द्वीपों की खूबसूरत दुनिया जहां अनोखे एहसास की छुअन और एक चाहत- क्या आप भी भारत के अंदर विदेशी खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैंं? अगर हां तो लक्षद्वीप के समुद्री किनारों की शांति, विभिन्न तरह की जल क्रीड़ाओ की मस्ती आपका बेसब्री से इंतज़ार कर रहीं हैं, 36 द्वीपों के इस द्वीपसमूह में खूबसूरती की बेमिसाल शामें और तरोताज़ा सुबहें हैं, जिसको पूरी तरह एन्जॉए करने के लिए आपको यहां के सर्वोत्तम समय की सही जानकारी होना जरूरी है जिससे आपका कीमती समय और कीमत दोनों ही आपके लिए बेहतरी से काम कर सकें और आपकी लक्षद्वीप यात्रा सुखद यादगार और पूरी तरह से आनंदमय बन सके, क्योंकि इसकी असल खूबसूरती में मौसम का बहुत अहम रोल होता है, तो बढते हैं और देखते हैं कि लक्षद्वीप की यात्रा का क्या है सबसे सही समय?
गर्मी का महीना लक्षद्वीप में तेज धूप और उच्च आर्द्रता वाला होता है, अनुमानित तौर पर तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जहां दिन गर्मी से भरे लेकिन रातें ठंडक की राहत प्रदान करते हैं। समुद्री तटों पर घूमने और वाटर एक्टीविटीज के लिए ये समय सबसे अच्छा रहता है।
मानसूनी मौसम में समुद्री किनारें थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं, क्योंकि द्वीपों का कुछ भाग विस्तार नहीं हो पाता लेकिन कुछ जगहों तक ही फ्लाइट का सीधा कनेक्शन संभव होता है। तापमान की रेंज 26 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहती है। इन दिनों समुद्री बहाव में उतार चढाव होने के कारण समुद्री मार्ग यात्रा हेतु सुरक्षित नहीं होता है किन्तु मौसम में हरियाली और रूमानियत बरकरार रहती है।
यह मौसम खुशनुमा होने के साथ ही पर्यटन के लिए भी बेहद सही है जब विभिन्न वाटर एक्टीविटीज से लेकर दर्शनीय स्थलों की सुगम यात्रा करने तक कोई दिक्कत नहीं होती है। मौसम की बात करें तो तापमान की सीमा 22 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस तक ही रहती है, तापमान न ज्यादा ठंडा और न ज्यादा गर्म रहता है। जिस वजह से यह समय लक्षद्वीप की यात्रा हेतु एकदम परफेक्ट समय बन जाता है।
उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लक्षद्वीप में गर्मियों की शुरूआत या वसंत ऋतु का आगमन घूमने के लिए एक बेहतर समय हो सकता है विशेषतः अगर आप समुद्री तटों पर पैदल भ्रमण और रोमांचक गतिविधियों के शौकीन हैं। तापमान इस समय कुछ ज्यादा होता है पर समुद्री तटों की ठंडी हवाएं पर्यटन का आनंद बनाए रखती हैं। शीत ऋतु की अपेक्षा ये महीनें कम व्यस्त होने से यहां के शांति भरे माहौल का आनंद ले सकते हैं।
तापमानः
अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस
प्रमुख स्थानः
कवारत्ती द्वीप, अगत्ती द्वीप, बंगाराम द्वीप, कवरत्ती द्वीप, मिनिकॉय द्वीप और कल्पेनी द्वीप की यात्रा कर सकते हैं जहां समुद्री तटों की सुंदरता निहारने के साथ ही प्रवाल भित्तियों और वाटर गेम्स का आनंद ले सकते हैं।
करने योग्य गतिविधियांः
साफ स्वच्छ नीले पानी में स्वीमिंग के शौक के साथ ही कयाकिंग, स्नोर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग सहित कई वाटर स्पोर्ट्स एक्टीविटी और अन्य एडवेंचर्स गेम्स आपका इंतजार कर रहे हैं। आराम से किसी पेड़ के नीचे बैठकर ठंडा पेय पीते हुए छावं का आनंद ले सकते हैं और आप चाहें तो समुद्र किनारे एन्जॉए करते हुए धूप भी सेंक सकते हैं। फिशिंग, बोटिंग और समुद्री तटों पर आराम फरमाते हुए स्थानीय स्वादिष्ट डिशेज का स्वाद भी चख सकते हैं।
गर्मियों में जाना क्यों विशेषः
बजट अनुकूल होता है साथ ही भीड़ भाड़ भी कम मिलती है। धूप सेंकने वाला मौसम घूमने में आरामदायक और तरह तरह के एडवेंचर्स को एन्जॉए करने का मौका तो मिलता ही है।
सलाहः
गर्मियों में भी काफी सारे पर्यटक लक्षद्वीप का प्लान करते हैं इसलिए टिकट्स वगैरह पहले से ही करा लें और गर्मियों की तेज धूप से बचने और एन्जॉए करने के लिए उपयुक्त सन प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें।
वर्षा के बाद होने वाले साफ आसमान की झलक और लक्षद्वीप का स्वच्छ प्रतिविंब किसी जन्नत से कम नहीं लगता लेकिन बारिश के समय कभी कभी गरजती लहरों के शोर के साथ काफी तेज बारिश की उपस्थिति और हवाओं के रूख में तेजी लक्षद्वीप का एक अलग ही चित्रण प्रस्तुत करती हैं। अगर बारिश की गति ज्यादा होती है तो तेज लहरों की वजह से लक्षद्वीप के समुद्री तटों पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है, और वाटर स्पोर्ट्स भी सेफ नहीं होते इसलिए इस समय लक्षद्वीप की यात्रा पर निकलना एक बेहतर चुनाव नही है लेकिन अगर आप शांति और होटल के रूम में बैठकर मौसम का मजा लेना चाहते हैं तो लक्षद्वीप की यात्रा कर सकते हैं।
अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस से लेकर न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
अगत्ती आईलैण्ड, बंगाराम द्वीप और ऐसे द्वीप जहां सीधे प्लेन की सुविधा मिलती है वहां घूम सकते हैं।
ऐतिहासिक मस्जिदों का भ्रमण करने के साथ ही एक्वेरियम और मरीन म्यूजियम को देख सकते हैं। प्रियजन के साथ रोमांटिक वॉक पर जा सकते हैं और हरियाली का आनंद लेते हुए फोटोग्राफी का मजा भी ले सकते हैं।
यह वह समय होता है जब मूंगे के द्वीप हरे भरे हो जाते हैं और लक्षद्वीप एक सैरगाह के रूप में प्रसिद्ध हो जाता है, उष्णकटिबंधीय स्वर्ग की तरह फ़िरोजा पानी की ताजगी बरसाती पानी से और आकर्षित करती है। कम भीड़ और कम कीमतों का बेहतर ऑफर इस सीजन में मिलते हैं जिससे पर्यटक अपने रहने, परिवहन और अन्य साधनों की बेहतर योजना बना सकते हैं।
भारी बारिश के दौरान अगर कमरे से निकलने में असुविधा हो तो कमरे में कुछ मनोरंजन या गेम्स के विकल्पों की श्रृंखला को एन्जॉए करें।
परफेक्ट समय के रूप में इसे जाना जाता है जब लक्षद्वीप जाने के लिए काफी सारे लोगों की तैयारी होती है। पर्यटकों की भीड़ के बावजूद भी यहां करने के लिए बहुत कुछ संभव है, इस वजह से भीड़ की कोई बात ही नहीं है। आप समुद्र की लहरों को एकांत का स्थान बनाएं या अपने प्रियजनों के साथ सैर पर जाने का जरिया, लक्षद्वीप हर किसी को कुछ न कुछ प्रदान करता है। रोमांटिक या हनीमून कपल्स के लिए यहां प्राइवेट द्वीप पर जाने का भी विकल्प होता है, जहां वे बिना किसी डिस्टर्बेंस के एन्जॉए सकते हैं। शाम और रात की धीमी सी ठंडक पर्यटकों के मन को ठहरा सा सुकून प्रदान करती है।
लुभावने मौसम के विहंगम दृश्यों के बीच आप यहां दिन की हल्की धूप में घूमते हुए लक्षद्वीप के दर्शनीय और आकर्षक स्थलों की शोभा को निहार सकते हैं। इस दौरान वाटर स्पोर्ट्स गेम्स के अनोखे अंदाज में खो जाने का मजा ही कुछ और है।
अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस
कल्पेनी द्वीप, अगत्ती द्वीप, मिनिकॉय द्वीप, बंगाराम द्वीप के साथ ही अन्य दर्शनीय स्थलों और स्थानों का आनंद ले सकते हैं।
विंडसर्फिंग, बोटिंग, समुद्री तट पर भ्रमण, विभिन्न तरह के पक्षियों का दीदार, स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग और द्वीपों को घूम सकते हैं।
मौसम की खूबसूरती, समुद्री आकर्षण और बहुत ज्यादा ठंड न होना यहां सर्दियों के दौरान घूमने हेतु लोकप्रिय बनाता है। जहां मध्धम मौसम की खुमारी पर्यटकों को यहां आकर्षित करती है साथ ही कई तरह की एडवेंचर एक्टीविटी पर्यटन में चार चांद लगा देती हैं।
एडवेंचर एक्टीविटी एन्जॉए करने के लिए अपनी कॉस्ट्यूम और फुटवियर्स की पहले से तैयारी रखें।
भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को लक्षद्वीप घूमने के लिए विशेष परमिट की जरूरत होती है, अनावश्यक झंझट से बचने के लिए पहले से ही इसकी व्यवस्था कर लें। इसके लिए आपको लक्षद्वीप पर्यटन ऑफिस या ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
अंत में, सफर का मौसम आपकी लक्षद्वीप की यात्रा के आनंद को कई गुना और बढा सकता है। अपनी सहूलियत अनुसार सही समय चुनते हुए लक्षद्वीप एक्सप्लोर करना आनंददायक अनुभव हो सकता है, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के साथ समुद्री तटों की मनपसंद सीमाओं से लेकर वाटर स्पोर्ट्स एन्जॉए करने तक व विभिन्न दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने से लेकर आदिवासियों की संस्कृति को समझने तक हर एक पल को खास बना सकते हैं, तो बेस्ट समय अनुसार लक्षद्वीप की शानदार यात्रा की तैयारी प्रारंभ करें।