन के पीछे, सेक्टर 29, गुरूग्राम, हरियाणा-122009
समयः वीकडेज़ में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक, वीकेंड में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक।
गुरूग्राम सिर्फ तकनीक के क्षेत्र में ही प्रसिद्ध नहीं है, यहां कई धार्मिक और आध्यात्मिक तीर्थस्थल भी हैं जिनमें से एक है यहां का शीतला माता मंदिर, जो महाभारत कालीन पांडवों और कौरवों के गुरू द्रोणाचार्य की पत्नी शीतला माता को समर्पित है। इन्हें कृपी और ललिता नाम से भी जानते हैं। यह केशोपुर ग्राम मे निवास करती थीं, जहां इनके पति इनसे गुरूग्राम आश्रम से रोज मिलने आते थे। माता विशेष रूप से चेचक पीड़ित बच्चों और व्यसकों का बहुत ध्यान रखती थीं, इनके शीतल व्यवहार के कारण ही इनका नाम शीतला माता या ‘चेचक की देवी’ के रूप में जानते हैं।
स्थानः गली नं0 3, राजीव नगर, सेक्टर 13, गुरूग्राम, सोहना रोड, हरियाणा-122001
समयः आमतौर पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक, नवरात्रि आदि अवसर पर 24 घंटे खुला रहता है।
एक परम पावन धाम, जहा कुछ समय बिताकर आप आध्यात्मिकता का अनुभव कर सकते हैं। श्रद्धा और सबूरी साईं बाबा के जीवन का अद्भुत मंत्र है। इनके 11 वचन प्रत्येक श्रद्धालु के लिए धर्म और नीति सिखाने के काम आते हैं। भव्यता लिए साईं बाबा की आशीर्वाद देती हुई प्रतिमा आपको अलौकिक अनुभूति आनंद कराती है। साईं का आंगन इतना अनोखा नाम जिसके नाम में ही दिव्यता का आभास होता है।
स्थानः ई ब्लॉक, पारस हॉस्पिटल, सुशांत लोक, फेज 1, सेक्टर 52ए, गुरूग्राम, हरियाणा-122001
समयः सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक, सप्ताह के सातों दिन दर्शन हेतु खुला रहता है।
यह राष्ट्रीय उद्यान सुल्तानपुर, जो दिल्ली से करीब 40 किमी दूर और गुरूग्राम से करीब 15 किमी दूर है। इस जगह का ऐतिहासिक महत्व है, मुगलों के समय से लेकर ब्रिटिश कालीन समय तक यह जगह किसी न किसी रूप से चर्चा में रही है। अभयारण्य के रूप में इसकी स्थापना का श्रेय दिल्ली बर्डवॉचिंग सोसाइटी के डॉक्टरेट सचिव पीटर माइकल जैक्सन को जाता है। यह वैटलैण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। मूलतः यह पक्षी अभयारण्य है, सर्दियों के दिनों में यहां कई प्रवासी पक्षी आते हैं जैसे साइबेरियन क्रेन, रोज़ी पेलिकन जैसे आदि, जो यहां की प्राकृतिक सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं। यह एक आकर्षक पिकनिक स्थल भी है।
स्थानः नेशनल पार्क, गुड़गांव, फारूखनगर रोड, सुल्तानपुर, गुरूग्राम हरियाणा
समयः सुबह 7 बजे से शाम 4ः30 बजे तक, सोमवार से रविवार (मंगलवार बंद)
गेमिंग का शौक तो अधिकतर सभी को होता है और जब इतने सारे गेमिंग विकल्पों की भरमार एक ही जगह उपलब्ध हो तो कोई कैसे खुद को यहां आने से रोक सकता है, जहां बॉलिंग एली, आर्केड गेम, वर्चुअल रियलटी एक्सपीरिंयस और साथ ही मल्टीप्लेक्स सिनेमा के साथ बढिया से फूड का आनंद भी लिया जा सकता है। यहां का क्रियाशील वातावरण आपके अंदर एक शक्ति का संचार करता है। आप चाहें अकेले आएं या परिवार के साथ, सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन की वजह से समय का पता ही नहीं चलता।
स्थानः डीएलएफ साइबर सिटी, डीएलएफ फेज 2, सेक्टर 24, गुरूग्राम, हरियाणा-122002
समयः सुबह 10ः30 मिनट से रात 12 बजे तक, सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है।
हरियाणा की प्रसिद्ध झीलों में से एक दमदमा झील सन् 1947 में ब्रिटिश सरकार द्वारा बारिश के पानी को बचाने के लिए बनवाई गई थी। यह झील अरावली वन्यजीव के अन्तर्गत आने जैव विविधता वाला क्षेत्र है, जिसके आस पास कई ऐतिहासिक स्थान है जैसे बड़खल झील, सूरजकुंड जलाशय, अनंगपुर बांध आदि। अमीबीय आकार में फैली झील साल के किसी भी मौसम में पर्यटन हेतु उपयुक्त है। दमदमा झील में भी प्रवासी पक्षी आना पसंद करते हैं। यहां आप बोटिंग के साथ कयाकिंग, पैरा सेलिंग, साइकिलिंग, और वैली क्रॉसिंग का मज़ा ले सकते हैं।
स्थानः सोहना, गुरूग्राम, हरियाणा
समयः सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक, सप्ताह के सातों दिन खुला है।
गुड़गांव की व्यस्तता भरी जिंदगी में प्रकृति की गोद में रूकने जैसा एहसास लिए यह पार्क, सुबह और शाम की सैर करने वालों के लिए स्वर्ग जैसा है। आप यहां परिवार, बच्चों के साथ आकर ढेर सारी मौज मस्ती कर सकते हैं। यहां उनके लिए विभिन्न तरह के आकर्षक झूलों के साथ और भी फन ऐक्टिवटी शामिल हैं। परिवार के साथ यह पिकनिक स्थल के रूप में आकर्षक पर्यटन है।
स्थानः सेक्टर 29, गुरूग्राम, हरियाणा
समयः सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक, सप्ताह के सातों दिन खुला है।
शॉपिंग कैटेगरी में कई पुरस्कारों से सम्मानित इस मॉल में लगभग 230 से ज्यादा स्टोर्स और आउटलेट हैं। यहां का ऊर्जावान और ज्वलंत माहौल सभी आयु वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है, जिसकी क्वालिटी हाई और पॉपुलर रहती है। आउटलेट से लेकर मल्टीप्लेक्स तक मनोरंजन के यहां कई विकल्प है। बच्चों के लिए खेल मैदान और गेमिंग जोन भी उपलब्ध है, साथ ही खाने को लेकर भी बहुत अच्छे और स्वादिष्ट भोजन देने वाले रेस्तरां हैं। बेहतर जीवन स्तर की लगभग सभी चीजें इस मॉल में मौजूद हैं।
स्थानः एनएच-8, एम्बिएंस आईलैण्ड, डीएलएफ फेज 3, सेक्टर 24, गुरूग्राम, हरियाणा-122002
समयःसुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक सप्ताह के सभी दिन खुला है।
भारत के प्रतिष्ठित शहरों में से एक गुरूग्राम सिर्फ कॉरपोरेट हब नहीं, बल्कि कला, मनोरंजन, प्रकृति, और ऐतिहासिकता का अद्भुत संगम है। यहां आधुनिकता और हरियाली का संगम है। अगर लम्बी छुट्टियों की प्लानिंग नहीं है तो फिक्र कैसी? वीकेंड के दिनों में गुरूग्राम घूमना एक मस्त प्लान हो सकता है।