• Oct 22, 2025

मुंबई जिसे भारत की वाणिज्यिक और आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। भागती दौड़ती जिंदगी के बीच समुद्र के किनारों पर बसा यह शहर ब्रिटिश काल से ही आकर्षण का प्रसिद्ध केंद्र रहा है जिसका अपना विशेष इतिहास है साथ ही आधुनिक लाइफस्टाइल की परिभाषा तय करते मुंबई शहर में शॉपिंग के उद्देश्य से कई स्थान है जिसमें गली खरीदारी से लेकर बड़े बड़े शॉपिंग मॉल्स की भरमार है और इनकी अपनी विशेष खासियतें हैं जिससे यह शहर शॉपिंग प्रेमियों के दिलों में बसता है, तनाव भरी जिंदगी से सुकून का एहसास कराते, यहां के मशहूर शॉपिंग प्लेसेस हर आयु वर्ग को आकर्षित करने का हुनर रखते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं मुंबई के 15 फेमस शॉपिंग स्थानों के बारें में जिनकी प्रसिद्धि के चर्चे देश विदेशों में भी है।

1. लिंकिग रोडः

मुंबई के बांद्रा पश्चिम में यह शॉपिंग जगह एक स्ट्रीट शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध स्थान है जहां मोल भाव का हुनर रखते हुए आप बढिया खरीदार बन सकते हो। जहां आप कपड़ों से लेकर जूतों, बैग्स और फैशन संबंधित लगभग सारी ऐससरीज खरीद सकते हैं। जहां आप इन सबकी विस्तृत वैराइटीज को एक्सप्लोर कर सकते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपका बजट ज्यादा हो या कम, अपनी जेब अनुसार आप यहां मनपसंद खरीदारी कर सकते हैं।

  • पताः 33वीं रोड, खार, खार वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः सुबह 11 बजे से रात 9 बजे 

यह भी पढ़ें: गुलमर्ग, जम्मू एवं कश्मीरः शीर्ष 10 पर्यटन स्थलों की सूची

2. पहाड़ी रास्ताः

फैशन वैराइटीज कलेक्शन्स के लिए यह बाजार बहुत प्रसिद्ध है जहां उपयुक्त रेट्स पर कपड़े और जरूरी एसेसरीज मिलती है। यह बाजार स्थानीय खरीदारों के साथ साथ पर्यटक वर्ग को भी खूब आकर्षित करता है, बस आप जब एक पर्यटक के रूप में खरीदारी कर रहे हों तो मोल भाव की कला जरूर परखिए क्योंकि आप पर्यटक हैं, यह दुकानदार भी जानते हैं जिस वजह से हो सकता है कि वह आपसे वस्तु का अधिक मूल्य लेने का प्रयास करें। ऐसे में धैर्य रखते हुए वस्तुओं के उचित मूल्य का प्रेमपूर्वक आग्रह खरीदारी गुण को श्रेष्ठ बनाएगा। यहां विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जहां गली में बेचने वालों से लेकर ऊंची दुकानें भी हैं। भारतीय और पश्चिमी लुक के नये पुराने सारे फैशन के कपड़े आसानी से मिलते हैं, जिसमें हाईली मेंटेड ब्रांडेड बुटीक भी देखने को मिलते हैं। यहां का चहल पहल भरा और जीवंत माहौल वाली सड़कें पर्यटकों को बेहद लुभाती हैं। 

  • पताः हिल रोड, बांद्रा वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः दिन 11 बजे से रात 10 बजे 

यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य घूमने के लिए संपूर्ण मार्गदर्शिका

3. कोलाबा कॉजवेः 

महिलाओं और पुरूषों दोनों को लुभाने वाला कोलाबा कॉजवे मुंबई का बेहद लोकप्रिय बाजार है जहां हस्तशिल्प से लेकर कृत्रिम रूप से बनी आकर्षक वस्तुएं मिलती हैं। मुंबईया स्टाइल को दर्शाता यह बाजार लोकल और बाहरी दोनों तरह के लोगो को खूब आकर्षित करता है जहां आप फैशनेबल कपड़ों के साथ सस्ती साम्रगियों से बनी ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं इन्हें अलग अलग कॉस्ट्यूम के साथ अपनी च्वाइस के अनुसार भी खरीद सकते हैं इस कारण इसे कॉस्ट्यूम ज्वेलरी भी कहते हैं। साथ ही धूप के चश्मे, बैग्स अन्य फैशनेबल एसेसरीज आसानी से मिलती हैं। यहां बोहो अपंरपरागत रचनात्मक शैली जो पारंपरिक सामाजिक मानदंडो से दूर रहकर अपनी च्वाइस रखते हैं, इनकी इच्छित वस्तुओं के साथ ही पंरपरागत परिधानों की विस्तृत श्रृंखला क्रय करने के अवसर मिलते हैं। गली शॉपिग से लेकर डिजाइनर्स के प्रतिष्ठित बुटीक भी आकर्षण का केंद्र हैं। अक्सर यहां भीड़भाड़ ज्यादा मिलती है, इस माहौल के लिए खुद को तैयार करते हुए शॉपिंग कला को आजमाइए। इस शॉपिंग प्लेस के पास लोकप्रिय आकर्षण गेटवे ऑफ इंडिया और ताज होटल का दीदार करना एक अच्छा अनुभव हो सकता है। 

  • पताः शहीद भगत सिंह रोड, कोलाबा, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः सुबह 10 बजे से रात 10 बजे 

यह भी पढ़ें: फागू, हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ जगहः व्यापक मार्गदर्शिका

4. दादर फूल बाजारः

दादर रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर स्थित यह बाजार अपनी जीवंतता और व्यस्तता के कारण प्रसिद्ध है, जहां फूलों की उपस्थिति और खुशबू से वातावरण गुलजार रहता है। यहां विभिन्न प्रकार के फूलों का व्यापार होता है, जहां डीलिंग थोक में होती है। फूलों की विस्तृत वैराइटीज में गुलाब, गेंदा, लिली, चमेली, बेला के साथ अन्य स्थानीय फूलों की महक के साथ कई अन्य सीजनल फूलों की भी भरमार होती है, जिनकी जरूरत किसी तीज त्योहार और पर्वों पर विशेष रूप से होती है, साथ ही किसी विशेष पूजा धर्म आदि अनुष्ठानों में फूलों का विशेष योगदान होने के कारण इस मार्केट का अच्छा खासा महत्व रहता है। सप्ताह भर खुलने वाला यह बाजार सबसे व्यस्त सुबह के समय होता है जब ताजे ताजे फूलों से बाजार की शोभा देखते बनती है जो फोटोग्राफर्स के खूबसूरत दृश्यों के संकलन के लिए भी सर्वोत्तम है। फूलों के इस बाजार में खरीदारी का सबसे अच्छा समय सुबह माना जाता है। 

  • पताः 302, सेनापति, बापत मार्ग, दादर वेस्ट, नियर दादर रेलवे स्टेशन, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक 

यह भी पढ़ें: सितम्बर 2025 में भारत में पर्यटन के लिए 10 अनोखे स्थान

5. झावेरी बाजारः 

यह बाजार आभूषण केंद्रित बाजारों में से एक है जो सोने के व्यापार के लिए मुख्यतया प्रसिद्ध है। किसी सर्वे के अनुसार कहते हैं कि भारत के लगभग 65 प्रतिशत सोने के व्यापार का संचालन यहीं से होता है। वरन् सोना ही नहीं यहां चांदी, बेशकीमती पत्थर और रत्नों से बने आभूषणों की भरमार है, जहां इनके पांरपरिक डिजाइन से लेकर आधुनिक फैशन के बहुत सारे विकल्पों की श्रृंखला उपलब्ध रहती है। सरल सीधे डिजाइन से लेकर अलंकृत जटिल कला को प्रदर्शित करते आभूषणों के नमूने इस मार्केट की शोभा को और बढ़ाते हैं जहां बल्बों की कृत्रिम रोशनी में जगमगाते इन आभूषणों को निहारने का अनुभव बेहद आकर्षक होता है। इस बाजार की खासियत है कि यहां विभिन्न तरह के पारंपरिक हो या आधुनिक, फैशन के आभूषण को खरीदने का अवसर प्राप्त होता है। 

  • पताः 94, शेख मेमोन स्ट्रीट, एलके मार्केट, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः सुबह 10 बजे से रात 8 बजे (साप्ताहिक अवकाशः रविवार, सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद )

यह भी पढ़ें: सितम्बर 2025 में 8 सर्वश्रेष्ठ भारतीय समुद्री तटों की सैर

6. चोर बाजारः 

मुंबई के चोर बाजार का जिक्र अक्सर बॉलीवुड फिल्मों में सुनने को मिलता है, जो इसे बाजार से भी कहीं अधिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाता है। यहां मिलने वाली वस्तुओं में विंटेज टाइप की वस्तुओं के साथ विभिन्न प्रकार की संग्रह करने योग्य चीजें मिलती हैं। पुराना फर्नीचर, कपड़े, किताबों के अलावा पुराने सिक्के, बॉलीवुड पोस्टर, ग्रामोफोन ओर ऑटो पार्ट्स तक के सामान मिलते हैं। यहां आपका मोल भाव करने का हुनर बहुत काम आ सकता है। इस बाजार का नाम बेहद रोचक प्रतीत होता है, शायद यहां अत्यधिक शोरगुल होने के कारण यह शोर बाजार से चोर बाजार के रूप में प्रसिद्ध हो गया है। 

  • पताः मोहम्मद अली रोड, पाइधोनी, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः दिन 11 बजे से शाम 7ः30 बजे (साप्ताहिक अवकाशः शुक्रवार)

यह भी पढ़ें: सितम्बर 2025 में घूमने के लिए कर्नाटक के 10 सर्वश्रेष्ठ स्थान

7. मंगलदास मार्केटः 

थोक कपड़ा बाजार के रूप में प्रसिद्ध यह बाजार कपास, ऊन, रेशम और सिंथेटिक सभी प्रकार की साम्रगियों के कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है जहां आज के फैशन से लेकर ओल्ड इरा के कपड़ों को भी खरीदा जा सकता है। फुटकर दुकानों के विक्रेता, दर्जी और बुटीक चलाने वाला साथ ही फैशन डिजाइनर्स के लिए यह बाजार बेहद महत्वपूर्ण है। कपड़ों के अलावा यहां सिलाई संबंधित अन्य सपोर्ट एसेसरीज के साथ आधुनिक सिलाई सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं। मंगलदास मार्केट में संकरी गलियों से होकर कपड़े बेचने वाली कई दुकानें सम्मिलित हैं जहां थोक का सामान मिलता है। यहां का सजीव वातावरण व्यापारी वर्ग को खासा आकर्षित करता है जहां मुंबई से ही नही वरन् अन्य शहरों से भी लोग अपने प्रतिष्ठानों के लिए खरीदारी करने पहुंचते हैं। 

  • पताः शामलदास गांधी मार्ग, 6वीं लेन, कालबा देवी, मुबंई, महाराष्ट्र
  • समयः सुबह 10 बजे से रात 9 बजे 

यह भी पढ़ें: सितम्बर 2025 में भारत में घूमने के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन

8. लोखंडवाला मार्केटः

मुंबई का यह मार्केट भारतीय पांरपरिक परिधानों के साथ ही पश्चिमी परिधानों और डिजाइनर परिधानों के लिए प्रसिद्ध बाजार है जहां किफायती दामो से लेकर मंहगे प्राइस तक की चीजें उपलब्ध हैं। अगर आप फैशनेबल हैं तो लोखंडवाला मार्केट आपके लिए सहायक साबित हो सकता है जहां फैशनेबल ऐससरीज से लेकर आभूषण, बैग्स और जूतों की वृहद वैराइटीज से रूबरू हो सकते हैं। यहां के स्ट्रीट फूड्स का अपना मज़ा है जहां स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार है। यहां आप फास्ट फूड से लेकर अपनी पसंद का खाना तक खा सकते हैं। घर के सजावटी सामान, घरेलू सामानों से लेकर इलेक्ट्रानिक्स संबंधित वस्तुओं को यहां से खरीद सकते हैं। यहां बजट अनुसार विकल्पों से लेकर तकनीक के नई ऊंचाइयों को प्र्रदर्शित करती लगभग सभी वस्तुएं विक्रय होती हैं। 

  • पताः लोखंडवाला कॉम्पेलेक्स, अंधेरी वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः दिन 11 बजे से रात 11 बजे 

यह भी पढ़ें: भारत में दीवाली : लंबी छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ 8 स्थान

9. धारावी चमड़ा बाजारः 

मुंबई का यह बाजार चमड़ा उद्योग के लिए विशेष महत्व रखता है जहां चमड़े से बनी वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध रहती हैं। यहां की चमड़े से बनी वस्तुएं उच्च गुणवत्ता वाली कुशल कारीगरों से बनी होती हैं जो यहां के अद्वितीय शिल्पकला और उचित दामों के लिए जानी जाती है। लेदर हैंड बैग, बैग, ट्रैवल बैग और भी कई सारी वैराइटीज के बैग्स के साथ यहां बेल्ट, पर्स और जैकेट भी बिकते हैं। यहां अधिकतर लोगों की पसंद के चमड़े के बने उत्पाद मिलते हैं जो खरीदारों के बजट पर भी निर्भर करता है। वर्षों से काम करते कुशल उद्यमशील चर्मकार धारावी के चमड़ा बाजार की रौनक हैं जो बाजार की जीवंतता और शान बनाए रखते हैं, यहां के उत्पाद और वैराइटीज स्थानीय और बाहरी दोनों पर्यटकों को अपनी ओर लुभाते हैं। 

  • पताः गोल्ड फील्ड प्लाजा, काला किला, सियोन बांद्रा लिंक रोड, धारावी, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः सुबह 10 बजे से रात 8 बजे 

10. काला घोड़ा कला परिसरः 

यह पारंपरिक बाजारों में से नहीं है। यहां होने वाले महोत्सव के दौरान अलग अलग तरह के बुटीक, स्टॉल में विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां परिधान और हस्तशिल्प संबंधित वस्तुओं को खरीदा जा सकता है। यह बाजार विरासत के रूप में प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। काला घोड़ा अपनी आर्ट गैलरी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। त्योहारों और अन्य महोत्सवों के दौरान लगने वाली विशेष बाजारों के रूप में आप यहां से ज्वैलरी, घरेलू सामान, हथकरघा उत्पाद और अन्य खाघ पदार्थों को खरीद सकते हैं। 

  • पताः काला घोड़ा, के दुबाष मार्ग, किला, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः 24 घंटे खुला रहता है

11. लालबाग बाजारः 

मुंबई के मसाला बाजार के रूप में यह बाजार प्रसिद्ध है जहां हर तरह के मसालों की थोक बिक्री होती है। यहां से आप मसालों की अधिकतर सभी वैराइटीज को खरीद सकते हैं। यहां मेवा मसालों के साथ भोजन बनाने में प्रयोग होने वाले महाराष्ट्र मसालों की श्रृंखला के लगभग सभी उत्पाद आराम से उपलब्ध हो जाते हैं। आप खड़े मसाले के शौकीन हो या पिसे मसालों के, दोनो ही रूपों मे मसाले आसानी से यहां से खरीदे जा सकते हैं। महाराष्ट्र के मसालों का स्वाद अद्भुत है, भोजन में इनकी उपस्थिति उसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। लालबाग का गणेशोत्सव विश्व प्रसिद्ध है, जिसमें विराजते गणपति को लालबाग का बादशाह नाम से संबोंधित किया जाता है।

  • पताः 43, चिवड़ा गली, न्यू मार्केट, डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर रोड, लालबाग, मुंबई
  • समयः सुबह 10 बजे से रात 9 बजे

12. सीपी टैंकः

यह बाजार मुख्यतया चूड़ियों के बाजार के रूप में वर्ल्ड फेमस है जहां विभिन्न पैटर्न, डिजाइन्स और कलर्स में भिन्न भिन्न तरह की चूड़ियों की बाजार उपलब्ध है। यहां से आप अपनी पसंदीदा चूड़ियों, कंगन और ब्रेसलेट्स की खरीदारी कर सकते हैं। अपने मनपंसद कपड़ों से मिलान करते हुए आप मैंचिग की चूड़ी कंगन खरीद सकते हैं। डेलीवियर चूड़ियों की बेहतरीन रेंज के साथ शादी पार्टी में जंचती चूड़ियों की विभिन्न रेंज और वैराइटीज का यहां अवलोकन कर सकते हैं। चूड़ियां खरीदने के साथ ही आप यहां से आर्टिफिशयली ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। संक्षिप्त रूप से कहा जाए तो इस मार्केट से आप अपने आउटफिट के साथ मैचिंग करते सारे एसेसरीज को बहुत आसानी से एक ही जगह पर खरीद सकते हैं।

  • पताः भूलेश्वर, नियर मुंबा देवी मंदिर, दक्षिण मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः सुबह 10 बजे से रात 9 बजे

13. ओबेरॉय मॉल गोरगांवः

मुंबई के मॉल के रूप में प्रसिद्ध यह स्थान वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर स्थित होने के कारण पहुंच मे आसान है, जहां बच्चां, बड़ो और सभी के लिए आसानी से जरूरतमंद चीजों की खरीदारी के लिए जाना जाता है। इस मॉल में खरीदारी करने के साथ ही मनोरंजन के अन्य साधनों के विकल्प मौजूद हैं जैसे मल्टीफ्लेक्स में फिल्म्स देखना, बच्चों के लिए खेल संबंधित झूले और खिलौनों का उपलब्ध होना, साथ ही आप यहां मनपंसद रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी ले सकते हैं। शानदार वातावरण के साथ आप यहां पूरे परिवार के साथ शापिंग करते हुए वीकेंड भी एन्जॉए कर सकते हैं।

  • पताः ओबेरॉय गार्डन सिटी, गोरेगांव पूर्व, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः सुबह 11 बजे से रात 9 बजे, रेस्टोरेंट वगैरह लगभग रात 1 बजे के तक खुले रहते हैं

14. क्रॉफोर्ड बाजारः

इसे महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी के तौर पर भी जाना जाता है, जहां घरेलू सामानों की वृहद श्रृंखला के सामान मिलते हैं। यहां मिलने वाली वस्तुओं में रोज उपयोग में आने वाली चीजें जैसे सब्जियों और फलों का क्रय-विक्रय किया जाता है। विशेष बात है कि यह सब्जियां और फल ताजे और सेहतमंद होते हैं। किचन उपयोगी वस्तुए जैसे बर्तन अन्य सजावटी सामान यहां बिकते हैं। इलेक्ट्रानिक्स संबंधी छोटे बड़े उपकरण यहां से खरीदे जा सकते हैं।

  • पताः लोकमान्य तिलक रोड, धोबी घाट, किला, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः सुबह 10 बजे से रात 9 बजे

15. फैशन स्ट्रीटः

लोकप्रिय खरीदारी स्थल के रूप में प्रसिद्ध फैशन स्ट्रीट बजट अनुसार कीमतों के लिए जाना जाता है जहां आप कैजुअल वियर्स से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स खरीद सकते हैं। स्ट्रीट खरीदारी शौकीन लोगों के लिए यह जगह सर्वोत्तम स्थानों में से एक है जहां आधुनिक फैशन एसेसरीज जैसे बैग्स, चश्मा अन्य चीजें खरीदी जा सकती हैं। खरीदारी करते समय विनम्र स्वभाव के साथ मोलभाव करना आपकी खरीदारी के लिए उपयुक्त साबित होती है जिसे अपनाकर बढिया सौदेबाजी की जा सकती है। विभिन्न तरह के परफ्यूम्स की खुशबू से महकते इस बाजार में फैशन रिलेटेड लगभग सभी चीजें क्रय की जा सकती हैं।

  • पताः एमजी रोड, नियर चर्च गेट, मुंबई, महाराष्ट्र
  • समयः दिन 11 बजे से रात 9 बजे

निष्कर्षः

मुंबई और शॉपिंग का गहरा नाता है, जहां हर जरूरत के लिए विशेष बाजारों का संग्रह है। स्ट्रीट बाजारों की रौनक से लेकर आधुनिक खरीदारी की परिभाषा को बदल देने वाले मॉल्स की भी अधिकता है। मुंबई के बाजारों की विविधता पर्यटकों को पर्यटन के साथ ही खरीदारी करने के लिए भी लालयित करती है। परम्परा, आधुनिकता और विविधता का अनूठा संगम मुंबई में ही देखने को मिल सकता है, जहां कुछ सावधानियां बरतकर आप अपनी शॉपिंग को अच्छा अनुभव दे सकते हैं।

partner-icon-iataveri12mas12visa12