- Jan 14, 2026
भारत से बाहर घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो वीजा की टेंशन छोड़िए। तेजी से बढते डिजिटाइजेशन समय में इंटरनेशनल ट्रिप अब बीते समय से कहीं ज्यादा सुलभ और आसान हो गई है। दुनिया के कई देश ई वीजा सुविधा प्रदान कर रहे हैं जिसमें लंबी लाइनों की झंझट से दूर रहने के साथ ही ज्यादा इंतजार किए बिना सुलभ और तेज गति से होने वाली पेपरलैस प्रक्रिया की सुविधा मिलती है। जब भारत से बाहर किसी देश की यात्रा पर्यटन के उद्देश्य से की जाती है तब निश्चित दिनों की समय सीमा में गंतव्य देश में प्रवास का अवसर मिलता है, और इस अनुमति को कहीं जाए बिना सिर्फ ऑनलाइन क्लिक से प्राप्त करना ई वीजा श्रेणी में आता है। आज इस आर्टिकल में हम ऐसे ही चुनिंदा और खूबसूरत ई वीजा सुविधा देने वाले देशों के बारें में बताने जा रहे हैं जो भरतीयों के लिए ई वीजा सुविधा के साथ पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से बेहतर और आसान विकल्प प्रदान करते हैं।
1. सिंगापुर
भारतीय पर्यटकों के लिए सिंगापुर बेहद प्रसिद्ध इंटरनेशनल ट्रिप है जहां आधुनिकता और संस्कृति की समागम खूबसूरती विदेशी यात्रा का अनुभव प्रदान करता है। यहां पहुंचने के लिए भारत के प्रमुख शहरों से लगभग 5-6 घंटे का ही समय लगता है, जहां वीकेंड या थोड़ी छुट्टियों वाला समय भी बिता सकते हैं। सिंगापुर में भारतीय मूल के लोगों की संख्या काफी हद तक है जिससे यहां लिटिल इंडिया और कई भारतीय समुदायों वाले मोहल्ले भी विकसित हैं। भारतीय संस्कृति को बहुत हद तक सहेजता सिंगापुर देश शाकाहारी, पारिवारिक और वर्ष भर घूमने के लिये योग्य जगहों की सौगात प्रदान करता है।
ई वीजा
- प्रवास अवधि : 30 दिन
- वैलिडिटीः 6 महीने से 2 वर्ष तक
- प्रवेशः वीजा वैधता अवधि के भीतर जितनी बार भी चाहें। प्रत्येक बार सिर्फ 30 दिनों की प्रवास अवधि निर्धारित है।
- शुल्कः लगभग 30 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, जिसे आप मास्टरकार्ड क्रेडिट/डेबिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
- प्रक्रिया अवधिः लगभग 3-5 दिन, तीन कार्य दिवसों के भीतर कार्रवाई की जाती है जिसमें आवेदन जमा करने का दिन नहीं जोड़ा जाता है। कभी कभी ज्यादा समय भी लग सकता है।
जरूरी कागज़ात
- भारतीय पासपोर्ट व इसके बायोडाटा पेज की एक फोटोकॉपी ( कम से कम छह महीने की वैधता हो )
- पूरी तरह भरा हुआ फॉर्म 14ए जो पीडीएफ फॉर्मेट में 202 केबी में हो, इस फॉर्म में भरी गई जानकारी के अनुसार ही वीजा आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
- स्वहस्ताक्षरित कवर लेटर जमा करें जिस पर आपकी यात्रा का उद्देश्य बताया गया हो।
- स्थानीय संपर्क व्यक्ति हस्ताक्षर सहित फॉर्म वी39ए पीडीएफ 191केबी पूरी तरह भरा होना चाहिए।
- पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटोग्राफ (तीन माह से अधिक पुरानी न हो)
- इंटरनेट बैकिंग विवरण या अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड
- मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड
विशेष टिपः सिंगापुर पहुंचने के 30 दिन पूर्व ही ई वीजा के लिए आवेदन कर दें।
कैसे पहुंचे
भारत के कई शहरों से सिंगापुर के लिए उड़ाने संचालित की जाती हैं। जहां आप किसी भी भारतीय इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट के लिए सीधी और कनेक्टिंग फ्लाइट्स के जरिए सिंगापुर की सैर कर सकते हैं।
2. वियतनाम
दक्षिण पूर्व एशिया का शानदार और आधुनिक देश वियतनाम पर्यटकों के लिए खास जगह के रूप में उभरा है जहां विगत कुछ सालों से भारतीय पर्यटक उल्लेखनीय संख्या में वियतनाम की यात्रा के लिए पहुंच रहे है, यहां पर्यटन को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। साल 2023 से ही ई वीजा नीति लागू की गई है जहां जाने के लिए ऑनलाइन वीजा आवेदन के माध्यम से वियतनाम घूमने जा सकते हैं। शानदार प्रकृति, जीवंत ऐतिहासिक आभा के साथ परंपराओं और संस्कृतियों में सराबोर वियतनाम अपने कई सारे आकर्षणों जैसे हो ची मिन्ह सिटी, ह्यू राजसी शहर, हा लॉन्ग खाड़ी चूना पत्थर भूभाग और होई एन में होती टिमटिमाहट पूरे शहर को आकर्षक बना देती है। वियतनाम में कई ऐसे मशहूर स्थल मौजूद हैं जहां घूमने का आनंद स्वर्गीय सुख की अनुभूति प्रदान करता है।
ई वीजा
- प्रवास अवधि : एक बार प्रवेश करने पर अधिकतम 30 दिन
- वैलिडिटीः अधिकतम 90 दिनों के लिए वैध रहता है।
- प्रवेशः एकाधिक या एकल प्रवेश
- शुल्क : एकल प्रवेश वीजा के लिए 25 अमेरिकी डॉलर/मल्टीपल प्रवेश वीजा की दशा में 50 अमेरिकी डॉलर निर्धारित है। ई वीजा आवेदन शुल्क का भुगतान ई पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जाता है जहां वीजा जारी न होने की दशा में भी शुल्क वापस नहीं किया जाता है।
- प्रक्रिया अवधिः 3 से 5 दिन
जरूरी कागज़ात
- भारतीय पासपोर्ट कम से कम 6 माह की वैधता होना जरूरी है
- दो फोटोज़ जिसमें पोट्रेट मोड, व्हाइट बैकग्राउंड और बिना चश्मे के सीधी नजर होना जरूरी है।
- आवास संबंधी प्रमाण और वापसी यात्रा की टिकट
- भुगतान विधि (डेबिट/क्रेडिट कार्ड)
विशेष टिपः वियतनाम पहुंचने से कम से कम एक माह पहले से लेकर एक सप्ताह पहले तक ई वीजा के लिए आवेदन करना ठीक रहता है।
कैसे पहुंचे
भारतीय प्रमुख शहरों से वियतनाम के लिए सीधी उड़ानें संचालित की जाती है जहां हवाई मार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं जिसकी समय अवधि लगभग 5-6 घंटे है। इसके अलावा यदि चाहें तो म्यांमार व थाईलैण्ड होते हुए भी वियतनाम जा सकते हैं जहां थाईलैण्ड से वियतनाम के लिए बस या ट्रेन की सुविधा भी रहती है।
3. जापानः
अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से परिपूर्ण जापान देश भारतीय पर्यटकों के लिए शानदार गंतव्य है। जहां इसकी संस्कृति समृद्धि और ऐतिहासिक समुराई जीवन शैली अपनी आधुनिक व परंपराओं का सुखद सम्मिश्रण प्रस्तुत करता है। यहां बने प्राचीन मंदिर, समारोह और प्राकृतिक उद्यानों के जीवंत नज़ारें बेहद आकर्षित करते हैं। जापानी संस्कृति के द्योतक गिबली संग्रहालय, एनीमे, मंगा मोहित करते हैं और माउंट फूजियामा, पारंपरिक शहर और बर्फीले त्योहारों के उत्सव हर किसी को जापानी कला, संस्कृति और तकनीक के अनोखे संयोग के प्रति मंत्रमुग्ध करते हैं।
ई वीजा
- वैलिडिटीः ई वीजा प्रवेश तिथि से लगभग 90 दिन
- प्रवेशः एकल प्रवेश
- शुल्क : प्रति आवेदन 800 रूपये, जिसमे सभी कर शामिल हैं। इसके अलावा एकल या बहु वीजा फीस 450 रूपये निर्धारित है।
- प्रक्रिया अवधि : लगभग 5 कार्य दिवस
- जापान में ई वीजा स्वीकृत न होने की दशा में भुगतान किया गया शुल्क वापिस कर दिया जाता है।
जरूरी कागज़ात
- वैध पासपोर्ट कम से कम 6 महीने की वैधता के साथ होना अनिवार्य है। अगर पुराना पासपोर्ट है तो उसका होना भी जरूरी है।
- यात्रा उद्देश्य बताते हुए कवर लेटर
- आने जाने का उड़ान/क्रूज यात्रा विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- कम से कम 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट या आयकर रिटर्न प्रमाण
- यदि किसी के साथ यात्रा कर रहें है तो संबंधित प्रमाण पत्र
- आवास संबंधी प्रमाण
- आवेदन फॉर्म
- इसके अलावा ई वीजा जारी होने की सूचना मोबाइल के माध्यम से ही दिखानी होती है, इसके लिए इंटरनेट होना जरूरी है। स्क्रीनशॉट या प्रिंट मान्य नहीं होता है।
विशेष टिपः ई वीजा के लिए कम से कम एक या दो सप्ताह पहले आवेदन करना सही रहता है क्योंकि आवेदन वीएफएस ग्लोबल माध्यम से जमा किए जाते हैं जिनमें प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है।
कैसे पहुंचे
भारतीय इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से जापान के टोक्यो या हानेडा अन्य एयरपोर्ट्स के लिए सीधी उड़ान सुविधा प्राप्त होती है।
4. सूरीनाम
डच संस्कृति को प्रदर्शित करता यह देश अपनी समृद्ध जैव विविधता, प्राकृतिक आकृतियों, वर्षावन, आर्द्र्रभूमि और औपनिवेशिक वास्तुकला के साथ साथ ही कई सारे हिंदू मंदिरो और चर्च के लिए जाना जाता है। सूरीनाम के राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य प्रत्येक को आकर्षित करते हैं। अगर आप रोमांचक गतिविधियों और प्रकृति के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो सूरीनाम की सैर पर निकल सकते हैं।
ई वीजा
- प्रवास अवधिः 90 दिन
- वैलिडिटीः 3 महीने/1 वर्ष
- प्रवेशः बहु प्रवेश
- शुल्कः लगभग 60 अमेरिकी डॉलर या 50 यूरो, ई वीजा शुल्क का भुगतान अमेरिकी डॉलर या यूरो में ही किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय लेन देन के लिए आपके कार्ड का 3डी सिक्योर होना जरूरी है।
- प्रक्रिया अवधिः 3-5 दिन का समय लग सकता है इससे अधिक होने की दशा में हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जरूरी कागज़ात
- वैध पासपोर्ट कवर पेज ( पासपोर्ट वैधता कम से कम 6 माह होनी चाहिए )
- पासपोर्ट का बायोडाटा पेज
- आगमन और वापसी यात्रा कार्यक्रम प्रति
- आवास संबंधी प्रति
- यात्रा उद्देश्य बताते हुए कवर लेटर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
विशेष टिपः प्रस्थान के 7 दिन पहले तक ई वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे पहुंचे
भारत से सूरीनाम पहुंचने के लिए दिल्ली या प्रमुख भारतीय शहरों से सूरीनाम के जोहान एडॉल्फ पेंगल इंटरनेशनल एयरपोर्ट की यात्रा कर सकते हैं। जहां आप आसानी से सूरीनाम की यात्रा कर सकते हैं।
5. कोटे दी आइवर
पश्चिमी अफ्रीका का शानदार परिदृश्य दिखाता यह देश अपनी सांस्कृतिक धरोहर, शहर, कस्बे और राष्ट्रीय उद्यानों के लिए जाना जाता है। यहां आवर लेडी ऑफ पीस बसिलिका चर्च पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र है। अगर आप रोमांच और साहसिक गतिविधियों की तलाश में है तो कोटे दी आइवर की सैर आपके लिए उपयुक्त है। जहां आप पश्चिमी अफ्रीकी सभ्यताओं से रूबरू होते हुए वहां की परंपराओं, रीति रिवाजों और स्थानीय संस्कृतियों के लिए जाना जाता है। यहां स्थित जलप्रपातों की मोहकता, सर्द वातावरण और शीतकाल में और भी ज्यादा रिझाते ठंडे पहाड़ी कस्बों के साथ उष्णकटिबंधीय समुद्री तटों और जंगलों की हरियाली रोमांच पैदा करती है।
ई वीजा
- वैलिडिटीः एक वर्ष
- प्रवेशः एकल प्रवेश
- शुल्क : लगभग 70 यूरो
- प्रक्रिया अवधि : ई वीजा स्वीकृत होने में एक से दो दिन का समय लग सकता है।
जरूरी कागज़ात
- वैध पासपोर्ट कम से कम 6 महीने की वैधता के साथ होना अनिवार्य है।
- यात्रा उद्देश्य बताते हुए कवर लेटर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक स्टेटमेंट
- आगमन और वापसी यात्रा कार्यक्रम प्रति
- आवास संबंधी प्रमाण प्रति
- पीला बुखार टीकाकरण प्रमाणपत्र
विशेष टिपः ई वीजा के लिए कम से कम एक से दो सप्ताह पहले तक आवेदन करना उचित है।
कैसे पहुंचे
भारत से कोटे दी आइवर पहुंचने के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध नही है जहां आपको कनेक्टिंग उड़ानो के माध्यम से ही कोटे दी आइवर की यात्रा कर सकते हैं। नई दिल्ली भारत के एयरपोर्ट से आप दोहा, दुबई, अदीस अबाबा जैसे शहरों में ठहरकर वहां से कोटे डी आइवर के आबिदजान में स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ लगभग 16 से 18 घंटे में कोटे डी आइवर पहुंच सकते हैं।
6. श्रीलंका
रामायणकालीन अवशेषों और प्रमुख मंदिरों के दर्शन के लिए आप श्रीलंका यात्रा कर सकते हैं जहां इनकी अद्भुत छवि और मौजूदगी मन को आत्मिक शांति और समुद्री तटों की मोहकता प्रदान करते हैं। सिगिरिया, याला और गाले राष्ट्रीय उद्यानों की आकर्षकता और यूनेस्को वैश्विक धरोहर के संपन्न इतिहास प्रत्येक को रिझाते हैं। श्रीलंकाई सभ्यता और संस्कृति को एक्सप्लोर करने के लिए आप यहां बेहतर समय बिता सकते हैं जहां आप वीकेंड या कम समय की छुट्टियों में भी जा सकते हैं।
ई वीजा
- वैलिडिटीः पर्यटक वीजा जारी होने के 30 दिनों तक वैध रहता है।
- प्रवेशः मल्टीपल एंट्री
- शुल्क : शून्य
- प्रक्रिया अवधिः एक से दो दिन का समय लग सकता है।
जरूरी कागज़ात
- वैध पासपोर्ट कम से कम 6 महीने की वैधता के साथ होना अनिवार्य है।
- यात्रा उद्देश्य बताते हुए कवर लेटर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आवास प्रमाण प्रति
- आगमन और प्रस्थान की टिकट संबंधी प्रति
- पासपोर्ट का पहला और आखिरी पेज की रंगीन प्रति
- बैंक स्टेटमेंट
विशेष टिपः ई वीजा के लिए कम से कम 3-4 दिन पहले आवेदन करना उचित है।
कैसे पहुंचे
भारत से श्रीलंका जाने के लिए हवाई यात्रा बेहतर विकल्प है जहां श्रीलंका कोलंबो में स्थित भंडारनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचकर आप श्रीलंका घूम सकते हैं। आप चाहें तो जलमार्ग विकल्प से भी श्रीलंका की यात्रा कर सकते हैं।
7. दुबई, यूएई संयुक्त अरब अमीरात
अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण दुबई अपनी गगनचुंबी इमारतों, द्वीपों और विशाल भव्य मॉलों की उपस्थिति से भारतीयो ंको आकर्षित करता है। यहां के बाजारों में खरीदारी का विशेष अनुभव ले सकते हैं जहां रोमांचकारी स्थापत्य कला की भव्य और ऐतिहासिक झलक विश्व भर मे कहीं और देखने को नहीं मिलती है। बुर्ज खलीफा, दुबई फ्रेम, बुर्ज अल अरब दुबई यूएई पर्यटन को और भी ज्यादा खास बनाता है।
ई वीजा
- वैलिडिटीः 14 दिन
- प्रवेशः एकल
- प्रोसेसिंग शुल्कः 63 अमेरिकी डॉलर
- प्रक्रिया अवधिः 2-3 दिन का समय लग सकता है।
जरूरी कागज़ात
- वैध पासपोर्ट कम से कम 6 महीने की वैधता के साथ होना अनिवार्य है।
- यात्रा उद्देश्य बताते हुए कवर लेटर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जिसमें बैकग्राउंड सफेद हो।
- वापसी कंफर्म टिकट प्रति
- बैंक स्टेटमेंट
विशेष टिपः ई वीजा के लिए प्रस्थान से पहले लगभग एक सप्ताह पहले आवेदन करना जरूरी रहता है।
कैसे पहुंचे
भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे से दुबई जाने के लिए सीधी उड़ाने मिलती हैं जहां आप अपनी सुविधानुसार फ्लाइट सुविधा का चयन कर दुबई पहुंच सकते हैं।
8. लाओस
प्राकृतिक सौंदर्य और दक्षिण पूर्वी एशियाई का यह इलाका अपनी मनमोहक उपस्थिति से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। चारों ओर हरियाली भरे नजारें, पहाड़, पेड़ पौधे झरने और नदियों की झलक सभी को मोहित करती हैं। यह जगह रोमांचक गतिविधियों जैसे कायाकिंग, हाइकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है जहां आप ध्यान अभ्यास करने के साथ ही साहसिक गतिविधियों का मजा भी ले सकते हैं। लाओस में लुआंग प्रबांग यूनेस्को वैश्विक धरोहर स्थल है जहां फ्रेंच वास्तुकला, बौद्ध मंदिर और नैसर्गिक सुंदरता देखते बनती है।
ई वीजा
- वैलिडिटीः 30 दिन
- प्रवेशः एकल
- शुल्कः लगभग 50
- प्रक्रिया अवधिः 2-3 दिन का समय लग सकता है।
जरूरी कागज़ात
- वैध पासपोर्ट कम से कम 6 महीने की वैधता के साथ होना अनिवार्य है।
- यात्रा उद्देश्य बताते हुए कवर लेटर
- 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक स्टेटमेंट
- आने जाने की कंफर्म टिकट
- आवास प्रमाण प्रति
विशेष टिप : प्रस्थान करने से पहले लगभग सात दिन पहले ई वीजा के लिए आवेदन करें।
कैसे पहुंचे
भारत से लाओस पहुंचने के लिए कनेक्टिंग उड़ान सुविधा मिलती है जहां आप वियतनाम, मलेशिया के हनोई, बैकांक शहर होते हुए लाओस के लिए उड़ान माध्यम से पहुंच सकते हैं। दक्षिण पूर्वी एशियाई हवाई अड्डे के माध्यम से आप लाओस आराम से पहुंच सकते हैं। लाओस में वियनतियाने और लुआंग प्रबांग हवाई अड्डे प्रमुख हैं।
9. ऑस्ट्रेलिया
दुनिया के सबसे बड़े विशाल प्रवाल भित्ति, हरे भरे वर्षावनों और रेगिस्तानों के लिए प्रसिद्ध आस्ट्रेलिया बेहद शानदार जगह है जहां कंगारू के साथ कई शानदार जीव जंतुओं बड़ी संख्या में देखने को मिलते हैं। आस्ट्रेलिया का सिडनी और मेलबर्न शहर पर्यटन के लिहाज से बेहद अद्भुत और खास हैं। ग्रेट बैरियर रीफ देखने के साथ ही समुद्री किनारो पर रोमांचक गतिविधियों की सौगात प्रदान करता आस्ट्रेलिया देश अपनी पुरातन आदिवासी संस्कृति, अत्याधुनिक तकनीक और सर्द जलवायु के कारण जाना जाता है।
ई वीजा
- वैलिडिटीः 3 महीने, 6 महीने या 12 महीने हो सकती है।
- प्रवेशः एकल/बहु प्रवेश
- शुल्क : लगभग 190 ऑस्ट्रेलियन डॉलर
- प्रक्रिया अवधि : 15 से 30 दिन लग सकते हैं।
जरूरी कागज़ात
- वैध पासपोर्ट कम से कम 6 महीने की वैधता के साथ होना अनिवार्य है।
- यात्रा उद्देश्य बताते हुए कवर लेटर
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक स्टेटमेंट
विशेष टिपः पहुंचने के लगभग 2 माह पहले ही ई वीजा के लिए आवेदन करना उचित है।
कैसे पहुंचे
भारत से आस्ट्रेलिया जाने के लिए सीधी या कनेक्टिंग उड़ानो के माध्यम से आराम से यात्रा कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के लिए भारतीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से सीधी विमान सेवा संचालित होती है।
निष्कर्ष
पर्यटन के लिहाज से विदेश यात्रा किसी सुखद स्वप्न से कम नहीं होता है और ऐसे में ई वीजा प्रदान करते देशों की यात्रा करना बस एक क्लिक दूर ही प्रतीत होता है। भारत से इन देशों की यात्रा करना अब और आसान हो गया है, ई वीजा फैसिलिटी प्रदान करते इन देशों की यात्रा करते समय आवश्यक दस्तावेजों और गंतव्य देश की जरूरतों के अनुसार बैग पैक कीजिए और विदेश भ्रमण के लिए तैयार हो जाइए।
हमसे संपर्क करें







