- Jan 29, 2026
भारत संस्कृति, विविध रीति रिवाज और परंपराओं का देश है। यहां के हर कोने में पर्यटन की शानदार आकर्षणों के साथ ही आरामदायक लग्ज़री होटलों की विलासिता और शाही लाइफस्टाइल का अविस्मयरणीय अंदाज़ तन मन को प्रफुल्लित करता है। राजसी महलों में बदले होटल, समुद्र किनारे बने आलीशान रिसार्ट, आधुनिक महानगरीय शहरों में बने स्काई हाई होटल, भारत के इन लग्ज़री होटल्स की मौजूदगी सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि विश्वस्तर पर भी पर्यटन के लिहाज से मशहूर है।
आज हम ऐसे ही भारतीय शीर्ष लग्ज़री होटल्स से रूबरू करवाएंगे, जहां सिर्फ शानदार वास्तुकला आकर्षण ही नहीं बल्कि बेमिसाल सुविधाएं और स्वागत का गर्मजोशी अंदाज़, इंतज़ार में पलके बिछाएं तैयार हैं।
1. लीला पैलेस, उदयपुर
पिछोला झील के पास स्थित लीला पैलेस अद्वितीय और विलासी अनुभव प्रदान करता है। उदयपुर के बेहतरीन 5 सितारा होटलों में से एक यह होटल झील के किनारों की शांत सुबहों से लेकर टिमटिमाते तारों की भव्य झलक के बीच अरावली पर्वतमाला के शानदार नजारे, पीतल से जुड़े लकड़ी के फर्श, ठिकरी दर्पणकला और लैपिस पत्थर की दुर्लभ उपस्थिति बेहतरीन और विहंगम स्वर्ग की सौंदर्यता को प्रकट करती है।
मुख्य विशेषताएं
- सिग्नेचर कॉकटेल का शानदार अनुभव लें
- बेहतरीन परिदृश्यों के मध्य निजी बोट से आगमन
- जटिल हस्तशिल्प, संगमरमर, विशाल आंगन, बेहतरीन कमरे और सुइट्स
- खुली हवा में फाइन डाइनिंग जगह पर झील के किनारे तारों को निहारते हुए मनपसंद स्वादानुसार भोजन
- रात्रि में लोक संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां का आनंद लें
पता : चांदपोल, नागा नगरी, पिछोला झील के निकट, उदयपुर, राजस्थान 313001
2. ताज रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर, गोवा
गोवा के समुद्री किनारे पर बसा यह रिसॉर्ट सिंकरीम और कैंडोलिम तट और 16वीं सदी के ऐतिहासिक फोर्ट अगुआडा की प्राचीन छवि को निहारता हुआ पुर्तगाली शैली की वास्तुकला और विहंगम परिदृश्यों को प्रदान करता है। यह रिसॉर्ट बहुत पहले से मशहूर हस्तियों, लोकप्रिय शख्सियतों, राजसी घरानों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों का फेवरेट रिसॉर्ट रहा है। भारत का सबसे लोकप्रिय लग्ज़री तटीय रिसॉर्ट में से एक है जिसने न सिर्फ भारत के प्रसिद्ध व्यक्तियों की बल्कि विश्वस्तरीय राष्ट्राध्यक्षों, विश्व के शाही परिवारों की शानदार मेजबानी की है।
मुख्य विशेषताएं
- विशिष्ट सेवा के तहत वेलनेस सर्कल में स्पा, ब्यूटी थेरेपी, आरोग्य केंद्र और किड्स क्लब मनोरंजन में समय बिताएं
- यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों जैसे बॉम जीसस बेसिलिका और अगुआडा किले के समीप स्थित हैं।
- इतालवी रेस्टोरेट के स्वाद को आजमाएं और वांगुइनिम तट की श्वेत रेत की शोभा देखे।
- रिसॉर्ट में मौजूद इन्फिनिटी पूल से समुद्री परिदृश्य बेहद मनोरम प्रतीत होता है।
पताः वैंगुइनिम बीच, डोना पाउला, पणजी, उत्तरी गोवा, गोवा 403004
3. ताज महल पैलेस, मुंबई
मुंबई का ताज होटल भव्यता की पराकाष्ठा और शानदार आकर्षण के परिदृश्यों को प्रस्तुत करता है। यहां शाही यादगार, सहज वातावरण और संवेदनशील सहयोग की विशेषता इसकी वास्तुशिल्पीय धरोहर को शानदार गरिमा प्रदान करती है। दिसम्बर 1903 में परोपकारी और प्रसिद्ध उद्यमी श्री जमशेदजी नुसरवानजी टाटा ने ताज होटल की नींव रखी थी जो वर्तमान में विश्व के सबसे प्रसिद्ध होटलों में से एक बन गया।
मुख्य विशेषताएं
- ताज होटल से गेटवे ऑफ इंडिया का शानदार और बेहतरीन नज़ारा देखें।
- तार्ज आर्ट गैलरी में भारतीय कलाकारों द्वारा शानदार आकर्षण देखें जहां चित्रकला और मूर्तियों की शोभा है।
- पारंपरिक आफ्टरनून टी और समुद्री दृश्यों के विहंगम नजारों के लिए सी लाउंज में बैठें।
- इंडो सारसेनिक वास्तुकला डिजाइन को निहारें।
पताः अपोलो बंदर, कोलाबा, मुंबई, महाराष्ट्र 400001
4. नीमराणा पैलेस, नीमराणा
15वीं शताब्दी के नीमराना किले अपने प्रमुख पैलेस होटल के लिए जाने जाते हैं। नीमराना किला राजपूतो ंद्वारा बनवाये गए महल हैं जिन्हें 1991 से हेरिटेज होटल में परिवर्तित कर दिया गया। राजसी विलासितापूर्ण जीवनशैली, ऐतिहासिक वास्तुकला, विशाल महल परिसर का भ्रमण और पास में स्थित नीमराना बावड़ी जो एक सीढीदार कुआँ है और अरावली पहाड़ियों के बीच बसा यह स्थान अपने मनोरम आकर्षणो के लिए जाना जाता है। यह किला महल परिसर करीब 550 साल पुराना है जिसे आज हेरिटेज होटल के रूप में जाना जाता है।
मुख्य विशेषताएं
- जिप लाइनिंग का साहसिक अनुभव सहेंजे
- ऊंट की सवारी का आनंद लें।
- नीमराना किले के पास ही सरिस्का टाइगर रिजर्व में भ्रमण करें।
- शाही कक्षों में ठहरें, शाही भोजन करें और शाही माहौल में शानदार समय बिताएं।
- नीमराणा किलों/महल के आसपास बने किले, महल और ऐतिहासिक स्थानों पर जाएं।
पता : 122वें मील के पत्थर पर, नीमराना गांव, जिला अलवर, राजस्थान 301705
5. उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर
सन् 1928-1943 तक बना यह महल पीले बलुआ पत्थर से बनवाया गया शानदार वास्तु आकर्षण है जिसकी विस्तृतता 26 एकड़ के विशाल बगीचे के रूप में फैली हुई है। जोधपुर की रेगिस्तानी धरती पर बना उम्मेद भवन पैलेस पूरी दुनिया के निजी निवास स्थानों में से सबसे बड़ा है। जोधपुर के इस महल को पैलेस होटल में तब्दील किया गया है जहां कई सारी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाती है। जैसे डीवीडी प्लेयर, स्पा बाथ, सुसज्जित मिनी बार, शानदार टॉयलेट्रीज और पिलो मेनू आकर्षित करता है।
मुख्य विशेषताएं
- यहां बने संग्रहालयों में विटेंज घड़ी, शाही कार और महल के भीतरी भागों में लगी विभिन्न तस्वीरों के संग्रह को निहारें।
- बलुआ पत्थर से बने इस स्मारक में महाराजा महारानी सुइट, रॉयल सुइट, रीगल सुइट और डीलक्स कमरों का अनुभव लें। इन कक्षों में तेंदुए, पारिवारिक चित्र और जानवरों के सिर के स्टफ्ड मॉडल देख सकते हैं।
- 1930 के सबसे महंगे घरेलू सामानों के दुर्लभ संग्रहों को देख सकते हैं। इसके अलावा शाही भोजन से लेकर ‘‘रिसाला’’ ए ला कार्टे रेस्टोरेंट और इनमें यात्रियों के विभिन्न क्षेत्रों के व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला का अनुभव लें।
पताः सर्किट हाउस रोड, जोधपुर राजस्थान 342006
6. रामबाग पैलेस, जयपुर
जयपुर का यह खूबसूरत महल और लोकप्रिय स्थल के रूप मेंं प्रसिद्ध इस महल में पर्यटकों के लिए बेहद अद्भुत और खास है। सन् 1835 में बना यह महल वास्तुकला, राजसी समय की विलासिता और शानदार आकर्षणों को दर्शाता है। लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से बनी यह इमारत सुंदर संगमरमर के साथ अंलकृत है जहां आंगन और बगीचों की शोभा देखते बनती है। मुगल गार्डन, चारबाग गार्डन और नक्शा गार्डन के साथ बने फव्वारें, तालाब और खूबसूरत फूलों से सजे नजारें आगुंतकों को ऊंची छतों और भव्य झूमरों की झलक से रूबरू कराते हुए अलग ही सुकून भरी दुनिया का एहसास कराते हैं।
मुख्य विशेषताएं
- महल/होटल के बगीचों में गुलाब के पौधों की 3000 से भी अधिक दुर्लभ और विदेशी प्रजातियां आकर्षित करती हैं।
- संगीत और नृत्य प्रदर्शन, कठपुतली शो और राजस्थानी लोक संगीत में स्थानीय परंपराओं और जीवनशैली की झलक देखें।
- होटल से विदाई होते समय यात्रा को यादगार बनाने के लिए स्मृति चिन्ह की खरीदारी भी कर सकते हैं। हस्तशिल्पीय और पारंपरिक वस्तुओं की उत्कृष्ट श्रृंखला देखने को मिलती है।
पताः भवानी सिंह रोड, जयपुर, राजस्थान 302005
7. कुमारकोम लेक रिसॉर्ट, कोवलम
केरल के कोवलम में प्रकृति की गोद में शांति से बैकवाटर्स का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां आकर समय बिताएं जहां प्रकृति और विलासिता का अद्भुत संगम तन मन में उत्साह खुशी का संचार करने के साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से भी उत्तम एहसास प्रदान करता है। हरी भरी हरियाली और आयुर्वेद जीवन शैली को प्रदर्शित करता यह रिसॉर्ट आगुंतकों को शानदार वातावरण की सौगात प्रदान करता है। 25 एकड़ क्षेत्रफल पर बने इस रिसॉर्ट को प्रतिष्ठित वर्ल्ड ट्रैवल रिसॉर्ट से सम्मानित भी किया गया है।
मुख्य विशेषताएं
- आलीशान कमरें, सुइट्स, विला, आयुर्वेद स्पा, आयुर्माना का अनुभव ले।
- कई तरह के स्विमिंग पूलों की उपस्थिति, हेल्थ क्लब और राजसी वैभव का समागम एन्जॉए करें
- वेम्बानाड झील के किनारे पर बसा यह रिसॉर्ट शांत बैकवाटर, मैंग्रोव वनों की सघनता, हरी भरी धान की खेती और नारियल के बागान रिसॉर्ट की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।
पता : कुमारकोम नॉर्थ पोस्ट, कोट्टायम, केरल 686563
8. ट्राइडेंट होटल, गुरूग्राम
गुरूग्राम मे स्थित शानदार होटल परिसर लगभग 30,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है जहां हरियाली, रंग बिरंगे फूलों, धूप से सजे आंगन और विहंगम स्वीमिंग पूलों से सराबोर यह 5 सितारा अत्याधुनिक शहर में भी प्रकृति से करीब होने का एहसास प्रदान करता है। इस होटल की खासियत है कि यहां की इलेक्ट्रिसिटी पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित की जाती है। इन हाउस वाटर के साथ इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा भी उपलब्ध है। आप यहां भारतीय, पारंपरिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर का लज़ीज स्वाद चख सकते हैं। व्यक्तिगत आवश्यकताओ के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कराने की सुविधा मिलती है।
मुख्य विशेषताएं
- स्पा और वेलनेस के तहत आयुर्वेदिक और पश्चिमी जीवनशैली के संयोग से तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करें
- पास में स्थित सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य का भ्रमण करें और दमदमा झील निहारें
- डीएलएफ मॉल में खरीदारी का अनुभव लें।
- कॉकटेल और शांत वातावरण के साथ जीवंत नाइटलाइफ के साथ 24 घंटे रूम सर्विस की उपलब्धता है।
- अतिथियो ंके लिए निःशुल्क वाई फाई, आईपॉड डॉकिंग स्टेशन, एलसीडी टीवी और डीवीडी प्लयेर की उपलब्धता है।
पता : 443 उद्योग विहार, फेज पांच, गुरूग्राम हरियाणा 122016
निष्कर्ष
भारत के यह लग्ज़री होटल सिर्फ बेहतरीन आवास की व्यवस्था ही नहीं बल्कि वैभवशाली, पारंपरिक और समृद्धि संपन्न वातावरण में पर्यटन की खूबसूरती को प्रदान करने के साथ ही शारीरिक और मानसिक थेरेपी भी प्रदान करते हैं। सकरात्मक ऊर्जा को प्रदान करते इन होटल्स में प्रेम व कृतज्ञता समर्पित करती सेवाएं और सुविधाएं आगुंतको को सदैव के लिए स्मृति चिन्ह के रूप में बेमिसाल एवं अद्वितीय शानदार अनुभव प्रदान करती हैं।
हमसे संपर्क करें







